June 2, 2026
India and World All Prizes and award List

Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय स्तर एवं भारत के प्रमुख पुरस्कार, सम्मान उनके प्रारंभ वर्ष, क्षेत्रों तथा उसमें मिलने वाली धनराशि का सूची दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले किसी व्यक्ति एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं सम्मान दिए जाते हैं जैसे ऑस्कर एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-फिल्म क्षेत्र में, कलिंग पुरस्कार-विज्ञान के क्षेत्र में, ज्ञानपीठ व सरस्वती सम्मान-साहित्य के क्षेत्र में आदि।

Important Prize and Award of India and World
Important Prize and Award of India and World

प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मानः क्षेत्र एवं राशि Important Prizes of India and World

पुरस्कार
(प्रारंभ वर्ष)
क्षेत्र (उद्देश्य)राशिश्रेणी /विवरण
नोबेल पुरस्कार (1901)रसायन, भौतिकी, चिकित्सा, अर्थशास्त्र, साहित्य एवं शांति11 मिलियन स्वीडिश क्रोनरअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर (स्वीडन, नार्वे (शांति))
नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मान है, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है।
राइट लिवलीहुड पुरस्कार (1980)अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा, मानवाधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समावेशी विकास एवं शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए02 लाख यूरोअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर (स्वीडन)
गांधी पीस प्राइज (1995)व्यक्ति, संघ, संस्था एवं संगठन को शांति और सद्भावना के कार्य हेतु1 करोड़भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार / इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार (1986)अंतर्राष्ट्रीय शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए25 लाखइंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
जवाहर लाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार (1965)अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सद्भावना योगदान के लिए25 लाखभारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
भारत रत्न (1954)कला, साहित्य, विज्ञान तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतुभारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पद्म विभूषण (1954)यह असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पद्म भूषण (1954)यह उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पद्म श्री (1954)यह विशिष्ट सेवा के लिए आम लोगों को भी दिया जाता है।भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
ऑस्कर पुरस्कार
(अकेडमी पुरस्कार) (1929)
फिल्म के क्षेत्र मेंअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (1969)फिल्म के क्षेत्र में10 लाखभारतीय सिने जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए
पुलित्जर पुरस्कार (1917)पत्रकारिता के क्षेत्र में15000 यूएस डाॅलरअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize)साहित्य के क्षेत्र में50,000 पाउंडअंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) एक अत्यंत प्रतिष्ठित वैश्विक साहित्यिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी भी भाषा में लिखी गई उस बेहतरीन काल्पनिक (Fiction) पुस्तक या लघु-कथा संग्रह को दिया जाता है, जिसका अंग्रेजी में अनुवाद हुआ हो और जो यूनाइटेड किंगडम (UK) या आयरलैंड में प्रकाशित हुई हो।
बुकर पुरस्कार (Booker Prize)
मान बुकर पुरस्कार (1969)
साहित्य के क्षेत्र में50,000 पाउंडअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
ज्ञानपीठ पुरस्कार (1965)साहित्य के क्षेत्र में11 लाखभारतीय ज्ञानपीठ न्यास भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान
मूर्तिदेवी पुरस्कार (1983)साहित्य के क्षेत्र में04 लाखभारतीय ज्ञानपीठ न्यास
सरस्वती सम्मान (1991)साहित्य के क्षेत्र में15 लाखभारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा)
व्यास सम्मान (1991)साहित्य के क्षेत्र में4 लाखभारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा)
बिहारी पुरस्कार (1991)साहित्य के क्षेत्र में (हिंदी या राजस्थानी भाषा)2.5 लाखभारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा)
वाचस्पति पुरस्कार (1992)साहित्य के क्षेत्र में केवल संस्कृत लेखकों को1 लाखभारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा)
साहित्य अकादमी पुरस्कार (1955)अंग्रेजी सहित 24 भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट कृतियों हेतु1 लाखसाहित्य अकादमी भारत सरकार
ग्रेमी पुरस्कार (1958)संगीत के क्षेत्र मेंअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत और कला के क्षेत्र में इसे ग्रामोफोन अवाॅर्ड भी कहा जाता है।
कलिंग पुरस्कार (1952)विज्ञान संचार के क्षेत्र में10000 पाउंडयूनेस्को द्वारा विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए (अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार)
मौलिक भौतिक पुरस्कार (2012)विज्ञान (भौतिकी) के क्षेत्र में30 लाख डाॅलरअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में सबसे अधिक राशि वाला पुरस्कार
एबेल पुरस्कार (2003)विज्ञान (गणित) के क्षेत्र में7.5 मिलियन नार्वेजियन क्रोनरएबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र में दिया जाने वाला दुनिया का सर्वोच्च सम्मान है। इसे प्रायः “गणित का नोबेल पुरस्कार” भी कहा जाता है
शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1958)विज्ञान और प्रौद्योगिक के क्षेत्र में5 लाखभारत
जी.डी. बिड़ला पुरस्कार (1991)विज्ञान के क्षेत्र में5 लाखके.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा
डाॅ बी.सी. राॅय पुरस्कार (1962)चिकित्सा के क्षेत्र में1 लाखभारत
नाॅर्मन ई. बोरलाॅग पुरस्कार (1973)कृषि तथा पर्यावरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए5 लाखभारत
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (1957)समाजसेवा, पत्रकारिता, साहित्य संचार,50 हजार डाॅलरफिलीपीन्स द्वारा
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (2022)राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए पथ.प्रदर्शक व अनुकरणीय योगदान के लिए₹1,00,000 (एक लाख रुपये) नकदलता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार महान पार्श्वगायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति और सम्मान में स्थापित एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। इसकी स्थापना 2022 में ‘मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट’ और मंगेशकर परिवार द्वारा की गई थी।
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार (1992)राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भावना के लिए10 लाखअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा
टैगोर पुरस्कार (2011)सांस्कृतिक सद्भावना के लिए1 करोड़भारत सरकार द्वारा
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार) 1991-92भारत में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए25 लाखभारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार (1961)खेल के क्षेत्र में15 लाखभारत
द्रोणाचार्य पुरस्कार (1985)खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में15 लाखयह पुरस्कार केवल खेल प्रशिक्षकों को ही दिया जाता है
परमवीर चक्र
(26 जनवरी 1950)
राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार
(युद्ध काल)
सैन्य क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाला सर्वोच्च सैनिक सम्मान है। युद्धकाल में अत्याधिक बहादुरी से युद्ध करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर देने वाले वीरों को।
महावीर चक्र
(26 जनवरी 1950)
राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार
(युद्ध काल)
युद्ध में वीरता के लिए सैन्य क्षेत्र में परमवीर चक्र के बाद दूसरा सर्वोच्च सैनिक सम्मान है।
वीर चक्र
(26 जनवरी 1950)
राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार
(युद्ध काल)
युद्ध में वीरता के लिए सैन्य क्षेत्र में परमवीर व महावीर चक्र के बाद तीसरा सर्वोच्च सैनिक सम्मान है।
अशोक चक्र
(4 जनवरी 1952)
राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार
(शांति काल)
शांति काल का सर्वोच्च राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार है। भारत सरकार द्वारा किसी सैनिक या देश के आम नागरिक को दिया जाता है जिसने अपने प्राणों की चिंता किये बैगर बहादुरी का परिचय दिया हो।
कीर्ति चक्र
(4 जनवरी 1952)
राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार
(शांति काल)
अशोक चक्र के बाद दूसरा शांतिकाल का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है।
शौर्य चक्र
(4 जनवरी 1952)
राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार
(शांति काल)
इसे अशोक चक्र-3 के नाम से भी जाना जाता है यह शांतिकाल का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार है।
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार (Goldman Environmental Prize) (1989)साधारण योगदान और व्यक्तिगत जोखिम उठाने वाले पर्यावरण संरक्षकों कोलगभग ($2,00,000) या (2) लाख अमेरिकी डॉलरदुनिया भर के जमीनी स्तर (grassroots) के पर्यावरण कार्यकर्ताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला एक अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है। इसे अक्सर “ग्रीन नोबेल पुरस्कार” (Green Nobel) भी कहा जाता है।
व्हिटली पुरस्कार (Whitley Awards)अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार£50,000 (लगभग ₹50 लाखव्हिटली पुरस्कार जिसे अक्सर “ग्रीन ऑस्कर” (Green Oscar) भी कहा जाता है, यूनाइटेड किंगडम स्थित व्हिटली फंड फॉर नेचर (WFN) द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार है। यह पुरस्कार मुख्य रूप से ‘ग्लोबल साउथ’ (एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका) के जमीनी स्तर के संरक्षण नेताओं को उनके उत्कृष्ट वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए दिया जाता है।
स्टॉकहोम वाटर प्राइज (Stockholm Water Prize) (1991)जल संरक्षण, प्रबंधन और स्थिरता के क्षेत्र में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार$150,000 (1मिलियन स्वीडन क्रोना)स्टॉकहोम वाटर प्राइज (Stockholm Water Prize) इसे अक्सर “जल का नोबेल पुरस्कार” भी कहा जाता है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जो जल संसाधनों की रक्षा और हमारे ग्रह के स्वास्थ्य में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान से संबंधित प्रश्न उत्तर

 

Results

#1. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

#2. ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी?

#3. द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

#4. नोबेल पुरस्कार किस विषय में नहीं दिया जाता है?

#5. कौन सा पुरस्कार/सम्मान केवल रक्षाकर्मियों को दिया जाता है?

#6. प्रतिवर्ष कितने नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं?

#7. नाॅर्मन बोरलाॅग पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

#8. रैमन मैग्सेस पुरस्कार किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है?

#9. ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

#10. पुलित्जर पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

Previous
Finish

14 thoughts on “Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *