अंतर्राष्ट्रीय स्तर एवं भारत के प्रमुख पुरस्कार, सम्मान उनके प्रारंभ वर्ष, क्षेत्रों तथा उसमें मिलने वाली धनराशि का सूची दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले किसी व्यक्ति एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं सम्मान दिए जाते हैं जैसे ऑस्कर एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-फिल्म क्षेत्र में, कलिंग पुरस्कार-विज्ञान के क्षेत्र में, ज्ञानपीठ व सरस्वती सम्मान-साहित्य के क्षेत्र में आदि।

प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मानः क्षेत्र एवं राशि Important Prizes of India and World
पुरस्कार (प्रारंभ वर्ष) | क्षेत्र (उद्देश्य) | राशि | श्रेणी /विवरण |
---|---|---|---|
नोबेल पुरस्कार (1901) | रसायन, भौतिकी, चिकित्सा, अर्थशास्त्र, साहित्य एवं शांति | 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर (स्वीडन, नार्वे (शांति)) |
राइट लिवलीहुड पुरस्कार (1980) | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा, मानवाधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समावेशी विकास एवं शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए | 02 लाख यूरो | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर (स्वीडन) |
गांधी पीस प्राइज (1995) | व्यक्ति, संघ, संस्था एवं संगठन को शांति और सद्भावना के कार्य हेतु | 1 करोड़ | भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर |
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार / इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार (1986) | अंतर्राष्ट्रीय शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए | 25 लाख | इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर |
जवाहर लाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार (1965) | अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सद्भावना योगदान के लिए | 25 लाख | भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर |
भारत रत्न (1954) | कला, साहित्य, विज्ञान तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु | – | भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
ऑस्कर पुरस्कार (अकेडमी पुरस्कार) (1929) | फिल्म के क्षेत्र में | – | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर |
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (1969) | फिल्म के क्षेत्र में | 10 लाख | भारतीय सिने जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए |
पुलित्जर पुरस्कार (1917) | पत्रकारिता के क्षेत्र में | 15000 यूएस डाॅलर | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर |
मान बुकर पुरस्कार (1969) | साहित्य के क्षेत्र में | 60000 पाउंड | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर |
ज्ञानपीठ पुरस्कार (1965) | साहित्य के क्षेत्र में | 11 लाख | भारतीय ज्ञानपीठ न्यास भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान |
मूर्तिदेवी पुरस्कार (1983) | साहित्य के क्षेत्र में | 04 लाख | भारतीय ज्ञानपीठ न्यास |
सरस्वती सम्मान (1991) | साहित्य के क्षेत्र में | 15 लाख | भारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा) |
व्यास सम्मान (1991) | साहित्य के क्षेत्र में | 4 लाख | भारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा) |
बिहारी पुरस्कार (1991) | साहित्य के क्षेत्र में (हिंदी या राजस्थानी भाषा) | 2.5 लाख | भारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा) |
वाचस्पति पुरस्कार (1992) | साहित्य के क्षेत्र में केवल संस्कृत लेखकों को | 1 लाख | भारत (के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा) |
साहित्य अकादमी पुरस्कार (1955) | अंग्रेजी सहित भारतीय भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट कृतियों हेतु | 50 हजार रूपये | साहित्य अकादमी भारत सरकार |
ग्रेमी पुरस्कार (1958) | संगीत के क्षेत्र में | – | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत और कला के क्षेत्र में इसे ग्रामोफोन अवाॅर्ड भी कहा जाता है। |
कलिंग पुरस्कार (1952) | विज्ञान संचार के क्षेत्र में | 10000 पाउंड | यूनेस्को द्वारा विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए (अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार) |
मौलिक भौतिक पुरस्कार (2012) | विज्ञान (भौतिकी) के क्षेत्र में | 30 लाख डाॅलर | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में सबसे अधिक राशि वाला पुरस्कार |
एबेल पुरस्कार (2003) | विज्ञान (गणित) के क्षेत्र में | 7.5 मिलियन नार्वेजियन क्रोनर | इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गणित का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है |
शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1958) | विज्ञान और प्रौद्योगिक के क्षेत्र में | 5 लाख | भारत |
जी.डी. बिड़ला पुरस्कार (1991) | विज्ञान के क्षेत्र में | 5 लाख | के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा |
डाॅ बी.सी. राॅय पुरस्कार (1962) | चिकित्सा के क्षेत्र में | 1 लाख | भारत |
नाॅर्मन ई. बोरलाॅग पुरस्कार (1973) | कृषि तथा पर्यावरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए | 5 लाख | भारत |
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (1957) | समाजसेवा, पत्रकारिता, साहित्य संचार, | 50 हजार डाॅलर | फिलीपीन्स द्वारा |
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार (1992) | राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भावना के लिए | 10 लाख | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा |
टैगोर पुरस्कार (2011) | सांस्कृतिक सद्भावना के लिए | 1 करोड़ | भारत सरकार द्वारा |
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार) 1991-92 | भारत में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए | 25 लाख | भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार |
अर्जुन पुरस्कार (1961) | खेल के क्षेत्र में | 15 लाख | भारत |
द्रोणाचार्य पुरस्कार (1985) | खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में | 15 लाख | यह पुरस्कार केवल खेल प्रशिक्षकों को ही दिया जाता है |
परमवीर चक्र (26 जनवरी 1950) | राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार (युद्ध काल) | – | सैन्य क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाला सर्वोच्च सैनिक सम्मान है। युद्धकाल में अत्याधिक बहादुरी से युद्ध करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर देने वाले वीरों को। |
महावीर चक्र (26 जनवरी 1950) | राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार (युद्ध काल) | – | युद्ध में वीरता के लिए सैन्य क्षेत्र में परमवीर चक्र के बाद दूसरा सर्वोच्च सैनिक सम्मान है। |
वीर चक्र (26 जनवरी 1950) | राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार (युद्ध काल) | – | युद्ध में वीरता के लिए सैन्य क्षेत्र में परमवीर व महावीर चक्र के बाद तीसरा सर्वोच्च सैनिक सम्मान है। |
अशोक चक्र (4 जनवरी 1952) | राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार (शांति काल) | – | शांति काल का सर्वोच्च राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार है। भारत सरकार द्वारा किसी सैनिक या देश के आम नागरिक को दिया जाता है जिसने अपने प्राणों की चिंता किये बैगर बहादुरी का परिचय दिया हो। |
कीर्ति चक्र (4 जनवरी 1952) | राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार (शांति काल) | – | अशोक चक्र के बाद दूसरा शांतिकाल का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है। |
शौर्य चक्र (4 जनवरी 1952) | राष्ट्रीय देशभक्ति पुरस्कार (शांति काल) | – | इसे अशोक चक्र-3 के नाम से भी जाना जाता है यह शांतिकाल का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार है। |
पुरस्कार एवं सम्मान से संबंधित प्रश्न उत्तर
14 thoughts on “Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान”