July 27, 2024
Tagore Award

Tagore Award Winners 2012 to 2024 टैगोर पुरस्कार

टैगोर पुरस्कार गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा रबीन्द्रनाथ टैगोर के कार्यों, विचारों, और मानवता के लिए किए गए योगदान के लिए वर्ष 2011 में स्थापित सांस्कृतिक सद्भाव पुरस्कार है।

गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर (7 मई 1861 से 7 अगस्त 1941) एक कवि, लेखक, दार्शनिक, संगीतकार, उत्कृष्ट कलाकार व शिक्षाविद् थे।

रबीन्द्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई तथा प्रथम भारतीय थे जिन्हें 1913 में गीतांजलि कविताओं के संग्रह के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

वर्ष 1921 में रबीन्द्रनाथ टैगोर ने विश्व भारती विश्व विद्यालय की स्थापना किए थे।

रबीन्द्रनाथ टैगोर के योगदान को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने 07 मई 2011 को उनके 150वीं जयंती पर वर्ष 2012 से सांस्कृतिक सद्भाव हेतु टैगोर पुरस्कर शुरू किया।

टैगोर पुरस्कार में 01 करोड़ रूपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका और आकर्षक पारंपरिक हस्तशिल्प/हथकरघा के बनी वस्तु दी जाती है।

टैगोर पुरस्कार सांस्कृतिक सद्भाव के मूल्यों के संवर्धन के लिए दिया जाता है।

टैगोर पुरस्कार मरणोपरांत व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता लेकिन टैगोर पुरस्कार प्रक्रिया संहिता के अनुसार जूरी को प्रस्ताव भेजे जाने के उपरांत यदि ऐसे व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसे मरणोपरांत टैगोर पुरस्कार दिया जाता है।

टैगोर पुरस्कार कोई भी व्यक्ति चाहे वे किसी राष्ट्र, जाति, भाषा, धर्म अथवा लिंग से संबंध रखते हैं पात्र है।

संघ, संस्था अथवा संगठन भी टैगोर पुरस्कार के लिए पात्र होते हैं

व्यक्तिगत रूप से भेजे गए आवेदन पत्र टैगोर पुरस्कार के लिए विचारणीय नहीं होता है।

टैगोर पुरस्कार का चयन जूरी के द्वारा किया जाता है। जूरी में 05 सदस्य होते हैं जिसमें भारत के प्रधानमंत्री जूरी के अध्यक्ष, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के विपक्ष का नेता, प्रधानमंत्री द्वारा नामित दो अन्य प्रख्यात व्यक्ति जूरी के सदस्य होते हैं।

टैगोर पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया जाता है।

सबसे पहला टैगौर पुरस्कार 2012 में भारतीय सितार वादक पंडित रविशंकर को और दूसरा टैगोर पुरस्कार वर्ष 2013 में जुबिन मेहता को प्रदान किया गया था।

अब तक एक बार बांग्लादेश के सांस्कृतिक संगठन छायानौत को वर्ष 2015 में टैगोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वर्ष 2012 से अब तक 06 व्यक्ति एवं संगठन को टैगोर पुरस्कार दिया जा चुका है।

टैगोर पुरस्कार अब तक 05 व्यक्तियों और 01 संगठन को दिया गया है।

अपरिहार्य कारणों से वर्ष 2017 से 2019 के बीच एवं वर्ष 2021 व 2022 में किसी को टैगोर पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया।

सबसे आखिरी टैगोर पुरस्कार वर्ष 2020 मे इंडियन एक्सप्रेस के संपादक राज कमल झा को उनके पाँचवें उपन्यास ‘द सिटी एंड द सी’ के लिए दिया गया है।

सरल क्रमांकपुरस्कार वर्षनामविवरणदेश
12012पंडित रविशंकर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार (सितार वादक) भारत
22013जुबिन मेहतापश्चिमी शास्त्रीय कंडक्टर (संगीत संचालक)भारत
32014राजकुमार सिंहजीत सिंहमणिपुर नृत्य के पुरोधाभारत
42015छायानौतबांग्लादेश का एक सांस्कृतिक संगठनबांग्लादेश
52016राम वी. सुतारदुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
के प्रमुख वास्तुकार
भारत
62020राज कमल झाद सिटी एंड द सी के लेखक
(इंडियन एक्सप्रेस के संपादक)
भारत

Tagore Award (Prize) Winners List
Tagore Award (Prize) Winners List

#1. प्रथम टैगोर पुरस्कार विजेता कौन है?

#2. पहला टैगोर पुरस्कार कब दिया गया था?

#3. दूसरा टैगोर पुरस्कार किसे दिया गया था?

#4. टैगोर पुरस्कार वर्ष 2016 में किस दिया गया है?

#5. टैगोर पुरस्कार के अंतर्गत कितना राशि दी जाती है?

#6. टैगोर पुरस्कार के जूरी के अध्यक्ष कौन होते हैं?

#7. टैगोर पुरस्कार अब तक कितने बार दिया गया है?

#8. टैगोर पुरस्कार के जूरी में कितने सदस्य होते हैं?

#9. अब तक कितने संगठन को टैगोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

#10. हाल ही में किसे टैगोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

Finish

Gandhi Peace Prize गांधी शांति पुरस्कार विजेता की सूची 1995 से 2023

Ramon Magsaysay Award रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय

Kalinga Award Indian Winners List

दूनिया और भारत के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *