July 26, 2024
Vyas Samman

व्यास सम्मान विजेताओं की सूची (1991 से 2024) Vyas Samman Winners List

व्यास सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी के एक श्रेष्ठ साहित्यकार को सम्मानित करने के लिए के.के. बिड़ला फाउंडेशन के द्वारा वर्ष 1991 में स्थापित ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।

महाभारत, भागवत आदि पुराण ग्रंथों के प्रणेता महर्षि व्यास के नाम पर इस सम्मान का नाम व्यास सम्मान रखा गया है।

व्यास सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन (K.K. Birla Foundation) द्वारा प्रदान किया जाता है। के.के. बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना 1991 में कृष्णकुमार बिड़ला ने की थी। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कार में प्रमुख रूप से व्यास सम्मान, सरस्वती सम्मान, बिहारी पुरस्कार, शंकर पुरस्कार, वाचस्पति पुरस्कार है।

व्यास सम्मान के विजेताओं को चार लाख रूपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाते हैं।

व्यास सम्मान पिछले दस वर्षों के दौरान प्रकाशित केवल हिंदी भाषा की कोई भी साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।

व्यास सम्मान के लिए कृति किसी भी विधा में हो सकती है। सृजनात्मक कृतियों के अलावा अन्य विधाओं जैसे समीक्षा व आलोचना, आत्मकथा, ललित निबंध, साहित्य और भाषा का इतिहास आदि कृतियों पर भी व्यास सम्मान के लिए विचार किया जाता है।

व्यास सम्मान प्रतिवर्ष दिया जाता है, परंतु व्यास सम्मान समिति की राय में कोई भी कृति व्यास सम्मान के लिए नियत स्तर की न हो तो उस वर्ष पुरस्कार न देने का भी प्रावधान है।

पहला व्यास सम्मान वर्ष 1991 में डाॅ. राम विलास शर्मा की कृति भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी के लिए प्रदान किया गया था।

वर्ष 2003 में चित्रा मुद्गल व्यास सम्मान प्राप्त करने वाली पहली महिला लेखिका है। उन्हें “आवां” (उपन्यास) के लिए व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया था।

32वां व्यास सम्मान वर्ष 2022 में डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी को उनके उपन्यास “पागालखाना” के लिए दिया गया है। वर्ष 2021 में असगर वजाहत को उनके नाटक “महाबली” के लिए व्यास सम्मान प्रदान किया गया था।

अब तक 33 साहित्यकार को व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है।

वर्ष 2023 का 33वां व्यास सम्मान पुष्पा भारती को उनके हिंदी संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए दिया गया। पुष्पा भारती ने अपने इस संस्मरण में माखनलाल चतुर्वेदी, महादेवी वर्मा, अज्ञेय, निराला, राही मासूम रजा, विष्णुकांत शास्त्री, कमलेश्वर हरिवंश राय बच्चन, धर्मवीर भारती सहित अन्य साहित्यकारों का याद किया है। उनका यह संस्करण वर्ष 2016 में प्रकाशित हुआ था।

Vyas Samman
Vyas Samman Vijeta 1991 to 2024

सरल क्रमांकपुरस्कार वर्षनामकाव्य कृति
11991डाॅ. राम विलास शर्माभारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी
21992डाॅ. शिवप्रसाद सिंहनीला चाँद (उपन्यास)
31993गिरिजा कुमार माथुरमैं वक्त के हूँ सामने (कविता)
41994धर्मवीर भारतीसपना अभी भी (कविता)
51995कुँवर नारायणकोई दूसरा नहीं (कविता)
61996रामस्वरूप चतुर्वेदीहिंदी साहित्य और संवेदना का विकास
71997केदारनाथ सिंहउत्तर कबीर तथा अन्य कविताएँ (कविता)
81998गोविंद मिश्रापाँच आंगनों वाला घर (उपन्यास)
91999श्रीलाल शुक्लाबिसरामपुर का संत (उपन्यास)
102000गिरिराज किशोरपहला गिरिमित्या (उपन्यास)
112001रमेश चंद्र शाहआलोचना का पक्ष
122002कैलाश वाजपेई पृथ्वी का कृष्ण पक्ष
132003चित्रा मुद्गल आवां (उपन्यास)
142004मृदुला गर्ग कठगुलाब (उपन्यास)
152005चंद्रकांता कथा सतीसर (उपन्यास)
162006परमानंद श्रीवास्तव कविता का यथार्थ
172007कृष्णा सोबती समय सरगम (उपन्यास)
182008मन्नू भंडारी एक कहानी यह भी (आत्मकथा)
192009अमर कांत इन्हीं हथियारों से
202010विश्वनाथ प्रसाद तिवारी फिर भी कुछ रह जायेंगे (कविता)
212011रामदरश मिश्र आम के पत्ते (कविता)
222012नरेन्द्र कोहली न भूतो न भविष्यति (उपन्यास)
232013विश्वनाथ त्रिपाठी व्योमकेश दरवेश (संस्मरण)
242014कमल किशोर गोयनका प्रेमचंद की कहानियाँ काल क्रमानुसार अध्याय
252015सुनीता जैन क्षमा (कविता)
262016सुरेंद्र वर्मा काटना शमी का वृक्षः पद्मपंखुरी की धार से (उपन्यास)
272017ममता कालिया दुक्खम सुक्खम (उपन्यास)
282018लीलाधर जगूड़ी जितने लोग उतने प्रेम (उपन्यास)
292019नासिरा शर्मा कागज की नाव (उपन्यास)
302020शरद के पगारे पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी (उपन्यास)
312021असगर वजाहत महाबली (नाटक)
322022डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी पागलखाना (उपन्यास)
332023पुष्पा भारतीयादें, यादें और यादें (संस्मरण)

#1. व्यास सम्मान कब शुरू हुआ?

#2. व्यास सम्मान पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

#3. व्यास सम्मान किस संस्था के द्वारा दिया जाता है?

#4. निम्न में से किसे 31वें व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है?

#5. प्रथम व्यास सम्मान विजेता कौन हैं?

#6. व्यास सम्मान किस भाषा की साहित्यिक कृति के लिए दिया जाता है?

#7. व्यास सम्मान में कितनी राशि दी जाती है?

#8. वर्ष 2022 में डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी को कौन पुरस्कार मिला है?

#9. अब तक कितने व्यक्तियों को व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है?

#10. व्यास सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है?

#11. व्यास सम्मान 2023 किसे दिया गया?

Finish

Jnanpith Award Winners List ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 से 2023

Ramon Magsaysay Award रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय

3 thoughts on “व्यास सम्मान विजेताओं की सूची (1991 से 2024) Vyas Samman Winners List

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *