July 27, 2024
Saraswati Samman

Saraswati Samman सरस्वती सम्मान लिस्ट (1991 से 2023)

सरस्वती सम्मान वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन के द्वारा प्रदान किया जाने वाले भारत का प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान है। यह सम्मान विद्या की देवी सरस्वती के नाम पर रखा गया है। पहला सरस्वती सम्मान डाॅ हरिवंश राय बच्चन को प्रदान किया गया था।

सरस्वती सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन (K.K. Birla Foundation) द्वारा प्रदान किया जाता है। के.के. बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना 1991 में कृष्णकुमार बिड़ला ने की थी। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कार में प्रमुख रूप से सरस्वती सम्मान, व्यास सम्मान, बिहारी पुरस्कार, शंकर पुरस्कार, वाचस्पति पुरस्कार है।

सरस्वती सम्मान भारतीय संविधान की आठवीं सूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।

सरस्वती सम्मान के विजेताओं को 15 लाख रूपये, एक प्रशस्ति पत्र और पट्टिका प्रदान की जाती है।

सरस्वती सम्मान प्रतिवर्ष पिछले दस वर्षों के दौरान प्रकाशित किसी साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।

पहला सरस्वती सम्मान डाॅ हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा (क्या भूलूं क्या याद करूं, नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर, दशद्वार से सोपान तक) के लिए वर्ष 1991 में दिया गया था।

वर्ष 1995 में बालमणि अम्मा सरस्वती सम्मान प्राप्त करने वाली पहली महिला है। जिन्हें उनके निवेद्यम (कविता संग्रह) के लिए दिया गया था।

गोविंद चंद्र पांडे वर्ष 2003 में (भागीरथी) संस्कृत भाषा में सरस्वती सम्मान पाने वाले पहले साहित्यकार है।

32 वां सरस्वती सम्मान 2022 शिवशंकरी को उनके तमिल भाषा में लिखे गए सूर्य वंशम (तमिल संस्मरण) के लिए दिया गया ।

अब तक 33 साहित्यकार को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Saraswati Samman
Saraswati Samman ki suchi

सरल क्रमांकपुरस्कार वर्षनामकाव्य कृतिभाषा
11991डाॅ हरिवंशराय बच्चनचार खंडों में आत्मकथा
(आत्मकथा)
हिंदी
21992रमाकांत रथश्री राधा (कविता)ओड़िया
31993विजय तेंदुलकरकन्यादान (नाटक)मराठी
41994हरभजन सिंह रूख ते ऋषि (काव्य संग्रह)पंजाबी
51995बालमणि अम्मानिवेद्यम (कविता संग्रह)मलयालम
61996शम्सुर्रहमान फारूकीशेर ए शोर अंगेज हैउर्दू
71997मनुभाई पंचोलीकुरूक्षेत्रगुजराती
81998शंख घोषगंधर्ब कबिता गुच्चा
(कविता संग्रह)
बंगाली
91999इंदिरा पार्थसारथीरामानुजार (नाटक)तमिल
102000मनोज दासअमृत फल
(उपन्यास)
ओड़िया
112001दलीप कौर टिवाणाकथा कहो उर्वशी
(उपन्यास)
पंजाबी
122002महेश एलकुंचवारयुगांत (नाटक) मराठी
132003गोविंद चंद्र पांडेभागीरथी (काव्य संग्रह)संस्कृत
142004सुनील गंगोपाध्यायप्रथम अलो (उपन्यास)बंगाली
152005के. अय्यप्पा पाणिक्करअय्यप्पा पाणिकरूडे क्रिटिकल
(कविता संग्रह)
मलयालम
162006जगन्नाथ प्रसाद दासपरिक्रमा (काव्य संग्रह)ओड़िया
172007नैयर मसूदताओस चमन की मैना
(लघुकथा संग्रह)
उर्दू
182008लक्ष्मी नंदन बोराकायाकल्प (उपन्यास)असमिया
192009सुरजीत पातरलफ्जन दी दरगाहपंजाबी
202010एस.एल. भैरप्पामंदराकन्नड़
212011ए.ए. मनावलनइरामा कथैयुम इरमायकलुमतमिल
222012सुगथकुमारीमनालेझुथु (कविता संग्रह)मलयालम
232013गोविंद मिश्राधूल पौधों पर (उपन्यास)हिंदी
242014वीरप्पा मोइलीरामायण महोन्वेषणम्कन्नड़
252015पद्मा सचदेवचित्त चेत (आत्मकथा)डोंगरी
262016महाबलेश्वर पालहौथन (उपन्यास)कोंकणी
272017सितांशु यशश्रचन्द्रवखर (काव्य संग्रह)गुजराती
282018के. शिवा रेड्डीपक्काकी ओटिगिलाइट (कविता)तेलुगू
292019वासदेव मोहिचेकबुक (लघु कहानी श्रृंखला)सिंधी
302020शरणकुमार लिंबालेसनातन (उपन्यास)मराठी
312021रामदरश मिश्रमैं तो यहाँ हूँ (कविता)हिंदी
322022शिवशंकरीसूर्य वंशम (संस्मरण)तमिल
332023प्रभा वर्मारौद्र सात्विकम् मलयालम

Results

#1. सरस्वती सम्मान की स्थापना कब हुई?

#2. सरस्वती सम्मान पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

#3. सरस्वती सम्मान किस संस्था के द्वारा दिया जाता है?

#4. निम्न में से किसे 30वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है?

#5. प्रथम सरस्वती सम्मान किसे मिला?

#6. सरस्वती सम्मान कितने भाषाओं में दिया जाता है?

#7. सरस्वती सम्मान में कितनी राशि दी जाती है?

#8. वर्ष 2022 में तमिल लेखिका शिवशंकरी को कौन पुरस्कार मिला है?

#9. अब तक कितने व्यक्तियों को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है?

#10. सरस्वती सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है?

#11. सरस्वती सम्मान 2023 किसे मिला?

Finish

Jnanpith Award Winners List ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 से 2023

Ramon Magsaysay Award रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय

Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

Gandhi Peace Prize गांधी शांति पुरस्कार विजेता की सूची 1995 से 2023