July 27, 2024
Moortidevi Award

Moortidevi Award Winners List मूर्तिदेवी पुरस्कार

मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक साहू शांति प्रसाद जैन की मां मूर्ति देवी की स्मृति में वर्ष 1982 से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला साहित्यिक पुरस्कार है।

मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है।

मूर्तिदेवी पुरस्कार में 04 लाख रूपए, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और वाग्देवी (सरस्वती) की प्रतिमा दी जाती है।

मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं सूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के लेखकों को प्रदान किया जाता है।

मूर्तिदेवी पुरस्कार मरणोपरांत सम्मान या स्वयं नामाकंन नहीं होता है।

मूर्तिदेवी पुरस्कार में अब तक सबसे अधिक हिंदी भाषा के लेखक को 17 बार, मलयालम 03 बार, ओड़िया, गुजराती और कन्नड़ को 02-02 बार, ओड़िया, तेलुगू, मराठी, बंगाली, उर्दु भाषा के कृतियों को 01-01 बार पुरस्कार दिया गया है।

वर्ष 1985 में वर्ष 1996 से 1999 तक, वर्ष 2018, 2020 से 2022 के बीच में कोई भी मूर्तिदेवी पुरस्कार नहीं दिया गया।

अब तक केवल डाॅ प्रतिभा राॅय वर्ष 1991 में मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित होने वाली एकमात्र महिला लेखिका है।

मूर्तिदेवी पुरस्कार में केवल जीवित लेखकों के काम पर विचार किया जाता है। लेखक की कृति कम से कम एक वर्ष पहले और अधिकतम दस वर्ष पहले प्रकाशित रचना को ही मूर्तिदेवी पुरस्कार के लिए विचार किया जाता है।

मूर्तिदेवी पुरस्कार प्राप्त करने वाली भाषा को अगले वर्ष के मूर्तिदेवी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होता।

मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित लेखक को दूसरी बार पुनः इस पुरस्कार के लिए विचारण में शामिल नहीं किया जाता।

सबसे पहला मूर्तिदेवी पुरस्कार कन्नड़ लेखक सी.के.नागराज राव को वर्ष 1983 में उनके उपन्यास “पट्टामहादेवी शांतलादेवी” के लिए सम्मानित किया गया था।

हाल ही में 33वां मूर्तिदेवी पुरस्कार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को उनके कृति “अस्ति और भवति” के लिए दिया गया है। 31 वां मूर्तिदेवी पुरस्कार जाॅय गोस्वामी को उनके दू दोंदो फवारा मत्रो के लिए मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अब तक 33 साहित्यकार को मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Moortidevi Award
Moortidevi Award

क्रमांकवर्षनामकाव्य कृतिभाषा
11983सी. के. नागराज रावपट्टमहादेवी शांताल देवीकन्नड़
21984वीरेंद्र कुमार सखलेचाहिंदी में साहित्यिक योगदान के लिए हिंदी
31986कन्हैया लाल सेठियासाहित्यिक यागदान के लिएराजस्थानी
41987मनुभाई पाँचोलीजीर ते पिढ़ा छे जानी जानीगुजराती
51988विष्णु प्रभाकरहिंदी में साहित्यिक योगदान के लिएहिंदी
61989विद्या निवास मिश्रहिंदी में साहित्यिक योगदान के लिएहिंदी
71990मुनिश्री नागराजहिंदी में साहित्यिक योगदान के लिएहिंदी
81991डाॅ. प्रतिभा राॅययज्ञसेनीओड़िया
91992कुबेरनाथ रायमरालहिंदी
101993श्यामाचरण दुबेहिंदी में साहित्यिक योगदान के लिएहिंदी
111994शिवाजी सावन्तमृत्युंजयमराठी
121995निर्मल वर्माभारत और यूरोप प्रतिश्रुति के क्षेत्रहिंदी
132000गोविन्दचन्द्र पांडेयसाहित्य सौंदर्य और संस्कृतिहिंदी
142001राममूर्ति त्रिपाठीश्रीगुरू महिमाहिंदी
152002यशदेव शल्यमूल तत्व मीमांसाहिंदी
162003कल्याण मल लोढ़ाहिंदी में साहित्यिक योगदान के लिएहिंदी
172004नारायन देसाईमारू जीवन आज मारी वाणीगुजराती
182005डाॅ. राममूर्ति शर्माभारतीय दर्शन की चिन्तनधाराहिंदी
192006कृष्णबिहारी मिश्रकल्पतरू की उत्सव लीलाहिंदी
202007वीरप्पा मोइलीश्री रामायण महान्वेषणम्कन्नड़
212008रघुवंश पश्चिम भौतिक संस्कृति का उत्थान और पतनहिंदी
222009अक्कितम अच्युतन नंबूथिरीविभिन्न कविताएँमलयालम
232010गोपी चंद नारंगउर्दू गजल और हिंदुस्तानी जेहन ओ तहजीबउर्दू
242011गुलाब कोठारीमैं ही राधा, मैं ही कृष्णाहिंदी
252012हरप्रसाद दासवमशाओड़िया
262013सी राधाकृृष्णनथेक्काडल कतनहु थिरूमधुरममलयालम
272014विश्वनाथ त्रिपाठीव्योमकेश दरवेशहिंदी
282015कोलाकालुरी हनोकअनन्तं जीवनम्तेलुगू
292016एम.पी. वीरेन्द्र कुमारहयमथभूविलमलयालम
302017जाॅय गोस्वामीदू दोंदो फवारा मत्रोबंगाली
312019विश्वनाथ प्रसाद तिवारीअस्ति और भवति हिंदी

Table of Contents

Results

#1. मूर्ति देवी पुरस्कार कब से दिया जा रहा है?

#2. मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित होने वाली एकमात्र महिला कौन है?

#3. मूर्तिदेवी पुरस्कार किस संस्था के द्वारा दिया जाता है?

#4. निम्न में से किसे 30वें मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

#5. सबसे पहला मूर्तिदेवी पुरस्कार किसे दिया गया था?

#6. हिंदी भाषा में प्रथम मूर्तिदेवी पुरस्कार पाने वाले कौन थे?

#7. मूर्तिदेवी पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

#8. हाल ही में विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को कौन सा पुरस्कार मिला है?

#9. अब तक कितने व्यक्तियों को मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

#10. मूर्तिदेवी पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?

Finish

Saraswati Samman सरस्वती सम्मान लिस्ट (1991 से 2023)

Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

2 thoughts on “Moortidevi Award Winners List मूर्तिदेवी पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *