July 27, 2024
Gandhi Peace Prize winners list

Gandhi Peace Prize गांधी शांति पुरस्कार विजेता की सूची 1995 से 2023

गांधी शांति पुरस्कार संपूर्ण विवरण एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

गांधी शांति पुरस्कार (अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार) वर्ष 1995 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया वार्षिक पुरस्कार है।

Table of Contents

अहिंसा और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन में योगदान के लिए व्यक्तियों और संस्थानों को दिया जाने वाला पुरस्कार है।

यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग के भेदभाव के बगैर सभी व्यक्तियों व संस्थाओं के लिए खुला है।

गांधी शांति पुरस्कार का चयन एक 05 सदस्यीय जूरी के द्वारा किया जाता है। जूरी में भारत के प्रधानमंत्री अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष दो और नामित सदस्य होते हैं।

पुरस्कार में एक करोड़ रूपये की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तकला/हथकरघा विशिष्ट कृति प्रदान की जाती है।

सबसे पहला गांधी शांति पुरस्कार तंजानिया के जूलियस न्येरेरे को 1995 में प्रदान किया गया था।

गांधी शांति पुरस्कार अब तक दो बार वर्ष 2000 में नेल्सन मंडेला और बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक को तथा वर्ष 2016 में अक्षय पात्र फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल को संयुक्त रूप से दिया गया है।

गांधी शांति पुरस्कार अब तक 20 बार 22 व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जा चुका है।

अपरिहार्य कारणों से वर्ष 2006 से 2012 के बीच एवं वर्ष 2022 में किसी को गांधी शांति पुरस्कार नहीं दिया गया।

सबसे आखिरी गांधी शांति पुरस्कार वर्ष 2021 मे गीता प्रेस, गोरखपुर को दिया गया है।

Gandhi Peace Prize
Gandhi Peace Prize

क्रमांकवर्षदेशनामविवरण
11995तंजानियाजूलियस न्येरेरेतंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति जिन्होंने तंजानिया की आजादी के लिए अहिंसक संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान के लिए
21996श्रीलंकाएटी अरियारत्नेश्रीलंका के गांधी के नाम से प्रसिद्ध। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए विशेष प्रयास सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक
31997जर्मनीगेरहार्ड फिशरजर्मन राजनयिक और भारत में कुष्ठ रोग और पोलियो से प्रभावित लोगों के लिए कार्य करने के लिए
41998भारतरामकृष्ण मिशनसामाजिक कल्याण, शिक्षा प्रणाली में सुधार, सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए
51999भारतबाबा आमटेसामाजिक कार्यकर्ता, गरीब लोगों के पुनर्वास और सशक्तिकरण, वन्य जीव संरक्षण तथा नर्मदा बचाओ आंदोलन के क्षेत्र में योगदान के लिए
62000दक्षिण अफ्रीकानेल्सन मंडेलारंगभेद का विरोध करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति, नेल्सन मंडेला महात्मा गांधी की तरह अहिंसक मार्ग के समर्थक थे
2000बांग्लादेशबांग्लादेश के ग्रामीण बैंकबांग्लोदश में मुहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित बैंक
72001आयरलैंडजाॅन ह्यूमराजनीतिज्ञ व उत्तरी आयरलैंड शांति प्रक्रिया में प्रमुख व्यक्ति
82002भारतभारतीय विद्या भवनवर्ष 1938 में स्थापित भारत का शैक्षिक न्यास (ट्रस्ट) है शिक्षा के प्रसार, आधुनिक मूल्यों के एकीकरण तथा सभी धर्मों और समुदायों के बीच शांति और सदभाव को बढ़ावा देने के लिए
92003चेक रिपब्लिकवैक्लाव हवेलचेक गणराज्य के पहले राष्ट्रपति विश्व शांति और गांधीवादी तरीके से कठिन परिस्थितियों में मानवाधिकार कायम रखने के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए
102004संयुक्त राज्य अमेरिकाकोरेटा स्काॅट किंगकार्यकर्ता और नागरिक अधिकार नेता दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध और अन्य मानवाधिकार संघर्षों में शामिल
112005दक्षिण अफ्रीकाडेसमंड टूटूदक्षिण अफ्रीका के एंग्लिकन बिशप, धर्मशास्त्री, रंगभेद विरोधी और मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध
122013भारतचंडी प्रसाद भट्टपर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और चिपकों आंदोलन के प्रणेता।
132014भारतइसरोभारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी
142015भारतविवेकानंद केन्द्र (कन्याकुमारी)शिक्षा, ग्रामीण विकास तथा प्राकृतिक संसाधनों के विकास के क्षेत्र में कार्यों के लिए
152016भारतअक्षय पात्र फाउंडेशनभारत का गैर लाभकारी संगठन भारत में स्कूल में मिड डे मील कार्यक्रम चलाते हैं
2016भारतसुलभ इंटरनेशनलपर्यावरण स्वच्छता, गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों, अपशिष्ट प्रबंधन, सामाजिक सुधारों में योगदान के लिए
162017भारतएकल अभियान ट्रस्टग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सामाजिक समानता और ग्रामीण सशक्तिकरण के योगदान के लिए
172018जापानयोहेई सासाकावाविश्व स्वास्थ्य संगठन के सदभावना दूत, दुनिया भर में कुष्ठ उन्मूलन में उनके योगदान के लिए
182019ओमानकबूस बिन सैद अल सैदओमान के सुल्तान विभिन्न क्षेत्रीय विवादों और संघर्षों में शांति प्रयासों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही भारत और ओमान के बीच विशेष संबंध बनाए रखा
192020बांग्लादेशशेख मुजीबुर रहमानबांग्लादेश के जनक पाकिस्तान के खिलाफ संग्राम की अगुवाई करते हुए बांग्लादेश को मुक्ति दिलाई तथा बांग्लादेश में स्थिरता लाने, शांति को बढ़ावा दिया वे बांग्लादेश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे बंगबन्धु के नाम से विख्यात
202021भारतगीता प्रेसअहिंसक और दूसरे गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में योगदान के लिए (गीता प्रेस 1923 में स्थापित दुनिया का सबसे बड़ा प्रकाशकों में से एक है जिनके द्वारा 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ किताबें प्रकाशित की है)

Results

#1. प्रथम गांधी शांति पुरस्कार विजेता कौन है?

#2. गांधी शांति पुरस्कार कब शुरू किया गया है?

#3. गांधी शांति पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता हैै?

#4. गांधी शांति पुरस्कार 2021 किस दिया गया है?

#5. गांधी शांति पुरस्कार के अंतर्गत कितना राशि दी जाती है?

#6. गांधी शांति पुरस्कार के जूरी के अध्यक्ष कौन होते हैं?

#7. गांधी शांति पुरस्कार अब तक कितने बार दिया गया है?

#8. गांधी शांति पुरस्कार के जूरी में कितने सदस्य होते हैं?

#9. अब तक कितनी बार संयुक्त रूप से गांधी शांति पुरस्कार दिया गया है?

#10. रामकृष्ण मिशन को गांधी शांति पुरस्कार कब मिला था?

Finish

कलिंग पुरस्कार से सम्मानित भारतीय Kalinga Award Indian Winners List

Jnanpith Award Winners List ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 से 2023

Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

List of Nobel Prize Winners in India भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

5 thoughts on “Gandhi Peace Prize गांधी शांति पुरस्कार विजेता की सूची 1995 से 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *