July 26, 2024
Nobel Prize Winners in India

List of Nobel Prize Winners in India भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल (Alfred Bernhard Nobel) का जन्म 1833 में स्वीडन के शहर स्टाॅकहोम में हुआ था। अल्फ्रेड नोबेल स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे जिसने डाइनामाइट की खोज की।

10 दिसंबर 1896 में उनकी मृत्यु के बाद उनकी वसीयता पढ़ी गई जिसमें अल्फ्रेड नोबेल ने अपने धन से मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी।

जून 1900 में नोबेल फाउंडेशन की स्थापना की गई और अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु के पांच साल बाद पहली बार 1901 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

नोबेल पुरस्कार का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसम्बर को दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार विश्व में बौद्धिक उपलब्धि के लिये दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

नोबेल पुरस्कार 06 श्रेणियाँ में दिया जाता है। यह प्रतिवर्ष भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र और मानवता के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिये शांति हेतु है। पहले नोबेल पुरस्कार पाँच विषयों में कार्य के लिए दिये जाते थे। स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1968 में आरंभ किया गया और इसे 1969 में पहली बार अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसे अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है।

नोबेल पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा और वर्ष 2023 से 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (SEK) धनराशि निर्धारित की गई है।

नोबेल पुरस्कार एक श्रेणी में अधिकतम तीन लोगों को दिया जा सकता है।

वर्ष 1901 से 2023 तक कुल 06 श्रेणियों में 1000 पुरस्कार विजेताओं को 621 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है पहली बार एरिक एक्सल कार्लफेल्ट (साहित्य) को 1931 में तथा दूसरी बार डैग हैमरस्कजाॅल्ड (शांति) को 1961 में दिया गया था। वर्ष 1974 में नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जायेगा।

1937, 1938, 1939, 1947 एवं 1948 में महात्मा गांधी जी को पाँच बार शांति के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया, पर एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया।

रेडक्राॅस (ICRC) को शांति का नोबेल पुरस्कार 03 बार दिया गया है 1917, 1944 एवं 1963 में।

दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति – दो बार नोबेल जीतने वालों में मैडम क्यूरी (M. Cruie) (भौतिक 1903, रसायन विज्ञान 1911), लीनस पाॅलिंग (L. Pauling) (रसायन विज्ञान 1954, शांति 1962), जान बार्डिन (J. Bardeen) (भौतिकी के लिए 1956 एवं 1972), फ्रेडरिक संगेर (F. Sanger) (रसायन विज्ञान के लिए 1958 एवं 1980), के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) (रसायन विज्ञान के लिए 2001 एवं 2022 में), यूएनएचसीआर (UNHCR) (शांति के लिए 1954 एवं 1981) है।

सर विलियम हेनरी ब्रैग ने अपने बेटे विलियम एल ब्रैग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1980 में प्राप्त किया।

सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुरूष लाॅरेन्स ब्रैग (25 वर्ष) एवं महिला मलाला युसुफ जई (17 वर्ष)।

सबसे अधिक उम्रदराज नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता जाॅन बी. गुडइनफ (97 वर्ष) को 2019 में रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

वर्ष 1901 से 2023 के बीच 61 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। मैरी क्यूरी 1903 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं और एकमात्र महिला है जिन्हें यह पुरस्कार दो बार दो श्रेणियाँ में मिला है 1903 में भौतिक के लिए तथा 1911 में रसायन विज्ञान के लिए।

द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया।

वर्ष 1901 से अब तक सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका 411 व्यक्तियों को दिया गया है। ग्रेट ब्रिटेन के 137, जर्मनी के 115, फ्रांस के 75, स्वीडन के 34, रूस के 30, जापान के 29, कनाडा के 27 के व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय –
भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

क्रमांकवर्षनामक्षेत्रमहत्वपूर्ण तथ्य
11913रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore)साहित्य (Literature)नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारत व एशिया के पहले व्यक्ति थे। गीतांजलि कविता संग्रह के लिए रबीन्द्र नाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला उनकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनी भारत का राष्ट्रगान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बांगला गुरूदेव की ही रचनाएँ हैं।
21930चन्द्रशेखर वेंकटरमन (C.V. Raman)भौतिक विज्ञान (Physics)प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका अविष्कार उनके ही नाम पर रामन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1954 में भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया तथा 1957 में लेनिन पुरस्कार प्रदान किया गया था।
31968हरगोबिंद खुराना
(Har Gobind Khurana)
चिकित्सा (Medicine)प्रोटीन संश्लेषण में आनुवंशिक कोड और उसक कार्य की व्याखा के लिए। राॅबर्ट डब्ल्यू होली (Robert W Holley) और मार्शल डब्ल्यू निरेनबर्ग (Marshall W Nirenberg) के साथ प्रदान किया गया था।
41969मदर टेरेसा
.(Mother Teresa)
शांति
(Peace)
समाज में उनके अविश्वसीय कार्य एवं मानव सेवा के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार तथा भारत सरकार ने उन्हें 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया।
51983सुब्रहमण्यम चन्द्रशेखर (Subrahmanyam Chandrasekhar)भौतिक विज्ञान (Physics)तारों के विकास और संरचना के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं के सैद्वांतिक अध्ययन के लिए (चन्द्रशेखर सीमा)
61998अमर्त्य सेन
(Amartya Sen)
अर्थशास्त्र (Economics)कल्याणकारी अर्थशास्त्र में उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1999 में भारत रत्न से विभूषित किया गया।
72009वेंकटरामन रामकृष्णन (Venkatraman Ramakrishnan)रसायन विज्ञान (Chemistry)राइबोसोम की संरचना और इस कार्य के अध्ययन के लिये उन्हें यह पुरस्कार थाॅमस ए स्ट्टिज (Thomas A Steitz) और एडा ई योनथ (Ada E Yonath) के साथ संयुक्त रूप से दिया गया।
82014कैलाश सत्यार्थी
(Kailash Satyarthi)
शांति
(Peace)
बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ उनके संघर्ष के लिये तथा सभी बच्चों की शिक्षा के अधिकार के लिये पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai)के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। से दिया गया।
92019अभिजीत बनर्जी
(Abhijit Banerjee)
अर्थशास्त्र (Economics)वैश्विक गरीबी को दूर करने के लिये प्रायोगिक दृष्टिकोण पर शोध के लिये एस्थर डुफ्लो (Esther Duflo) तथा माइकल क्रेमर (Michael Kremer) के साथ संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

टीप- (1) रोनाल्ड राॅस (जन्म अल्मोड़ा उत्तरखंड) को 1902 में फिजियोलाॅजी मेडिसिन के लिए, (2) रूडयार्ड किपलिंग (जन्म मुंबई) 1907 में साहित्य के लिए (3) दलाई लामा (जन्म तिब्बत भारत) को 1989 में शांति पुरस्कार के लिए तथा (4) वी.एस. नाॅयपाल (जन्म गोरखपुर उत्तर प्रदेश) में 2001 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

All Indian Who win the Nobel Prize
Indian Nobel Prize Winners
All Indian Who win the Nobel Prize

[1] भारत में पहला नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है?

रबीन्द्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे, उन्हें 1913 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

[2] नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

मदर टेरेसा 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला थी।

[3] अंतिम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन हैं?

अभिजीत बनर्जी 2019 में अर्थशास्त्र में अंतिम बार बार नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय है।

[4] सबसे कम उम्र का नोबेल पुरस्कार विजेता कौन हैं?

पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई मात्र 17 वर्ष की आयु में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की विजेता है। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से दिया गया था।

[5] सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार पाने वाला देश कौन सा है?

सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार पाने वाले देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका जहां के 411 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। दूसरे स्थान पर ग्रेट ब्रिटेन इसके बाद जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, रूस, जापान, कनाडा देश है।

[6] अब तक कितने को नोबेल पुरस्कार मिला है?

नवम्बर 2023 की स्थिति में 1000 व्यक्तियों और संगठनांे सहित कुल 621 नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है।

[7] अब तीन (03) बार नोबेल पुरस्कार किसने जीते?

रेडक्राॅस (ICRC) को शांति के लिए 03 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है 1917, 1944 एवं 1963 में।

[8] दो (02) बार नोबेल पुरस्कार किसने जीता?

अब तक कुल 05 व्यक्तियों ( मैडम क्यूरी, लीनस पाॅलिंग, जान बार्डिन, फ्रेडरिक संगेर, के. बैरी शार्पलेस) तथा यूएनएचसीआर (UNHCR) नामक संगठन को 02 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

[9] नोबेल पुरस्कार कौन सा देश देता है?

नोबेल पुरस्कार प्रतिवर्ष स्वीडन (स्टाॅकहोम) के द्वारा दिया जाता है।

[10] भारत को अर्थशास्त्र और शांति के लिए कितनी बार नोबेल पुरस्कार मिला है?

भारत को अर्थशास्त्र में दो बार 1998 व 2019 में तथा शांति के लिए दो बार 1969 व 2014 में नोबेल पुरस्कार मिला है।

[11] नोबेल पीस प्राइज (नोबेल शांति पुरस्कार) प्राप्त करने वाला भारतीय कौन है?

मदर टेरेसा 1969 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय है।

[12] नोबेल पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय अर्थशास्त्री था?

अमर्त्य सेन वर्ष 1998 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय अर्थशास्त्री है।

[13] नोबेल पुरस्कार किसकी स्मृति कब दिया जाता है?

अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को 06 श्रेणियाँ में स्वीडन में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

[14] एशिया में प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है?

रवीन्द्रनाथ टैगोर वर्ष 1913 में भारत तथा एशिया में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति थे।

[15] नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है?

नोबेल पुरस्कार प्रतिवर्ष भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार 2023

3 thoughts on “List of Nobel Prize Winners in India भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *