July 27, 2024
Kalinga Prize

Kalinga Award Indian Winners List

समाज में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए यूनेस्को द्वारा वर्ष 1952 में कलिंग पुरस्कार की शुरूआत किया गया।

उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक द्वारा यूनेस्को को वर्ष 1952 में एक बड़ी धनराशि दान किये थे। बीजू पटनायक भारत के कलिंगा फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक थे। इसी से कलिंग पुरस्कार की शुरूआत हुआ।

कलिंग पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार है।

कलिंग पुरस्कार यूनेस्को द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने आम जनता के लिए विज्ञान और तकनीकी की व्याख्या में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।

कलिंग पुरस्कार विजेता को 40 हजार डाॅलर और अल्बर्ट आईनस्टीन का रजत पदक, भारत सरकार द्वारा स्थापित कलिंगा चेयर जिसमें एक प्रमाण पत्र और 5000 अमेरिकी डाॅलर का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

कलिंग पुरस्कार विश्व विज्ञान दिवस पर 10 नवम्बर को प्रदान किया जाता है।

Kalinga Prize Indian Winners
Kalinga Prize Indian Winners

अब तक भारत के पाँच लोगों को कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है –

  1. जगजीत सिंह – 1963
  2. नरेन्द्र के. सहगल – 1991
  3. जयंत विष्णु नार्लीकर – 1996
  4. दोरैराजन बालासुब्रमण्यम – 1997
  5. प्रो. यशपाल – 2009

कलिंग पुरस्कार सबसे अधिक यूनाडटेड किंगडम को 10 बार, संयुक्त राज्य अमेरिका को 8 बार, फ्रांस को 7 बार, भारत, रूस और ब्राजील को 5-5 बार कलिंग पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

[1] एशिया और भारत के पहले कलिंग पुरस्कार विजेता कौन है?

जगजीत सिंह वर्ष 1963 में एशिया और भारत के सबसे पहले कलिंग पुरस्कार विजेता।

[2] कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

कलिंग पुरस्कार यूनेस्को द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाता है।

[3] अब तक कितने भारतीयों को कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है?

भारत के 05 व्यक्तियों को कलिंग पुरस्कार प्रदान किया गया है।

[4] कलिंग पुरस्कार किस संस्था/संगठन के द्वारा दिया जाता है?

विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए यूनेस्को द्वारा कलिंग पुरस्कार दिया जाता है।

[5] कलिंग पुरस्कार की शुरूआत कब और किसे सबसे पहले कलिंग पुरस्कार दिया गया था?

सबसे पहला कलिंग पुरस्कार वर्ष 1952 में फ्रांस के लुई डी ब्रोगली का दिया गया था।

[6] कलिंग पुरस्कार 2023 किसे दिया गया है?

मेक्सिको के एना मारिया सेट्टो को वर्ष 2023 के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

List of Nobel Prize Winners in India भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

Indian Booker Prize & International Booker Prize Winner List

Ramon Magsaysay Award रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय

Gandhi Peace Prize गांधी शांति पुरस्कार विजेता की सूची 1995 से 2023

4 thoughts on “Kalinga Award Indian Winners List

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *