Last Updated on November 8, 2026 by gktimehindi
समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2026, One Liners Current Affairs Hindi October 2026, अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण दिवस, Current Affairs Oct 2026, अक्टूबर 2026 में घटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जानें..
One Liners and Details Current Affairs Hindi October 2026
भारत के किस बैंक ने प्रोग्रामेबल डिजिटल रूपेया लांच किया है? बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India – BOI) ने 29 सितंबर 2026 को अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) प्लेटफॉर्म पर यूजर-लेवल प्रोग्रामेबल डिजिटल रुपया (e₹) लॉन्च किया है। (एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 29 अगस्त 2024 को डिजिटल रुपी वॉलेट के माध्यम से उपयोगकर्ता-स्तरीय प्रोग्रामेबिलिटी पेश की, जिससे भुगतान को एक तय उद्देश्य, वैधता अवधि या भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित किया जा सकता है।)
आसियान और भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2026) का दूसरा संस्करण कहां आयोजित किया गया? फिलीपींस के सुबिक बे में (28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विषय (Theme): “विश्वास में अटूट, समुद्र में एकजुट” (Anchored in Trust, United at Sea)
भारतीय जहाज: आईएनएस सह्याद्रि (INS Sahyadri) और आईएनएस कुलिश (INS Kulish) में।)
भारत का पहला विश्वस्तरीय भूवैज्ञानिक संग्रहालय विकसित किया जाएगा? मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। क्षेत्रफल: यह संग्रहालय लगभग 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा।
मुख्य विशेषताएं:
इसमें 6 दीर्घाएं (गैलरियां) और 130 से अधिक कलाकृतियां/प्रदर्श शामिल होंगे।
प्रमुख आकर्षणों में टाइटनोसॉर स्क्वायर, डायनासोर पार्क, जीवाश्म उद्यान और इंटरैक्टिव (संवादात्मक) प्रदर्शन शामिल हैं।
नर्मदा घाटी के भूवैज्ञानिक इतिहास और पृथ्वी की उत्पत्ति को यहां प्रदर्शित किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए इस क्षेत्र का 90% या उससे अधिक हिस्सा हरा-भरा रखा जाएगा।
भारत का पहला ऑर्बिटल कम्प्यूटिंग सैटेलाइट MOI-1A किसने विकसित किया है? हैदराबाद की स्पेसटेक स्टार्टअप कंपनी ‘टेकमीटूस्पेस’ (TakeMe2Space) ने (इसे 1 अक्टूबर 2026 को स्पेसएक्स (SpaceX) के ‘ट्रांसपोर्टर-18’ राइडशेयर मिशन के जरिए अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। यह अंतरिक्ष में ही डेटा की प्रोसेसिंग और विश्लेषण (AI एनालिसिस) करने में सक्षम है, जिससे कच्चा डेटा (Raw Data) सीधे पृथ्वी पर भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एनवीडिया एनोरिन एनएक्स (Nvidia Orin NX) प्रोसेसर लगा है। अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।)
“विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया? फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार (Smit Machhar) को (दुबई से तेल अवीव जाने वाली उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुए हमले और आपात स्थिति में अदम्य साहस दिखाते हुए उन्होंने 174 यात्रियों की जान बचाई थी। इस सम्मान के तहत उन्हें 25 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस पुरस्कार की घोषणा की है।)
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB – पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया? धीरेंद्र ओझा को
28वाँ सम्मेलन (COFO 28) कहां आयोजित किया गया? रोम, इटली स्थित FAO मुख्यालय में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया था। जिसका मुख्य विषय: “भोजन, लचीलेपन और समृद्धि के लिए वन” (“Forests for food, resilience and prosperity”)
किस स्थान पर इंडिया एनर्जी वीक 2027 (India Energy Week 2027) का आयोजन किया जाएगा? कोलकाता, पश्चिम बंगाल में 28 से 31 जनवरी 2027 किया जाएगा। यह भारत ऊर्जा सप्ताह का पाँचवाँ संस्करण होगा और पूर्वी भारत में इस कार्यक्रम का पहला आयोजन है। जिसका विषय (Theme): “नवाचार को बढ़ावा देना। ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना। भविष्य का निर्माण करना।” (या “इनोवेशन को अनलॉक करना, ऊर्जा सुरक्षित करना, कल को आकार।
पीएम धारा योजना (PM-DHARA – PM-Developing Harmonized and Accelerated Renewable-energy Access) क्या है? पीएम धारा योजना केंद्र सरकार की एक बड़ी विद्युत एवं हरित ऊर्जा योजना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 सितंबर 2026 को इस योजना को मंजूरी दी है। इसका मुख्य लक्ष्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 135 गीगावाट (GW) तक की नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी (evacuation) को आसान बनाना है।
45वें शतरंज ओलम्पियाड में पहला सर्वश्रेष्ठ महिला शतरंज खिलाड़ी पुरस्कार जीता है? दिव्या देशमुख ने
आईसीसी 2027 (क्रिकेट विश्व कप 2027) की मेजबानी करेगा? दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया, टूर्नामेंट की तिथियां: 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027, कुल टीमें: 14, कुल मैच: 57 मैच (12 अलग-अलग वेन्यू पर)
सेंगोल की परंपरा किस राजवंश से जोड़ी गई है? चोल साम्राज्य (Chola Dynasty) में जब किसी नए राजा का राज्याभिषेक होता था, तब सत्ता के वैध और नैतिक हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में मुख्य पुरोहित द्वारा नए सम्राट को सेंगोल सौंपा जाता था।
नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 2026 कहां आयोजित किया गया? नौसेना भवन, नई दिल्ली में (29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक)
प्रगति 50 पहल किस मंत्रालय ने शुरू की है? आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs – MoHUA) उद्देश्य: स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 (Swachh Bharat Mission–Urban 2.0) के तहत 24 राज्यों के 50 शहरों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के मामले में ‘आदर्श शहर’ (Model Cities) के रूप में विकसित करना।
एशियाई खेल 2026 में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीता है? भारत ने (भारत ने 44 साल के लंबे इंतजार के बाद (1982 के बाद पहली बार) महिला हॉकी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।)
हाल ही में पांचवा कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? नई दिल्ली में 3 से 5 अक्टूबर, 2026 तक भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सहयोग से इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (IEG) जिसका विषय (Theme): “प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता” (Resilience in an Age of Flux)
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल कितने पदक जीते हैं? भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 पदक जीते हैं। स्वर्ण (Gold): 21, रजत (Silver): 27, कांस्य (Bronze): 37, कुल पदक: 85
भारत एआई सैटेलाईट लांन्च करने वाला कौन सा देश बना? भारत एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट लॉन्च करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन के बाद भारत को यह उपलब्धि हासिल हुई है। सैटेलाइट का नाम: MOI-1A (एमओआई-1ए)। लॉन्च की तारीख: 1 अक्टूबर 2026, लॉन्च वाहन / मिशन: स्पेसएक्स (SpaceX) के ट्रांसपोर्टर-18 राइडशेयर मिशन द्वारा। विकसित करने वाली कंपनी: टेकमीटूस्पेस (TakeMe2Space), हैदराबाद। विशेषता: यह अंतरिक्ष में ही तस्वीरों और डेटा का विश्लेषण कर सकता है और केवल जरूरी जानकारी पृथ्वी पर भेजता है, जिससे समय और खर्च दोनों बचते हैं। इसका उपयोग बॉर्डर निगरानी, कृषि, खनन और आपदा प्रबंधन में किया जाएगा।
कलाड़ी चीज किस राज्य से संबंधित है? जम्मू कश्मीर से (इसे ‘जम्मू की मोज़ेरेला’ भी कहा जाता है। यह गाय, भैंस या बकरी के दूध से तैयार किया जाने वाला एक पारंपरिक और घना पनीर है।)
एशियाई खेल 2026 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा? एशियाई खेल 2026 (आइची-नागोया, जापान) में चीन (341 पदक) शीर्ष पर रहा। दूसरा स्थान पर जापान 269 पदक, तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया 150 पदक और चौथे स्थान पर भारत 85 पदक।
भारत का पहला प्लास्टिक मुक्त ऑयल टर्मिनल बना है? जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल (Jawahar Dweep Marine Oil Terminal) भारत का पहला प्लास्टिक-मुक्त तेल टर्मिनल बना है। मुख्य उद्देश्य: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (Single-Use Plastic) का पूरी तरह से उन्मूलन करना और समुद्री पर्यावरण को सुरक्षित रखना।
टाईम 100 नेक्सट 2026 सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय कौन है? वैभव सूर्यवंशी
31वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कोप 31 का आयोजन हुआ? 9 से 20 नवंबर 2026 तक अंताल्या, तुर्किए में होने जा रहा है।
एशियन गेम्स 2030 की मेजबानी सौंपी गई? दोहा, कतर में
फिजियोलॉजी/मेडिसिन 2026 का नोबेल पुरस्कार किस मिला है? कार्ल डीसेरोथ (Karl Deisseroth), पीटर हेगेमैन (Peter Hegemann) और जॉर्ज नागल (Georg Nagel) को
ईरानी कप 2026 का खिताब किसने जीता है? रेस्ट ऑफ इंडिया ने (उपविजेता टीम: जम्मू और कश्मीर)
महिला किसान श्रमिक सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? नई दिल्ली में
भदोही जिले, उत्तर प्रदेश का नया नाम क्या रखा गया? “संत रविदास नगर भदोही” (इस जिले का नाम पहले भी ‘संत रविदास नगर’ रखा गया था, जिसे बाद में 2014 में बदलकर केवल ‘भदोही’ कर दिया गया था, जिसे अब दोबारा ‘संत रविदास नगर भदोही’ कर दिया गया है।)
19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कहां आयोजित किया जाएगा? कोलकाता में 07 से 09 जनवरी 2027 को
भौतिकी 2026 में नोबेल पुरस्कार किसे मिला? फ्रांसिस हाल्ज़ेन (Francis Halzen) को
आर्गुमेंट्स विद गांधी (Arguments with Gandhi) किताब के लेखक कौन हैं? रामचंद्र गुहा
14वां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बाजार किस राज्य में आयोजित किया गया? अरूणाचल प्रदेश में
भारत की पहली स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप सूर्या को कहां लांन्च किया गया? भारत की पहली स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप (FSS-1) ‘सूर्या’ को विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में लॉन्च किया गया है।
मांउटेन गार्डियन 2026 संयुक्त सैन्य अभ्यास कहां आयोजित किया गया? भारत और संयुक्त अरब अमीरात के साथ उत्तराखंड में चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया था।
भारतीय वायु सेना का 29वां प्रमुख नियुक्त किया गया? एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित
10वीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 कहां शुरू हुआ? नई दिल्ली में
रसायन 2026 में नोबेल पुरस्कार किसे मिला? हेनरी बी. कागन (Henri B. Kagan) (फ्रांस) और केन्सो सोआई (Kenso Soai) (जापान) को
रामानुजन पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया? प्रोफेसर महेश काकडे
भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैक बना है? बैंक ऑफ बड़ौदा
किस राज्य ने अन्नन सीर (Annan Seer) योजना शुरू की है? तमिलनाडु (आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पात्र दुल्हनों को विवाह के अवसर पर सहायता प्रदान करना। प्रत्येक पात्र दुल्हन को 8 ग्राम का सोने का सिक्का और एक रेशमी (सिल्क) साड़ी दी जाती है। इस योजना का लाभ उन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं है।)
57वीं जीएसटी परिषद की बैठक कहां आयोजित की गई? नई दिल्ली के भारत मंडपम में (8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य ध्यान टैक्स दरों में बदलाव (Rate Rationalisation) के बजाय मुख्य रूप से प्रक्रियात्मक सुधारों (Process Reforms), पंजीकरण के सरलीकरण, रिफंड की प्रक्रिया को तेज करने और नियमों के अनुपालन को आसान बनाने पर केंद्रित था।)
साहित्य 2026 में नोबेल पुरस्कार किसे मिला? ऐनी कार्सन (Anne Carson) कनाडाई कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक को दिया गया है।
जापान ओपन 2026 पुरूष एकल खिताब किसने जीता? स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) ने जीता।
एशियन पैरा गेम्स 2026 भारत का ध्वजवाहक थे? प्रमोद भगत (पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी) औरं सिमरन शर्मा (पैरा-एथलीट / धावक) (समापन समारोह के ध्वजवाहक – निषाद कुमार (पैरा-एथलीट) और मोना अग्रवाल (पैरा-शूटिंग खिलाड़ी)
समावेशी आजीविका योजना (SAY-SOBLOK) किस राज्य ने शुरू की है? नागालैंड अक्टूबर 2026 में नागालैंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NSRLM) और BRAC इंटरनेशनल के बीच समझौता ज्ञापन के तहत अत्यंत कमजोर परिवारों के लिए यह योजना शुरू की गई। 16 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य जशपुर और कबीरधाम जिले के गरीब परिवारों को आजीविका से जोड़ना था।
भगिनी निवेदिता योजना किस राज्य ने शुरू की है? पश्चिम बंगाल ने (उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही अविवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना। सहायता राशि: पात्र छात्राओं को 3 साल में कुल ₹50,000 की सहायता दी जाएगी। पहले वर्ष: ₹17,000, दूसरे वर्ष: ₹17,000, तीसरे वर्ष: ₹16,000। लागू होने की तिथि: यह योजना पूरे राज्य में जनवरी 2027 से लागू होगी।)
हाल ही में किस केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया? डॉ. एल. मुरुगन ने 13 अक्टूबर 2026 को अपने पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
शांति 2026 में नोबेल पुरस्कार मिला? नवनेथम ‘नवी’ पिल्लै (Navanethem “Navi” Pillay) को ( भारतीय मूल की दक्षिण अफ़्रीकी न्यायविद और मानवाधिकार प्रणेता)
नीति आयोग डेल्टा रैकिंग 2026 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया? गढ़चिरौली, महाराष्ट्र (अप्रैल-जून 2026 की तिमाही (Overall Delta Ranking): महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि जम्मू-कश्मीर का बारामुला जिला दूसरे स्थान पर रहा। जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही (Overall Delta Ranking): बिहार के पूर्णिया जिले ने देश के 112 आकांक्षी जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।)
उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया नाम क्या रखा गया? नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा-जेवर (Narendra Modi International Airport, Noida-Jewar)
स्नो लेपर्ड के लिए भारत की पहली सबसे ऊंची वाइल्डलाइफ सफारी शुरू की है? लद्दाख में (यह पायलट प्रोजेक्ट अभी रुमबक (Rumbak), शांग (Shang) और उले (Uley) क्षेत्रों में शुरू किया गया है।)
कौन सा देश हाल ही इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का 28वां सदस्य बना है? घाना
हाल ही में किसे इजरायल का नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया? कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) (दुबई से तेल अवीव जाने वाली ‘फ्लाई दुबई’ (Flydubai) की उड़ान के दौरान कॉकपिट में अपने सह-पायलट द्वारा किए गए हमले और संभावित खतरे को अपनी अदम्य बहादुरी और सूझबूझ से नाकाम किया था। यह घोषणा इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग (Isaac Herzog) द्वारा की गई है। यह इज़राइल का नागरिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता सम्मान है।)
फीफा विश्व रैकिंग में कौन सा देश शीर्ष पर है? स्पेन (शीर्ष 5 फीफा पुरुष रैंकिंग वाले देश – 1. स्पेन (2011.57 अंक), 2. अर्जेंटीना (1972.80 अंक), 3. फ्रांस (1958.86 अंक), 4. इंग्लैंड (1925.59 अंक), 5. पुर्तगाल (1807.69 अंक))
फीफा पुरूष विश्व रैकिंग 2026 में भारत की रैंक है? 138वें स्थान पर है।
भारतीय महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया? स्मृति मंधाना को
अंबाजी मोहनथाल प्रसाद का जीआई टैग किस राज्य से संबंधित है? गुजरात
किस राज्य की पुलिस ने स्पीक अप नामक विशेष टास्क फोर्स गठित किया है? केरलम ने (घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकना और पीड़ितों की पहचान करना। पीड़ितों को कानूनी सहायता, परामर्श (counselling), सुरक्षित आवास और आजीविका में मदद उपलब्ध कराना। डिजिटल हेल्पलाइन, व्हाट्सएप और एक समर्पित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से त्वरित सहायता देना।)
कौन 2027 में साइबर सुरक्षा सम्मेलन साइबरटेक एशिया की मेजबानी करेगा? मुंबई, महाराष्ट्र (जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी (Bandra Kurla Complex), मुंबई में 17 से 18 मार्च 2027 तक)
ड्रीम ओलंपिक्स 2036 (Dream Olympics 2036) योजना किस राज्य ने शुरू की है? तमिलनाडु ने (वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए जमीनी स्तर से युवा खेल प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देना। इस कार्यक्रम के तहत 8 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए राज्यभर में प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा।)
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2026 किसे मिला? रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को दिया गया है।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (Global Innovation Index – GII) 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? 38वें स्थान पर है।
इन्द्रा अभ्यास 2026 भारत और किस देश के बीच शुरू किया गया? रूस के साथ (आयोजन का देश: रूस (व्लादिवोस्तोक और जापान सागर क्षेत्र में)। तिथि: 13 से 18 अक्टूबर 2026। भारतीय नौसेना (पोत INS सह्याद्री) और रूसी संघ की नौसेना (पोत अल्दार त्सिदेनझापोव)। दोनों देशों की सेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, आपसी समझ और परिचालन समन्वय को मजबूत करना।)
फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ (Chevalier de la Légion d’honneur / नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) देने की घोषणा की गया है? भारतीय उद्योगपति और भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को देने की घोषणा की गई थी। उन्हें यह सम्मान 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में एक समारोह में प्रदान किया गया।
हाल ही में किसे उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया? डॉ. ढाल सिंह बिसेन को
ओडिशा के नए राज्यपाल नियुक्त हुए है? ब्रज मोहन राम
किसे कर्नाटक की दूसरी महिला राज्यपाल नियुक्त किया गया है? डॉ. सुधा यादव को
सिक्किम के नए राज्यपाल नियुक्त हुए है? दुष्यंत कुमार गौतम को
यूनिसेफ इंडिया ने किसको सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त किया है? स्मृति मंधाना को (वह बच्चों, विशेषकर किशोर बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और समान अवसरों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगी।)
भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच कोंकण 2026 अभ्यास किया गया? भारत और ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) (8 से 15 अक्टूबर 2026 तक। स्थान प्लायमाउथ, ब्रिटेन के तट के निकट। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व: स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल (INS Trishul) ने इसमें भाग लिया।ब्रिटिश नौसेना का प्रतिनिधित्व: रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस सदरलैंड (HMS Sutherland) ने हिस्सा लिया। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सुरक्षा, आपसी तालमेल (interoperability) और सामरिक रक्षा सहयोग को मजबूत करना।
उल्लास (ULLAS) पहल के तहत् भारत का पहला पूर्ण साक्षर केन्द्र शासित प्रदेश कौन बना है? लद्दाख (जून 2024 में घोषित)। अक्टूबर 2026 में लक्षद्वीप को भी उल्लास योजना के तहत 100% साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है।
नामेरी वाइल्डक्लास क्लासरूम पहल किस राज्य ने शुरू की है? असम ने (स्कूली और कॉलेज के छात्रों (कक्षा 8 और उससे ऊपर) को प्रकृति, जैव विविधता, और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना। कार्यक्रम का स्वरूप: 2 से 3 दिन के आवासीय शिक्षण शिविर (Residential Camps), जिसमें छात्र जंगल के प्राकृतिक वातावरण में रहकर वन्यजीवों और पारिस्थितिकी के बारे में सीखते हैं।)
भारत ने किस बीमारी के उन्मूलन के लिए जोश (JOSH – Joint Squad for Health) अभियान शुरू की है? क्षय रोग (तपेदिक या TB) के लिए (देश को क्षय रोग (TB) से मुक्त करना और जमीनी स्तर पर टीबी की रोकथाम, शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और इससे जुड़े सामाजिक कलंक को कम करना)
वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index – GHI) 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? भारत कुल 122 देशों में 100वें स्थान पर है।
हाल ही में भारत का 102वां (चंडीगढ़ का पहला) रामसर स्थल बना है? सुखना आर्द्रभूमि (सुखना झील)
हाल ही में भारत का 103वां (उत्तर प्रदेश का 14वां) रामसर स्थल बना है? सौज झील (सुखना आर्द्रभूमि (102वीं) और उत्तर प्रदेश की सौज झील (103वीं) के शामिल होने के बाद भारत में कुल रामसर स्थलों की संख्या 103 हो गई है।)
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? भारत 84वें स्थान पर है।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक कौन बने है? जितेन्द्र कुमार
लद्दाख का 08वां जिला बनाया गया है? सांकू (Sankoo) को
हिलेरी रोधम क्लिंटन पुरस्कार (Hillary Rodham Clinton Award) 2026 से किसे सम्मानित किया गया? रीमा नानावती (भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और सेवा ‘SEWA’ की निदेशक) मुहम्मद यूनुस (नोबेल पुरस्कार विजेता, ग्रामीण बैंक के संस्थापक और बांग्लादेश सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार) टोरी बर्च (फैशन डिजाइनर और टोरी बर्च फाउंडेशन की संस्थापक) मुना सुख्तियान (जॉर्डन के माइक्रोफंड फॉर वीमेन की बोर्ड चेयर — जिन्हें जॉर्जटाउन एंबेसडर पुरस्कार से भी नवाजा गया)
बीसीसीआई (BCCI) के नया चीफ सेलेक्टर (मुख्य चयनकर्ता) नियुक्त किया गया? प्रज्ञान ओझा को
ऑस्ट्राहिंद 2026 सैन्य अभ्यास कहां हुआ? केरलम (केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र (Foreign Training Node) में हुआ था। 5वाँ संस्करण। तिथि: 19 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक। प्रतिभागी सेनाएँ: भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना। पिछला संस्करण: चौथा संस्करण साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक्स में हुआ था।)
देश की पहली ऊंची हाईकोर्ट बेंच कहां बनी? लद्दाख के लेह में (यह समुद्र तल से लगभग 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा अक्टूबर 2026 में किया गया था। अधिकार क्षेत्र: यह जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ (Permanent Bench) है।)
अन्नपूर्ति’ अनाज (ग्रेन) एटीएम किस शहर में खुला? हरियाणा के गुरुग्राम (फारुखनगर) में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों में भी यह सुविधा शुरू हुई है: छत्तीसगढ़: अगस्त 2026 में रायपुर (बिरगांव), बिलासपुर (सरकंडा), और दुर्ग (वैशाली नगर) में इसकी शुरुआत हुई है। ओडिशा: जून 2024 में भुवनेश्वर (मंचेश्वर) में और बाद में झारसुगुड़ा में खोला गया है। महाराष्ट्र: अक्टूबर 2026 में नासिक में महाराष्ट्र का पहला अन्नपूर्ति अनाज एटीएम शुरू किया गया है।
यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के कितने नए स्थलों को जोड़ा गया है? भारत के 3 नए स्थलों को जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस सूची में भारत के स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 81 हो गई है। इन 3 नए स्थलों के नाम निम्नलिखित हैं: 1-सिरपुर सांस्कृतिक एवं पुरातात्त्विक परिदृश्य (छत्तीसगढ़) 2- बाराटांग का कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी परिसर (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह) 3- अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी (बैरन द्वीप एवं नारकोंडम – अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह)
यूनेस्को (UNESCO) की अस्थायी सूची (Tentative List) में भारत के कुल 81 स्थल शामिल हो चुके हैं (सितंबर-अक्टूबर 2026 तक के अपडेट के अनुसार)।
2026 में यूनेस्को की अस्थायी सूची में जोड़े गए प्रमुख स्थल:
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह:
• बाराटांग कार्स्ट-मड ज्वालामुखी परिसर: बाराटांग द्वीप पर स्थित, जो अपनी चूना पत्थर की गुफाओं और सक्रिय कीचड़ ज्वालामुखियों के लिए प्रसिद्ध है।
• अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी: इसमें बैरन द्वीप (सक्रिय ज्वालामुखी) और नारकोंडम द्वीप शामिल हैं। - छत्तीसगढ़:
• सिरपुर सांस्कृतिक एवं पुरातात्त्विक परिदृश्य: महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित, जो बौद्ध, हिंदू और जैन परंपराओं का संगम है। - मध्य प्रदेश:
• उदयगिरि गुफाएँ: विदिशा में स्थित गुप्तकालीन पाषाण-उत्कीर्ण गुफाएँ।
• बाघ गुफा चित्रकारी: धार/पश्चिमी मध्य प्रदेश में बौद्ध भित्ति चित्रों वाली 9 शैल-कृत गुफाएँ।
• गिन्नौरगढ़ किला: राज गोंड शासकों का ऐतिहासिक किला।
• चंबल घाटी के मंदिर समूह: बटेश्वर, पदावली और ककनमठ मंदिर। - अंतरराष्ट्रीय/बहु-देशीय प्रस्ताव:
• सत्याग्रह स्थल (Satyagraha Sites): महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन से जुड़े 9 घटक (7 भारत में और 2 दक्षिण अफ्रीका में)।
सितंबर और अक्टूबर 2026 में भारत की ओर से नवभारत टाइम्स और अन्य अपडेट के अनुसार यूनेस्को (UNESCO) की संभावित सूची (Tentative List) में कुल 8 स्थल जोड़े गए हैं।
20 अक्टूबर 2026 को जोड़े गए 3 स्थल:
- बाराटांग कारस्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स (Baratang Karst-Mud-Volcano Complex) – राज्य/क्षेत्र: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी (Andaman Subduction Volcanoes – बैरन आइलैंड और नारकंडम आइलैंड) – राज्य/क्षेत्र: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- सिरपुर सांस्कृतिक और पुरातात्विक परिदृश्य (Sirpur Cultural and Archaeological Landscape) – राज्य: छत्तीसगढ़ (महासमुंद जिला)
30 सितंबर 2026 में जोड़े गए 5 स्थल:
- बाघ गुफा चित्रकला (Bagh Cave Paintings) – राज्य: मध्य प्रदेश (धार)
- उदयगिरी गुफाएं (Udaigiri Caves) – राज्य: मध्य प्रदेश (विदिशा)
- गिनौरगढ़ किला (Ginnorgarh Fort) – राज्य: मध्य प्रदेश (रायसेन)
- चंबल घाटी के मंदिर समूह (Chambal Valley Temple Group) – राज्य: मध्य प्रदेश (मुरैना)
- साइट्स ऑफ सत्याग्रह (भारत-दक्षिण अफ्रीका प्रस्ताव) (Sites of Satyagraha) – संयुक्त प्रस्ताव
किसे वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? एस.सी.एल. दास (सुभाष चंद्र लाल दास) को
ओएनजीसी (ONGC) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया? सुनील कुमार को 06 दिसम्बर 2026 से
डॉ. भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड से किन्ही सम्मानित किया जाएगा? उषा मंगेशकर (पहला अवॉर्ड)
ऑस्कर क्लेन मेडल 2026 से किसे सम्मानित किया गया? अशोक सेन (वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी हैं।)
शतरंज में दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला इंटरनेशनल मास्टर कौन बनी? बोधना शिवानंदन (Bodhana Sivanandan) बनी हैं। (उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 11 साल, 7 महीने और 16 दिन की उम्र में हासिल की है।)
भारत और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2026’ (AUSTRAHIND 2026) कहां शुरू हुआ? 19 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित ‘विदेशी प्रशिक्षण केंद्र’ (Foreign Training Node) में
हाल ही में कितने कितने भाषाओं को क्लासिकल भाषाओं का दर्जा दिया गया है? 05 भाषा – मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली (तमिल भारत की पहली क्लासिकल भाषा का दर्जा पाने वाली भाषा है। तमिल (2004 में शामिल – प्रथम शास्त्रीय भाषा) संस्कृत (2005 में शामिल)तेलुगु (2008 में शामिल)कन्नड़ (2008 में शामिल)मलयालम (2013 में शामिल) ओड़िया (2014 में शामिल) भारत में कुल क्लासिकल भाषा की संख्याएं 11 हो गई है)
पशु चारे की कमी को दूर करने के लिए ‘मिशन मुरघास’ (Mission Murghas) शुरू किया गया? महाराष्ट्र सरकार
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत ने कितने पदक जीत हैं? 114 (स्वर्ण पदक: 30, रजत पदक: 35, कांस्य पदक: 49, कुल पदक: 114)
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का स्थान रहा? चौथे स्थान पर रहा।
वर्ष 2026 की WBL विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता? पंकज अडवाणी ने (यह उनका 29वाँ विश्व खिताब है।)
यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 से किसे सम्मानित किया गया? मेजर अभिलाषा बराक को (वह वर्तमान में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर के रूप में कार्यरत हैं।)
16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चौपिंयनशिप 2026 का खिताब किसने जीता है? हरियाणा ने जीता है।
फ्रेज़र इंस्टीट्यूट (2026) के विश्व आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की रैंक है? भारत 165 देशों में से 88वें स्थान पर है। (हेरिटेज फाउंडेशन के आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2026 (Index of Economic Freedom) में भारत 132वें स्थान पर है)
नौसेना का इंडो पैसिफिक संवाद कहां संपन्न होगा? नई दिल्ली में (3 से 5 नवंबर 2026)
भारत का 09वां गिद्ध संरक्षण केन्द्र कहां स्थापित हुआ है? बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के गोनौली वन क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है।
ब्राजील के नए राष्ट्रपति कौन बने? लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva)
भारत का पहला पूर्णतः जैविक केन्द्र शासित प्रदेश कौन बन गया है? लद्दाख
वर्ष 2026 का प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस खेल पुरस्कार (Princess of Asturias Award for Sports 2026) प्रदान किया गया? लियोनेल मेसी को (अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर)
मिशन कर्मयोगी (iGOT) के क्रियान्वयन में कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है? उत्तर प्रदेश (अक्टूबर 2026 में लखनऊ में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला के परिणामों के अनुसार प्रमुख रैंकिंग इस प्रकार रही: प्रथम स्थान: उत्तर प्रदेश, द्वितीय स्थान: राजस्थान,तृतीय स्थान: जम्मू-कश्मीर)
नव-त्रिंजन (Nav-Trinjan) पहल किस राज्य से संबंधित है? पंजाब से (बिना रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के जैविक (ऑर्गेनिक) और प्राकृतिक रूप से रंगीन कपास की खेती को बढ़ावा देना। पारंपरिक कताई, हथकरघा और बुनाई कौशल को पुनर्जीवित करना। युवा पीढ़ियों और ग्रामीण महिलाओं को पारंपरिक शिल्प सिखाने के लिए एक ‘बुनाई विद्यालय’ (वीविंग स्कूल) की स्थापना करना।)
किस देश ने बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात अर्नब का नाम दिया? बांग्लादेश (बंगाली भाषा में ‘अर्नब’ शब्द का अर्थ ‘सागर’ या ‘समुद्र’ होता है।)
आईटीबीपी (IRBP) के नए महानिदेशक अतिरिक्त प्रभार कौन बने? संजय सिंघल (इन्होंने शत्रुजीत कपूर के 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह अतिरिक्त प्रभार संभाला है।)
छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली राजकीय तितली के रूप में चुना? ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf) (जब इसके पंख बंद होते हैं, तो यह बिल्कुल सूखे और मुरझाए हुए पत्ते जैसी दिखाई देती है (इसे कैमोफ्लाज या छलावरण कहते हैं), जिससे यह शिकारियों से अपनी रक्षा करती है।)
भारत किस देश के बीच 11वां संयुक्त विशेष बल गरूड़ शक्ति 2026 अभ्यास शुरू किया गया? इंडोनेशिया
भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख कौन बने? एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया
एफआईसीसीआई ((FICCI) के अध्यक्ष नियुक्त किया गया? विजय शंकर को
13वां स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया? लैशराम जात्रा सिंह को
