Ramsar Sites in India Updated List

भारत रामसर स्थलों की सूची 2023 | 75 Ramsar Sites in India Latest List

आर्द्रभूमियाँ मानव अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक वातावरणों में से हैं, जैविक विविधता पानी और उत्पादकता प्रदान करते हैं जिन पर पौधों और जानवरों की अनगिनत प्रजातियाँ जीवित रहने के लिए निर्भर करती हैं। प्रकृति में आर्द्रभूमि के महत्व को देखते हुए प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा विश्व के विभिन्न क्षेत्रों को रामसर स्थल में शामिल किया जाता है। 

आर्द्रभूमि क्या है?

आर्द्रभूमि क्षेत्र या वेटलैंड्स धरती के उन स्थलों को कहा जाता है जो की जल से ढके या अंशत घिरे होते है, जल से घिरे दलदली स्थलों को आर्द्रभूमि कहा जाता है। जिसमें जलाशय, झीलें, नदी डेल्टा क्षेंत्र, पंक भूमि, दलदली भूमि, समुद्र के दलदली क्षेत्र शामिल है।

रामसर स्थल क्या है? 

आर्द्रभूमियों को संरक्षित करने के लिए 02 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में दुनिया के विभिन्न देशों के मध्य अंतर्राष्ट्रीय संधि की गयी थी जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु दुनिया के विभिन्न आर्द्रभूमि को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया था। जिसे रामसर समझौता के नाम से जाना जाता है। भारत के द्वारा इस संधिपर 01 फरवरी 1982 को हस्ताक्षर किया गया था।

रामसर स्थल से संबंधित अति महत्वपूर्ण तथ्य  –

  1. भारत की पहली रामसर स्थल ओड़िशा में स्थित चिल्का झील है।
  2. चिल्का झील के साथ राजस्थान में स्थित केवलादेव पक्षी अभ्यारण को वर्ष 1981 में रामसर स्थल घोषित किया गया था। 
  3. वर्तमान में पूरे विश्व में 2023 की स्थिति में 2491 रामसर स्थल है।
  4. प्रतिवर्ष 02 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
  5. विश्व की पहली रामसर साइट 1974 आस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर्ग पेनिनसुला थी।
  6. भारत में सबसे अधिक रामसर स्थल तमिलनाडु राज्य में जिसकी संख्या 14 है। 
  7. भारत की सबसे बड़ी रामसर साइट सुंदरबन वेटलैंड है इसका क्षेत्रफल 4230 वर्ग किलोमीटर है। 
  8. भारत की सबसे छोटी रामसर साइट  रेणुका वेटलैंड है जिसका क्षेत्रफल 20 हेक्टेयर है यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है। 
  9. सितम्बर 2023 की स्थिति में भारत में कुल 75 रामसर साइट है।
  10. भारत के कुल 75 रामसर स्थलों के अंतर्गत कुल 1326.677 हेक्टेयर का क्षेत्रफल सम्मिलित है।  
Ramsar Sites in India Updated List
भारत रामसर स्थलों की सूची
Ramsar Sites FAQs

(1) विश्व में कुल कितने रामसर साइट है?

वर्तमान में विश्व के 172 देशों में 2494 रामसर स्थल है जिसके अंतर्गत 256786.140 हेक्टेयर भू भाग सम्मिलित हैं। 

(2) अब तक भारत में कितने रामसर स्थल घोषित किए गए हैं?

वर्ष 1982 से 2023 तक भारत में 75 रामसर स्थल के रूप में चिन्हांकित किया गया है। वर्ष 2022 में 11 नई आर्दभूमियों को रामसर साइट में जोड़ा गया है। 

(3) उत्तरप्रदेश में कितने रामसर स्थल है?

उत्तरप्रदेश में 10 रामसर स्थल है। भारत में दूसरा सबसे अधिक रामसर स्थल यूपी में है। उत्तर प्रदेश का पहला रामसर स्थल ऊपरी गंगानदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव) जिसे वर्ष 2005 में रामसर साइट घोषित किया गया था। उत्तरप्रदेश का नवनीनतम रामसर स्थल बखिरा वन्यजीव अभ्यारण है जिसे वर्ष 2022 में रामसर साइट के रूप में चिन्हांकित किया गया है। 

(4) किस देश में सबसे ज्यादा रामसर स्थल है?

विश्व में सबसे ज्यादा रामसर साइट यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड में जहां 175 साइटस है जिसके अंतर्गत 1283.040 हेक्टयेर भूभाग सम्मिलित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *