July 27, 2024
Top 100 Polity GK Questions in Hindi pdf

Indian Polity Important 100 Questions and Answer PDF

इस लेख में भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह है जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते है। भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था प्रश्नोत्तर श्रृंखला का यह दूसरा भाग है। Indian Polity Question PDF फाईल आप नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।

1. एकमात्र कौन सा अधिकारी किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग ले सकता है? भारत का अटाॅर्नी जनरल (महान्यायवादी)

2. यदि किसी विधि या संवैधानिक संशोधन का 9वीं अनुसूची में रख दिया जाए तो इसका क्या परिणाम होगा? वह न्यायालय में वाद योग्य नहीं रह जाएगा

3. यदि संसद के किसी सदन का सदस्य न होने पर किसी को मंत्री बना दिया जाता है, तो कितने समय के अंदर उसे संसद के दोनों सदनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना पड़ता है? 06 महीने के अंदर

4. यदि लोक सभा अध्यक्ष अनुपस्थिति हो तो संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है? लोकसभा का उपाध्यक्ष

5. 1953 में राज्य पुनर्गठन आयोग किसकी अध्यक्षता में गठित किया गया? न्यायमूर्ति फजल अली की अध्यक्षता में

6. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका किसके द्वारा दाखिल की जा सकती है? निरूद्ध व्यक्ति तथा किसी हितबद्ध व्यक्ति द्वारा

7. कार्य संचालन में राष्ट्रपति की सहायता कौन करता है? मंत्रिपरिषद

8. कौन सा प्राधिकारी संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग ले सकता है? भारत का महान्यायवादी

9. कौन सा संविधान संशोधन भारत में पंचायत राज के सुदृढ़ीकरण से संबंधित है? 73 वाँ संविधान

10. केन्द्र और राज्यों के मध्य वित्त का बंटवारा किसकी सिफारिश पर होता है? वित्त आयोग की सिफारिश पर

11. मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु न्यायालय कितने प्रकार के लेख जारी कर सकता है? 05 प्रकार के

12. मौलिक अधिकारों को सर्वप्रथम किस देश में संवैघानिक मान्यता प्रदान की गई? संयुक्त राज्य अमेरिका में

13. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति

14. किस मौलिक अधिकार को डाॅ अम्बेडकर द्वारा संविधान का ह्नदय और आत्मा कहा गया है? संवैधानिक उपचारों का अधिकार को

15. किस संविधान संशोधन द्वारा मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई? 61वें संविधान संशोधन द्वारा

16. किस वाद से भारतीय संसद की शक्तियाँ प्रभावित हुई है? गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य वाद से

17. किस लोक सभा के चुनाव में सर्वप्रथम सभी क्षेत्रों में ईव्हीएम के द्वारा मतदान हुआ था? 14वीं लोक सभा चुनाव के समय

18. किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है? राज्यपाल की अनुमति के बिना

19. किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान प्राप्त कर सकता है? भारत के राष्ट्रपति की अनुमति से

20. किसी राज्य में विधान परिषद् की समाप्ति अथवा उसकी स्थापना किस प्रकार की जा सकती हैं? उस राज्य के विधानसभा द्वारा प्रस्ताव पारित करने के उपरांत संसद द्वारा

21. किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दण्ड नहीं देने का उल्लेख किस अनुच्छेद में दिया गया है? अनुच्छेद 20 में

22. मिनी कंस्टीट्यूशन किसे कहा जाता है? 42वें संविधान संशोधन को

23. विदेशी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की आवश्यक शर्त क्या है? दस वर्ष तक भारत में निवास

24. वित्त विधेयक संसद के केवल किस सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है? लोक सभा में

25. जिन विषयों पर केन्द्र व राज्य सरकारें दोनों कानून बना सकती हैं, वे किस सूची में उल्लेखित होते हैं? समवर्ती सूची में

26. भारत का 73वां पंचायत राज अधिनियम कब लागू हुआ? 24 अप्रैल 1994 को

27. भारत का महान्यायवादी कब तक पद धारण कर सकता है? राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त तक

28. भारत का महान्यायवादी की नियुक्ति कौन करता है? भारत का राष्ट्रपति

29. भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है? 22 भागों में

30. भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे? हीरालाल जे. कानिया

31. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेते हैं? संसद के दानों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य

32. भारत के संविधान का प्रथम संशोधन कब किया गया? वर्ष 1951 में

33. भारत के संविधान के किस प्रमुख अनुच्छेद द्वारा सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति प्रदान की गई है? अनुच्छेद 13 द्वारा

34. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता समाप्त की गई है? अनुच्छेद 17

35. भारत के स्वतंत्रता के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे? आचार्य जे.बी.कृपलानी

36. भारत में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल कब घोषित किया गया था? वर्ष 1962 में

37. भारत में प्रजातंत्र किस मूल तथ्य पर आधारित है? जनता को सरकार चुनने और बदलने का अधिकार है

38. भारत में लोक सभा के लिए प्रथम चुनाव कब हुए थे? वर्ष 1952 में

39. भारत सरकार का सांविधानिक अध्यक्ष कौन है? राष्ट्रपति

40. भारतीय की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन में कौन व किस दल का प्रधानमंत्री था? क्लीमेंट एटली, लेबर पार्टी

41. भारतीय राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है? उपराष्ट्रपति को

42. भारतीय राज्यों के नाम ओर सीमा क्षेत्र में परिवर्तन का अधिकार किसको है? संसद को

43. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है? भारत की जनता में

44. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है? अनुच्छेद 61 के तहत

45. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन है? अनुच्छेद 12 से 35 तक में

46. भारतीय संविधान के अंतर्गत आपात उपबंध किस देश के संविधान से लिए गए हैं? जर्मनी के संविधान से

47. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में किसका उपबन्ध किया गया है? अस्पृश्यता उन्मूलन का

48. भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया है? 42वें संविधान संशोधन द्वारा

49. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत किस देश के संविधान से लिए गए हैं? आयरलैंड के संविधान से

50. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है? एकल नागरिकता

51. भारतीय संविधान किसके द्वारा अंगीकृत है? भारत की जनता द्वारा

52. भारतीयों को सत्ता के हस्तांतरण का उल्लेख सर्वप्रथम कब किया गया? क्रिप्स प्रस्ताव 1942 में

53. प्राक्कलन समिति के सदस्य चुने जाते हैं? केवल लोक सभा से

54. राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है? केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

55. राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवादों का विनिश्चय कौन करता है? उच्चतम न्यायालय

56. राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसको देता है? लोकसभा अध्यक्ष को

57. राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का वर्णन संविधान के किस भाग में है? चौथे भाग में

58. राज्य सभा के सदस्य कितने वर्ष के लिए चुने जाते हैं? 06 वर्ष के लिए

59. राज्य सभा में राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं? 12 सदस्य

60. राज्य स्तर पर मंत्रिपरिषद् के मंत्रियों की नियुक्ति कोन करता है? राज्यपाल

61. राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है? राज्यपाल

62. संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य की पदावधि कितनी होती है? 06 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले पूर्ण हो

63. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति

64. संविधान द्वारा संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित की गई है? राष्ट्रपति में

65. संविधान की आठवीं अनुसूचि में कितनी भाषाएं दर्ज हैं? 22 भाषाएं

66. संविधान का कौन सा अनुच्छेद समानता का अधिकार प्रदान करता है? अनुच्छेद 14

67. संविधान के 44 वें संशोधन से किस मौलिक अधिकार को वापस ले लिया गया? संपत्ति के अधिकार को

68. संविधान के किस भाग को भारत का मैग्नाकार्टा कहा जाता है? भाग - 3 को

69. संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकारों का वर्णन है? भाग - 3 में

70. संविधान के किस संशोधन द्वारा मौलिक अधिकारों की संख्या घटा दी गई है? 44 वें संशोधन द्वारा

71. संविधान के किस संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की श्रेणी से हटा दिया गया? 44वें संशोधन द्वारा

72. संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि अलंकार प्रदान किए जाते हैं? अनुच्छेद 18 के अंतर्गत

73. संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक के कर्तव्य और शक्तियाँ वर्णित है? 149 अनुच्छेद में

74. संविधान के किस अनुच्छेद में संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार प्रदान किया गया है? अनुच्छेद 368 में

75. संविधान के अनुच्छेद 360 में किसका प्रावधान है? वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का

76. संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ है? 12 अनुसूची

77. संविधान में कुल कितने अनुच्छेद है? 395 अनुच्छेद

78. संविधान में संशोधन की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है? अनुच्छेद 368 में

79. संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों से कौन सी समिति की सिफारिशें संबंधित रही है? स्वर्ण सिंह समिति

80. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? डाॅ बी.आर. अम्बेडकर

81. संसद के किसी सदस्य की सदस्यता कितने दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने पर समाप्त हो जाती है? 60 दिन तक

82. संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है? लोक सभा का अध्यक्ष

83. संसद के दो अधिवेशनों के मध्य अधिक से अधिक कितने समय का अतंराल हो सकता है? 06 माह का

84. संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र कौन बुला सकता है? राष्ट्रपति

85. स्वतंत्र भारत में राज्य सभा के प्रथम सभापति कौन थे? डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

86. दादर और नागर हवेली भारत में शमिल होने से पूर्व किसके उपनिवेश थे? पुर्तगाल के

87. दल बदल विरोधी कानून संविधान की किस अनुसूची से संबंधित है? दसवीं अनुसूचि से

88. व्यक्ति, निगम अथवा अधीनस्थ अधिकरण जिस कार्य को करने के लिए आबद्व है उस कार्य को करने के लिए कौन सी रिट जारी की जाती है? परमादेश

89. नए केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग का निर्माण प्रधानमंत्री की सलाह पर कौन करता है? राष्ट्रपति

90. न्यायिक पुनर्विलोकन का आशय क्या है? विधायिका द्वारा पारित किसी अधिनियम (अथवा उसके किसी भाग) की संवैधानिकता पर निर्णय देने की शक्ति

91. अपनी पदावधि समाप्त होने से पूर्व उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे है? संसद को

92. गणतंत्र के रूप में भारत का जन्म कब हुआ? 26 जनवरी 1950 को

93.लोक सभा की सदस्यता हेतु न्यूनतम उम्र सीमा क्या है? 25 वर्ष

94. लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या 545 कब तक अपरिवर्तनीय है? 2026 तक

95. लेखानुदान क्या होता है? नियमित बजट पारित होने से पहले विभिन्न प्रशासनिक विभागों को अपना काम चलाने के लिए संसद द्वारा स्वीकृत अग्रिम अनुदान

96. लोक सभा का कार्यकाल 05 वर्ष से अधिक किस अवस्था में बढ़ाया जा सकता है? जब राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो

97. लोक सभा का सदस्य अपना त्यागपत्र किसको देता है? लोक सभा के अध्यक्ष को

98. लोक सभा अध्यक्ष को चुनाव कौन करता है? लोक सभा के सदस्य

99. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? गणेश वासुदेव मावलंकर

100. लोकतांत्रिक विकेन्द्रीयकरण की योजना करने वाली समिति का क्या नाम है? बलवन्तराय मेहता समिति

Indian Polity Important 100 Questions and Answer PDF

भारत रामसर स्थलों की सूची 2023 | 75 Ramsar Sites in India Latest List

Rise of Magadha Empire | मगध साम्राज्य का इतिहास

4 thoughts on “Indian Polity Important 100 Questions and Answer PDF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *