July 27, 2024
7 continents

दुनिया के सात महाद्वीप 7 Continents of the World

महाद्वीप (continent) पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई है। पृथ्वी के 29% भाग पर महाद्वीपों का विस्तार है। सम्पूर्ण पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्र सात महाद्वीपों में बँटा है: एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, , यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिकाये महाद्वीप समूह पृथ्वी के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं और विविधताओं को दर्शाते हैं।

एशिया महाद्वीप पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कई देश शामिल हैं, जैसे कि चीन, भारत, जापान, रूस आदि। यहाँ के वनस्पति, जीव-जंतु और संस्कृति में विशालतम विविधता है। अफ्रीका महाद्वीप प्राकृतिक सौंदर्य, वनस्पति और नदी-तालाबों की अद्वितीयता के लिए प्रसिद्ध है। इसमें किलीमंजारो, सहारा रेगिस्तान, नील नदी, विक्टोरिया फॉल्स और मासाई मारा सफारी जैसे प्रमुख स्थान हैं।

उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप मार्गारेटा और अमेज़न नदी, ग्रैंड कैनियन, एवरेस्ट पर्वतमाला, आयरलैंड की प्राकृतिक सुंदरता और ब्राज़ील प्राकृतिक विभिन्नता के लिए प्रसिद्ध हैं। यूरोप महाद्वीप में विविधता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध स्थान हैं, जैसे कि एफिल टॉवर, कोलसीयम पैलेस ।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का एकमात्र देश है। यहाँ वनस्पति, जीव-जंतु और कोरल रीफ जैसे प्राकृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है।

यह महाद्वीप  समस्त प्राकृतिक और मानव विविधता को दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पृथ्वी की संपूर्णता के एक अहम हिस्से हैं।

दुनिया के सात महाद्वीप :-

  1. एशिया (Asia)
  2. अफ्रीका (Africa)
  3. उत्तरी अमेरिका (North America)
  4. दक्षिण अमेरिका (South America)
  5. अंटार्कटिका (Antarctica)
  6. यूरोप (Europe)
  7. आस्ट्रेलिया (Australia)

एशिया महाद्वीप क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह विश्व के कुल भू भाग का 30% लगभग एक तिहाई क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। विश्व की लगभग 60% जनसंख्या एशिया महाद्वीप पर निवास करती है। एशिया महाद्वीप में चीन और भारत विश्व के दो सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश है।

विश्व के सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं जैसे सिंधु घाटी सभ्यता, मेसोपोटामिया सुमेर और चीनी सभ्यता आदि सभ्यताओं का जन्म एशिया महाद्वीप में ही हुआ है।

दुनिया के हिंदू धर्म, इस्लाम धर्म, यहूदी धर्म, पारसी धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म और कई धर्मों का जन्म एशिया महाद्वीप में हुआ है।

एशिया महाद्वीप का विस्तार व सीमाएं

एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर दक्षिण में हिंद महासागर पूर्व में प्रशांत महासागर है। पश्चिम में यूराल पर्वत, भूमध्य सागर, काला सागर व कैस्पियन सागर एशिया और यूरोप की सीमा निर्धारित करता है। लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती है।

एशिया महाद्वीप का विभाजन

एशिया महाद्वीप को 6 उपभागों पूर्वी एशिया ( प्रमुख रूप से चीन, जापान, उत्तर एवं दक्षिण कोरिया), मध्य एशिया (ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान), दक्षिण एशिया (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान ), दक्षिण पूर्वी एशिया (मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड), दक्षिण पश्चिम एशिया (ईरान, ईराक, सऊदी अरब, यमन, संयुक्त अरब अमरीत, इजराइल) एवं साइबेरिया (रूस) में बाँटा गया है।

  1. क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश – चीन
  2. सबसे छोटा देश – मालदीव
  3. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) नेपाल-तिब्बत में स्थित है।
  4. दक्षिण पश्चिम एशिया में इजराइल और जाॅर्डन के बीच स्थित मृत सागर पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु है जो समुद्र तल से 427 मीटर नीचे है।
  5. विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है जो दो लाख वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है।
  6. विश्व का सबसे ऊँचा पठार पामीर (4875 मीटर) एशिया में स्थित है। पामीर पठार को विश्व का छत (Roof of the World) कहा जाता है।
  7. विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (रूस) एशिया में स्थित है।
  8. एशिया और यूरोप के मध्य में पाँच देशों अजरबैजान, ईरान, कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान और रूस में स्थित विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर झील (371800 वर्ग किमी) है।
  9. एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील (4264 मीटर ऊँचा) है।
  10. विश्व की सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र भारत के मेघालय राज्य में स्थित मासिनराम (11405 मिमी.) है (इससे पूर्व चेरापूँजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था)
  11. दुनिया की सबसे 06 ऊँची इमारतें एशिया महाद्वीप में स्थित है:-
    बुर्ज खलीफा दुबई (2717 फीट)
    मर्डेका 118 मलेशिया (2227 फीट)
    शंघाई टावर, चीन (2073 फीट)
    अबराज अल बैत क्लाॅक टाॅवर मक्का सऊदी अरब (1927 फीट)
    पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर शेनझेन चीन (1966 फीट)
    लोटे वर्ल्ड टाॅवर सियोल दक्षिण कोरिया (1819 फीट)
  12. दुनिया की सबसे 07 ऊँची प्रतिमा एशियाई देशों में है-
    भारत के गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर)
    स्प्रिंग टेम्पल बुद्ध (चीन) 128 मीटर,
    लेयुन सेक्या (म्यांमार) 115 मीटर,
    स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (राजस्थान, भारत) 106 मीटर,
    उशिकु दाइबुत्सु (जापान) 100 मीटर,
    सेंदाई दाईकैनन (जापान) 100 मीटर एशिया महाद्वीप में है।
  13. दुनिया के सात अजूबों में ताजमहल (आगरा, भारत), चीन की दीवार (चीन) एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  14. दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और एशिया की सबसे लंबी नंदी यांग्सी (चीन) नदी जो 6300 किमी लंबी है।
  15. दुनिया के 10 सबसे अधिक पेट्रोलियम उत्पादक देशों मेें सऊदी अरब, इराक, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, कुवैत सहित 07 एशियाई देश शामिल है।
  16. कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है यह विशाल भव्य मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है जो 402 एकड़ से अधिक में फैला हुआ है। यह विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है।
  17. दुनिया की सबसे बड़ी गुफा वियतनाम की सोन डोंग गुफा (Son Doong Cave) जो 9 किलोमीटर लंबी, 200 मीटर चैड़ी और 150 मीटर ऊँची है।

क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है। अफ्रीका एक मात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा गुजरती है।

अफ्रीका महाद्वीप का विस्तार व सीमाएं

अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में भूमध्य सागर, दक्षिण पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है। इस महाद्वीप में मेडागास्कर और विभिन्न द्वीप समूह शामिल है। अफ्रीका महाद्वीप को जिब्राल्टर जलसंधि यूरोप महाद्वीप से अलग करती है।

  1. अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया
  2. क्षेत्रफल और जसंख्या की की दृष्टि से सबसे छोटा देश – सेशल्स (क्षेत्रफल 452 वर्गमील, जनसंख्या 1 लाख 10 हजार)
  3. सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश – नाइजीरिया (जनसंख्या 22 करोड़)
  4. दूनिया की सबसे लंबी नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहने वाली नील नदी है जिसकी लंबाई 6650 किलोमीटर है। नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर सहारा रेगिस्तान से होते हुए भूमध्य सागर में जाकर गिरती है।
  5. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान (मरूस्थल) सहारा रेगिस्तान है जो 11 अफ्रीकी देशों (अल्जीरिया, चाड, मिश्र, इरिट्रिया, लीबिया, माली, माॅरिटानिया, मोरक्को, नाइजर, सूडान, ट्यूनीशिया) में 92 लाख किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  6. अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत – किलिमंजारो (तंजानिया) है जो 5895 मीटर ऊँचा है।
  7. अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
  8. दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग को स्वर्णनगर और किम्बरले (हीरा उत्पादन की दृष्टि से अफ्रीका का सबसे बड़ा खान) को हीरों का नगर कहा जाता है।
  9. दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90 प्रतिशत क्रोमियम का उत्पादन करता है।
  10. अफ्रीका के घाना को गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाता है।
  11. नाइजर नदी को पाॅम तेल की नदी कहा जाता है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है। जनसंख्या की दृष्टि से एशिया, अफ्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका में (कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरस, अल साल्वाडोर, कोस्टरिका, पनामा, बेलीज, ग्रीनलैंड) एवं दक्षिण में वेस्ट इंडीज (कैरिबियन देश) जो उत्तरी अटलांटिक महासागर और कैरेबियन सागर से घिरा हुआ है जिसमें 13 स्वतंत्र देश ( एन्टीगुआ एवं बरबुडा, बहामास, बारबाडोस, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिका गणराज्य, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, सेन्ट किट्स, सेन्ट ल्यूसिया, सेन्ट विन्सेट और ग्रेनेडाइन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो) और 18 उपनिवेश देश ( मार्टिनीक, सेंट मार्टिन, ग्वाडेलोप सेंट बार्थेलेमी (फ्रांस) यूएस वर्जिन आइलैंड्स, एंगुइला, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (यूके) है। कैरेबियन देश सहित उत्तरी अमेरिका में कुल 41 देश आते हैं।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का विस्तार व सीमाएं


उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अंध महासागर, दक्षिण पूर्व में कैरिबियाई सागर पश्चिम में उत्तरी प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है।

  1. उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश – कनाडा
  2. सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश – संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट मैकिन्ले (6194 मीटर) अलास्का में है।
  4. उत्तरी अमेरिका की सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील हैं।
  5. सबसे लंबी नदी मिसौरी नदी है जो 2341 किमी. लंबी है।
  6. उत्तरी अमेरिका में कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा में स्थित पाँच झीलों सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन झील, इरी और ओंटरियो को महान झील (विशाल झील) के नाम से जाना जाता है । विश्व का 22 प्रतिशत ताजा पानी इन झीलों में पाया जाता है।
  7. उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
  8. संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर चलने वाले चक्रवात हरिकेन और टोरनेडो कहलाते हैं।
  9. संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सर्वाधिक मक्का और सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश है।
  10. विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान ओण्टेरियो कनाडा में है।

दक्षिणी अमेरिका विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप अटलांटिक और प्रशांत महासागर के मध्य में स्थित है। दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्द्ध में है। यह संसार का सबसे आर्द्र महाद्वीप है।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का विस्तार व सीमाएं

  1. दक्षिणी अमेरिका का सबसे बड़ा देश – ब्राजील
  2. सबसे छोटा देश – फाॅकलैंड द्वीप
  3. सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – अकोंकागुआ/एकांकागुआ (Aconcagua) (6960 मीटर)
  4. सबसे लंबी नदी – अमेजन
  5. दक्षिण अमेरिका में 12 स्वतंत्र एवं 02 उपनिवेश देश फ्रेंच गुयाना (फ्रांस) फ्राॅकलैंड द्वीप समूह (यूके) है कुल 14 देश है।
  6. ब्राजील विश्व का सर्वाधिक काॅफी और मैंगनीज का उत्पादन करने वाला देश है। ब्राजील विश्व का दूसरा सबसे अधिक सोयाबीन और कोको उत्पादक देश है।
  7. दक्षिण अमेरिका के अर्जेण्टीना में विस्तृत घास के मैदान को पम्पास कहते हैं।
  8. विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी ऐंडीज (7000 किलोमीटर) है जोकि वलित पर्वत (Fold Mountain) यह पर्वत श्रृंखला दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है।
  9. इक्वाडोर की माउंट कोटोपैक्सी ज्वालामुखी विश्व के सबसे ऊँचाई पर स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  10. ब्राजील, पेरू, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर में बहने वाली अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी (6400 किमी) है।
  11. वेनेजुएला में कैरो नदी (ओरीनिको नदी की सहायक नदी) पर स्थित एंजल्स फाॅल्स दुनिया का सबसे ऊँचा झरना है जिसकी ऊँचाई 979 मीटर (3212 फीट) है।
  12. दक्षिण अमेरिका को पक्षियों का महाद्वीप कहा जाता है।

दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का पांचवाँ बड़ा महाद्वीप है। इसे निर्जन महाद्वीप भी कहा जाता है। अंटार्कटिका का 98% भाग सदा बर्फ से ढँका रहता है जिस कारण इस महाद्वीप को श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है।

अंटार्कटिका महाद्वीप का विस्तार व सीमाएं

अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर से घिरी है। इसके दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर भी कहते हैं।

  1. अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज ब्रिटिश नाविक जेम्स कुक ने 1773 में की थी। इस महाद्वीप के मुख्य भूमि वोस्टाॅक की खोज फेबियन वेलिंग शाॅसेन ने 1820 में किया था।
  2. दक्षिणी ध्रुव पर पहूंचने वाले पहला व्यक्ति नार्वे के एमंडसन (1911) था।
  3. अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी विंसन मासिफ (5140 मीटर)
  4. माउंट एर्बुश अंटार्कटिका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  5. राॅस सागर व वेडेल सागर अंटार्कटिका महाद्वीप के प्रमुख सागर है।
  6. अंटार्कटिका का मुख्य वनस्पति लाइकेन व माॅस है।

  1. भारत ने अपना पहला अंटार्कटिका अभियान 1981-82 में प्रारंभ किया।
  2. भारत का पहला अंटार्कटिक अभियान दल डाॅ सईद जहूद कासिम के नेतृत्व में 9 जनवरी 1982 को प्रारंभ किया था।
  3. भारत ने अंटार्कटिका में पहला शोध केन्द्र दक्षिणी गंगोत्री 1983 में स्थापित किया अब यह केन्द्र नष्ट हो चुका है।
  4. 1989 में दूसरे भारतीय शोध केन्द्र मैत्री की स्थापना किया।
  5. 18 मार्च 2012 को लार्सेमन और पेनीसूलास हिल्स के मध्य में भारत ने अपना तीसरा अनुसंधान केन्द्र भारती स्थापित किया है।
  6. दक्षिण ध्रुव पर पहूंचने वाले पहले भारतीय डाॅ गिरीराज सिरोही (उत्तरप्रदेश) थे।
  7. अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहूंचने वाले प्रथम भारतीय लैफ्टिनेंट रामचरण थे।

यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से छठा बड़ा महाद्वीप हैे। यूरोप के अधिकांश देश तीन ओर से सागरों द्वारा घिरा होने के कारण प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप कहा जाता है। यूरोप विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है।

यूरोप महाद्वीप का विस्तार व सीमाएं

यूरोप महाद्वीप के पूर्व में एशिया, पश्चिम में उत्तरी अटलांटिक महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर से घिरा है। यूरोप महाद्वीप एशिया महाद्वीप से जुड़ा है यूरोप और एशिया के संयुक्त रूप को यूरोशिया महाद्वीप कहा जाता है।

  1. यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश – रूस
  2. विश्व और यूरोप महाद्वीप का सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी (0.02 वर्गमील)
  3. सबसे लंबी नदी – वोल्गा नदी (3687 किमी.)
  4. सबसे ऊँचा पर्वत – रूस में स्थित एल्ब्रस (5642 मीटर) है।
  5. यूरोप महाद्वीप में स्थित यूक्रेन को विश्व के प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश के कारण विश्व का अन्न भण्डार, रोटी की डलिया कहा जाता है।
  6. इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर व जैतून उत्पादक देश है।
  7. दुनिया का सबसे खुशहाल देश यूरोप का फिनलैंड है। फिनलैंड को झीलों का देश (हजार झीलों की भूमि) कहा जाता है।
  8. राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंतः स्थलीय जलमार्ग है।
  9. गल्फ स्ट्रीम जलधारा को यूरोप का गर्म कम्बल कहा जाता है।
  10. फ्रांस को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के कारण किसानों का देश तथा समुद्रों की रानी भी कहा जाता है।

आस्ट्रेलिया महाद्वीप दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है। मकर रेखा इस महाद्वीप के मध्य से गुजरता है। इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है। आस्ट्रेलिया महाद्वीप के आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, न्यू गिनी और मलय द्वीपसमूह के अंतर्गत प्रशांत महासागर में स्थित प्रशांत द्वीपों को सम्मिलित रूप से ओशिआनिया/ओशिनिया भी कहा जाता है

आस्ट्रेलिया ओशिनिया महाद्वीप का विस्तार व सीमाएं

आस्ट्रेलिया और ओशिनिया क्षेत्र दक्षिण ध्रुवीय महासागर, हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। जिसके अंतर्गत आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, न्यूगिनी, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित मेलानेशिया, माइक्रोनेशिया, पाॅलीनेशिया सहित छोटे-छोटे द्वीप समूह शामिल है। इसमें 14 स्वतंत्र (आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, किरिबाती, नारू, पापुआ न्यूगिनी, मार्शल द्वीप समूह, माइक्रोनेशिया, पलाउ, टोंगा, तुवालू, वानूआतू, समोओे, सोलोमन द्वीप) और 12 विदेशी देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन –अमेरिकी समोआ, गुआम, उत्तरी मारियाना द्वीप, वेक द्वीप, फ्रांस के अधीन – क्लिपर्टन द्वीप, नया कैलेडोनिया, वालैस और फ्युटना, आस्ट्रेलिया के अधीन- नाॅर्फोक द्वीप, न्यूजीलैंड के अधीन-कुक द्वीपसमूह, निउए, टोकेलाउ, यूनाइटेड किंगडम के अधीन– पिटकेर्न द्वीपसमूह) में आश्रित क्षेत्र आते हैं।

  1. आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की खोज ओबेल तस्मान (1642 एवं 1644 ई.) ने की थी।
  2. सबसे बड़ा देश – आस्ट्रेलिया (महाद्वीप का 60ः है)
  3. सबसे छोटा देश – नारू
  4. आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के उत्तर पूर्वी तट के साथ-साथ समुद्र में एक प्रवाल भित्ति मूंगे की चट्टान) है जिसे ग्रेट बैरियर रीफ कहते हैं।
  5. आस्ट्रेलिया महाद्वीप को लैंड ऑफ कंगारू, द लैंड ऑफ गोल्डेन फ्लीस एवं व्यासी भूमि का देश कहा जाता है।
  6. न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।
  7. आस्ट्रेलिया की कालगुर्ली (Kalgoorlie) और कूलगार्डी (coolgardie) विश्वविख्यत सोने की खानें है।
  8. आस्ट्रेलिया मैरिनो ऊन का प्रमुख उत्पादक देश तथा विश्व का सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश है।
  9. आस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस काॅण्टीनेंटल रेलमार्ग है जो पर्थ से सिडनी के मध्य स्थित है।
  10. आस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी मुर्रे नदी (2508 किमी) है।
  11. आस्ट्रेलिया विश्व का सर्वाधिक बाॅक्साइट उत्पादक देश है तथा लौह अयस्क, सोना, जिंक और सीसा उत्पादक देश में विश्व में दूसरा स्थान है

6 thoughts on “दुनिया के सात महाद्वीप 7 Continents of the World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *