Australia Oceania: Countries Capital Currency Flags in Hindi
ओशिनिया महाद्वीप हमेशा से मनुष्यों और वनस्पतियों के लिए आकर्षक रहा है। इस महाद्वीप की सुंदरता, विविधता को देखकर हमेशा लोग इसे अपनी सैर.सपाटों के लिए पसंद करते हैं। यहाँ अविस्मरणीय प्राकृतिक सुंदरता, रंगीन वन्य जीवों का आवास, बारीक सफेद समुद्र तट, संस्कृति और धर्मों का समन्वय देखा जा सकता है।
ओशिनिया के अंतर्गत आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, न्यू गिनी और मलय द्वीप समूह में स्थित देश आते हैं। इसके अंतर्गत 15 देशों का शामिल किया जाता है। दक्षिण गोलार्द्ध में स्थित आस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप है इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं।
आस्ट्रेलिया और ओशिनिया देशों के नाम, राजधानी, मुद्रा
क्रमांक | देश | राजधानी | मुद्रा |
1 | ऑस्ट्रेलिया | कैनबरा | ऑस्ट्रेलियन डाॅलर |
2 | फिजी | सुवा | फिजी डाॅलर |
3 | किरिबाती | टरावा | ऑस्ट्रेलियन डाॅलर |
4 | मार्शल द्वीप | मजूरो अटोल | यू.एस. डाॅलर |
5 | माइक्रोनेशिया | पालीकिर | यू.एस. डाॅलर |
6 | नारू | यारेन | ऑस्ट्रेलियन डाॅलर |
7 | न्यूजीलैंड | वेलिंग्टन | न्यूजीलैण्ड डाॅलर |
8 | पलाऊ | न्गेरूल्मुड | यू.एस. डाॅलर |
9 | पापुआ न्यूगिनी | पोर्ट मोरेस्बी | कीना |
10 | समोआ | एपिया | ताला |
11 | सोलोमन द्वीप | होनियारा | सोलोमन द्वीप डाॅलर |
12 | टोन्गा | नुकोलोफा | पांगा |
13 | तुवालू | फुनाफुति | ऑस्ट्रेलियन डाॅलर |
14 | वानूआतू | पोर्टविला | वातू |
15 | फ्रेंच पोलिनेशिया | पापीते | फ्रैंक |


One thought on “Australia Oceania: Countries Capital Currency Flags in Hindi”