भारत का 82वां रामसर साइट कौन सा है? UFC जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर कौन है? भारत का पहला सिटी ऑफ लिटरेचर कौन सा शहर है? पेन पिंटर पुरस्कार 2024 किसे मिला?
One Liners Current Affairs Hindi June 2024 जून माह के महत्वपूर्ण दिवस के साथ जून 2024 मेें घटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने..
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की कार्यकारी अध्यक्ष बनी विजया भारती सयानीः
3 जून 2024 को विजया भारती सयानी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
इसके पूर्व न्यायाधीश अरूण कुमार मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष थे।
क्लाउडिया शीनबाम मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपतिः
2 जून 2024 को मैक्सिको में हुए आम चुनाव में मोरेना पार्टी की क्लाउडिया शीनबाम (Claudia Sheinbaum) ने जीतकर मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग 2024ः
5 जून 2024 को विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिग करने वाली संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग 2024 जारी की जिसमें IIT बॉम्बे को 118वीं रैंक, IIT दिल्ली को 150वॉं, IIT बेंगलुरू 211वॉं, IIT खड़गपुर 222वीं, IIT मद्रास को 227वां रैंक दिया गया है।
IIFT के कुलपति बने राकेश मोहन जोशीः
5 जून 2024 को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड IIFT के राकेश मोहन जोशी नये कुलपति नियुक्त किये गये।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्माः
5 जून 2024 को भारत और आयरलैण्ड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच में रोहित शर्मा ने 600 छक्के लगाकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा के बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 553 छक्के, पाकिस्तान के शहीद आफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर है।
नागी और नकटी बर्ड सेंचुरी के साथ भारत में अब 82 रामसर साइट के साथ रामसर स्थल की सूची में तीसरे स्थान परः
05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार के नागी और नकटी पक्षी अभ्यारण को रामसर साइट में शामिल किया गया जिससे भारत में वेटलैंड्स की संख्या 82 हो गई है।
रामसर साइट्स के लिस्ट में भारत संयुक्त रूप से चीन के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है।
दुनिया में सबसे अधिक रामसर स्थल यूनाइेट किंगडम में 175 वेटलैंट्स है, मैक्सिको 144 वेटलैंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।
भारत में सबसे अधिक रामसर साइट तमिलनाडू में 16 है।
जाने भारत के सभी रामसर साइट के बारे में……
नरेन्द्र मोदी बने तीसरे बारे प्रधामंत्री, मोदी 3.0 कैबिनेट मंत्री को विभागों का बंटवारा
9 जून 2024 को नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली।
नरेन्द्र मोदी के साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय, शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत मंत्रालय दिया गया कुल 32 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्री बने।
नरेन्द्र मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए।
जाने मोदी मंत्रीमंण्डल में किसे कैबिनेट, राज्यमंत्री बनाया गया और उनके मंत्रालय के बारे में
प्रेम सिंह तंगाम बने सिक्किम के नये मुख्यमंत्रीः
10 जून 2024 को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पूजा तोमर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीः
08 जून 2024 को अमेरिका में पूजा तोमर ने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनी।
कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) ने फ्रेंच ओपन 2024 का खिताब जीताः
9 जून 2024 को स्पेन के 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2024 में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीता।
कार्लोस अल्काराज ने का यह पहला फ्रेंच ओपन खिताब है।
इससे पहले 2022 में यूएस ओपन और 2023 में विंबलडन खिताब जीत चुके हैं।
कार्लोस अल्कारेज ने तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। इसके साथ तीनों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
मोहन चरण माझी बने ओडिशा के नये मुख्यमंत्रीः
12 जून 2024 को ओडिशा में पहली बार बीजेपी के मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली।
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी राज्य के 147 सीटों में से 78 सीटें जीती है।
नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को 51 सीटें मिली।
चंन्द्रबाबू नायडू बने आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्रीः
12 जून 2024 को तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री बन गए।
आंध प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन ने राज्य के 175 सीटों में से 164 सीटें जीते।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने सेना के प्रमुखः
11 जून 2024 को भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ नियुक्त किया।
वे सेना प्रमुख मनोज पांडे की सेवानिवृत्ति तिथि 30 जून 2024 के बाद उनकी जगह लेंगे।
पेमा खांडू बने अरूणाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्रीः
13 जून 2024 को भारतीय जनता पाटी के पेमा खांडू ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा औन नेशनल पीपुल्स पार्टी के गठबंधन को 60 में से 46 सीट पर जीती मिली है।
जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ होगाः
12 जून 2024 को केन्द्र सरकार ने उत्तरखंड के चमेली जिले में स्थित जोशीमठ का प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ बदलने की मंजूरी दे दी।
जोशीमठ को बद्रीनाथ धाम का प्रवेशद्वार माना जाता है।
8वीं सदी में आदि गुरू शंकराचार्य ने जोशीमठ के कल्पवृक्ष के नीचे तपस्या की थी। इस तपस्या के बाद उन्हें दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
दिव्य ज्ञान ज्योति और ज्योतेश्वर महादेव की वजह से इस जगह को प्राचीन काल में ज्योतिर्मठ कहा गया था।
भारतीय सेना को नागस्त्र-1 मिलाः
14 जून 2024 को भारतीय सेना को पहला स्वदेश लॉइटरिंग म्यूनिशन नागस्त्र-1 ड्रोन मिला।
नागस्त्र-1 12 किलोग्राम वजनी यह 2 किलोग्राम वारहेड ले जा सकता है।
यह ड्रोन 15 किलोमीटर मैन इन लूप तथा 30 किलोमीटर ऑटोमेटिक रेंज के साथ एक घंटे तक हवा में रह सकता है।
अजीत डोभाल तीसरी बार नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) बनेः
13 जून को 2024 को भारत सरकार ने अजीत डोभाल को नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नियुक्त किया। वे लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने।
NSA पद की स्थापना 1998 में की गई थी। ब्रजेश मिश्रा पहले NSA बने थे।
श्रुति वोरा 3 स्टार GP जीतने वाली पहली भारतीय बनीः
6 जून से 9 जून 2024 को स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित CDI-3 प्रतियोगिता में श्रुति वोरा 3 स्टार ग्रैंड प्रिक्स इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय घुड़सवार बन गई है।
सिरिल रामाफोसा बने दक्षिण अफ्रीका के नये राष्ट्रपतिः
14 जून 2024 को सिरिल रामाफोसा दोबार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए।
एन.एस. राजा सुब्रमणि अगले सेना उप प्रमुख होगेंः
20 जून 2024 को केन्द्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को सेना उप प्रमुख निुयक्त करने की मंजूरी दी।
कोझिकोड भारत का पहला सिटी ऑफ लिटरेचर बनाः
23 जून 2024 को यूनेस्को ने कोझिकोड को सिटी ऑफ लिटरेचर का दर्जा दिया है।
कोझिकोड भारत का पहला सिटी ऑफ लिटरेचर नगर है। यह केरल का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।
ओम बिड़ला दूसरी बार बने लोकसभा के अध्यक्षः
26 जून 2024 को एनडीए उम्मीदवार ओम बिड़ला को लोकसभा का स्पीकर चुना गया।
अरूंधति रॉय को मिला पेन पिंटर पुरस्कार 2024ः
27 जून 2024 को ब्रिटिश लाइब्रेरी ने अरूंधति रॉय को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।
पेन पिंटर पुरस्कार की शुरूआत नोबेल पुरस्कार विजेता हेरोल्ड पिंटर की स्मृति में 2009 में किया गया था।
डॉ ऊषा ठाकुर को मिला विश्व हिंदी सम्मानः
27 जून 2024 को डॉ ऊषा ठाकुर को 12वें विश्व हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विश्व हिंदी सम्मान हर साल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से दिया जाता है।
One Liner Current Affairs Hindi June 2024
हाल ही में किसे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया- विजया भारती सयानी
हाल ही में चीन ने चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव – ऐटकेन बेसिन पर कौन सा यान भेजा था- चांग ई-6
हाल ही में क्लाउडिया शीनबाम किस देश की की पहली राष्ट्रपति बनी है- मैक्सिको
2 जून 2024 को 21वां एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन कहां सम्पन्न हुआ- सिंगापुर (31 मई से 2 जून 2024 तक)
विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है- 5 जून
स्पर्श सेवा किस मंत्रालय से संबंधित है- रक्षा मंत्रालय
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग 2024 में भारत के टॉप यूनिवर्सिटी कौन है- IIT बॉम्बे
हाल ही में मोबाइल ऐप सारथी 2.0 (निवेशकों को वित्तीय निर्णय लेने में मदद के लिए) किसके द्वारा लांच किया गया- सेबी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन है- रोहित शर्मा
रामसर साइट्स में शामिल किये गये दो नये वेटलैंड कौन से है- नागी और नकटी पक्षी अभ्यारण (बिहार)
12 जून 2024 से आंध्र प्रदेश की आधिकारिक राजधानी होगी- अमरावती
भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलीकॉफ्ट पायलट कौन बनी- लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव
फ्रेंच ओपन 2024 में पुरूष एकल का खिताब किसने जीता- कार्लोस अल्काराज ( Carlos Alcaraz) (स्पेन)
फ्रेंच ओपन 2024 में महिला एकल का खिताब किसने जीता- इगा स्वियाटेक ( Iga Swiatek) (पोलैंड)
हाल ही में सिक्किम के मुख्यमंत्री कौन बने- प्रेम सिंह तमांग
हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने किस देश को ब्लैक लिस्ट किया- इजराइल
मोदी मंत्रीमण्डल 2024 में कुल कितने महिलाओं को शामिल किया गया है- 07 (02 कैबिनेट व 5 राज्य मंत्री)
हाल ही में भारत ने किस देश के साथ संयुक्त नौसैनिक अभ्यास जीमेक्स-24 शुरू किया- जापान
हाल ही में ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ लिया- मोहन चरण माझी
हाल ही में किस प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार बनी- ओडिशा
ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत का कौन सा स्थान है- 129वॉं
हाल ही में अरूणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन बने- पेमा खांडू
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने मंगल ग्रह पर स्थित एक क्रेटर का नाम किसके नाम पर रखा- भूभौतिकीविद् प्रोफेसर देवेन्द्र लाल
जी-7 शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन कहां किया गया- इटली
2025 में पुरूष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी कौन करेगा- भारत
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया- ज्योति विज
हाल ही में किसे दोबारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया- डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा
UFC जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर कौन बनी- पूजा तोमर
पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा का शुभारंभ किस राज्य में किया गया- मध्य प्रदेश
हाल ही में कौन दोबारा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति बने- सिरिल रामाफोसा
साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 हिंदी के लिए किसे प्रदान किया गया- गौरव पांडेय
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2024 में भारत का की रैंक क्या है? 176वॉं
हाल ही में पंजाब की पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में कौन सा मिशन शुरू किया- मिशन निश्चय (नशों के बूरे प्रभाव से बचाने और पुलिस और जनता के आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के लिए)
टी-20 विश्व कप 2024 में एक ही मैच में चारों ओवर मेडन फेंकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज कौन है- लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड के खिलाड़ी) (पापुआ न्यू गिनी के विरूद्ध)
हाल ही में किस नदी पर दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे पुल पर भारतीय रेलवे ने पहला ट्रायल रन पूरा किया- चिनाब नदी (जम्मू कश्मीर)
हाल ही में कौन नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय बन गए- विनोद गणात्रा
भारत का 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 किस शहर में आयोजित किया गया- श्रीनगर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का थीम क्या है- स्वयं और समाज के लिए योग (Yoga for Self and Society)
विश्व शरणार्थी दिवस 2024 का थीम क्याय है- एक ऐसी दुनिया के लिए जहां शरणार्थियों का स्वागत है (For a world where Refugees are welcomed)
ब्रिक्स गेम्स 2024 का आयोजन किस देश में किया गया- रूस
ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते है- 29 (3 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक, 20 कांस्य पदक)
वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2024 में भारत किस स्थान पर है- 63वें
18वीं लोकसभा 2024 का पहला सत्र कब से शुरू हुआ- 24 जून
हाल ही में किसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया- प्रदीप सिंह खरोला
हाल ही में यूनेस्को ने भारत के किस शहर को पहले साहित्यिक शहर के रूप में शामिल किया- कोझिकोड (केरल)
हाल ही में भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करने की घोषणा की है- बांग्लादेश
18वीं लोकसभा का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया- ओम बिड़ला
18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता कौन बने- राहूल गांधी
हाल ही में किसे नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) का महासचिव नियुक्त किया गया- मार्क रूटे (डच प्रधानमंत्री)
12वां विश्व हिंदी सम्मान किसे प्रदान किया गया- डॉ ऊषा ठाकुर
किस संग्रहालय को यूनेस्को ने 7 सबसे खूबसूरत म्यूजियम में शामिल किया- स्मृति वन अर्थक्वेक म्यूजियम (भूज गुजरात)
किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया- शेफाली वर्मा
भारत का पहला सिटी ऑफ लिटरेचर का खिताब यूनेस्को द्वारा किस शहर को दिया गया- कोझिकोड (केरल)
वर्ल्ड टेबल टेनिस (WTT) कंटेंडर सिंगल्स जीतने वाली पहली भारतीय कौन है- श्रीजा अकुला
इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) का 100वां सदस्य देश कौन है- पराग्वे
हाल ही में किसे प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) का नया अध्यक्ष चुना गया- कपिल देव
पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया- अरूंधति रॉय
जून माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 जून- वैश्विक अभिभावक दिवस, विश्व दुग्ध दिवस
03 जून- विश्व साईकिल दिवस
05 जून- विश्व पर्यावरण दिवस
07 जून- विश्व खाद्य दिवस
08 जून- विश्व महासागर दिवस
09 जून- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस
11 जून- अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस
12 जून- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
13 जून- अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज्म (रंगहीनता) जागरूकता दिवस
14 जून- विश्व रक्तदान दिवस
15 जून- विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता, वैश्विक पवन दिवस
17 जून- विश्व मरूस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस
18 जून – विश्व ऑटिस्टिक गौरव दिवस
20 जून- विश्व शरणार्थी दिवस
21 जून- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस
22 जून- विश्व वर्षावन दिवस
23 जून- अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, राष्ट्रीय लोकसभा दिवस
25 जून- अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस
26 जून- अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस
29 जून- अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस, राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
30 जून- अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस