Last Updated on July 17, 2026 by gktimehindi
इस लेख में जून 2026 में समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स का संग्रह है। One Liners Current Affairs Hindi June 2026
Current Affairs June 2026 समसामयिक जून 2026 करेंट अफेयर्स
आईपीएल (IPL) 2026 का खिताब किस टीम ने जीता है? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
आईपीएल (IPL) 2026 ऑरेंज केप किस खिलाड़ी ने जीता? वैभव सूर्यवंशी (15 वर्षीय युवा भारतीय बल्लेबाज)
आदर्श शहर समृद्धि योजना किस राज्य में शुरू की गई है? छत्तीसगढ़ (इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के छोटे, मध्यम और उभरते हुए शहरी क्षेत्रों (नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों) में आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित करना है। इसके तहत सड़कों, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाता है।)
39वें राष्ट्रीय खेल 2027 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा? मेघालय
भारत का नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) किसे नियुक्त किया गया? जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि
मई 2026 में भारत का कुल जीएसटी कलेक्शन कितना रहा? 1.94 लाख करोड़ (यह पिछले साल (मई 2025) के ₹1,88,172 करोड़ के मुकाबले 3.2% अधिक है।)
सबसे बड़ा दही उत्पादन प्लांट किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा? कोलकाता में (दुनिया का सबसे बड़ा दही उत्पादन प्लांट पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सांकराइल फूड पार्क में स्थापित किया जा रहा है। ₹600 करोड़ के निवेश वाली इस एकीकृत डेयरी परियोजना की क्षमता प्रतिदिन 10 लाख किलोग्राम दही, लस्सी और छाछ बनाने की होगी।)
सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी है? सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष युगल (डबल्स) जोड़ी बन गए है।)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरमैन (अध्यक्ष) कौन बने? लोखंडे प्रशांत सीताराम
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्थित फाजिलनगर का नया नाम होगा? पावागढ़ (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 जून 2026 को कुशीनगर दौरे के दौरान इस नामकरण की घोषणा की थी। यह नया नाम जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर से जुड़ा हुआ है)
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने वाला पहला एशियन देश होगा? फिलीपींस
द अर्थ प्राइज 2026 किसे सम्मानित किया गया? विवान छावछारिया, एरियाना अग्रवाल और अव्याना मेहता को (यह पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय टीम है। )
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री हैं? डी. के. शिवकुमार
ऑपरेशन डेल्टा हंट किस राज्य ने शुरू किया है? गुजरात ने (गुजरात पुलिस और राज्य सरकार द्वारा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने और वापस भेजने के लिए यह एक व्यापक राज्यव्यापी अभियान है। )
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को अपनाने वाला दुनिया का 09वां देश है? कंबोडिया (कंबोडिया से पहले, जिन 8 अन्य देशों में UPI सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, वे हैं सिंगापुर,संयुक्त अरब अमीरात, (UAE) फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका)
किस देश को पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है? किर्गिस्तान को
इंडिया एआई डाटा लेब लॉन्च करने वाली भारत की पहली प्राईवेट यूनिवर्सिटी है? चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी इंटेल इंडिया (Intel India) के सहयोग से ‘इंडियाएआई डेटा लैब’ (IndiaAI Data Lab) स्थापित करने वाली भारत की पहली निजी यूनिवर्सिटी है।)
भारत का 100वां रामसर स्थल बना? जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल, उत्तर प्रदेश) (इस उपलब्धि के साथ भारत एशिया में सर्वाधिक (100) रामसर स्थलों वाला पहला देश बन गया है और वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।)
फ्रेंच ओपन 2026 महिला एकल का खिताब किसने जीता? मीरा एंड्रीवा ने
फ्रेंच ओपन 2026 पुरूष एकल का खिताब किसने जीता? अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने
बार्टन अवार्ड 2026 के लिए किसे चुना गया? सुभानी शेख को (इस पुरस्कार को कार्टून पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, जिसे भारतीय कार्टूनिस्ट्स संस्थान (IIC), बेंगलुरु द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।)
अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स कृषि सम्मेलन कहां हुआ? इंदौर (मध्य प्रदेश) में (यह सम्मेलन 9 से 13 जून 2026 तक चला था, जिसमें भारत की अध्यक्षता में 21 देशों के कृषि मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।)
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति किस देश में लगाई जायेगी? इजरायल में
भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री कौन बने? नरेन्द्र मोदी
23वें फीफा विश्व कप 2026 का उद्घाटन कहां हुआ? मेक्सिको में (मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम (Mexico City Stadium) में 11 जून, 2026 को किया गया था।)
114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन कहां हुआ? जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में
ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? 127वां स्थान (163 देशों की सूची में भारत को 127वां स्थान)
वैश्विक शांति सूचकांक 2026 में पहला स्थान है? आइसलैंड का (यह लगातार 19वां वर्ष है जब देश ने इस सूची में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।)
दुनिया के पहले ट्रिलियनर कौन बन गए हैं? एलन मस्क (स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले ट्रिलियनियर (खरबपति) बन गए हैं। उनकी रॉकेट और एआई कंपनी ‘स्पेसएक्स’ की रिकॉर्ड-तोड़ नैस्डैक (Nasdaq) लिस्टिंग के बाद, उनकी कुल संपत्ति $1.1 ट्रिलियन (1.1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक हो गई है।)
जी-7 शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? फ्रांस में (वर्ष 2027की अध्यक्षता कनाडा करेगा)
मिशन सुदर्शन चक्र किससे संबंधित है? भारत की एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय सुरक्षा पहल है। इसका उद्देश्य 2035 तक देश के लिए एक स्वदेशी, उन्नत और बहु-स्तरीय वायु एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली (Air Defence Shield) विकसित करना है, जो दुश्मन के हवाई हमलों, मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने में पूरी तरह सक्षम हो।)
भारत के नए सेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? जनरल धीरज सेठ को (उन्होंने 30 जून 2026 को भारत के 31वें सेना प्रमुख के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया है।)
डाक विभाग द्वारा ड्रोन आधारित डाक सेवा कहां शुरू हुआ? हिमाचल प्रदेश में (यह सेवा 12 जून 2026 को मंडी जिले के मंडी प्रधान डाकघर और रेहरधार शाखा डाकघर के बीच शुरू की गई। इस ड्रोन सेवा से दुर्गम पहाड़ी रास्तों की 12 किलोमीटर की दूरी, जो पारंपरिक साधनों से तय करने में दो घंटे से अधिक समय लेती थी, वह अब मात्र सात मिनट में पूरी हो जाती है।)
वर्ष 2026 में जीआई (GI) टैग प्राप्त उत्पादों की सूची क्या-क्या है?
2026 में विभिन्न राज्यों में जीआई टैग प्राप्त उत्पादों का विवरण इस प्रकार है:
झारखंड: भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा आभूषण, तुमका चादर।
हिमाचल प्रदेश: स्पीति का सी-बकथॉर्न (छरमा), सलूणी सफेद मक्का, चंबा मेटल आर्ट, किन्नौरी टोपी, मंडी की सेपूवड़ी, सिरमौरी लोइया, किन्नौरी सेब और आभूषण।
असम: कार्बी आंगलोंग हथकरघा, असमिया बिहू पेपा, असम बांस शिल्प और देओरी हथकरघा।
500 मिलियन (50 करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर कौन बने? मिस्टरबीस्ट
महिलाओं के लिए प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना किस राज्य ने शुरू की? केरलम में
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के नए महानिरीक्षक (IG) किसे नियुक्त किया? पी. सुंदरराज को
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया? डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय को
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग 2026 में भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घोषित किया गया? भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) को
सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है? वैभव सूर्यवंशी ने (भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम लिस्ट-ए (50 ओवर) क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलते हुए महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।)
ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (Energy Transition Index) 2026 में भारत का कौन स्थान है? 70वां (भारत ने 120 देशों में से यह रैंक हासिल किया है।)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या है? “योग फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ आयु के लिए योग)
किस भारतीय को भौतिकी में वुल्फ पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया? प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन को
महिला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी? दीप्ति शर्मा
200 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर कौन बनी? हरमप्रीत कौर
भारत की 28वीं नवरत्न कंपनी का दर्जा किसे मिला? चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) को
भारत की 29वीं नवरत्न कंपनी का दर्जा किसे मिला? गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) को
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए? लियोनेल मेसी 18 गोल
निर्भय चेतन कार्यक्रम किसके द्वारा शुरू किया गया? पंचायती राज मंत्रालय (यह व्यापक ‘निर्भय रहो’ पहल का एक प्रमुख घटक है, जिसे निर्भया फंड (Nirbhaya Fund) के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है।)
हेमिस फेस्टिवल 2026 किस स्थान पर शुरू किया गया? लद्दाख में
थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम योजना (Thaaimaaman Thanga Mothira Thittam) किस राज्य ने शुरू किया? तमिलनाडु ने (इस योजना के तहत, राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं को उपहार के रूप में 1 ग्राम सोने की अंगूठी प्रदान की जाती है। यह योजना तमिलनाडु के स्थायी निवासियों के लिए है।)
विश्व का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर बन गया है? चीन का लाइनशाइन (LineShine)
किस राज्य ने श्री अंबाबाई मंदिर विकास परियोजना शुरू की है? कोल्हापुर महाराष्ट्र ने (लगभग ₹1,445 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना कोल्हापुर को प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनाने, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए शुरू की गई है।)
इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का 27वां सदस्य कौन बना है? बांग्लादेश
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नए निदेशक किसे नियुक्त किया गया? महेश दीक्षित को
“द सेकंड ऑर्बिट” किसकी आत्मकथा है? शुभांशु शुक्ला की (भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की आत्मकथा है। इस संस्मरण में उनके एक लड़ाकू पायलट से लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनने तक की रोमांचक यात्रा का वर्णन है।)
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2026 किस राज्य से संबंधित है? उत्तर प्रदेश से (यह राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है जो बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक तक के जीवन के 6 विभिन्न चरणों में कुल ₹25,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।)
भारत ने किस देश की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) शुरू किया? वेनेजुएला (भारत ने विनाशकारी भूकंप से प्रभावित वेनेज़ुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस मिशन के तहत, भारत ने भूकंप प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता और चिकित्सा दल भेजा है।)
भारत के किस राज्य के एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर “डोनाल्ड ट्रम्प एवेन्यू” रखा गया? हैदराबाद शहर (तेलंगाना)
हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स में भारत की रैंक है? 04वां
सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित भारतीय प्रधानमंत्री है? नरेन्द्र मोदी
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र का नए निदेशक किसे नियुक्त किया? डॉ. राजीव यूपी को
जून माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 जून – वैश्विक अभिभावक दिवस, विश्व दुग्ध दिवस
03 जून – विश्व साईकिल दिवस
05 जून – विश्व पर्यावरण दिवस
07 जून – विश्व खाद्य दिवस
08 जून – विश्व महासागर दिवस, विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
09 जून – अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस, विश्व प्रत्यायन दिवस
10 जून – राष्ट्रीय जड़ी-बूटी एवं मसाला दिवस
11 जून – अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस
12 जून – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
13 जून – अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज्म (रंगहीनता) जागरूकता दिवस
14 जून – विश्व रक्त दान दिवस
15 जून – विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता, वैश्विक पवन दिवस
16 जून – अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस
17 जून – विश्व मरूस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस, विश्व मगरमच्छ दिवस
18 जून – विश्व ऑटिस्टिक गौरव दिवस
19 जून – विश्व सिकल सेल दिवस
20 जून – विश्व शरणार्र्थीी दिवस
21 जून – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस
22 जून – विश्व वर्षावन दिवस
23 जून – अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, राष्ट्रीय लोकसभा दिवस
25 जून – अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस
26 जून – अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस
29 जून – अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस, राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
30 जून – अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस
