इस लेख में मई 2026 में समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स का संग्रह है। One Liners Current Affairs Hindi May 2026
Current Affairs May 2026 समसामयिक मई 2026 करेंट अफेयर्स
IBSF वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैपियनशिप 2026 के विजेता कौन हैं? सौरव कोठारी ( सौरव कोठारी ने आयरलैंड के कार्लाे में खेले गए फाइनल में साथी भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी को हराकर यह खिताब जीता था।)
मिशन सक्षम क्या है? ( भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुरू किया गया मिशन सक्षम (Mission SAKSHAM – Sahakari Bank Kshamta Nirman) शहरी सहकारी बैंकों (UCBs) के लिए एक अखिल भारतीय क्षमता.निर्माण और प्रमाणन पहल है। इसका उद्देश्य देश भर में सहकारी बैंकों के कर्मचारियों और प्रबंधन की कार्यक्षमता अनुपालन Compliance और संस्थागत मजबूती को बढ़ाना है।)
The Curious and the classified के लेखक कौन हैं? भारतीय थल सेना के पूर्व प्रमुख (28वें थलसेना अध्यक्ष) जनरल मनोज मुकुंद नरवणे पुस्तक के लेखक हैं।
ई-श्रम साथी (e-Shram Sathi) क्या है? छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए शुरू किया गया एक डिजिटल मोबाइल ऐप है। इसे ‘डिजिटल लेबर चौक’ के रूप में भी जाना जाता है, जहाँ मजदूर बिना बिचौलियों के सीधे ठेकेदारों और नियोक्ताओं से जुड़ सकते हैं और घर बैठे रोजगार के अवसर पा सकते हैं।
भारत में एफ 1 कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडकर किसे नियुक्त किया गया? श्रेयस अय्यर को (भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को भारत में फॉर्मूला 1 (F1) कार्यक्रम और ‘F1 सिम रेसिंग इंडिया ओपन 2026’ का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।)
संवाद 2026 नामक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन हुआ? गोवा में (सीईआरटी-इन संवाद 2026 (CERT-In SAMVAAD 2026) भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम द्वारा आयोजित एक प्रमुख राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के साइबर सुरक्षा ऑडिट इकोसिस्टम को मजबूत करना था। यह सम्मेलन 27 से 29 अप्रैल 2026 तक बिट्स पिलानी के के.के. बिरला गोवा परिसर में आयोजित किया गया था)
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में पहला स्थान किस राज्य का है? त्रिपुरा का (त्रिपुरा के बाद केरल का दुसरा और ओडिशा का तीसरा स्थान रहा है।)
गूगल क्लाउड एआई हब की आधारशिला कहां रखी गयी? आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (विजाग) के तारलुवाड़ा में (इस विशाल डेटा सेंटर का निर्माण गूगल, अडानी ग्रुप और भारती एयरटेल के व्यापक सहयोग से किया जा रहा है। यह लगभग 600 एकड़ में फैला होगा और भारत में सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेशों (लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये या 15 अरब अमेरिकी डॉलर) में से एक है।)
भारत की पहली डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली गिग वर्कर्स के लिए शुरू की? कर्नाटक
आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया गया? रोहित जैन को
पेपरलेस न्यायपालिका किस राज्य में शुरू किया गया? सिक्किम में (देश का पहला पूरी तरह से पेपरलेस न्यायपालिका वाला राज्य बन गया है। इस व्यवस्था के तहत अदालतों में मामलों की ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड का रखरखाव और वर्चुअल सुनवाई की जा रही है।)
खुआरेल एप क्या है? खुआरेल (Khuarel) ऐप मिजोरम सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित जानकारी साझा करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एक ‘रियल-टाइम आपदा घटना रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली’ है।
57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया? आषुतोष गोवारिकर को
व्हिटली पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया? परवीन शेख और डॉ. बरखा सुब्बा को (भारतीय पर्यावरण संरक्षणविद् परवीन शेख और डॉ. बरखा सुब्बा को प्रतिष्ठित व्हिटली पुरस्कार 2026 (जिसे “ग्रीन ऑस्कर” भी कहा जाता है) से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार पारिस्थितिकी तंत्र और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले पर्यावरण नेताओं को दिए जाते हैं।)
किसे भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) नियुक्त किया गया? अनुग्रह नारायण दास को
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में पहला स्थान रहा? नार्वे का (नॉर्वे ने रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में लगातार शीर्ष स्थान (पहला) हासिल किया है। इसके बाद नीदरलैंड दूसरे और एस्टोनिया तीसरे स्थान पर रहे।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? भारत को 180 देशों में 157वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में भारत के पड़ोसी देश का स्थान क्या है? नेपाल 87वाँ, मालदीव 108वाँ, श्रीलंका 134वाँ, भूटान 150वाँ, बांग्लादेश 152वाँ, पाकिस्तान 153वाँ स्थान।
एनसीएलटी (NCLT) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल को (केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है)
भारत का पहला ग्रीन मेथेनॉल प्लांट कहां स्थापित किया गया? गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (कांडला) में (यह प्रोजेक्ट स्थानीय रूप से आक्रामक ‘प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा’ (कच्छ की जंगली घास) को सिनगैस में बदलकर स्वच्छ समुद्री ईंधन (ग्रीन मेथेनॉल) तैयार करेगा)
प्रसार भारती के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया? प्रसून जोशी
पुलित्जर पुरस्कार 2026 किसने जीता? आर.के. आनंद और सुपर्णा शर्मा को इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री कैटेगरी में (यह अवॉर्ड नैटली ओबिको पियर्सन के साथ संयुक्त रूप से जीता है)
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? शशि शेखर वेम्पति को
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री कौन हैं? सुवेंदु अधिकारी
भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) कौन हैं? जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि
भारत के नए नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) किसे नियुक्त किया गया? एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (भारत के 27वें नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) के रूप में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 31 मई 2026 को कार्यभार संभाला है। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया)
‘यूनिवर्सिटी इनोवेटर अवार्ड’ (University Innovator Award) 2026 किसे दिया गया? असम के वैज्ञानिक डॉ. शेखर सुमन बोराह को प्रदान किया गया है। (उन्हें यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में आयोजित टेक्सास इनोवेशन कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स 2026 में दिया गया।)
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री कौन हैं? सी. जोसेफ विजय (उन्होंने 10 मई 2026 को पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे ‘तमिलगा वेत्री कज़गम’ (TVK) पार्टी के संस्थापक हैं।)
भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल बैंकिंग राज्य कौन बना? केरलम (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के अनुसार, केरलम ने अपनी सभी बैंकिंग सेवाओं—जैसे डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई को पूरी तरह से डिजिटल कर लिया है। त्रिशूर (Thrissur) राज्य का पहला ऐसा जिला था, जिसने 100% डिजिटल बैंकिंग का लक्ष्य हासिल किया था)
देश का पहला कार्बन सोखने वाला एल्गी ट्री लॉन्च हुआ? भोपाल में (मशरूम वर्ल्ड ग्रुप द्वारा विकसित किया गया, भोपाल के स्वामी विवेकानंद पार्क (अशोका गार्डन) में स्थापित किया गया है। यह अत्याधुनिक सौर ऊर्जा संचालित डिवाइस हवा से कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) के जरिए ऑक्सीजन छोड़ता है। यह ट्री सालाना लगभग 1.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर 1 टन ऑक्सीजन पैदा करता है और 15 मीटर के दायरे में प्रदूषण के कणों (PM2.5) को कम करता है।)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसे नियुक्त किया गया? डॉ. अशोक कुमार पंडा को
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? आर. मुकुंदन को
भारत के पहले पीएम मित्र (PM MITRA) पार्क का उद्घाटन हुआ? वारंगल (तेलंगाना) (वारंगल में स्थित यह मेगा टेक्सटाइल पार्क 1,327 एकड़ भूमि में फैला है और इसे ₹1,695.54 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। यह पार्क सरकार के ‘5F’ विज़न (खेत से फाइबर, कारखाने से फैशन और फिर विदेश) को साकार करता है।)
मेरी रसोई योजना किस राज्य में शुरू की गयी? पंजाब में
सिंगा पेन (शेरनी) नामक विशेष बल का गठन किस राज्य में किया गया? तमिलनाडु में (महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘सिंगा पेन’ (शेरनी) नामक विशेष पुलिस बल का गठन तमिलनाडु राज्य में किया गया है।)
केरलम के नए मुख्यमंत्री कौन हैं? वी.डी. सतीशन (उन्होंने 18 मई 2026 को पद की शपथ ली और वे केरल के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं।)
पहला मेगा ग्रीनफील्ड शिपयार्ड कहां विकसित किया गया? थूथुकुडी (तूतीकोरिन) तमिलनाडु में
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन किसने बनाए हैं? बाबर आजम ने
भीममंडली पर्यावरण धरोहर स्थल का उद्घाटन कहां किया गया? ओड़िशा में (ओडिशा राज्य के संबलपुर जिले के नक्तीदेउल ब्लॉक में किया गया है। यह स्थल अपनी 10,000 से 20,000 वर्ष पुरानी प्राचीन रॉक पेंटिंग्स (शिलाचित्रों) और पुरातात्विक महत्व के लिए जाना जाता है)
गंगम्मा जतारा महोत्सव 2026 आयोजित किया गया? आंध्र प्रदेश में
दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (SAWF) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? सहदेव यादव को
मेरा भारत मेरा योगदान अभियान क्या है? एक राष्ट्रव्यापी जन-अभियान है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को ईंधन की बचत (जैसे- इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग), पर्यावरण संरक्षण, ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अपनाने और जिम्मेदार नागरिकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है।
किस राज्य ने अदरक मिशन शुरू किया? मिजोरम ने (मिजोरम को नीति आयोग द्वारा “भारत की अदरक राजधानी” (Ginger Capital of India) घोषित किया गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य फार्मा-ग्रेड (औषधीय उपयोग वाले) अदरक की खेती, उसका प्रसंस्करण (Processing), ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा देना है। मिजोरम में होने वाली अदरक जीआई-प्रमाणित (GI-Certified) है, जिसमें ओलियोरेसिन (Oleoresin) की मात्रा 6 से 8 प्रतिशत होती है, जो वैश्विक औसत (लगभग 3 प्रतिशत) से काफी अधिक है।)
राष्ट्रीय एआई डॉक्टर मिशन (NAIDM) का शुभारंभ हुआ? नई दिल्ली में (देश के डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित तकनीकों और डिजिटल उपकरणों के नैतिक और प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना है।)
एआई मंत्रालय बनाने वाला भारत का पहला राज्य बना? केरलम
20वें एशियाई खेलों का आयोजन कहां किया जाएगा? जापान में (20वें एशियाई खेलों का आयोजन आइची-नागोया, जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।यह दूसरी बार है जब जापान एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा है; इससे पहले 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था।)
इंटरनेशनल बुकर प्राइज 2026 किसने जीता? ताइवानी लेखिका यांग शुआंग-ज़ी (Yáng Shuāng-zǐ) और अनुवादक लिन किंग (Lin King) ने अपने उपन्यास ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ (Taiwan Travelogue) के लिए जीता है। यह पुरस्कार जीतने वाली मूल मंदारिन चीनी भाषा की यह पहली पुस्तक है।
श्रममित्र एप क्या है? एक अत्याधुनिक डिजिटल लेबर चौक है जो श्रमिकों और काम देने वालों (नियोक्ताओं) को सीधे जोड़ता है। यह ऐप श्रमिकों को बिना किसी बिचौलिए के घर बैठे रोजगार खोजने, अपनी मजदूरी तय करने और सीधे नियोक्ताओं से बात करने की सुविधा देता है।
100 मीटर दौड़ में भारत के सबसे तेज धावक कौन बने? गुरिंदरवीर सिंह (उन्होंने रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स में 100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी करके यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही वे 10.10 सेकंड से कम समय में यह दूरी तय करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।)
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए महानिदेशक (DG) कौन बने? अनुराग गर्ग
अरबपति बनने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं? लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) आधिकारिक तौर पर अरबपति (Billionaire) बनने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद इस मुकाम को हासिल किया है। फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मेसी की कुल संपत्ति अब लगभग $1.1 बिलियन (करीब ₹10,590 करोड़) तक पहुंच गई है।)
द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी.एन. पणिक्कर नामक किताब के लेखक कौन हैं? पी.पी. सत्यन
आमा दीदी बहिनी बस सेवा किस राज्य में शुरू की गई? सिक्किम में
इंडिया फर्स्ट ओलांपिक गोल्ड (India’s First Olympic Gold) पुस्तक के लेखक हैं? के. अरुमुगम
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? राजेश कुमार सिंह को
अपनापनः नरेन्द्र मोदी संग मेरे अनुभव किसकी किताब हैं? शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय मंत्री और पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री)
बीएमसी (BMC) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) की पहली महिला आयुक्त नियुक्त किया गया? अश्विनी भिडे को
किस राज्य ने भारत का पहला प्राइवेट मेडिकल म्यूजियम का शुभांरभ किया? केरलम ने (म्यूजियम ऑफ मेडिकल आर्काइव्स संग्रहालय तिरुवनंतपुरम के उल्लूर क्षेत्र में स्थित है।)
मई माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 मई- विश्व श्रमिक दिवस, महाराष्ट्र दिवस, गुजरात दिवस
02 मई- विश्व हँसी दिवस, विश्व टूना दिवस
03 मई- विश्व प्रेस स्वंतत्रता दिवस
04 मई- अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस
05 मई – विश्व अस्थमा दिवस 2026 (मई का पहला मंगलवार)
07 मई- विश्व एथलेटिक्स दिवस,
08 मई- विश्व रेडक्रॉस दिवस, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय थैलीसीमिया दिवस
11 मई- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मई- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
14 मई- अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस, मदर्स डे (मई का दूसरा रविवार)
15 मई- अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
16 मई- सिक्किम का स्थापना दिवस, राष्ट्रीय डेंगू दिवस
17 मई- विश्व दूरसंचार दिवस, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
18 मई- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
20 मई – विश्व मधुुमक्खी दिवस
21 मई- राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस
22 मई- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
23 मई- विश्व कछुआ दिवस
25 मई- विश्व फुटबॉल दिवस विश्व थाइराइड दिवस
28 मई- विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, वर्ल्ड हंगर डे
29 मई- माउंट एवरेस्ट दिवस, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
30 मई- हिंदी पत्रकारिता दिवस अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस,
31 मई- विश्व तंबाकू निषेध दिवस
