क्या आपको पता है जून 2026 की स्थिति में भारत में कितने महारत्न, नवरत्न एवं मिनीरत्न कंपनियाँ है उनकी स्थापना कब हुई थी और उनके मुख्यालय कहाँ पर स्थित है का विवरण pdf में है। आज के लेख में हम इनके बारे में जानेंगे। नीचे लिंक में इसका pdf file है।
महारत्न, नवरत्न एवं मिनीरत्न कंपनियों की सूची, स्थापना वर्ष एवं मुख्यालय
महारत्न कंपनियाँ
सितम्बर 2022 में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) को महारत्न का दर्जा प्रदान किया था। अगस्त 2023 में आइल इंडिया लिमिटेड (OIL) को महारत्न का दर्जा लोक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises) ने प्रदान किया है। अक्टूबर 2024 को नवरत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारत सरकार द्वारा महारत्न कंपनी का दर्जा दिये जाने से महारत्न कंपनियों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है।
महारत्न की श्रेणी में शामिल कंपनियों के सूची स्थापना एवं मुख्यालय की नवीनतम सूची
| क्रमांक | महारत्न कंपनियाँ | स्थापना वर्ष | मुख्यालय |
|---|---|---|---|
| 1 | भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) | 1956 | New Delhi |
| 2 | भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) | 1976 | Mumbai |
| 3 | कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) | 1975 | Kolkata |
| 4 | गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) | 1984 | New Delhi |
| 5 | हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) | 1952 | Mumbai |
| 6 | इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) | 1959 | New Delhi |
| 7 | राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) | 1975 | New Delhi |
| 8 | तेल एवं प्राकृति गैस निगम (ONGC) | 1956 | Delhi |
| 9 | पावर फाइनेंस काॅर्पोरेशन लिमिटेड (PFC) | 1986 | New Delhi |
| 10 | पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (PGCIL) | 1989 | Gurugram (Haryana) |
| 11 | स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) | 1954 | New Delhi |
| 12 | ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड (REC) | 1969 | New Delhi |
| 13 | ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) | 1959 | Duliajan (Assam) |
| 14 | हिंदुस्तान एयरोनाॅटिक्स लिमिटेड (HAL) | 1940, 1964 | Bangalore (Karnataka) |

नवरत्न कंपनियाँ
भारतीय रेलवे के सार्वजनिक उपक्रमों इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON) और राइटस लिमिटेड (RITES) को वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2023 में मिनीरत्न कंपनियों से नवरत्न कंपनियाँ का दर्ज दिया था।
18 अप्रैल 2024 को भारत सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL), केन्द्रीय भण्डारण निगम (CWC), को तथा 26 अप्रैल 2024 को आवास एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (HUDCO), भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) को नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया है।
03 मार्च 2025 को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) को नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया गया है।
दिसम्बर 2025 में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) भारत की 27वीं, 19 जून 2026 को चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (CPCL) भारत की 28वीं 20 जून 2026 को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) भारत की 29वीं नवरत्न कंपनी का दर्जा प्राप्त हुआ।
जून 2026 की स्थिति में भारत में 29 कंपनियों को नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया जा चुका है।

नवरत्न की श्रेणी में शामिल कंपनियों के सूची स्थापना एवं मुख्यालय की नवीनतम सूची 2026
| क्रमांक | नवरत्न कंपनियाँ | स्थापना वर्ष | मुख्यालय |
|---|---|---|---|
| 1 | भारत इलेक्ट्राॅनिक्स लिमिटेड (BEL) | 1954 | Bangalore (Karnataka) |
| 2 | कंटेनर काॅर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) | 1988 | New Delhi |
| 3 | इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) | 1965 | New Delhi |
| 4 | महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) | 1986 | New Delhi |
| 5 | नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) | 1981 | Bhubaneswar (Odisha) |
| 6 | राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (NBCC) | 1960 | New Delhi |
| 7 | नेवेली लिगनाइट काॅर्पोरेशन लिमिटेड (NLC) | 1956 | Neyveli (Tamil Nadu) |
| 8 | एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC) | 1958 | Hyderbad (Telangana) |
| 9 | राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) | 1982 | Visakhapatnam (AP) |
| 10 | शिपिंग काॅर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SCI) | 1961 | Mumbai |
| 11 | रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) | 2003 | New Delhi |
| 12 | ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ONGC) | 1956 | Delhi |
| 13 | राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड (RCF) | 1978 | Mumbai |
| 14 | इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON) | 1976 | New Delhi |
| 15 | राइट्स लिमिटेड (RITES) | 1974 | Gurgaon (Haryana) |
| 16 | नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) | 1974 | Noida (UP) |
| 17 | केन्द्रीय भण्डारण निगम (CWC) | 1957 | New Delhi |
| 18 | आवास एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (HUDCO) | 1970 | New Delhi |
| 19 | भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) | 1987 | New Delhi |
| 20 | मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) | 1934 | Mumbai |
| 21 | रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड | 2000 | New Delhi |
| 22 | भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) | 2011 | New Delhi |
| 23 | एनएचपीसी लिमिटेड | 1975 | Faridabad (Haryana) |
| 24 | एसजेवीएन लिमिटेड | 1988 | Shimla (HP) |
| 25 | इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) | 1999 | New Delhi |
| 26 | इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) | 1986 | New Delhi |
| 27 | नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) | 1999 | Golaghat (Assam) |
| 28 | चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) | 1965 | Chennai (Tamil Nadu) |
| 29 | गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) | 1934 | Kolkata (WB) |
इसे भी पढ़े – भारत के महारत्न, नवरत्न, मिनीरत्न कंपनियों के लिए क्या-क्या मानदण्ड निर्धारित है?
मिनीरत्न कंपनियाँ
भारत सरकार के लोक उद्यम विभाग द्वारा कंपनियों को प्रदर्शन के आधार पर मिनीरत्न की दो श्रेणीयों में विभक्त किया गया है। जिन कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में लगातार लाभ कमाया हो, तीन वर्षों में कम से कम एक में 30 करोड़ या उससे अधिक का शुद्ध लाभ कमाया हो उन सार्वजिनक क्षेत्रों की कंपनियों को मिनीरत्न श्रेणी-1 का दर्जा दिया गया है। तथा मिनीरत्न श्रेणी 2 में उन कंपनियों को शामिल किया गया है जो कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में लगातार लाभ कमाया हो उसकी निवल संपत्ति सकारात्मक हो, सरकार को देय किसी भी ऋण के पुनर्भुगतान/ब्याज भुगतान में चुक ना हो, कंपनी को बजटीय सहायता या सरकारी गारंटी पर निर्भर ना हो की मानदण्ड पूरा करता है। वर्तमान में मिनीरत्न श्रेणी 1 में 50 कंपनियाँ तथा मिनीरत्न श्रेणी 2 में 11 कंपनियाँ को यह दर्जा प्राप्त है। मिनीरत्न कंपनियों के स्थापना एवं मुख्यालय का विवरण पीडीएफ फाईल से पढें।
