रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपींस के सातवें राष्ट्रपति रेमन डेल फिएरो मैग्सेसे की स्मृति में उनके द्वारा लोगों के लिए निस्वार्थ व साहसी सेवा, लोकतांत्रिक समाज के भीतर व्यावहरिक आदर्शवाद कायम रखने के लिए स्थापित वार्षिक पुरस्कार है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जिसकी स्थापना अप्रैल 1957 में किया गया था।
पहला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 31 अगस्त 1958 का दिया गया।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया महाद्वीप का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार होने के कारण इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
आरएमएएफ न्यासी बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष चुने जाने वाले रेमन मैग्सेस पुरस्कार विजेताओं को एक प्रमाण पत्र और रेमन मैग्सेसे की उभरी हुई छवि वाली पदक दिया जाता है और 50,000 डाॅलर पुरस्कार राशि दी जाती है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार नस्ल, लिंग या धर्म के भेदभाव के बगैर एशिया के लोगों की सेवा में दिखाई गई भावना की महानता को सम्मान करने के लिए दी जाती है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 31 अगस्त को उनकी जयंती के अवसर पर फिलीपींस के मनीला में समारोह में प्रदान किया जाता है ।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार अब तक 344 उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान किया गय है।
अब तक (1958 से 2025 तक) 60 भारतीयों/भारतीय संगठन को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
वर्ष 1958 में आचार्य विनोबा भावे इस पुरस्कार को पाने वाले प्रथम भारतीय थे।
वर्ष 1962 में मदर टेरेसा रेमन मैग्सेेसे पुरसकार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला है।
श्रीमती एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी वर्ष 1974 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पहली भारतीय संगीतकार हैं।
वर्ष 2019 में रवीश कुमार रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले 11 वें भारतीय पत्रकार है तथा वर्ष 2023 में डाॅ रवि कन्नन आर इस पुरस्कार को पाने वाले आखिरी भारतीय है।
एजुकेट गर्ल्स को वर्ष 2025 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। एजुकेट गर्ल्स, जिसे फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली के नाम से भी जाना जाता है
एजुकेट गर्ल्स यह एक भारतीय संगठन (एनजीओ) है, जो भारत के सबसे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा में लैंगिक अन्याय को दूर करने में अभूतपूर्व कार्य एक ऐसा प्रभाव पैदा करता है, जो परिवारों, समुदायों और पूरे समाज को ऊपर उठाता है।
एजुकेट गर्ल्स रेमन मैग्सेस पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय संस्था/संगठन है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की श्रेणियां
1958 से 2008 तक रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रतिवर्ष 06 श्रेणियों में दिया जाता था –
[1] सरकारी सेवा (1958-2008) Government service – कार्यकारी, न्यायिक, विधायी या सैन्य सहित सरकार की किसी भी शाखा में सार्वजनिक हित में उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देने के लिए
[2] सार्वजिनक सेवा (1958-2008) Public Service – एक नागरिक द्वारा जनता की भलाई के लिए उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देना
[3] सामुदायिक नेतृत्व ’(1958-2008) Community Leadership – वंचितों को पूर्ण अवसर और बेहतर जीवन दिलाने में मदद करने के लिए समुदाय के नेतृत्व को पहचानना
[4] पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला (1958-2008) Journalism, Literature and creating communication arts – प्रभावी लेखन, प्रकाशन या फोटोग्राफी या रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा या प्रदर्शन कलाओं के उपयोग को जनता की भलाई के लिए एक शाक्ति के रूप में मान्यता देना
[5] शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ (1958-2008) Peace and International Understanding – देशों के भीतर सतत विकास की नींव के रूप में मित्रता, सहिष्णुता, शांति और एकजुटता की उन्नति में योगदान को मान्यता देना
[6] उभरता नेतृत्व Emergent leadership – 40 वर्ष या उससे कम उम्र के किसी व्यक्ति को उसके समुदाय में सामाजिक परिवर्तन के मुद्दों पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मान्यता देना
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार में उभरता नेतृत्व पुरस्कार श्रेणी की शुरूआत 2000 में किया गया था यह फोर्ड फाउंडेशन के अनुदान द्वारा समर्थित है। 2009 से रेमन मैग्सेसे पुरस्कार उभरता नेतृत्व इमजेंट लीडरशिप को छोड़कर और 05 निश्चित श्रेणी में नहीं दिया जा रहा है।
पहले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार वर्ष 1958 के विजेता
- विनोबा भावे (भारत),
- मोख्तार लुबिस (इंडोनेशिया)
- राॅबर्ट मैकुलोच डिक (फिलीपींस)
- ऑपरेशन ब्रदरहुड (फिलीपींस)
- लिन मोन चियांग (चीन)
- मैरी रतनम (श्रीलंका)
65 वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार वर्ष 2023 के विजेता
- कोरवी रक्षंद (बांग्लादेश)
- यूजेनियो लेमोस (तिमोरे लेस्ते)
- मरियम कोरोनेल फेरर (फिलिपींस)
- डाॅ रवि कन्नन आर (भारत)
66 वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार वर्ष 2024 के विजेता
- कर्मा फुंत्शो (भूटान)
- गुयेन थी नगोक फुओंग (वियतनाम)
- फरवीज़ा फरहान (इंडोनेशिया)
- मियाज़ाकी हयाओ (जापान)
- ग्रामीण चिकित्सक आंदोलन (थाईलैंड)
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (67 वां) वर्ष 2025 के विजेता
- एजुकेट गर्ल्स (भारत)
- शाहिना अली (मालदीव)
- फ्लावियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा (फिलीपींस)

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय विजेताओं की सूची (1958 से अब तक)
पुरस्कार वर्ष | नाम | श्रेणी/योगदान |
---|---|---|
1958 | विनोबा भावे | सामुदायिक नेतृत्व (असमानताओं में कमी, शांति न्याय और मजबूत संस्थाएँ) |
1959 | सी. डी. देशमुख | शासकीय सेवा (गुवावत्ता की शिक्षा, सभ्य कार्य और आर्थिक विकास, शांति, न्याय और मजबूत संस्थाएँ) |
1961 | अभिताभ चौधरी | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1962 | मदर टेरेसा | शांति और अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव |
1963 | डी. एन. खुरोदी | सामुदायिक नेतृत्व |
1963 | त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल | सामुदायिक नेतृत्व |
1963 | वर्गीज कुरियन | सामुदायिक नेतृत्व |
1964 | वेल्थी होन्सिंगर फिशर | सामुदायिक नेतृत्व (गुणवत्ता की शिक्षा) |
1965 | जयप्रकाश नारायण | जनसेवा |
1966 | कमला देवी चटोपाध्याय | सामुदायिक नेतृत्व |
1967 | सत्यजीत रे | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1971 | एम. एम. स्वामीनाथन | सामुदायिक नेतृत्व |
1974 | एम. एम. सुब्बुलक्ष्मी | जनसेवा |
1975 | बी. जी. वर्गीज | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1976 | हेनिंग होल्क लार्सन | सामुदायिक नेतृत्व (उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढाँचा) |
1976 | शम्भु मित्रा | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1977 | इला रमेश भट्ट | सामुदायिक नेतृत्व |
1979 | रजनीकांत अरोले | सामुदायिक नेतृत्व |
1979 | माबेले अरोले | सामुदायिक नेतृत्व |
1981 | गौर किशोर घोष | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1981 | प्रमोद करण सेठी | सामुदायिक नेतृत्व |
1982 | मनीभाई देसाई | जनसेवा |
1982 | अरूण शौरी | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1982 | चण्डी प्रसाद भट्ट | सामुदायिक नेतृत्व |
1984 | आर. के. लक्ष्मण | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1985 | मुरधीधर देवीदास आमटे (बाबा आमटे) | जनसेवा |
1989 | लक्ष्मीचंद जैन | जनसेवा |
1991 | के. वी. सुबन्ना | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1992 | पंडित रविशंकर | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
1993 | बानू जहांगीर कोयाजी | जनसेवा |
1994 | किरण बेदी | शासकीय सेवा |
1996 | टी. एन. शेषन | शासकीय सेवा |
1996 | पांडुरंग शास्त्री आठवले | सामुदायिक नेतृत्व |
1997 | महेश चन्द्र मेहता | जनसेवा (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, जलवायु और भूमि पर जीवन) |
1997 | महाश्वेता देवी | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
2000 | जाॅकिन अर्पुथम | शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ |
2000 | अरूणा राॅय | सामुदायिक नेतृत्व |
2001 | राजेन्द्र सिंह | सामुदायिक नेतृत्व (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढाँचा, टिकाऊ शहर और समुदाय) |
2002 | संदीप पांडे | उभरता नेतृत्व (गुणवत्ता की शिक्षा, टिकाऊ शहर और समुदाय) |
2003 | जेम्स माइकल लिंगदोह | शासकीय सेवा |
2003 | शांता सिन्हा | सामुदायिक नेतृत्व |
2004 | लक्ष्मीनारायण रामदास | शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ |
2005 | वी. शांता | जनसेवा |
2006 | अरविंद केजरीवाल | उभरता नेतृत्व |
2007 | पालागुम्मि साईनाथ | पत्रकारिता, साहित्य तथा रचनात्मक कला |
2008 | मंदाकिनी आमटे | सामुदायिक नेतृत्व (आदिवासी कल्याण कार्य) |
2008 | प्रकाश आमटे | सामुदायिक नेतृत्व (आदिवासी कल्याण कार्य) |
2009 | दीप जोशी | अवर्गीकृत सामाजिक कार्यकर्ता (उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढाँचा, लक्ष्यों के लिए साझेदारी) |
2011 | हरीश हांडे | अवर्गीकृत (सस्ती और स्वच्छ ऊजा, सभ्य कार्य और आर्थिक विकास, टिकाऊ शहर और समुदाय) |
2011 | नीलिमा मिश्रा | सामाजिक कार्य एवं उभरता नेतृत्व |
2012 | कुलंदेई फ्रांसिस | सामाजिक कार्य |
2015 | संजीव चतुर्वेदी | सामाजिक कार्य एवं उभरता नेतृत्व (भ्रष्टाचार के विरूद्ध) |
2015 | अंशु गुप्ता | अवर्गीकृत सामाजिक कार्य |
2016 | बेजवाड़ा विल्सन | अवर्गीकृत जनसेवा |
2016 | टी. एम. कृष्णा | सामाजिक एकजुटता (असमानताओं में कमी) |
2018 | भारत वाटवानी | समाज सेवा (अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली, असमानताओं में कमी) |
2018 | सोनम वांगचुक | अवर्गीकृत समाज सेवा |
2019 | रवीश कुमार | अवर्गीकृत पत्रकारिता |
2023 | डाॅ रवि कन्नन आर | अवर्गीकृत सामाजिक कार्य (अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली, असमानताओं में कमी) |
2025 | एजुकेट गर्ल्स | भारत की गैर-लाभकारी संस्था |
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर Ramon Magsaysay Award MCQ
#1. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पहले भारतीय कौन थे?
#2. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
#3. एशिया का नोबेल पुरस्कार किसे कहा जाता है?
#4. अब तक कितने भारतीयों / भारतीय संस्था को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला चुका है?
#5. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना कब हुई थी?
#6. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला कौन थी?
#7. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की राशि कितनी है?
#8. रवीश कुमार को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार कब मिला था?
#9. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है?
#10. वर्ष 2023 में किस भारतीय ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता है?
#11. वर्ष 2025 में किस भारतीय संगठन (संस्था) को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
इसे भी पढ़े
Gandhi Peace Prize गांधी शांति पुरस्कार विजेता की सूची 1995 से 2023
Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान
Indian Booker Prize & International Booker Prize Winner List
5 thoughts on “Ramon Magsaysay Award रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय”