इस लेख में भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह है जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते है। भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था प्रश्नोत्तर श्रृंखला का यह पहला भाग है। Indian Polity Question PDF फाईल आप नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान से संबंधित 100 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह
[1] उपराष्ट्रपति किस संस्था का पदेन सभापति होता है? राज्यसभा का
[2] भारत के संविधान में बजट को क्या कहा गया है? वार्षिक वित्तीय विवरण
[3] भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्त्रोत किसे माना जाता है? भारतीय शासन अधिनियम 1935 को
[4] किस राज्य के नाम में परिर्वतन करने का अधिकार किसका है? संसद का
[5] नए राज्य के गठन अथवा सीमा में परिवर्तन का अधिकार किसको है? संसद को
[6] संघीय मंत्रीपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी है? लोकसभा के प्रति
[7] भारत के किस राज्य में प्रथम बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया? केरल में
[8] राज्य की कार्यपालिका शाक्ति किसमें निहित होती है? राज्यपाल में
[9] धन विधयेक के संबंध में राज्य सभा को किस प्रकार का अधिकार है? केवल सिफारिशी अधिकार
[10] लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कौन करता है? परिसीमन आयोग
[11] भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे? सुकुमार सेन
[12] राज्य सभा किसी धन विधेयक को कितने दिन रोक सकती है? 14 दिन तक
[13] भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया? 1951 में
[14] संसद के कितने सत्र होते हैं? तीन- बजट, मानसून, शीतकालीन
[15] महाधिवक्ता की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? राज्यपाल द्वारा
[16] शिक्षा को किस सूची के अंतर्गत रखा गया है? समवर्ती सूची
[17] राज्यों के विश्वविद्यालयों का पदेन कुलपति कौन होता है? राज्यपाल
[18] जिन प्रश्नों का उत्तर कोई सांसद/विधायक तुरंत चाहता है, उसे कौन सा प्रश्न कहा जाता है? तारांकित प्रश्न
[19] संसद के प्रत्येक सदन की बैठक में पहला विषय कौन सा होता है? प्रश्नकाल
[20] किस सूची के विषय केन्द्र तथा राज्य दोनों के क्षेत्राधिकार में आते हैं? समवर्ती सूची
[21] केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच विवादों का हल किसके अधिकार क्षेत्र में है? उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में
[22] भाषा के आधार पर गठित पहला राज्य कौन सा है? आन्ध्र प्रदेश
[23] अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है? लोकसभा में
[24] राज्य की आकस्मिक निधि का परिचालन कौन करता है? राज्यपाल
[25] भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? जस्टिस अरूण कुमार मिश्रा
[26] नीति आयोग की स्थापना किस वर्ष में हुई? 2015 में
[27] जब राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का पद खाली हो तो भारत के राष्ट्रपति का पद कौन संभालता है? भारत के मुख्य न्यायाधीश
[28] भारतीय संसद का उच्च सदन क्या कहलाता है? राज्यसभा
[29] नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? भारत का प्रधानमंत्री
[30] भारत में ईव्हीएम का पहली बार इस्तेमाल कब किया गया था? 1982 में केरल के पारूर विधानसभा क्षेत्र में
[31] राज्यसभा कब भंग की जा सकती है? राज्यसभा कभी भी भंग नहीं होती है
[32] संविधान में मूल कर्तव्यों की कुल संख्या कितनी है? 11
[33] संसद के दो सत्रों के बीच की अवधि कितने समय से अधिक नहीं होनी चाहिए? 6 माह
[34] भारतीय संविधान के निर्माण में कुल कितना समय लगा था? 2 वर्ष 11 महीला 18 दिन
[35] भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का डिजाइन किसने तैयार किया था? पिंगली वेंकैया
[36] विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान किस देश का है? भारत
[37] राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है? संयुक्त राज्य अमेरिका
[38] भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है? श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल
[39] नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यकाल कितना होता है? 6 वर्ष
[40] सामूहिक रूप से मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होता है? लोकसभा
[41] भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति
[42] परिसीमन आयोग के अध्यक्ष होता है? मुख्य चुनाव आयुक्त
[43] संविधान के किस अनुच्छेद के तहत् राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा राष्ट्रपति करता है? अनुच्छेद 352
[44] राष्ट्रीय आपातकाल की अधिकतम अवधि की सीमा है? कोई समय सीमा नहीं है
[45] राज्य में आपातकाल के समय राज्य का शासन किसके हाथ में रहता है? राष्ट्रपति
[46] संविधान संशोधन हेतु विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है? संसद
[47] किस संशोधन द्वारा संपत्ति का अधिकार को मूल अधिकार की श्रेणी से निकाल दिया गया है? 44 वें संशोधन
[48] दल बदल निरोधक कानून किस संविधान संशोधन विधेयक से संबंधित है? 52 वाँ संशोधन
[49] मार्ले मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष में पारित किया गया? सन् 1909 में
[50] बी.आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था? पश्चिम बंगाल से
[51] संविधान निर्मात्री सभा में झण्डा समिति के अध्यक्ष थे? जे.बी. कृपलानी
[52] राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा को भंग कर सकते हैं? अनुच्छेद 85 के अंतर्गत
[53] सरकारिया आयोग की स्थापना किसके संबंध में विचार करने के लिए हुई थी? केन्द्र राज्य संबंध के विचार के लिए
[54] किस राज्य के आरक्षण विधेयक को नवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है? तमिलनाडु के आरक्षण विधेयक को
[55] राज्य सभा के सदस्य चुनने के लिए विधानसभा में किस प्रकार का मतदात होता है? खुला मतदान
[56] संविधान सभा का बहिष्कार करने वाली पार्टी थी? मुस्लिम लीग
[57] संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे? डाॅ भीमराव अम्बेडकर
[58] संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे? राजेन्द्र प्रसाद
[59] भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे? व्योमेश चंद्र बनर्जी
[60] उपराष्ट्रपति के चुनाव में कौन-कौन मतदाता होते है? संसद के दोनों सदनों के सदस्य
[61] भारत में नए राज्य की स्थापना किसकी अनुमति से की जा सकती है? संसद की अनुमति से
[62] भारत के संविधान में कितनी धाराएं (अनुच्छेद) हैं? 395 धाराएं
[63] संघ संविधान समिति के अध्यक्ष कौन थे? जवाहर लाल नेहरू
[64] केन्द्रीय करों में राज्यों के भाग को कौन निर्धारित करता है? वित्त आयोग
[65] किसी भी विधेयक को धन विधेयक होने का अंतिम निर्णय कौन करता है? लोकसभा अध्यक्ष
[66] संविधान में जोड़ी गई दसवीं अनुसूची किस विषय से संबंधित है? दल बदल के आधार पर अयोग्यता संबंधी प्रावधान
[67] राष्ट्रपति किसी राज्य में संवैधानिक आपातकाल की घोषणा किस स्थिति में कर सकते हैं? जब राष्ट्रपति संतुष्ट हो जाएं कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमें राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार शासन चलाने में सक्षम नहीं है
[68] लोकसभा की सदस्यता हेतु न्यूनतम आयु सीमा कितनी हैं? 25 वर्ष
[69] राज्यसभा के सदस्यता हेतु न्यूनतम आयु सीमा कितनी है? 30 वर्ष
[70] भारतीय संविधान, संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया? 26 नवम्बर 1949 को
भारत का नया कानून – Bharatiya Nyaya Sanhita, Bharatiya Nagrik Suraksha Sanhita 2023
[71] मूल अधिकार एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में क्या अंतर है? मूल अधिकार वाद योग्य है, जबकि नीति निर्देशक तत्व नहीं
[72] प्रथम वित्त आयोग कब और किसकी अध्यक्षता में बनाया गया था? 1951 में के.सी. नियोगी की अध्यक्षता में
[73] किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया? 69 वें संविधान संशोधन द्वारा
[74] भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की आत्मा कहा गया था? सांविधानिक उपचारों का अधिकार
[75] किस भारतीय ने गोलमेज सम्मेलन के तीनों बैठकों में भाग लिया था? डाॅ भीमराव अम्बेडकर
[76] संविधान का 52 वाँ संशोधन संबंधित है? दलबदल से
[77] भारत के संविधान में सन्निहित मूल अधिकारों की अवधारण किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है? संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
[78] धन विधयेक को संसद के किस सदन में प्रस्तुत किया जाता है? केवल लोकसभा में
[79] केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव कहाँ प्रस्तुत किया जा सकता है? केवल लोकसभा में
[80] संघ क्षेत्रों का प्रशासन किसके द्वारा होता है? राष्ट्रपति के द्वारा
[81] भारत के संसद के अंग है? लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति
[82] राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कैसे होता है? प्रत्येक राज्य के लिए राज्यसभा प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
[83] लोकसभा का सदस्य अपना त्यागपत्र किसको देता है? लोकसभा अध्यक्ष को
[84] संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? डाॅ बी.आर. अम्बेडकर
[85] भारत में किसी मृत्युदण्ड पाए अपराधी को क्षमादान की शक्ति किसे प्राप्त है? केवल राष्ट्रपति को
[86] किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने से संबंधित संविधान का कौन सा अनुच्छेद है? अनुच्छेद 356
[87] संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी? 9 दिसम्बर 1946 को
[88] संविधान सभा से मुस्लिम लीग के बहिष्कार का प्रमुख कारण क्या था? मुस्लिम लीग मुसलमानों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहती थी
[89] संविधान के भाग तीन में वर्णित मौलिक अधिकारों की वर्तमान संख्या कितनी है? 06 मौलिक अधिकार है
[90] अनुच्छेद 14 में वर्णित समता के नियम का अपवाद है? राष्ट्रपति
[91] भारतीय राजनीतिक व्यवस्था का स्वरूप है? गणतंत्रीय, संघीय, संसदीय
[92] संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची के विषयों का उल्लेख किस अनुसूची में है? सातवीं अनुसूचित में
[93] संविधान की सूचियों में शिक्षा किस सूची में निर्देशित है? समवर्ती सूची में
[94] राज्यों के क्षेत्र और सीमा में परिवर्तन का अंतिम अधिकार किसे प्राप्त है? संसद को
[95] संविधान के अनुच्छेद 352 में क्या है? आपातकालीन घोषणा से संबंद्ध व्यवस्थाएं
[96] राज्य सभा को ऐसा कौन सा विशेष अधिकार प्राप्त है जो लोकसभा को नहीं है? राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करना
[97] भारत के नियंत्रक और महालेखाकार को किस समिति के मित्र, संरक्षक तथा दार्शनिक के रूप में वर्णित किया जाता है? लोक लेखा समिति (PAC)
[98] अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन कौन कर सकता है? दो तिहाई बहुमत से राज्य सभा
[99] पंचायत राज किस सूची का विषय है? राज्य सूची का
[100] लोक लेखा समिति (PAC) में कितने सदस्य होते हैं? 22 सदस्य
Polity GK Questions and Answer PDF Download
इसे भी पढ़े
Indian Polity Important 100 Questions and Answer PDF Part -2
भारत और दुनिया के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित संगठन, संस्थाएं व संस्थापक, स्थापना वर्ष
World Heritage Sites In India 2023 PDF भारत के सभी विश्व धरोहर स्थलों की सूची
4 thoughts on “Indian Polity Important 100 Questions and Answer PDF”