Last Updated on December 10, 2025 by gktimehindi
क्या आपको पता है कि भारत में वर्तमान में कौन क्या है? वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख व्यक्ति, भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री, सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख, महारत्न कंपनियों के चेयरमैन, तथा भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राज्यपालों की सूची 2025 साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रमुख के बारे में जाने. Who is who in India, Vartman me kon kya hai 2025
इनसे संबंधित करेंट अफयर्स के सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं साथ ही सामान्य ज्ञान की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है।
वर्तमान में कौन क्या है? Updated Who’s Who in India 2025
भारत के संवैधानिक प्रमुख/पदाधिकारी 2025
भारत के राष्ट्रपति (President of India) – द्रौपदी मुर्मु (15वें)
भारत के उपराष्ट्रपति (Vice President of India) – सी.पी. राधाकृष्णन (15वें)
भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) – नरेन्द्र मोदी (16वें)
भारत के न्यायिक प्रमुख 2025
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) (Chief Justice of India – CJI) – न्यायमूर्ति सूर्यकांत (53वें) (24 नवंबर, 2025 से)
भारत के महान्यायवादी (Attorney-General for India -AG) (अटाॅर्नी जनरल) – आर. वेंकटरमणी (16वें)
भारत के साॅलिसिटर जनरल (Solicitor General of India – SGI) – तुषार मेहता (23वें)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal – NGT) के अध्यक्ष – न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ((National Human Rights Commission – NHRC) के अध्यक्ष – न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन (9वें)
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority – NALSA)के कार्यकारी अध्यक्ष – न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
भारत के संसदीय प्रमुख 2025
राज्य सभा के सभापति – सी पी राधाकृष्णन
उप सभापति राज्य सभा (राज्य सभा के उपाध्यक्ष) – हरिवंश नारायण सिंह
राज्य सभा के सदन के नेता (नेता सत्तापक्ष राज्यसभा) – जगत प्रकाश नड्डा (भाजपा)
राज्य सभा के विपक्ष के नेता (नेता विपक्ष राज्यसभा) – मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस)
लोक सभा के अध्यक्ष – ओम बिरला
लोक सभा के सदन के नेता (नेता सत्तापक्ष लोक सभा) – नरेन्द्र मोदी (भाजपा)
लोक सभा के सदन के उपनेता – राजनाथ सिंह (भाजपा)
लोक सभा के विपक्ष के नेता (नेता विपक्ष लोक सभा) – राहुल गांधी (कांग्रेस)

भारत के निर्वाचन आयोग 2025
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (मुख्य चुनाव आयुक्त) – ज्ञानेश कुमार (26वें)
निर्वाचन आयुक्त (चुनाव आयुक्त) – सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी
भारत के सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख 2025
भारत के सर्वोच्च सेनापति – राष्ट्रपति – द्रौपदी मुर्मु
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) – जनरल अनिल चौहान (दूसरे) बिपिन रावत (पहले)
भारत के थलसेना के प्रमुख (भारत के थलसेनाध्यक्ष) – जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (30वें)
भारत के वायुसेना के प्रमुख (भारत के वायुसेनाध्यक्ष) – एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (28वें)
भारत के नौसेना के प्रमुख (भारत के नौसेनाध्यक्ष) – एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (28वें)
भारत के गुप्तचर एवं जांच संगठनों के प्रमुख 2025
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor of India NSA) – अजीत डोभाल (5वें)
निदेशक, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) – प्रवीण सूद (33वें)
महानिदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) – तपन कुमार डेका (28वें)
महानिदेशक, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) – पराग जैन (25वें)
महानिदेशक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) – सदानंद दाते
डायरेक्टर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) – राहुल नवीन
केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) – ए.एस. राजीव
महानिदेशक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) – अनुराग गर्ग
भारत के अर्द्ध सैनिक बलों के प्रमुख 2025
महानिदेशक(DG), सीमा सुरक्षा बल (BSF) – प्रवीण कुमार (अतिरिक्त प्रभार)
महानिदेशक(DG), सशस्त्र सीमा बल (SSB) – संजय सिंघल
महानिदेशक (DG), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
महानिदेशक (DG), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – प्रवीर रंजन
महानिदेशक (DG), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) – बी श्रीनिवासन
महानिदेशक (DG), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (SPG) – आलोक शर्मा
महानिदेशक (DG), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – प्रवीण कुमार
महानिदेशक (DG), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) – पीयूष आनंद
महानिदेशक (DG), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) – सुश्री सोनाली मिश्रा (रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक)
महानिदेशक (DG), असम राइफल्स (AR) – विकास लखेरा
महानिदेशक (DG), भारतीय तटरक्षक बल (ICG) – परमेश शिवमणि

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 2025
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General of India – CAG) – के. संजय मूर्ति (15वें)
भारत के लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts – CGA) – सुश्री. टीसीए कल्याणी (29वें)
भारत के प्रमुख आयोगों एवं बोर्ड, संस्था के अध्यक्ष, नई नियुक्तियां 2025
नीति आयोग के अध्यक्ष – नरेन्द्र मोदी
नीति आयोग के उपाध्यक्ष – सुमन कुमार बेरी (तीसरे)
नीति आयोग के सीईओ – बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम (तीसरे)
भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) – हीरालाल सामरिया (12वें)
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities – NCM) के अध्यक्ष – इकबाल सिंह लालपुरा
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति (SC) आयोग के अध्यक्ष – किशोर मकवाना
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग के अध्यक्ष – अंतर सिंह आर्य
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग के अध्यक्ष – हंसराज गंगाराम अहीर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष – वी नारायणन (12वें)
निदेशक, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (VSSC) – ए. राजराजन
निदेशक, सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (SDSC), श्रीहरिकोटा – पद्मकुमार ई.एस.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष – समीर वी. कामत
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के अध्यक्ष – विजया रहाटकर (9वें)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष – अजय कुमार (36वें)
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्यक्ष – राहुल सिंह
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के निदेशक – दिनेश प्रसाद सकलानी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष – विनीत जोशी (अस्थाई अध्यक्ष)
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक – प्रदीप सिंह खरोला
वित्तीय निकायों एवं विधि आयोग के प्रमुख 2025
15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष – एन.के. सिंह (15वें)
16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) – अरविंद पनगढ़िया (16वें)
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गर्वनर – संजय मल्होत्रा (26वें)
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष – तुहिन कांत पांडेय (11वें)
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के चेयरमैन – अजय सेठ
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India – SIDBI) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (Chairman & MD) – मनोज मित्तल
राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank – NHB) मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (CEO & MD) – संजय शुक्ला
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक – नाबार्ड National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) के अध्यक्ष – शाजी के.वी.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange – NSE) के अध्यक्ष – श्रीनिवास इंजेती
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange – BSE) के अध्यक्ष – सुभाशीष चौधरी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष – चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अंतरिम सीईओ (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) – आर. दोराईस्वामी
अध्यक्ष केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ((Central Board of Direct Taxes – CBDT) – रवि अग्रवाल
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs – CBIC) के अध्यक्ष – संजय कुमार अग्रवाल
पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (Pension Fund Regulatory and Development Authority – PFRDA) के अध्यक्ष – शिवसुब्रमण्यम रमण
जीएसटी (GST) अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष – संजय कुमार मिश्रा (पहले अध्यक्ष)
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के अध्यक्ष – अनिल कुमार लाहोटी
21 वें विधि आयोग के अध्यक्ष – बलबीर सिंह चौहान
22 वें विधि आयोग के अध्यक्ष – ऋतुराज अवस्थी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के चेयरमैन – एस. गोपालकृष्णन (19वें)
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के निदेशक – विवेक भसीन
प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष – नवनीत कुमार सहगल
पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) का प्रधान महानिदेशक – शेफाली शरण
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष – सतीश कुमार (47वें)
महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त – मृत्युंजय कुमार नारायण
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक – मुत्युंजय महापात्र
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) – भुवनेश कुमार
खेल संगठनों के प्रमुख 2025
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष – जय शाह (भारत) (ICC अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष – मिथुन मन्हास (37वां)
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच – गौतम गंभीर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच – अमोल मजूमदार
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष – पी.टी. उषा (IOA की पहली महिला अध्यक्ष हैं)
भारतीय एथलेटिक फेडरेशन (AFI) के अध्यक्ष – बहादुर सिंह सागु
भारतीय भारोतोलन महासंघ (IWF) के अध्यक्ष – सहदेव यादव
हॉकी इंडिया (Hockey India) के अध्यक्ष – दिलीप तिर्की
बॉस्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष – आधव अर्जुन
बॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (VFI) के अध्यक्ष – वीरेंद्र कंवर
भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्यक्ष – हिमंत बिस्वा सरमा
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के अध्यक्ष – मेघना अहलावत (पहली महिला अध्यक्ष)
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष – संजय सिंह
भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अध्यक्ष – देवेंद्र झाझरिया
भारत के सभी 14 महारत्न कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (All Maharatna companies CMD – Chairman and Managing Director) 2025
1- अध्यक्ष (Chairman) स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) – अमरेंदु प्रकाश
2- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (Chairman & Managing Director – CMD) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) –कोप्पु सदाशिव मूर्ति
3- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) नेशनल थर्मल पावर काॅर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) – गुरदीप सिंह
4- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) – पी.एम. प्रसाद
5- अध्यक्ष (Chairman) इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन (IOC) – अरविंदर सिंह साहनी
6- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) हिन्दुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) – विकास कौशल
7- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) – जी. कृष्ण कुमार
8- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) – रंजीत रथ
9- अध्यक्ष एवं सीईओ (Chairman & CEO) तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) – अरुण कुमार सिंह
10- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) – दीपक गुप्ता
11- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) पावर फायनेंस काॅर्पोरेशन (PFC) – परमिंदर चोपड़ा
12- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) – रवींद्र कुमार त्यागी (आर के त्यागी)
13- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) रूलर इलेक्ट्रिफिकेशन काॅर्पोरेशन (REC) – जितेन्द्र श्रीवास्तव
14- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) (CMD) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) – डी.के.सुनील

मोदी सरकार मंत्रीमंडल की सूची 2025 (मोदी 3.0 मंत्रालय)
मोदी कैबिनेट मंत्रीमण्डल
1- नरेंद्र मोदी – [ प्रधानमंत्री ] – कार्मिक, जनशिकायत, पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा अंतरिक्ष विभाग सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।
कैबिनेट मंत्री
2- राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
3- अमित शाह – गृह एवं सहकारिता मंत्रालय
4- नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
5- जगत प्रकाश नड्डा – स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन, उर्वरक मंत्रालय
6- शिवराज सिंह चौहान – कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
7- निर्मला सीतारमण – वित्त और काॅरपोरेट मंत्रालय
8- एस. जयशंकर – विदेश मंत्रालय
9- मनोहर लाल खट्टर – आवास एवं शहरी कार्य एवं बिजली मंत्रालय
10- एच. डी. कुमारस्वामी – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम एवं इस्पात मंत्रालय
11- पीयूष गोयल – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
12- धर्मेन्द्र प्रधान – शिक्षा मंत्रालय
13- जीतन राम मांझी – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
14- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह – पंचायत राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य मंत्रालय
15- सर्बानंद सोनोवाल – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
16- वीरेन्द्र कुमार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
17- किंजरापु राममोहन नायडू – नागरिक विमानन मंत्रालय
18- प्रलहाद जोशी – उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
19- जुएल ओराम – जनजातीय कार्य मंत्रालय
20- गिरिराज सिंह – कपड़ा मंत्रालय
21- अश्विनी वैष्णव – रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्राॅनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
22- ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया – संचार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
23- भूपेन्द्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिर्वतन मंत्रालय
24- गजेन्द्र सिंह शेखावत – संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
25- अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
26- किरण रिजिजू – संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मंत्रालय
27- हरदीप पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
28- मनसुख एल. मंडाविया – श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय
29- जी किशन रेड्डी – कोयला एवं खान मंत्रालय
30- चिराग पासवान – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
31- सी.आर. पाटिल – जल शक्ति मंत्रालय
मोदी 3.0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1- राव इन्द्रजीत सिंह – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना मंत्रालय
2- जितेन्द्र सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
3- अर्जुन राम मेघवाल – कानून एवं न्याय मंत्रालय
4- जाधव प्रतापराव गणपतराव – आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथिक (आयुष)
5- जयंत चौधरी – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
मोदी सरकार राज्य मंत्री 2025
| नाम | मंत्रालय |
|---|---|
| राव इन्द्रजीत सिंह | संस्कृति राज्य मंत्री |
| जितेन्द्र सिंह | पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री |
| अर्जुन राम मेघवाल | संसदीय कार्य राज्य मंत्री |
| जाधव प्रतापराव गणपतराव | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री |
| जयंत चौधरी | शिक्षा राज्य मंत्री |
| जितिन प्रसाद | वाणिज्य एवं उद्योग एवं इलेक्ट्राॅनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री |
| श्रीपद येस्सो नाइक | बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री |
| पंकज चौधरी | वित्त राज्य मंत्री |
| कृष्ण पाल गुर्जर | सहकारिता राज्य मंत्री |
| रामदास अठावले | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री |
| राम नाथ ठाकुर | कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री |
| नित्यानंद राय | गृह राज्य मंत्री |
| अनुप्रिया सिंह पटेल | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री |
| वी. सोमन्ना | जल शक्ति एवं रेल राज्य मंत्री |
| चंद्रशेखर पेम्मासानी | ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री |
| सत्यपाल सिंह बघेल | पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन एवं पंचायती राज राज्य मंत्री |
| शोभा कारान्दलाजे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री |
| कीर्तिवर्धन सिंह | पर्यावरण, वन और जलवायु परिर्वतन, विदेश राज्य मंत्री |
| बी. एल. वर्मा | उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री |
| शांतनु ठाकुर | पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री |
| सुरेश गोपी | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, एवं पर्यटन राज्य मंत्री |
| एल. मुरूगन | सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री |
| अजय टम्टा | सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री |
| बंदी संजय कुमार | गृह राज्य मंत्री |
| कमलेश पासवान | ग्रामीण विकास राज्य मंत्री |
| भागीरथ चौधरी | कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री |
| सतीश चंद्र दुबे | कोयला एवं खान राज्य मंत्री |
| संजय सेठ | रक्षा राज्य मंत्री |
| रवनीत सिंह बिट्टू | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं रेल राज्य मंत्री |
| दुर्गा प्रसाद उइके | जनजातीय कार्य राज्य मंत्री |
| रक्षा निखिल खडसे | युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री |
| सुकांत मजूमदार | शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री |
| सावित्री ठाकुर | महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री |
| तोखन साहू | आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री |
| राज भूषण चौधरी | जलशक्ति राज्य मंत्री |
| भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम एवं इस्पात राज्य मंत्री |
| हर्ष मल्होत्रा | काॅरपोरेट कार्य, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री |
| निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया | उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री |
| मुरलीधर मोहोल | सहकारिता, नागरिक विमानन राज्य मंत्री |
| जाॅर्ज कुरियन | अल्पसंख्यक कार्य, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री |
| पबित्रा मार्गेरिटा | विदेश, कपड़ा राज्य मंत्री |
भारत के सभी राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राज्यपालों की सूची 2025
| क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | राज्यपाल |
|---|---|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश | एन. चंद्रबाबू नायडू | एस. अब्दुल नजीर |
| 2 | अरूणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक |
| 3 | असम | हिमंत बिस्वा सरमा | लक्ष्मण प्रसाद आचार्य |
| 4 | बिहार | नीतिश कुमार | आरिफ मोहम्मद खान |
| 5 | छत्तीसगढ़ | विष्णुदेव साय | रामेन डेका |
| 6 | गोवा | प्रमोद सावंत | अशोक गजपति राजू |
| 7 | गुजरात | भूपेंद्रभाई पटेल | आचार्य देवव्रत |
| 8 | हरियाणा | नायब सिंह सैनी | आशिम कुमार घोष |
| 9 | हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह सुक्खू | शिव प्रताप शुक्ला |
| 10 | झारखण्ड | हेमंत सोरेन | संतोष कुमार गंगवार |
| 11 | कर्नाटक | सिद्धारमैया | थावर चंद गहलोत |
| 12 | केरल | पिनाराई विजयन | राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर |
| 13 | मध्यप्रदेश | मोहन यादव | मंगुभाई सी. पटेल |
| 14 | महाराष्ट्र | देवेंद्र फडणवीस | आचार्य देव व्रत (अतिरिक्त प्रभार) |
| 15 | मणिपुर | राष्ट्रपति शासन (13 फरवरी 2025 से आज तक) | अजय कुमार भल्ला |
| 16 | मेघालय | काॅनराड संगमा | सी.एच. विजयशंकर |
| 17 | मिजोरम | लालदुहोमा | वी.के. सिंह |
| 18 | नागालैण्ड | नेफ्यू रियो | अजय कुमार भल्ला (अतिरिक्त प्रभार) |
| 19 | ओडिशा | मोहन चरण माझी | हरि बाबू कंभमपति |
| 20 | पंजाब | भगवंत मान | गुलाब चंद कटारिया |
| 21 | राजस्थान | भजन लाल शर्मा | हरिभाऊ किसनराव बागडे़ |
| 22 | सिक्किम | प्रेमसिंह तमांग | ओम प्रकाश माथुर |
| 23 | तमिलनाडु | एम.के. स्टालिन | आर. एन. रवि |
| 24 | तेलंगाना | रेवंत रेड्डी | जिष्णु देव वर्मा |
| 25 | त्रिपुरा | मणिक साहा | नल्लू इन्द्रसेना रेड्डी |
| 26 | उत्तर प्रदेश | योगी आदित्य नाथ | आनंदीबेन पटेल |
| 27 | उत्तराखण्ड | पुष्कर सिंह धामी | गुरमीत सिंह |
| 28 | पश्चिम बंगाल | ममता बनर्जी | सी.वी. आनंद बोस |
भारत के सभी केन्द्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं उपराज्यपाल एवं प्रशासक की सूची 2025
| क्रमांक | केन्द्रशासित प्रदेश | मुख्यमंत्री | उपराज्यपाल / प्रशासक |
|---|---|---|---|
| 1 | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | – | डी. के. जोशी |
| 2 | चंडीगढ़ | – | गुलाब चंद कटारिया (प्रशासक) |
| 3 | दादर, नागर हवेली, दमन एवं द्वीव | – | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक) |
| 4 | दिल्ली | रेखा गुप्ता | विनय कुमार सक्सेना |
| 5 | जम्मू एवं कश्मीर | उमर अब्दुल्ला | मनोज सिन्हा |
| 6 | लद्दाख | – | कविंदर गुप्ता |
| 7 | लक्षद्वीप | – | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक अतिरिक्त प्रभार) |
| 8 | पुदुचेरी | एन. रंगास्वामी | के. कैलाशनाथन |
