भारत के नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के महत्वपूर्ण पहलू
भारतीय दण्ड संहिता (Indian Penal Code – IPC) 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS) 2023, भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure – Crpc) (1898) 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagrik Suraksha Sanhita – BNSS) 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act -IEA) 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam-BSA) 2023 लोकसभा में 20 दिसम्बर 2023 को और 21 दिसम्बर 2023 को राज्यसभा से पारित होने के उपरांत 25 दिसम्बर 2023 को राष्ट्रपति के मंजूरी के बाद भारत के नए कानून बन गए हैं।
विवरण | भारतीय दण्ड संहिता (Indian Penal Code – IPC) 1860 | भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS) 2023 |
---|---|---|
धारा | 511 | 358 |
अध्याय | 23 | 20 |
विवरण | भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure – Crpc) | भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagrik Suraksha Sanhita – BNSS) |
---|---|---|
धारा | 484 | 531 |
अध्याय | 37 | 39 |
विवरण | भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act -IEA) 1872 | भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam-BSA) 2023 |
---|---|---|
धारा | 167 | 170 |
अध्याय | 11 | 12 |
IPC vs BNS
![New IPC Dhara List 1 (IPC vs BNS) BNS dhara list 1](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/New-IPC-Dhara-List-1-IPC-vs-BNS-BNS-dhara-list-1-4-576x1024.jpg)
![New IPC Dhara List 2 (IPC vs BNS) BNS dhara list 2](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/New-IPC-Dhara-List-2-IPC-vs-BNS-BNS-dhara-list-2-2-576x1024.jpg)
![New IPC Dhara List 3 (IPC vs BNS) BNS dhara list 3](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/New-IPC-Dhara-List-3-IPC-vs-BNS-BNS-dhara-list-3-3-576x1024.jpg)
![New IPC Dhara List 4 (IPC vs BNS) BNS dhara list 4](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/New-IPC-Dhara-List-4-IPC-vs-BNS-BNS-dhara-list-4-3-576x1024.jpg)
भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam – BSA) 2023
भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में प्रमुख रूप से इलेक्ट्राॅनिक या डिजिटल रिकाॅर्ड का शामिल करते हुए इसे प्राथमिक साक्ष्य के रूप में मानने के लिए और अधिक मानक जोड़े गए है।
इलेक्ट्राॅनिक और डिजिटल रिकाॅर्ड, ईमेल, कम्प्यूटर की फाइलें, लैपटाॅप स्माटफोन संदेश, सर्वर लाॅग, वेबसाइट, लोकेशन डाटा, डिजिटल उपकरणों के संदेश शामिल किया गया है।
किसी भी संपत्ति की तलाशी और जब्ती का विडियो रिकाॅडिंग करना तथा शीघ्र ही संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना विडियो रिकाॅर्डिंग के कोई भी चार्जशीट वैध नहीं होगा।
प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), केस डायरी और चार्ज शीट, फैसले का डिजिटलीकरण आवश्यक। शिकायतकर्ता और गवाहों की जांच, साक्ष्य की रिकाॅर्डिंग किया जाना आवश्यक।
अपराधी का रिकाॅर्ड डिजिटल होगा।
07 साल या उससे अधिक वर्षों की जेल की सजा वाले सभी मामलों में क्राइम सीन पर फाॅरेंसिक टीम का होना आवश्यक।
![Old Vs New IPC Dhara List](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/Old-Vs-New-IPC-Dhara-List-1024x576.jpg)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagrik Suraksha Sanhita – BNSS) 2023
जीरो एफआईआर (Zero FIR)– पीड़ित किसी भी पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्जा करा सकता है 24 घंटे में संबंधित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया जायेगा इसके साथ ई एफआईआर (E-FIR) का प्रावधान किया गया है। इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से ई एफआईआर दर्ज किया जा सकता है।
एफआईआर से लेकर न्यायालय तक सब कुछ डिजिटलाइज होगा।
अपराध के पीड़ित को 90 दिनों के भीतर जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दिया जाना है।
आरोप पत्र दाखिल करने के बाद जांच के लिए 90 दिन का समय। 90 दिनों से अधिक के विस्तार केवल न्यायालय की अनुमति से ही दिया जाएगा।
आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिवार को देना अनिवार्य होगा।
सेशन्स कोर्ट अगर किसी अपराधी को भगोड़ा घोषित किया है तो भगौड़ों की अनुपस्थिति में ट्रायल जारी रहेगा और सजा सुनाई जाएगी।
न्यायालय में बहस पुरी होने के 30 दिन के भीतर फैसला सुनाया जाएगा। किसी विशेष परिस्थिति में यह अवधि 60 दिनों तक बढ़ाई जा सकती है।
पहली बार अपराध करने वालों की एक तिहाई सजा काटने के बाद स्वतः जमानत किन्तु आजीवन कारावास या मौत की सजा पाए व्यक्ति को यह छुट नहीं होगा।
New IPC Dhara List 2024 (BNS Dhara List)
![New IPC Dhara List](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/New-IPC-Dhara-1-576x1024.jpg)
![New IPC Dhara](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/New-IPC-Dhara-2-576x1024.jpg)
![NEW IPC Dhara List (BNS Dhara List)](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/New-IPC-Dhara-3-576x1024.jpg)
भारतीय दंड संहिता Vs भारतीय न्याय संहिता [IPC Vs BNS] (Old IPC vs New IPC)
क्रमांक | भारतीय दंड संहिता IPC | अपराध | भारतीय न्याय संहिता (II) BNS |
---|---|---|---|
1 | धारा 120 B | आपराधिक षडयंत्र | धारा 61 (1) |
2 | धारा 121 | भारत सरकार के विरूद्ध युद्ध करना या युद्ध का प्रयत्न करना या दुष्प्रेरण करना | धारा 147 |
3 | धारा 121 A | राज्य के विरूद्ध कतिपय अपराधों को करने के लिए षड़यंत्र | धारा 148 |
4 | धारा 122 | भारत सरकार के विरूद्ध युद्ध करने के आशय से आयुध आदि संग्रह करना | धारा 149 |
5 | धारा 123 | युद्ध करने की परिकल्पना के आशय से छिपाना | धारा 150 |
6 | धारा 124 A | देशद्रोह (राजद्रोह) | धारा 152 |
7 | धारा 141 | विधिविरूद्ध जमाव | धारा 189 |
8 | धारा 147 | बल्वा (दंगा) करना | धारा 191 (2) |
9 | धारा 148 | घातक आयुध से बल्वा करना | धारा 191 (3) |
10 | धारा 191 | झूठा साक्ष्य देना | धारा 227 |
11 | धारा 201 | सबूत (साक्ष्य) मिटाना | धारा 238 |
12 | धारा 294 | अश्लील कार्य और गाने या बोलना | धारा 296 |
13 | धारा 302 | हत्या | धारा 101 |
14 | धारा 304 | गैर इरादतन हत्या | धारा 105 |
15 | धारा 304 A | तेजी व लापरवाही से काम करते हुए किसी व्यक्ति की मृत्य होना | धारा 106 (2) |
16 | धारा 304 B | दहेज मृत्यु | धारा 80 |
17 | धारा 306 | आत्महत्या का दुप्प्रेरण | धारा 108 |
18 | धारा 307 | हत्या करने का प्रयत्न | धारा 109 |
19 | धारा 312 | गर्भपात करना | धारा 88 |
20 | धारा 323 | स्वेच्छया उपहति कारित करना | धारा 115 |
21 | धारा 324 | खतरनाक आयुधों या साधनों द्वारा स्वेच्छया उपहति कारित करना | धारा 118 |
22 | धारा 332 | लोकसेवक को अपने कर्तव्य से भयोपरत करने के लिए स्वेच्छया उपहति कारित करना | धारा 121 |
23 | धारा 353 | लोकसेवक/सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य निर्वहन में रूकावट डालना | धारा 132 |
24 | धारा 354 | स्त्री लज्जाभंग | धारा 74 |
25 | धारा 366 | किसी स्त्री को विवाह करने के लिए अपह्यत करना | धारा 87 |
26 | धारा 376 | बलात्कार | धारा 63 |
27 | धारा 376 D | सामूहिक बलात्कार | धारा 70 |
28 | धारा 377 | अप्राकृतिक कृत्य | – |
29 | धारा 378 | चोरी | धारा 303 |
30 | धारा 392 | लूट | धारा 304 |
31 | धारा 395 | डकैती | धारा 309 |
32 | धारा 396 | डकैती के दौरान हत्या | धारा 310 (3) |
33 | धारा 420 | छल (धोखाधड़ी) | धारा 318 |
34 | धारा 498 A | किसी स्त्री के पति या पति के नातेदार द्वारा उसके प्रति क्रूरता करना | धारा 85 |
35 | धारा 499 | मानहानि | धारा 356 |
36 | धारा 504 | लोकशांति भंग करने के इरादे से अपमान | धारा 352 |
37 | धारा 506 | आपराधिक अभित्रास (धमकाना) | धारा 351 |
38 | धारा 511 | आजीवन कारावास या कारावास के साथ दंडनीय अपराधों की दिशा में कोई कृत्य करना | धारा 62 |
भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS) 2023
राजद्रोह को खत्म कर देशद्रोह का प्रावधान।
नस्ल, जाति, समुदाय आदि के आधार पर माॅब लिचिंग के लिए न्यूनतम 07 साल का कारावास या आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा होगी।
भारतीय दंड संहिता की धारा 377 अप्राकृतिक यौन अपराध को निरस्त कर दी गई।
हिट एंड रन मामले में दस साल की सजा और जुर्माना होगा।
![BNS, BNSS and BSA](https://gktimehindi.in/wp-content/uploads/2024/01/BNS-2023-BNSS-2023-and-BSA-2023-1024x576.jpg)
नए कानून भारतीय न्याय संहिता (II) 2023 की प्रमुख धारा एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (II) 2023 के तहत सजा का प्रावधान (BNS Dhara List) (NEW IPC Dhara List)
क्रमांक | भारतीय न्याय संहिता – II (BNS) | अपराध | भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता – II (BNSS) के तहत सजा |
---|---|---|---|
1 | धारा 64 (1) | बलात्संग (बलात्कार) | कम से कम 10 वर्ष कठोर कारावास से आजीवन कारावास |
2 | धारा 70 (1) | सामूहिक बलात्कार | कम से कम 20 वर्ष कठोर कारावास से आजीवन कारावास |
3 | धारा 74 | स्त्री को लज्जा भंग करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग | 01 वर्ष से 05 वर्ष तक कारावास |
4 | धारा 75 | यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए दंड | 03 वर्ष तक का कठोर कारावास या जुर्माने या दोनों |
5 | धारा 76 | महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग | 03 वर्ष से 07 वर्ष तक कारावास |
6 | धारा 77 | तांक-झांक | प्रथम दोषसिद्धि में 01 वर्ष से 03 वर्ष तक कारावास द्वितीय या उसके बाद 03 वर्ष से 07 वर्ष के लिए कारावास |
7 | धारा 78 | पीछा करना | प्रथम दोषसिद्धि में 03 वर्ष के लिए कारावास द्वितीय या उसके बाद 05 वर्ष के लिए कारावास |
8 | धारा 79 | स्त्री की लज्जा का अनादर करने के आशय से कोई शब्द कहना या कोई अंगविक्षेप करना आदि | 03 वर्ष के लिए साधारण कारावास |
9 | धारा 80 | दहेज मृत्यु | 07 वर्ष के लिए कारावास जो आजीवन कारावास तक |
10 | धारा 81 | पुरूष द्वारा स्त्री को जो उससे विधिपूर्वक विवाहित नहीं है वैध विवाह का विश्वास उत्पन्न करके सहवास करना | 10 वर्ष के लिए कारावास |
11 | धारा 85 | किसी विवाहित स्त्री के प्रति क्रूरता करना | 03 वर्ष के लिए कारावास |
12 | धारा 87 | किसी स्त्री को विवाह करने के लिए विवश करने या भ्रष्ट करने आदि के लिए अपहरण करना | दस वर्ष के लिए कारावास |
13 | धारा 88 | गर्भपात कारित करना | 03 वर्ष के लिए कारावास या जुर्माना या दोनों |
14 | धारा 103 (1) | हत्या के लिए दण्ड | मृत्यु या आजीवन कारावास |
15 | धारा 105 | गैर इरादतन हत्या | आजीवन कारावास या 10 वर्ष के लिए कारावास |
16 | धारा 106 (1) | उपेक्षा द्वारा मृत्य कारित करना | 05 वर्ष का कारावास और जुर्माना |
17 | धारा 106 (2) | तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने और भागने से मृत्यु कारित करना | 10 वर्ष के लिए कारावास और जुर्माना |
18 | धारा 108 | आत्महत्या के लिए उकसाना | 10 वर्ष के लिए कारावास और जुर्माना |
19 | धारा 109 | हत्या करने का प्रयत्न | 10 वर्ष के लिए कारावास |
20 | धारा 113 (2) (अ) | आतंकवादी कृत्य जिसके परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु हो | मृत्यु या आजीवन कारावास और जुर्माना |
21 | धारा 115 (2) | स्वेच्छया उपहति कारित करना | 01 वर्ष के लिए कारावास या 10,000/- का जुर्माना या दोनों |
22 | धारा 117 (2) | स्वेच्छया घोर उपहति कारित करना | 07 वर्ष के लिए कारावास |
23 | धारा 124 (1) | अम्ल (एसिड) आदि प्रयोग करके स्वेच्छया घोर उपहति कारित करना | 10 वर्ष से आजीवन कारावास तक |
24 | धारा 124 (2) | स्वेच्छया अम्ल फेंकना का प्रयत्न करना | 05 वर्ष से सात वर्ष तक का कारावास |
25 | धारा 137 | प्यपहरण (अपहरण) | 07 वर्ष के लिए कारावास |
26 | धारा 140 (2) | फिरौती आदि के लिए व्यपहरण | मृत्यु या आजीवन कारावास |
27 | धारा 141 | विदेश से लड़की या लड़के का आयात करना | दस वर्ष के लिए कारावास और जुर्माना |
28 | धारा 147 | भारत सरकार के विरूद्ध युद्ध करना या युद्ध का प्रयत्न करना या दुष्प्रेरण करना | मृत्यु या आजीवन कारावास |
29 | धारा 148 | राज्य के विरूद्ध कतिपय अपराधों को करने के लिए षड़यंत्र | आजीवन कारावास या 10 वर्ष के लिए कारावास |
30 | धारा 149 | भारत सरकार के विरूद्ध युद्ध करने के आशय से आयुध आदि संग्रह करना | दस वर्ष के लिए कारावास |
31 | धारा 150 | युद्ध करने की परिकल्पना के आशय से छिपाना | 10 वर्ष के लिए कारावास |
32 | धारा 152 | भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे मेें डालने वाला कार्य | आजीवन कारावास या 07 वर्ष के लिए कारावास |
33 | धारा 173 | रिश्वत के लिए दण्ड | एक वर्ष के लिए कारावास |
34 | धारा 174 | निर्वाचन में असम्यक असर डालना | 01 वर्ष के लिए कारावास |
35 | धारा 191 (2) | बल्वा करना | 02 वर्ष के लिए कारावास |
36 | धारा 191 (3) | घातक आयुध से बल्वा करना | पांच वर्ष के लिए कारावास |
37 | धारा 194 (2) | दंगा करना | एक मास के लिए कारावास और एक हजार जुर्माना |
38 | धारा 195 (1) | लोक सेवक जब बल्बा इत्यादि को दबा रहा हो तब उस पर हमला करना या उसे बाधित करना | 03 वर्ष के लिए कारावास और कम से कम 25 हजार रूपये जुर्माना |
39 | धारा 200 | अस्पताल द्वारा पीड़ित का उपचार न किया जाना | एक वर्ष के लिए कारावास |
40 | धारा 212 | मिथ्या इंतिला देना (गलत जानकारी प्रस्तुत करना) | 06 माह के लिए कारावास |
41 | धारा 221 | लोक सेवक के लोक कृत्यों के निर्वहन में बाधा डालना (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) | 03 माह के लिए कारावास |
42 | धारा 224 | लोक सेवक को क्षति की धमकी (सरकारी कर्मचारी को चोट लगने के धमकी) | 02 वर्ष के लिए कारावास |
43 | धारा 229 (1) | न्यायिक कार्यवाही में मिथ्या साक्ष्य देना या गढ़ना | 07 वर्ष के लिए कारावास और दस हजार रूपए का जुर्माना |
44 | धारा 229 (2) | किसी अन्य मामले में मिथ्या साक्ष्य देना या गढ़ना | 03 वर्ष के लिए कारावास और तीन हजार रूपए का जुर्माना |
45 | धारा 232 (1) | किसी व्यक्ति को मिथ्या साक्ष्य देने के लिए धमकाना | सात वर्ष के लिए कारावास |
46 | धारा 234 | मिथ्या प्रमाणपत्र जानते हुए देना या हस्ताक्षरित करना (झूठा प्रमाण पत्र जारी करना या उस पर हस्ताक्षर करना) | 03 वर्ष के लिए कारावास और तीन हजार रूपए का जुर्माना |
47 | धारा 235 | गलत माने जाने वाले प्रमाणपत्र को सत्य के रूप में उपयोग करना | 03 वर्ष के लिए कारावास और तीन हजार रूपए का जुर्माना |
48 | धारा 249 (अ) | अपराधी को आश्रय देना यदि अपराध मृत्यु से दंडनीय है | 05 वर्ष के लिए कारावास |
49 | धारा 249 (ब) | अपराधी को आश्रय देना यदि अपराध आजीवन कारावास या दस वर्ष के लिए कारावास से दंडनीय है | 03 वर्ष के लिए कारावास |
50 | धारा 275 | हानिकारक भोजन या पेय की बिक्री करना | 06 माह के लिए कारावास या पांच हजार रूपए का जुर्माना या दोनों |
51 | धारा 279 | लोक जलस्त्रोत या जलाशय का जल कलुषित (गंदा) करना | 06 माह के लिए कारावास या पांच हजार रूपए का जुर्माना या दोनों |
52 | धारा 280 | वातावरण को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनाना | 01 हजार रूपए का जुर्माना |
53 | धारा 281 | सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना या सवारी करना | 06 माह के लिए कारावास या एक हजार रूपए का जुर्माना या दोनों |
54 | धारा 291 | जीवजन्तु के संबंध में उपेक्षापूर्ण आचरण | 06 माह के लिए कारावास या पांच हजार रूपए का जुर्माना या दोनों |
55 | धारा 294 | अश्लील पुस्तकों आदि की बिक्री आदि | 02 वर्ष के लिए कारावास और पांच हजार रूपए का जुर्माना |
56 | धारा 295 | बच्चों को अश्लील पुस्तकों वस्तुएं बेचना आदि | 03 वर्ष के लिए कारावास और दो हजार रूपए का जुर्माना |
57 | धारा 298 | किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से पूजा के स्थान को क्षति करना या अपवित्र करना | दो वर्ष के लिए कारावास |
58 | धारा 300 | धार्मिक जमाव में विघ्न (बाधा) करना | एक वर्ष के लिए कारावास |
59 | धारा 302 | धार्मिक भावनाओं को आहत करने के जानबूझकर इरादे से शब्द आदि बोलना | एक वर्ष के लिए कारावास |
60 | धारा 303 | चोरी | 01 वर्ष से 05 वर्ष तक कारावास |
61 | धारा 304 | लूट (छिनना) | 03 वर्ष से के लिए कारावास |
62 | धारा 310 (2) | डकैती | आजीवन कारावास या 10 वर्ष के लिए कठोर कारावास |
63 | धारा 318 (2) | छल करना | 03 वर्ष के लिए कारावास |
64 | धारा 329 (3) | आपराधिक अतिचार | 03 माह के लिए कारावास |
65 | धारा 329 (4) | गृह अतिचार | 01 वर्ष के लिए कारावास |
66 | धारा 351 (2) | आपराधिक अभित्रास | दो वर्ष के लिए कारावास |
67 | धारा 356 | मानहानि | 02 वर्ष के लिए साधारण कारावास |
इसे भी पढ़े
List of Upcoming Election in India (Future Election 2024 to 2028)
List of Maharatna, Navratna, Miniratna Companies in India
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों की नवीनतम सूची 2024
5 thoughts on “Bharatiya Nyaya Sanhita, Bharatiya Nagrik Suraksha Sanhita 2023”