cg gk

Chhattisgarh GK ( छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान )

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (CG GK)

छत्तीसगढ़ भारत के 28 राज्यों में से 26 वाँ राज्य (स्थापना की दृष्टि से) है। मातृराज्य मध्यप्रदेश से विभक्त होकर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 01 नवम्बर 2000 को हुआ था जिसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर रायपुर (नई राजधानी नवा रायपुर, अटल नगर) है।

प्राचीन समय में छत्तीसगढ़ राज्य में 36 गढ़ थे (कल्चुरी शासक कल्याण साय ने 36 गढ़ (किला) शिवनाथ नदी के उत्तर – दक्षिण में 18-18 गढ़ों बनवाये थे) इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। प्राचीनकाल में छत्तीसगढ़ दक्षिण कोसल के नाम से जाना जाता था।

छत्तीसगढ़ राज्य की सीमायें 07 राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और उत्तर प्रदेश को छूती है। यहाँ की मुख्य भाषा छत्तीसगढ़ी है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से विख्यात है।

छत्तीसगढ़ भारत के खनिज समृद्ध राज्यों में तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर राज्य है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि एवं उद्योग पर आधरित है।

CG GK
Chhattisgarh GK

1छत्तीसगढ़ की स्थापना
(26 वाँ राज्य)
01 नवम्बर 2000
2छत्तीसगढ़ का मातृ राज्यमध्यप्रदेश
3छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल135192 वर्ग किमी. (भारत का 10 वाँं)
4छत्तीसगढ़ का अक्षंशीय विस्तार170 46 उत्तरी अक्षांश से 240 5′ उत्तरी अक्षांश तक
5छत्तीसगढ़ का देशांतरीय विस्तार800 15′ पूर्वी देशांतर से 840 24′ पूर्वी देशांतर तक
6छत्तीसगढ़ की उत्तर से दक्षिण तक लंबाई700 किलोमीटर
7छत्तीसगढ़ की पूर्व-पश्चिम की लम्बाई435 किलोमीटर
8छत्तीसगढ़ राज्य देश के कितने राज्यों की सीमाओं से जुड़ी है07 राज्य
9छत्तीसगढ़ का स्वरूप (आकार)हिप्पोकेम्पस या सी हाॅर्स
10छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानीरायपुर (नवा रायपुर अटल नगर)
11छत्तीसगढ़ में संभाग 05 संभाग(बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग,
बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग)
12छत्तीसगढ़ में जिले33 जिला
13छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्रीश्री भूपेश बघेल
14छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपालश्री विश्वभूषण हरिचंदन
15छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटें90 सीटें
16छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटें11 सीटें
17छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीटें5 सीटें
18छत्तीसगढ़ का उच्च न्यायालयबिलासपुर (देश का 19वां)
19छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्रीश्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी
20छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपालश्री दिनेश नंदन सहाय
21जनसंख्या (जनगणना 2011 के अनुसार)2,55,40,198
22लिंगानुपात (जनगणना 2011 के अनुसार)991 महिलायें प्रति 1000 पुरूषों पर
23जनसंख्या घनत्व (जनगणना 2011 के अनुसार)189 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
24साक्षरता (जनगणना 2011 के अनुसार)70.28%
25छ.ग. की भाषा एवं बोलीभाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, बोली (गोंडी, कुरूख, हलबी, खल्टाही,
सरगुजिया, लरिया, बिंझवारी, सदरी, दोरली, कुई)
26छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियाँगोंड़ (55 प्रतिशत), हल्बा, मुरिया, माड़िया, दोरला, परजा,
कण्डरा, उराँव, सांवरा, कँवर, भुँजिया, पारधी, भारिया, सौंरा, सौंता, कोरकू, भतरा, बिंझवार
27छ.ग. का प्रमुख लोकगीतददरिया, पंडवानी, पंथी गीत, सुआ गीत, भरथरी गीत, बाँस गीत,
लोरी गीत, जंवारा गीत, सधौरी गीत, सोहर गीत, सेवा गीत, भड़ौनी गीत, ढोलामारू गीत, सवनाही गीत, फाग गीत
28छ.ग. का प्रमुख लोकनृत्यसुआ नृत्य, पंथी नृत्य, राऊत नाचा, करमा नृत्य, सैला या डंडा नृत्य,
बिल्मा नृत्य, ककसार नृत्य, सरहुल नृत्य, गौर नृत्य, मांदरी नृत्य,
डंडारी नृत्य, परब नृत्य, हुलकी नृत्य, घोटुल घाटा, गेंड़ी नृत्य, दोरला नृत्य
29छ.ग. का प्रमुख लोक चित्रकलासवनाही, गोबर चित्रकारी, बालपुर चित्रकला, चैंकर पुरना, पिथौरा चित्रकला
30छ.ग. के प्रमुख आभूषणबिछिया, सांटी, करधन, मुंदरी, ऐंठी, कंकनी, पहुंची, नांगमोरी,
ढोलकी, हरईया, केयुर, खग्गा, सुतिया, हंसली, खिनवा, फुल्ली,
पटिया, खेचनी, छाबा, बेनीफूल
31छ.ग. का प्रमुख त्यौहारहरेली, भोजली, हलषष्ठी, पोला, तीजा, गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर,
जेठवनी, देवारी (दीपावली) छेरछेरा, अक्ति, रतौना, गोंचा, सरहुल पर्व, माटी तिहार, गोंचा पर्व
32छ.ग. का व्यंजन (कलेवा)चीला, फरा, हथफोड़वा, अंगाकर / पानरोटी, मुठिया, चैसेला, पिड़िया,
अईरसा, देहरौरी, तसमई, गुलगुला, सोहांरी, बोबरा, खुरमी, पपची, ठेठरी, बफोरी
33छ.ग. की प्रमुख नदियाँमहानदी, शिवनाथ नदी, इंद्रावती नदी, हसदेव नदी, अरपा नदी,
खारून नदी, रिहंद नदी, कन्हार नदी, कोटरी नदी, शांकिनी डंकिनी,
दूध नदी, मांड नदी, ईब नदी, केलो नदी
34छत्तीसगढ़ की गंगा / सबसे लंबी नदी /जीवनरेखामहानदी (858 किमी.)
35छ.ग. की प्रमुख फसलेंधान, मक्का, गेहूँ, चना, लाख/तिवड़ा, कोदो कुटकी, सोयाबीन,
मूंग, उड़द, अरहर, तिल
36छ.ग. की मिट्टियाँलाल पीली मिट्टी (50 से 6़0 प्रतिशत), बलुई मिट्टी (35 से 36 प्रतिशत)
काली मिट्टी, लेटेराइट मिट्टी, लाल दोमट मिट्टी
37छत्तीसगढ़ की प्रमुख खनिजकोयला, लौह अयस्क, चूना पत्थर, बाॅक्साइड, टिन, डोलोमाइट, ग्रेनाइट,
अभ्रक, सोना, अलेक्जेन्ड्राइट
38छत्तीसगढ़ का प्रमुख
पर्यटन स्थल (केन्द्र)
मेनपाट, भोरमदेव मंदिर, मड़वा महल, दंतेश्वरी मंदिर, लक्ष्मण मंदिर,राजीव लोचन मंदिर, कुटुमसर की गुफाएँ, कबरा गुफा, सीताबेंगरा, रामगढ़ गुफा, विवेकानंद आश्रम, सप्त ऋषि आश्रम, मैत्री बाग, नंदन कानन, कानन पेंडारी, महंत घासीदास संग्रहालय
39छत्तीसगढ़ के 10 बड़े शहररायपुर, भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, राजनांदगांव,
रायगढ़, जगदलपुर, चिरमिरी, धमतरी
40छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय उद्यान3 नेशनल पार्क (इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान, गुरूघासीदास नेशनल पार्क,
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान)
41छत्तीसगढ़ में अभ्यारण्यों की संख्या11 (तमोरपिंगला, सेमरसोत, बादलखोल, गोमरदा, बारनवापारा, उदंती, सीतानदी,
पामेड़, अचानकमार, भोमदेव)
42छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यानगुरू घासीदास (कोरिया-सूरजपुर 1441 वर्ग किमी.)
43छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यानकांगेर घाटी (बस्तर 200 वर्ग किमी.)
44छत्तीसगढ़ का प्रथम राष्ट्रीय उद्यानइंद्रावती (बीजापुर 1978)
45छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभ्यारण्यतोमरपिंगला (सूरजपुर 608 वर्ग किमी.)
46छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा अभ्यारण्यबादलखोल (जशपुर 105 वर्ग किमी.)
47छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीन अभ्यारण्यसीतानदी (धमतरी 1974)
48छत्तीसगढ़ का सबसे नवीन अभ्यारण्यभोरमदेव (कबीरधाम 2001)
49छत्तीसगढ़ का सकल घरेलू उत्पाद
5.09 लाख करोड़
50छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय
(2022-23 के अनुसार)
1,33,898/-
51रेलवे जोनदेश का 16 वां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर
52सबसे बड़ा संभाग क्षेत्रफलबस्तर
53छ.ग. का सबसे बड़ा (क्षेत्रफल की दृष्टि से)कोरबा (7145.4 वर्ग किलोमीटर)
54छ.ग. सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल की दृष्टि से)सक्ति
55छ.ग. का सबसे बड़ा तहसीलपोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)
56छ.ग. का सबसे बड़ा विकासखण्डबिल्हा (बिलासपुर)
57छ.ग. का सर्वाधिक तहसील वाला जिलाबिलासपुर (11 तहसील)
58छ.ग. का सबसे कम तहसील वाला जिलानारायणपुर (2 तहसील)
59छत्तीसगढ़ का उपनामधान का कटोरा
60छत्तीसगढ़ का राज्य गीतअरपा पैरी के धार (नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित)
61छत्तीसगढ़ का राजकीय पशुजंगली भैंसा
62छ.ग. का राजकीय पक्षीपहाड़ी मैना
63छ.ग. का राजकीय वृक्षसाल / सरई
64छ.ग. का राजकीय प्रतीक वाक्यविश्वसनीय छत्तीसगढ़
65छत्तीसगढ़ राज्य की अधिकारिक (छ.ग.शासन) शासकीय वेबसाइटhttps://www.cgstate.gov.in/

क्रमांकमुख्यमंत्री का नामविधानसभा निर्वाचन क्षेत्रकार्यकाल प्रारंभकार्यकाल की समाप्तिअवधिपार्टी
1श्री अजीत जोगीमरवाही01 नवंबर 2000 से7 दिसंबर 2003 तक3 साल 34 दिनभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2डाॅ रमन सिंहडोंगरगांव07 दिसंबर 2003 से11 दिसंबर 2008
राजनांदगांव12 दिसंबर 2008 से11 दिसंबर 2013 तक15 साल 10 दिनभारतीय जनता पार्टी
राजनांदगांव12 दिसंबर 2013 से17 दिसंबर 2018 तक
3श्री भूपेश बघेलपाटन17 दिसंबर 2018 से03 दिसम्बर 2023 तक04 साल 11 माह 16 दिनभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

cg cm list

क्रमांकराज्यपाल का नामकब सेकब तक अवधि
1श्री दिनेशनंदन सहाय01.11.2000 से01.06.2003 तक02 साल 212 दिन
2श्री कृष्णमोहन सेठ02.06.2003 से25.01.2007 तक03 साल 237 दिन
श्री सुनील कुमार शिंदे28.07.2005 से02.10.2005 तक66 दिन
3श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन26.01.2007 से23.01.2010 तक02 साल 362 दिन
4श्री शेखर दत्त23.01.2010 से19.06.2014 तक04 साल 147 दिन
श्री राम नरेश यादव19.06.2014 से14.07.2014 तक25 दिन
5श्री बलरामजी दास टंडन18.07.2014 से14.08.2018 तक04 साल 27 दिन
सुश्री आनंदी बेन पटेल15.08.2018 से28.07.2019 तक347 दिन
6सुश्री अनुसुईया उइके29.07.2019 से22.02.2023 तक03 साल 208 दिन
7श्री विश्व भूषण हरिचंदन22.02.2023 सेअब तक …..—–

क्रमांकपार्टीवर्ष 2023 में सीटों की संख्यावर्ष 2018 में सीटों की संख्या
1भारतीय जनता पार्टी5414
2भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस3571
3अन्य15
योग9090

2 thoughts on “Chhattisgarh GK ( छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *