July 27, 2024
India State and Union Territories

भारत के 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानी एवं उनके स्थापना वर्ष (गठन तिथि)

भारतीय संविधान के अनुसार ‘इंडिया यानि भारत‘ राज्यों का संघ है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश (28 States and 8 Union Territories) हैं। भारत के 28 राज्यों में जनता द्वारा चुनी हुई स्वतंत्र सरकारें है।

जबकि 08 केन्द्र शासित प्रदेशों पर सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल/उपराज्यपाल/प्रशासक नियुक्त करता है जो केन्द्र शासित प्रदेशों में शासन करता है (दिल्ली और पुदुचेरी में लोकतांत्रिक सरकार भी हैं)

वर्तमान में भारत के 28 राज्यों के नाम, उनकी राजधानी और उनके स्थापना/राज्यों का गठन कब हुआ था (आजादी के बाद से वर्तमान तक गठित राज्यों का सूची) उसका विवरण निम्नानुसार है –

भारत के राज्यों की सूची

क्रमांकराज्यराजधानीस्थापना (राज्य का गठन)
1उत्तर प्रदेशलखनऊ26 जनवरी 1950
2पश्चिम बंगालकोलकाता26 जनवरी 1950
3बिहारपटना26 जनवरी 1950
4उड़ीसाभुवनेश्वर26 जनवरी 1950
5असमदिसपुर26 जनवरी 1950
6आंध्र प्रदेशअमरावती01 नवंबर 1956
7कर्नाटकबेंगलुरू01 नवंबर 1956
8केरलतिरूवनंतपुरम01 नवंबर 1956
9राजस्थानजयपुर01 नवंबर 1956
(30 मार्च 1949 स्थापना दिवस)
10मध्य प्रदेशभोपाल01 नवंबर 1956
11तमिलनाडुचेन्नई01 नवंबर 1956
12गुजरातगांधीनगर01 मई 1960
13महाराष्ट्रमुंबई01 मई 1960
14नागालैण्डकोहिमा01 दिसंबर 1963
15पंजाबचंडीगढ़01 नवंबर 1966
16हरियाणाचंडीगढ़01 नवंबर 1966
17हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971
18मणिपुरइंफाल21 जनवरी 1972
19मेघालयशिलांग21 जनवरी 1972
20त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972
21सिक्किमगंगटोक16 मई 1975
22अरूणाचल प्रदेशईटानगर20 फरवरी 1987
23मिजोरमआइजोल20 फरवरी 1987
24गोवापणजी30 मई 1987
25छत्तीसगढ़रायपुर01 नवंबर 2000
26उत्तराखण्डदेहरादून09 नवंबर 2000
27झारखण्डरांची15 नवंबर 2000
28तेलंगानाहैदराबाद02 जून 2014

वर्तमान में भारत के 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम, उनकी राजधानी और उनके स्थापना, केन्द्र शासित प्रदेशों का गठन कब हुआ था (आजादी के बाद से वर्तमान तक गठित केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची) उसका विवरण निम्नानुसार है

केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची

क्रमांककेन्द्र शासित प्रदेशराजधानीस्थापना (केन्द्र शासित प्रदेश का गठन)
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर01 नवंबर 1956
2दिल्लीनई दिल्ली01 नवंबर 1956
3लक्षद्वीपकवरत्ती01 नवंबर 1956
4पुदुचेरीपुदुचेरी01 जुलाई 1963
5चंडीगढ़चंडीगढ़01 नवंबर 1966
6जम्मू-कश्मीरश्रीनगर31 अक्टूबर 2019
7लद्दाखलेह31 अक्टूबर 2019
8दादर-नागर हवेली और दमन-दीवदमन26 जनवरी 2020

4 thoughts on “भारत के 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानी एवं उनके स्थापना वर्ष (गठन तिथि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *