इस लेख में वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में 33 जिले, 146 विकासखण्ड, 253 तहसील, 14 नगर निगम, 59 नगर पालिका एवं 123 नगर पंचायत का संभागवार सूची है।
छत्तीसगढ़ में संभाग (Division)
वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पूर्व प्रशासकीय दृष्टि से तीन संभाग थे
- रायपुर (1862 छत्तीसगढ़ का प्रथम संभाग)
- बिलासपुर (1956)
- बस्तर (1981)
अप्रैल 2008 में छत्तीसगढ़ में संभागों का विस्तार कर सरगुजा को चौथा संभाग बनाया गया।
15 अगस्त 2013 को दुर्ग को नवीन संभाग बनाने की घोषण के बाद दुर्ग को सितम्बर 2013 में पांचवाँ संभाग बनाया गया। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 05 संभाग है –
- रायपुर (5 जिले – रायपुर, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद)
- बिलासपुर (8 जिले – बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती)
- बस्तर (7 जिले – बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागांव)
- सरगुजा (6 जिले – सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)
- दुर्ग (7 जिले – दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)
प्रत्येक संभाग में संभागायुक्त होते हैं जो संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों, अनुविभाग, तहसील एवं जनपद पंचायत स्तर के प्रशासनिक कार्यों पर नियंत्रण रखने एवं उनके कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करते रहते हैं।
छत्तीसगढ़ में जिलों (District) का का गठन
जिला सरकार द्वारा बनाया गया प्रशासनिक क्षेत्र होता है जिसका प्रमुख भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी होता है जो जिले के राजस्व एवं सर्वोच्च न्यायिक प्राधिकारी होते हैं जो जिले के विकास, कानून व्यवस्था एवं समन्वय का कार्य करता है।
01 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ निर्माण के समय 16 जिले थे (रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, राजनांदगांव, कोरिया, जशपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, उत्तर बस्तर कांकेर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, कवर्धा (कबीरधाम), महासमुंद, धमतरी)
01 मई 2007 को नारायणपुर और बीजापुर जिला का गठन के साथ छत्तीसगढ़ में कुल 18 जिला हो गया था।
01 जनवरी 2012 को 09 जिले (सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, बेमेतरा, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, कोण्डागांव, सुकमा) के गठन के साथ छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिला हो गया था।
10 फरवरी 2020 को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ का 28वां जिला अस्तित्व में आया।
02 सितंबर 2022 को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ का 29वां जिला बना।
03 सितंबर 2022 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ 30वां और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 31वां जिला बना।
09 सितंबर 2022 को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 32वां और सक्ती 33वें जिला बनने के बाद छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 33 हो गई।
वर्ष 2026 की स्थिति में छत्तीसगढ़ के जिले (Districts) की सूची
- रायपुर (Raipur)
- बिलासपुर (Bilaspur)
- दुर्ग (Durg)
- रायगढ़ (Raigarh)
- सरगुजा (Surguja)
- बस्तर (Bastar)
- राजनांदगांव (Rajnandgaon)
- कोरिया (Koriya)
- जशपुर (Jashpur)
- कोरबा (Korba)
- जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa)
- कांकेर (Kanker)
- दंतेवाड़ा (Dantewada)
- कबीरधाम (Kabirdham)
- महासमुंद (Mahasamund)
- धमतरी (Dhamtari)
- नारायणपुर (Narayanpur)
- बीजापुर (Bijapur)
- सूरजपुर (Surajpur)
- बलरामपुर-रामानुजगंज (Balrampur-Ramanujganj)
- मुंगेली (Mungeli)
- बेमेतरा (Bemetara)
- बालोद (Balod)
- बलौदाबाजार-भाटापारा (Balodabazar-Bhatapara)
- गरियाबंद (Gariaband)
- कोण्डागांव (Kondagaon)
- सुकमा (Sukma)
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi)
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki)
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ (Sarangarh-Bilaigarh)
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai)
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur)
- सक्ती (Sakti)
छत्तीसगढ़ राज्य में संभागवार जिलों, विकासखण्ड (ब्लॉक), तहसील, नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायत की सूची वर्ष 2026 की स्थिति में
| संभाग | कुल जिला | विकासखण्ड /जनपद पंचायत | तहसील | नगर निगम | नगर पालिका | नगर पंचायत |
|---|---|---|---|---|---|---|
| रायपुर | 5 | 23 | 38 | 3 | 14 | 22 |
| बिलासपुर | 8 | 34 | 68 | 3 | 17 | 35 |
| बस्तर | 7 | 32 | 51 | 1 | 8 | 15 |
| दुर्ग | 7 | 25 | 46 | 5 | 12 | 31 |
| सरगुजा | 6 | 32 | 50 | 2 | 8 | 20 |
| कुल योग | 33 | 146 | 253 | 14 | 59 | 123 |
/
[table id=17 /]
I’m truly enjoying the design and layout of your website. It’s a very easy on the eyes which makes it much more enjoyable for me to come here and visit more often. Did you hire out a designer to create your theme? Outstanding work!
Hello! I just would like to give a huge thumbs up for the great info you have here on this post. I will be coming back to your blog for more soon.