July 27, 2024
UNESCO World Sites in India

World Heritage Sites In India 2023 PDF भारत के सभी विश्व धरोहर स्थलों की सूची

विश्व में विभिन्न देशों के ऐतिहासिक इमारतें, स्मारक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थल के संरक्षण एवं पुनर्जीवित करने के लिए लोग में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) मनाया जाता है। 

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा सितम्बर-2023 तक विश्वभर में कुल 1199 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है। जिसमें 933 सांस्कृतिक स्थल, 227 प्राकृतिक स्थल, 39 मिश्रित स्थल की श्रेणी में रखे गये हैं। 

विश्व धरोहर स्थलों को तीन श्रेणियों सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक विरासत तथा मिश्रित विरासत में वर्गीकृत है। 

भारत के विश्व धरोहर स्थल में अंकित होने वाली नवीनतम स्थल 2023 में शांति निकेतन (41 वां), होयसल के पवित्र मंदिर समूह (42 वां) विश्व धरोहर स्थल है। भारत में अब कुल 42 विश्व धरोहर स्थल हैं जिनमें 34 सांस्कृतिक, 07 प्राकृतिक, और 01 मिश्रित स्थल है।

भारत के सभी विश्व धरोहर स्थल

1. भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है?

सितम्बर 2023 तक भारत में कुल 42 विश्व विरासत धरोहर स्थल हैं। जिनमें 34 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित स्थल हैं।

2. भारत में प्रथम विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?

भारत का पहला विश्व धरोहर स्थल आगरा किला, ताजमहल आगरा (उत्तर प्रदेश), अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाएं (महाराष्ट्र) सूर्य मंदिर कोणार्क (ओड़िशा) है इन्हें वर्ष 1983 में विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया गया। 

3. भारत की एकमात्र मिश्रित विश्व धरोहर कौन सी है?

सिक्किम राज्य में स्थित कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान भारत का एकमात्र मिश्रित विरासत स्थल है। जिसे वर्ष 2016 में यूनेस्को मिक्सड हेरिटेज साईट में शामिल किया गया है। यह राष्ट्रीय पार्क 1,78,400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। 

4. विश्व में कुल कितने विरासत स्थल हैं?

सितम्बर 2023 तक पूरी दुनिया में 1199 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। इनमें से 933 सांस्कृतिक, 227 प्राकृतिक, 39 मिश्रित विश्व विरासत स्थल हैं।  

5. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक विश्व धरोहर स्थल है?

भारत में सबसे अधिक वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स राजस्थान में हैं। यहाँ कुल 09 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। जिनमें राजस्थान के राजपूताना शैली के 6 किले (चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, जयपुर, झालावार), जंतर मंतर जयपुर, केवलादेव राष्ट्रीय पार्क भरतपुर, जयपुर शहर को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।  

6. मध्यप्रदेश में कितने विश्व विरासत स्थल है? 

मध्यप्रदेश में कुल 03 विश्व धरोहर स्थल हैं। जिनमें खजुराहो स्थित स्मारक समूह, सांची बौद्ध स्मारक, भीम बेटका की गुफाएं विरासत स्थल है।

7. किस देश में सबसे ज्यादा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है? 

सबसे ज्यादा यूनेस्को साईट इटली में है यहाँ कुल 59 विश्व धरोहर स्थल हैं। चीन में 57, फ्रांस और जर्मनी में 52-52, स्पेन में 50 और भारत छटवां देश हैं जहां 42 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स है। 

8. भारत का पहला विश्व विरासत शहर कौन सा है?

अहमदाबाद शहर की स्थापना 1411 ई. में साबरमती नदी के पूर्वी तट पर सुल्तन अहमद शाह ने की थी। अहमदाबाद भारत का पहला विश्व विरासत शहर है। जिसे वर्ष 2017 में यूनेस्टो साईड के रूप में शामिल किया गया है। 

9. भारत का दूसरा विश्व विरासत शहर कौन सा है?

भारत के उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान में जयपुर शहर की स्थापना 1727 में सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा किया गया था। जयपुर भारत का दूसरा विश्व विरासत शहर है जिसे वर्ष 2019 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया है। 

10. राजस्थान में  कितने वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है?

भारत के उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान में जयपुर शहर की स्थापना 1727 में सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा किया गया था। जयपुर भारत का दूसरा विश्व विरासत

11. भारत का 41 वां विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?

रविन्द्रनाथ टैगोर जी द्वारा 1901 में पश्चिम बंगाल में स्थापित शांतिनिकेतन विद्यालय भारत का 41 वां विश्व धरोहर स्थल है।

12.भारत का 42 वां वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स कौन सा है?

सितम्बर-2023 में होयसल के पवित्र मंदिर समूह (कर्नाटक) भारत को 42वां विश्व धरोहर स्थल के रूप में अंकित किया गया है। 

4 thoughts on “World Heritage Sites In India 2023 PDF भारत के सभी विश्व धरोहर स्थलों की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *