Last Updated on December 25, 2024 by gktimehindi
व्यास सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी के एक श्रेष्ठ साहित्यकार को सम्मानित करने के लिए के.के. बिड़ला फाउंडेशन के द्वारा वर्ष 1991 में स्थापित ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।
महाभारत, भागवत आदि पुराण ग्रंथों के प्रणेता महर्षि व्यास के नाम पर इस सम्मान का नाम व्यास सम्मान रखा गया है।
व्यास सम्मान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
व्यास सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन (K.K. Birla Foundation) द्वारा प्रदान किया जाता है। के.के. बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना 1991 में कृष्णकुमार बिड़ला ने की थी। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कार में प्रमुख रूप से व्यास सम्मान, सरस्वती सम्मान, बिहारी पुरस्कार, शंकर पुरस्कार, वाचस्पति पुरस्कार है।
व्यास सम्मान के विजेताओं को चार लाख रूपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाते हैं।
व्यास सम्मान पिछले दस वर्षों के दौरान प्रकाशित केवल हिंदी भाषा की कोई भी साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।
व्यास सम्मान के लिए कृति किसी भी विधा में हो सकती है। सृजनात्मक कृतियों के अलावा अन्य विधाओं जैसे समीक्षा व आलोचना, आत्मकथा, ललित निबंध, साहित्य और भाषा का इतिहास आदि कृतियों पर भी व्यास सम्मान के लिए विचार किया जाता है।
व्यास सम्मान प्रतिवर्ष दिया जाता है, परंतु व्यास सम्मान समिति की राय में कोई भी कृति व्यास सम्मान के लिए नियत स्तर की न हो तो उस वर्ष पुरस्कार न देने का भी प्रावधान है।
पहला व्यास सम्मान वर्ष 1991 में डाॅ. राम विलास शर्मा की कृति भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी के लिए प्रदान किया गया था।
वर्ष 2003 में चित्रा मुद्गल व्यास सम्मान प्राप्त करने वाली पहली महिला लेखिका है। उन्हें “आवां” (उपन्यास) के लिए व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया था।
32वां व्यास सम्मान वर्ष 2022 में डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी को उनके उपन्यास “पागालखाना” के लिए दिया गया है। वर्ष 2021 में असगर वजाहत को उनके नाटक “महाबली” के लिए व्यास सम्मान प्रदान किया गया था।
अब तक 34 साहित्यकार को व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है।
33वां व्यास सम्मान वर्ष 2023
वर्ष 2023 का 33वां व्यास सम्मान पुष्पा भारती को उनके हिंदी संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए दिया गया। पुष्पा भारती ने अपने इस संस्मरण में माखनलाल चतुर्वेदी, महादेवी वर्मा, अज्ञेय, निराला, राही मासूम रजा, विष्णुकांत शास्त्री, कमलेश्वर हरिवंश राय बच्चन, धर्मवीर भारती सहित अन्य साहित्यकारों का याद किया है। उनका यह संस्करण वर्ष 2016 में प्रकाशित हुआ था।
34वां व्यास सम्मान 2024
वर्ष 2024 का 34वां व्यास सम्मान सूर्यबाला को उनके उपन्यास “कौन देस को वासीः वेणु की डायरी” के लिए दिया गया। उनका यह उपन्यास 2018 में प्रकाशित हुआ था।
व्यास सम्मान से सम्मानित विजेताओं की सूची 1991 से अब तक
| सरल क्रमांक | पुरस्कार वर्ष | नाम | काव्य कृति |
|---|---|---|---|
| 1 | 1991 | डाॅ. राम विलास शर्मा | भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी |
| 2 | 1992 | डाॅ. शिवप्रसाद सिंह | नीला चाँद (उपन्यास) |
| 3 | 1993 | गिरिजा कुमार माथुर | मैं वक्त के हूँ सामने (कविता) |
| 4 | 1994 | धर्मवीर भारती | सपना अभी भी (कविता) |
| 5 | 1995 | कुँवर नारायण | कोई दूसरा नहीं (कविता) |
| 6 | 1996 | रामस्वरूप चतुर्वेदी | हिंदी साहित्य और संवेदना का विकास |
| 7 | 1997 | केदारनाथ सिंह | उत्तर कबीर तथा अन्य कविताएँ (कविता) |
| 8 | 1998 | गोविंद मिश्रा | पाँच आंगनों वाला घर (उपन्यास) |
| 9 | 1999 | श्रीलाल शुक्ला | बिसरामपुर का संत (उपन्यास) |
| 10 | 2000 | गिरिराज किशोर | पहला गिरिमित्या (उपन्यास) |
| 11 | 2001 | रमेश चंद्र शाह | आलोचना का पक्ष |
| 12 | 2002 | कैलाश वाजपेई | पृथ्वी का कृष्ण पक्ष |
| 13 | 2003 | चित्रा मुद्गल | आवां (उपन्यास) |
| 14 | 2004 | मृदुला गर्ग | कठगुलाब (उपन्यास) |
| 15 | 2005 | चंद्रकांता | कथा सतीसर (उपन्यास) |
| 16 | 2006 | परमानंद श्रीवास्तव | कविता का यथार्थ |
| 17 | 2007 | कृष्णा सोबती | समय सरगम (उपन्यास) |
| 18 | 2008 | मन्नू भंडारी | एक कहानी यह भी (आत्मकथा) |
| 19 | 2009 | अमर कांत | इन्हीं हथियारों से |
| 20 | 2010 | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी | फिर भी कुछ रह जायेंगे (कविता) |
| 21 | 2011 | रामदरश मिश्र | आम के पत्ते (कविता) |
| 22 | 2012 | नरेन्द्र कोहली | न भूतो न भविष्यति (उपन्यास) |
| 23 | 2013 | विश्वनाथ त्रिपाठी | व्योमकेश दरवेश (संस्मरण) |
| 24 | 2014 | कमल किशोर गोयनका | प्रेमचंद की कहानियाँ काल क्रमानुसार अध्याय |
| 25 | 2015 | सुनीता जैन | क्षमा (कविता) |
| 26 | 2016 | सुरेंद्र वर्मा | काटना शमी का वृक्षः पद्मपंखुरी की धार से (उपन्यास) |
| 27 | 2017 | ममता कालिया | दुक्खम सुक्खम (उपन्यास) |
| 28 | 2018 | लीलाधर जगूड़ी | जितने लोग उतने प्रेम (उपन्यास) |
| 29 | 2019 | नासिरा शर्मा | कागज की नाव (उपन्यास) |
| 30 | 2020 | शरद के पगारे | पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी (उपन्यास) |
| 31 | 2021 | असगर वजाहत | महाबली (नाटक) |
| 32 | 2022 | डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी | पागलखाना (उपन्यास) |
| 33 | 2023 | पुष्पा भारती | यादें, यादें और यादें (संस्मरण) |
| 34 | 2024 | सूर्यबाला | कौन देस को वासी: वेणु की डायरी |
व्यास सम्मान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न Vyas Samman mcq
#1. व्यास सम्मान कब शुरू हुआ?
#2. व्यास सम्मान पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?
#3. व्यास सम्मान किस संस्था के द्वारा दिया जाता है?
#4. निम्न में से किसे 31वें व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है?
#5. प्रथम व्यास सम्मान विजेता कौन हैं?
#6. व्यास सम्मान किस भाषा की साहित्यिक कृति के लिए दिया जाता है?
#7. व्यास सम्मान में कितनी राशि दी जाती है?
#8. वर्ष 2022 में डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी को कौन पुरस्कार मिला है?
#9. अब तक कितने व्यक्तियों को व्यास सम्मान से सम्मानित किया गया है?
#10. व्यास सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है?
#11. व्यास सम्मान 2023 किसे दिया गया?
#12. 34वां व्यास सम्मान 2024 से किस सम्मानित किया गया?
इसे भी पढ़े
Prize and Award of India and World प्रमुख पुरस्कार और सम्मान
Jnanpith Award Winners List ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 से 2023
Saraswati Samman सरस्वती सम्मान लिस्ट (1991 से 2023)
Ramon Magsaysay Award रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीय




Lovely website! I am loving it!! Will be back later to read some more. I am bookmarking your feeds also.