बाघ (Tiger)
बाघ दुनिया की सबसे बड़ी जंगली बिल्ली प्रजाति है। वयस्क बाघ का वजन 300 किलोग्राम से अधिक होता है तथा शरीर की लंबाई 3 मीटर तक होता है।
बाघ पूर्ण रूप से मांसाहारी जीव है। बाघ अकेले शिकार करने वाले और अच्छे तैराक होते हैं।
बाघ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
30 फीट से अधिक दूरी तक छलांग लगा सकते हैं।
बाघों की औसत आयु 10 से 15 वर्ष होती है।
दुनिया का 75% बाघ की आबादी केवल भारत में है।
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रथम कार्यकाल (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) के दौरान भारतीय की संसद में 09 सितंबर 1972 में पारित वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 वन्य पशुओं, पक्षियों और पौधों के संरक्षण के लिए बनाया गया कानून है।
1972 के पहले भारत में केवल 06 राष्ट्रीय उद्यान थे।
- 1936 जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क – उत्तराखंड
- 1955 कान्हा नेशनल पार्क – मध्य प्रदेश
- 1955 ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान – महाराष्ट्र
- 1958 माधव नेशनल पार्क – मध्य प्रदेश
- 1965 गिर वन राष्ट्रीय उद्यान – गुजरात
- 1968 बांधवगढ़ नेशनल पार्क – मध्य प्रदेश
- 1969 संजय गांधी (बोरीवली) राष्ट्रीय उद्यान – महाराष्ट्र
टाइगर रिजर्व
टाइगर रिज़र्व बाघों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा 1973 में शुरू की गई परियोजना के तहत बनाया गया एक संरक्षित क्षेत्र है।
टाइगर रिजर्व बाघों के अस्तित्व को बनाये रखने, जैव विविधता को संरक्षित करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के संरक्षण प्रयासों का एक हिस्सा हैं।
भारत में पहला टीआर उत्तराखंड में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (Corbete Tiger Reserve) जिसे 1973 में स्थापित किया गया था। यह प्रोजेक्ट टाइगर पहल का हिस्सा बनने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान भी था।
प्रोजेक्ट टाइगर
प्रोजेक्ट टाइगर – भारत में बाघों की रक्षा के लिए शुरू किया गया एक परियोजना है।
जिसकी शुरूआत 01 अप्रैल 1973 में भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा किया गया।
प्रारंभ में बंगाल टाइगर और उसके विचरण क्षेत्रों की रक्षा और बाघों की आबादी को बनाए रखने के लिए बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserve) स्थापित करने के लिए किया गया था।
1973 में नौ संरक्षित क्षेत्रों को शुरूआत में बाघ अभ्यारण्य के रूप में शामिल किया गया।
- मानस टाइगर रिजर्व – असम
- पलामू टाइगर रिजर्व – झारखंड
- बांदीपुर टाइगर रिजर्व – कर्नाटक
- कान्हा टाइगर रिजर्व – मध्य प्रदेश
- मेलघाट टाइगर रिजर्व – महाराष्ट्र
- सिमलीपाल टाइगर रिजर्व – ओडिशा
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व – राजस्थान
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व – उत्तराखंड
- सुंदरबन टाइगर रिजर्व – पश्चिम बंगाल
2000 के दशक के अंत तक 19 और टाइगर रिजर्व बनाया गया था जनवरी 2025 तक 57 संरक्षित क्षेत्र को टाइगर रिजर्व (बाघ अभ्यारण्य) के रूप में अधिसूचित किया गया है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority)
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण – भारत में बाघों की रक्षा के लिए गठित वन्यजीव संरक्षण एजेंसी है।
इसकी स्थापना दिसंबर 2005 में प्रोजेक्टर टाइगर और भारत के बाघ अभ्यारण्यों के योजना और प्रबंधन के लिए की थी।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का गठन वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 38 के तहत् किया गया।
टाइगर रिजर्व – टीआर (TR) का प्रबंधन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा किया जाता है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रमुख कार्यों में बाघों की रक्षा, उसकी आबादी का आकलन, बाघों के संरक्षण के लिए योजना और प्रबंधन करना, टाइगर रिजर्वों को वित्तीय मदद करना तथा बाघों से जुड़े अपराधों का निवारण करना है।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का अध्यक्ष भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री होते है।
बाघों की जनगणना (Tiger Census)
एनटीसीए (NTCA) ने पहली बार 2006 में बाघ की जनगणना किया था। उसके बाद हर 04 साल में पूरे भारत में बाघों की जनगणना का कार्य आयोजित किया जाता रहा है।
टाइगर जनगणना के लिए उपयोग किये जाने वाले विधियाँ
- पग मार्क तकनीकी विधि (Pugmark Technique Method)
- कैमरा ट्रैपिंग विधि (Camera Trapping Method)
- डबल-सैंपलिंग विधि
- एम – स्ट्रिप्स (M-STriPES) (बाघों के लिए गहन सुरक्षा और पारिस्थितिकी स्थिति निगरानी प्रणाली)
- CaTRAT (कैमरा ट्रैप डेटा रिपॉजिटरी और विश्लेषण उपकरण)
2006 की बाघ जनगणना में 1411 टाइगर थे।
2010 में बाघों की कुल आबादी 1706 टाइगर थे।
2014 में बाघों की आबादी 2226 टाइगर थे।
2018 में बाघों की आबादी 2967 टाइगर थे।
2022 में बाघों की आबादी बढ़कर 3682 टाइगर हो गया।
भारत में आगामी बाघों की जनगणना वर्ष 2026 में होना है।
टाइगर जनगणना वर्ष 2022 में भारत में 3682 टाइगर थे जो पूरी दुनिया का लगभग 75 प्रतिशत है।

भारत में बाघों की आबादी एवं निवास स्थान के आधार 05 भागों में विभक्त किया गया
- शिवालिक पहाड़ियाँ और गंगा का मैदान
- मध्य भारत और पूर्वी घाट
- पश्चिमी घाट
- उत्तर पूर्वी पहाड़ियाँ और ब्रम्हापुत्र का मैदान
- सुंदरबन
टाइगर रिजर्व में कोर जोन एवं बफर जोन
भारत के सभी टाइगर रिजर्व 02 क्षेत्रों में विभाजित है:-
- कोर जोन
- बफर जोन
कोर या मुख्य क्षेत्र – बाघ अभ्यारण्य में का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र जिसमें वन विभाग के द्वारा प्लान के अनुसार संरक्षण तथा प्रबंधन संबंधी गतिविधियाँ को छोड़कर अन्य मानवीय गतिविधि की इस क्षेत्र में अनुमति नहीं होता है।
कोर जोन के भीतर कोई गांव या मानवीय बसाहट नहीं होता है।
कोर जोन प्रचुर मात्रा में वनों और वन्यजीवों वाला क्षेत्र होता है।
चराई, लकड़ी संग्रह और वन्य उत्पादों के उपयोग जैसे दैनिक कार्य प्रतिबंधित होते हैं।
बफर जोन – कोर क्षेत्र से लगे या उसके आसपास के सीमांकित क्षेत्र को बफर जोन कहा जाता है। बफर जोन कोर जोन का घेरा होता है।
बफर जोन में वन्य ग्रामों में के स्थानीय लोगों को आजीविका के लिए पशुओं की चराई, जलाऊ लकड़ी का एक सीमा में संग्रह और वन उपज का नियंत्रित उपयोग जैसे कार्यों की अनुमति होती है।
बफर जोन में वानिकी कार्य, जीविकापार्जन कृषि, पर्यटन आदि कार्य की अनुमति होती है।
बफर जोन वन और गैर वन भूमि का मिश्रण होता है।
बफर जोन में ग्रामीण और वन्य प्राणी दोनों एक साथ रहते हैं।
भारत के सभी टाइगर रिजर्व (बाघ अभ्यारण्य)
क्र. | टाइगर रिजर्व (बाघ अभ्यारण्य) का नाम | टाइगर रिजर्व घोषित वर्ष | राज्य | कोर (मुख्य) क्षेत्र (वर्ग किमी) | बफर क्षेत्र (वर्ग किमी) | कुल क्षेत्रफल (वर्ग किमी) |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व | 1982-83 | आंध्र प्रदेश | 2595.72 | 700.59 | 3296.31 |
2 | नमदाफा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | अरुणाचल प्रदेश | 1807.82 | 245.00 | 2052.82 |
3 | पक्के टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | अरुणाचल प्रदेश | 683.45 | 515.00 | 1198.45 |
4 | कामलांग टाइगर रिजर्व | 2016 | अरुणाचल प्रदेश | 671.00 | 112.00 | 783.00 |
5 | मानस टाइगर रिजर्व | 1973-74 | असम | 526.22 | 2310.88 | 2837.10 |
6 | नामेरी टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | असम | 320.00 | 144.00 | 464.00 |
7 | काजीरंगा टाइगर रिजर्व | 2008-09 | असम | 625.58 | 548.00 | 1173.58 |
8 | ओरंग टाइगर रिजर्व | 2016 | असम | 79.28 | 413.18 | 492.46 |
9 | वाल्मीकि टाइगर रिजर्व | 1989-90 | बिहार | 598.45 | 300.93 | 899.38 |
10 | इंद्रावती टाइगर रिजर्व | 1982-83 | छत्तीसगढ़ | 1258.37 | 1540.70 | 2799.07 |
11 | उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ | 851.09 | 991.45 | 1842.54 |
12 | अचानकमार टाइगर रिजर्व | 2008-09 | छत्तीसगढ़ | 626.19 | 287.82 | 914.01 |
13 | गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व | 2024 | छत्तीसगढ़ | 2049.23 | 780.15 | 2829.38 |
14 | पलामू टाइगर रिजर्व | 1973-74 | झारखंड | 414.08 | 715.85 | 1129.93 |
15 | बांदीपुर टाइगर रिजर्व | 1973-74 | कर्नाटक | 872.24 | 584.06 | 1456.30 |
16 | भद्रा टाइगर रिजर्व | 1998-99 | कर्नाटक | 492.46 | 571.83 | 1064.29 |
17 | काली टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक | 814.88 | 282.63 | 1097.51 |
18 | नागरहोल टाइगर रिजर्व | 2008-09 | कर्नाटक | 643.35 | 562.41 | 1205.76 |
19 | बिलिगिरी रंगनाथ मंदिर टाइगर रिजर्व | 2010-11 | कर्नाटक | 359.10 | 215.72 | 574.82 |
20 | पेरियार टाइगर रिजर्व | 1978-79 | केरल | 881.00 | 44.00 | 925.00 |
21 | परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व | 2008-09 | केरल | 390.89 | 252.77 | 643.66 |
22 | कान्हा टाइगर रिजर्व | 1973-74 | मध्य प्रदेश | 917.43 | 1134.36 | 2051.79 |
23 | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व | 1993-94 | मध्य प्रदेश | 716.90 | 820.03 | 1536.93 |
24 | पेंच टाइगर रिजर्व | 1992-93 | मध्य प्रदेश | 411.33 | 768.30 | 1179.63 |
25 | पन्ना टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मध्य प्रदेश | 576.13 | 1021.97 | 1598.10 |
26 | सतपुड़ा टाइगर रिजर्व | 1999-2000 | मध्य प्रदेश | 1339.26 | 794.04 | 2133.30 |
27 | संजय धुबरी टाइगर रिजर्व | 2008-09 | मध्य प्रदेश | 812.57 | 861.93 | 1674.50 |
28 | वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व | 2023 | मध्य प्रदेश | 1414.00 | 925.12 | 2339.12 |
29 | रातापानी टाइगर रिजर्व | 2024 | मध्य प्रदेश | 763.81 | 507.65 | 1271.46 |
30 | मेलघाट टाइगर रिजर्व | 1973-74 | महाराष्ट्र | 1500.49 | 1268.03 | 2768.52 |
31 | ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व | 1993-94 | महाराष्ट्र | 625.82 | 1101.77 | 1727.59 |
32 | पेंच (महाराष्ट्र) | 1998-99 | महाराष्ट्र | 257.26 | 483.96 | 741.22 |
33 | सह्याद्री टाइगर रिजर्व | 2009-10 | महाराष्ट्र | 612.00 | 565.45 | 1177.45 |
34 | नवेगांव-नागजीरा टाइगर रिजर्व | 2013-14 | महाराष्ट्र | 653.67 | 1241.27 | 1894.94 |
35 | बोर टाइगर रिजर्व | 2014 | महाराष्ट्र | 138.12 | 678.15 | 816.27 |
36 | डमपा टाइगर रिजर्व | 1994-95 | मिजोरम | 500.00 | 488.00 | 988.00 |
37 | सिमलीपाल टाइगर रिजर्व | 1973-74 | ओडिशा | 1194.75 | 1555.25 | 2750.00 |
38 | सतकोशिया टाइगर रिजर्व | 2008-09 | ओडिशा | 523.61 | 440.26 | 963.87 |
39 | रणथंभौर टाइगर रिजर्व | 1973-74 | राजस्थान | 1113.36 | 297.92 | 1411.28 |
40 | सरिस्का टाइगर रिजर्व | 1978-79 | राजस्थान | 881.11 | 332.23 | 1213.34 |
41 | मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व | 2013-14 | राजस्थान | 417.17 | 342.82 | 759.99 |
42 | रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व | 2022 | राजस्थान | 481.91 | 1019.99 | 1501.90 |
43 | धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व | 2023 | राजस्थान | 599.64 | 0.00 | 599.64 |
44 | कलकाड-मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व | 1988-89 | तमिलनाडु | 895.00 | 706.54 | 1601.54 |
45 | अन्नामलाई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु | 958.59 | 521.28 | 1479.87 |
46 | मुदुमलई टाइगर रिजर्व | 2008-09 | तमिलनाडु | 321.00 | 367.59 | 688.59 |
47 | सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व | 2013-14 | तमिलनाडु | 793.49 | 614.91 | 1408.40 |
48 | श्रीविल्लीपुथुर-मेगामलाई टाइगर रिजर्व | 2021 | तमिलनाडु | 641.86 | 374.70 | 1016.56 |
49 | कवल टाइगर रिजर्व | 2012-13 | तेलंगाना | 892.23 | 1123.21 | 2015.44 |
50 | अमराबाद टाइगर रिजर्व | 2014 | तेलंगाना | 2166.37 | 445.02 | 2611.39 |
51 | दुधवा टाइगर रिजर्व | 1987-88 | उत्तर प्रदेश | 1093.79 | 1107.98 | 2201.77 |
52 | पीलीभीत टाइगर रिजर्व | 2014 | उत्तर प्रदेश | 602.79 | 127.45 | 730.24 |
53 | रानीपुर टाइगर रिजर्व | 2022 | उत्तर प्रदेश | 230.31 | 299.05 | 529.36 |
54 | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व | 1973-74 | उत्तराखंड | 821.99 | 466.32 | 1288.31 |
55 | राजाजी टाइगर रिजर्व | 2015 | उत्तराखंड | 819.54 | 255.63 | 1075.17 |
56 | सुंदरबन टाइगर रिजर्व | 1973-74 | पश्चिम बंगाल | 1699.62 | 885.27 | 2584.89 |
57 | बुक्सा टाइगर रिजर्व | 1982-83 | पश्चिम बंगाल | 390.58 | 367.32 | 757.90 |

भारत में टाइगर रिजर्व एक नजर में
1- भारत का 55वां टाइगर रिजर्व कौन सा है? धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (राजस्थान)
2- भारत का 56वां टाइगर रिजर्व कौन सा है? गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व (छत्तीसगढ़)
3- भारत का 57वां टाइगर रिजर्व कौन सा है? रातापानी टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
4- भारत का 58वां टाइगर रिवर्ज कौन सा है? माधव टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
5- भारत में बाघों की प्रथम जनगणना कब हुआ था? वर्ष 2006 में
6- भारत में बाघों की आखिरी जनगणना कब हुआ था? वर्ष 2022 में
7- भारत में बाघों की आगामी जनगणना कब होगा? वर्ष 2026 में
8- भारत में अब तक कितनी बार टाइगर रिजर्व में बाघों की जनगणना का कार्य हुआ है? 05 बार (वर्ष 2006, वर्ष 2010, वर्ष 2014, वर्ष 2018 तथा वर्ष 2022 में)
9- भारत में टाइगर रिजर्व का प्रबंधन कौन करता है? राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए)
10- राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) का मुख्यालय कहाँ है? नई दिल्ली
11- राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन होता है? भारत के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री
12- राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? श्री भूपेन्द्र यादव
13- भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। इस टीआर का कुल क्षेत्रफल 3296.31 वर्ग किमी. (कोर एरिया 2595.72 वर्ग किमी तथा बफर एरिया 700.29 वर्ग किमी) है।
14- भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
असम में स्थित नामेरी टाइगर रिजर्व भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व है। इस टीआर का कुल क्षेत्रफल मात्र 464 वर्ग किमी है (कोर एरिया 320 वर्ग किमी तथा बफर एरिया 144 वर्ग किमी)
15- भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व कौन सा है?
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व है, जो उत्तराखंड में स्थित है। यह टाइगर रिजर्व 1973 में स्थापित किया गया था यह भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान भी है, जिसे 1936 में बनाया गया था।
16- भारत का सबसे नया (नवीनतम) टाइगर रिजर्व कौन सा है?
भारत का सबसे नवीनतम टाइगर रिजर्व माधव टाइगर रिजर्व है, जो मध्य प्रदेश में स्थित है। इस टाइगर रिजर्व को एनटीसीए की तकनीकी मंजूरी मिली चुकी इस टीआर की अधिसूचना जारी होना शेष है। यह टीआर भारत का 58वां टाइगर रिजर्व होगा। हालांकि दिसंबर 2024 में मध्य प्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व को 57वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
17- कोर एरिया के अनुसार भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (आंध्र प्रदेश) कोर एरिया की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, इसका कोर एरिया 2595.72 वर्ग किलोमीटर है।
18- कोर एरिया के अनुसार भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
असम राज्य में स्थित ओरंग टाइगर रिजर्व कोर एरिया की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा टाइगर रिवर्ज है, जिसका कोर एरिया मात्र 79.28 वर्ग किमी. है।
19- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।
20- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
नामेरी टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा बाघ अभ्यारण्य है।
21- भारत में दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
असम राज्य में स्थित मानस टाइगर रिजर्व भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। इस टीआर का कुल क्षेत्रफल 2837.10 वर्ग किमी. (कोर एरिया 526.22 वर्ग किमी तथा बफर एरिया 2310.88 वर्ग किमी) है।
22- भारत के किस राज्य में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व है?
मध्य प्रदेश भारत में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में है, जहाँ 09 टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, सतपुड़ा, संजय धुबरी, वीरांगन दुर्गावती, पेंच, रातापानी और मानस टाइगर रिवर्ज है।
23- भारत के किस टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक टाइगर पाये जाते हैं?
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों की जनगणना वर्ष 2022 के अनुसार भारत का सबसे अधिक 260 बाघ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पाया गया है।
24- भारत में अधिकतम बाघ आबादी वाले शीर्ष 5 राज्य कौन सा है?
भारत में अधिकतम बाघ आबादी वाले शीर्ष 5 राज्य है – मध्य प्रदेश (785), उत्तराखंड (560), कर्नाटक (524), महाराष्ट्र (444), तमिलनाडु (306) तथा उत्तर प्रदेश (205)
25- भारत में अधिकतम बाघ आबादी वाले शीर्ष 10 टाइगर रिजर्व कौन से हैं?
भारत में अधिकतम बाघ आबादी वाले शीर्ष 10 टाइगर रिजर्व है – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (260) बांदीपुर (150), नागरहोल (141), बांधवगढ़ (135), दुधवा (135), मुदुमलई (114), कान्हा (105), काजीरंगा (104), सुंबदबन (100) तोडाबा (97)
26- भारत के कितने टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क भी है?
29 टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व दोनों हैं।
27- भारत में किस वर्ष में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व का गठन किया गया है?
वर्ष 2008-09 में भारत में सबसे अधिक 10 टाइगर रिजर्व अधिसूचित किया गया है। जिसमें काजीरंगा, सतकोशिया, अन्नामलाई, मुदुमलई, उंदती-सीतानदी, अचानकमार, संजय धुबरी, नागरहोल, काली, परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व।
28- वर्तमान में भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?
जनवरी 2025 तक, भारत में अब कुल 58 बाघ अभ्यारण्य हैं, जो लगभग 82767.64 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्र को सुरक्षित रखते हैं। मध्य प्रदेश का रातापानी वन्य जीव अभ्यारण्य भारत को 57वां टाइगर रिजर्व तथा माधव टाइगर रिजर्व भारत का 58वां और नवीनतम टाइगर रिजर्व है।
भारत में राज्यवार बाघों की जनसंख्या सूची
राज्य एवं क्षेत्र | बाघों की जनसंख्या (जनगणना वर्ष 2022) |
---|---|
शिवालिक पहाड़ियाँ और गंगा मैदान क्षेत्र | |
उत्तराखंड | 560 |
उत्तर प्रदेश | 205 |
बिहार | 54 |
शिवालिक गंगा योग | 819 |
मध्य भारत और पूर्वी घाट क्षेत्र | |
मध्य प्रदेश | 785 |
महाराष्ट्र | 444 |
राजस्थान | 88 |
आंध्र प्रदेश | 63 |
तेलंगाना | 21 |
ओडिशा | 20 |
छत्तीसगढ़ | 17 |
झारखंड | 1 |
मध्य भारत योग | 1439 |
भारत के पश्चिम घाट क्षेत्र | |
कर्नाटक | 563 |
तमिलनाडु | 306 |
केरल | 213 |
गोवा | 5 |
पश्चिम घाट योग | 1087 |
उत्तर पूर्वी पहाड़ियाँ और ब्रम्हापुत्र बाढ़ के मैदान क्षेत्र | |
असम | 225 |
अरूणाचल प्रदेश | 9 |
मिजोरम | 0 |
नागालैंड | 0 |
उत्तर पश्चिम बंगाल | 2 |
उत्तर पूर्वी पहाड़ियाँ और ब्रम्हापुत्र मैदान योग | 236 |
सुंदरबन | 101 |
महायोग (भारत में कुल टाइगरों की संख्या) | 3682 |
बाघों की सबसे अधिक संख्या मध्य प्रदेश में है जहाँ 785 बाघ है। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है। बाघों की संख्या के आधार पर अन्य राज्यों में कर्नाटक 563, उत्तराखंड 560, महाराष्ट्र 444, तमिलनाडू 306, केरल 213, असम 225, उत्तर प्रदेश 205, पश्चिम बंगाल 103, राजस्थान 88, आंध प्रदेश 63 शामिल है।
टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या के आधार पर जिम कार्बेट में 260, बांदीपुर में 150, नागरहोल में 141, बांधवगढ़ में 135, दुधवा में 135, मुदुमलाई में 114, कान्हा में 105, काजीरंगा में 104, सुंदरबन में 100, तोडाबा में 97, सत्यमंगलम में 85, पेंच (मध्य प्रदेश) 77, पीलीभीत में 63, मानस और नागार्जुन सागर श्रीशैलम में 58-58, मेलघाट ओर रंणथंभौर में 57-57, पन्ना में 55, वाल्मिकी और राजाजी में 54-54, सतपुड़ा में 50, पेंच (महाराष्ट्र) 48, संजय धुबरी में 41, बिलिगिरी रंगनाथ मंदिर 37, पराम्बिकुलम में 31, पेरियार में 30, भद्रा में 28, सरिस्का में 19, काली में 17, सिमलीपाल, अन्नामलाई और ओरंग में 16-16 अमराबाद और श्रीविल्लीपुथुर मेगामलाई में 12-12 नवेगांव नागजीरा में 11 और इसके अतिरिक्त अन्य बाघ अभ्यारण में 9 से लेकर 1 बाघ पाये गये हैं।
भारत के टाइगर रिजर्व जो नेशनल पार्क भी हैं
भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (1936) वर्ष 1973 में शुरू की गई प्रोजेक्ट टाइगर पहल के तहत् भारत का पहला टाइगर रिवर्ज होने का गौरव प्राप्त है।
इसके अलावा 1973-74 में 06 और राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व की श्रेणी में शामिल किया गया था।
जिसमें मानस टाइगर रिजर्व (असम), सिमलीपाल टाइगर रिजर्व (ओडिशा) रणथंभौर टाइगर रिजर्व (राजस्थान) सुंदरबन टाइगर रिजर्व (पश्चिम बंगाल) कान्हा टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश) बांदीपुर टाइगर रिजर्व (कर्नाटक) है।
वर्तमान में भारत के 109 राष्ट्रीय उद्यानों में से 29 राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित हैं।
भारत के नेशनल पार्क जो टाइगर रिजर्व भी की सूची
क्र. | राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व दोनों | राज्य | राष्ट्रीय उद्यान घोषित वर्ष | टाइगर रिजर्व घोषित वर्ष |
---|---|---|---|---|
1 | काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व | असम | 1974 | 2008-09 |
2 | मानस राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | असम | 1990 | 1973-74 |
3 | ओरंग राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | असम | 1999 | 2016 |
4 | नामेरी राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | असम | 1998 | 1999-2000 |
5 | सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | ओडिशा | 1980 | 1973-74 |
6 | नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | अरुणाचल प्रदेश | 1983 | 1982-83 |
7 | अन्नामलाई राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | तमिलनाडु | 1989 | 2008-09 |
8 | मुदुमलई राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | तमिलनाडु | 1990 | 2008-09 |
9 | गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व | छत्तीसगढ़ | 1981 | 2024 |
10 | इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | छत्तीसगढ़ | 1982 | 1982-83 |
11 | कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | उत्तराखंड | 1936 | 1973-74 |
12 | राजाजी राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | उत्तराखंड | 1983 | 2015 |
13 | दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | उत्तर प्रदेश | 1977 | 1987-88 |
14 | रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | राजस्थान | 1980 | 1973-74 |
15 | सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | राजस्थान | 1982 | 1978-79 |
16 | मुकंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | राजस्थान | 2006 | 2013-14 |
17 | सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | पश्चिम बंगाल | 1984 | 1973-74 |
18 | बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | पश्चिम बंगाल | 1992 | 1982-83 |
19 | वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | बिहार | 1978 | 1989-90 |
20 | ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | महाराष्ट्र | 1955 | 1993-94 |
21 | सतपुड़ा टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | मध्य प्रदेश | 1981 | 1999-2000 |
22 | कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | मध्य प्रदेश | 1955 | 1973-74 |
23 | संजय धुबरी राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | मध्य प्रदेश | 1981 | 2008-09 |
24 | पन्ना राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | मध्य प्रदेश | 1981 | 1994-95 |
25 | बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | मध्य प्रदेश | 1968 | 1993-94 |
26 | पेंच राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र | 1975 | 1992-93 |
27 | बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | कर्नाटक | 1974 | 1973-74 |
28 | नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | कर्नाटक | 1988 | 2008-09 |
29 | पेरियार राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व | केरल | 1982 | 1978-79 |
Tiger Reserve FAQs
1- भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा है?
भारत का पहला टाइगर रिजर्व (टीआर) नैनीताल जिले के उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व है, जिसे 1974-74 में स्थापित किया गया था।
यह भारत और एशिया महाद्वीप के पहला नेशनल पार्क जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का हिस्सा है, जिसे 1936 में लुप्तप्राय बंगाल टाइगर के संरक्षण के लिए के लिए बनाया गया था।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का कोर जोन 821.99 वर्ग किमी, बफर जोन 466.32 वर्ग किमी तथा इसका कुल क्षेत्रफल 1288.31 वर्ग किलोमीटर है।
2- भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?
भारत में 58 टाइगर रिजर्व हैं।
भारत में वर्तमान में जनवरी 2025 की स्थिति में 58 टाइगर रिजर्व हैं।
यह संख्या हाल ही में बढ़ी है 03 दिसंबर 2024 को रातापानी भारत का 57वां तथा मध्य प्रदेश का 08वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
दिसंबर 2024 में एनटीसीए की तकनीकी समिति ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिलें में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व के रूप में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
माधव टाइगर रिजर्व भारत का 58वां टाइगर रिजर्व तथा मध्य प्रदेश का 09 टाइगर रिजर्व होगा।
3- भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3296.31 वर्ग किलोमीटर है।
यह टाइगर रिजर्व 1983 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत् संरक्षित क्षेत्र में शामिल किया गया था। वर्ष 2022 की टाइगर जनगणना में यहां 58 टाइगर पाये गये थे।
4- भारत का सबसे छोटा टाइगर रिवर्ज (बाघ अभ्यारण्य) कौन सा है?
भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व असम में स्थित नामेरी टाइगर रिजर्व है जिसका कुल क्षेत्रफल 464 वर्ग किमी. है।
5- भारत के किस राज्य में बाघों की आबादी सबसे अधिक है?
भारत में सबसे अधिक टाइगर मध्य प्रदेश में है, जहाँ इनकी संख्या 785 है। बाघों की सबसे अधिक आबादी होने के कारण मध्य प्रदेश को “टाइगर स्टेट” के रूप में जाना जाता है।
6- भारत के किस रिजर्व में सबसे अधिक टाइगर पाए जाते हैं?
भारत में सबसे अधिक टाइगर कार्बेट टाइगर रिजर्व में पाए जाते हैं, जहाँ 260 टाइगर हैं।
इसके बाद बांदीपुर में 150, नागरहोल में 141, बांधवगढ़ में 135, दुधवा में 135, मुदुमलाई में 114, कान्हा में 105, काजीरंगा में 104, सुंदरबन में 100 टाइगर पाया गया है।
7- भारत का 56वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?
केन्दीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 18 नवंबर 2024 को अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ के गुरू घासीदास-तमोर पिंगला वन्य जीव अभ्यारण को बाघ अभ्यारण्य (टाइगर रिजर्व) बनाया है।
यह छत्तीसगढ़ का चौथा और देश का 56वां टाइगर रिजर्व है।
8- भारत में आकार के आधार पर पहला, दुसरा और तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?
भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व आंध्र प्रदेश में स्थित नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (3296.31 वर्ग किमी.), दूसरा असम में स्थित मानस टाइगर रिजर्व (2837.10 वर्ग किमी.) तथा छत्तीसगढ़ में स्थित गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व (2829.38 वर्ग किमी.) भारत का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।