इसरो के नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? नेशनल हल्दी बोर्ड के पहले अध्यक्ष कौन है? एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर कहाँ है? ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत का कौन सा रैंक है?
One Liners Current Affairs Hindi January 2025 जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस, जनवरी 2025 में घटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने
जनवरी 2025 मंथली करेंट अफेयर्स समसामयिक
मनु भाकर, हरमनप्रीत, प्रवीण और गुगेश को खेल रत्न पुरस्कार 2025
02 जनवरी 2025 को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 2024 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा करते हुए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना है।
05 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड, इनमें 02 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए चुना है।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें से रिकॉर्ड 17 पैरा एथलीट हैं।
विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार दिया गया।
भुवनेश कुमार UIDAI के नए CEO
01 जनवरी 2025 को भुवनेश कुमार ने यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया UIDAI के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर CEO का कार्यभार संभाला।
भारत और नेपाल के बीच सूर्य किरण संयुक्त सैन्य अभ्यास
भारत और नेपाल के मध्य 31 दिसंबर को संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का 18वां संस्करण हुआ।
सूर्य किरण का यह सैन्य अभ्यास नेपाल के सलझंडी में 31 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक हुआ।
सूर्य किरण का 17वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।
इंडोनेशिया ब्रिक्स समूह का 10वां पूर्णकालीन सदस्य बना
06 जनवरी 2025 को ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने इंडोनेशिया को पूर्ण सदस्य होने की घोषणा की।
इसके साथ ब्रिक्स में अब 10 देश – ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिश्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं।
ब्राजील वर्ष 2025 के ब्रिक्स का अध्यक्ष है।
18वां प्रवासी भारतीय दिवस ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित
09 जनवरी 2025 को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
वर्ष 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया था।
मध्य प्रदेश की सरकार की नई पार्थ योजना शुरू किया
08 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी कम करने के लिए पुलिस, आर्मी में भर्ती के लिए “पार्थ योजना” शुरू किया।
इस योजना के तहत् राज्य में 10 स्थानों पर पार्थ केन्द्र खोलेगी जो भारतीय सेना, केन्द्रीय पुलिस बल, अर्धसैनिक बल में जाने के इच्छुक युवाओं को शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण दिलाएगी।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत 85वें स्थान पर
10 जनवरी 2025 को जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत 85वें स्थान पर पहुंच गया है। इस साल भारत की रैकिंग पांच पायदान नीचे खिसक गई है।
वर्ष 2024 में भारत का स्थान 80वां था।
भारतीय पासपोर्ट धारक अब 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
इस सूची में सिंगापुर लगातार दो वर्षों तक दुनिया का सबसे शाक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर है। सिंगापुर का पासपोर्ट धारक 195 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकता है।
सूची में जापान दूसरे स्थान पर है जिसके पासपोर्ट धारक 193 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
भारत में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का गठन
भारत सरकार ने 14 जनवरी 2025 को हल्दी के नए उत्पादों के विकास और अनुसंधान के लिए नेशनल हल्दी बोर्ड National Turmeric Board (NTB) का गठन किया है।
नेशनल हल्दी बोर्ड के पहले अध्यक्ष पल्ले गंगा रेड्डी को बनाया गया है।
नेशनल हल्दी बोर्ड का मुख्यालय निजामाबाद तेलंगाना में स्थापित किया गया है।
नेशनल हल्दी बोर्ड हल्दी की खेती से जुड़े किसानों के कल्याण और उत्तम क्वॉलिटी के साथ-साथ निर्यात पर ध्यान रखेगा।
01 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग बनाने की मंजूरी
केन्द्र सरकार ने 16 जनवरी 2025 को आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है।
7वां वेतन आयोग 01 जनवरी 2016 को लागू हुआ था। भारत में हर 10 साल के बाद सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए वेतन आयोग का गठन किया जाता है जिसके आधार पर वर्तमान में प्रचलित मंहगाई दरों एवं अन्य पक्षों को ध्यान में रखकर न्यूनतम वेतन एवं पेंशन का निर्धारण किया जाता है।
07वां वेतन आयोग का गठन भारत के यूपीए के शासन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 28 फरवरी 2014 को किया गया था।
07वां वेतन आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार माथुर थे।
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के नए महानिदेशक
केन्द्र सरकार ने 19 जनवरी 2025 को असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का महानिदेशक नियुक्त किया।
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 30 नंवबर 2027 तक रहेगा।
31 दिसंबर 2024 को अनीश दयाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद वितुल कुमार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का कार्यवाहक प्रभार दिया गया था।
27.07.1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस के नाम से इसकी स्थापना हुई थी। 28.12.1949 को इसका नाम केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हो गया था।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है। जिसमें 3 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने
20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने। डोनाल्ड ट्रम्प का यह दूसरा कार्यकाल है, इससे पहले वर्ष 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 78 वर्ष की आयु में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं।
One Liners Current Affairs Hindi January 2025
खेल रत्न पुरस्कार 2024 से किन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया? मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार तथा गुकेश डी
भारत के पहले कांच पुल (ग्लास ब्रिज) का अनावरण किस राज्य में किया गया? तमिलनाडु
सूर्य किरण सैन्य अभ्यास किस देश के मध्य होता है? भारत और नेपाल के मध्य
हाल ही में इसरो के नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? वी. नारायणन को
18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन भारत के किस शहर में किया गया? भुवनेश्वर (ओडिशा)
विश्व हिंदी दिवस 2025 का थीम है? हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज (A Global Voice of Unity and Cultural Pride) (विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी)
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के नए CEO नियुक्त किए गए? भुवनेश कुमार
नेशनल हल्दी बोर्ड के पहले अध्यक्ष कौन है? पल्ले गंगा रेड्डी
नेशनल हल्दी बोर्ड का मुख्यालय कहाँ है? निजामाबाद तेलंगाना
हाल ही में कौन भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के नए बैटिंग कोच कौन बने? सितांशु कोटक
(भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, बॉलिंग कोच-मोर्ने मोर्केल, टी दिलीप-फील्डिंग कोच)
हाल ही में कौन सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने है? नोवाक जोकाविच (सितम्बर 2024 में जोकाविच यूएस ओपन जीतकर अपने करियर का कुल 24वां ग्रैंड स्लैम जीते थे)
भारत में 01 जनवरी 2026 से कौन सा वेतन आयोग लागू होगा? 08 वां वेतन आयोग (01 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2035 तक के लिए)
केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कितनी नई रिजर्व बटालियन बनाने की मंजूरी दी है? 02 रिवर्ज बटालियन (CISF में अब बटालियन की संख्या 15 हो जायेगा)
एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर कहाँ है? नवी मुंबई महाराष्ट्र में
हाल ही में कौन अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने है? डोनाल्ड ट्रम्प
हाल ही कौन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के अध्यक्ष बने? धनंजय सिंह
गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि कौन है? इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो
किस शहर के वर्जिन नारियल तेल को जीआई टैग से सम्मानित किया गया है? निकोबार
शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी करने वाला देश कौन सा है? भारत
सीआरपीएफ के नए महानिदेशक कौन है? ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
ब्रिक्स का 09वां भागीदार देश कौन सा बना है? नाइजीरिया
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में भारत का कौन सा रैंक है – चौथा (पहला स्थान संयुक्त राज्य अमेरिका, दुसरा स्थान रूस, तीसरा स्थान चीन)
हाल ही में कौन बीसीसीआई के नए लोकपाल बने? अरूण मिश्रा (सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति)
जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 जनवरी – वैश्विक परिवार दिवस
04 जनवरी – विश्व ब्रेल दिवस
05 जनवरी – राष्ट्रीय पक्षी दिवस
06 जनवरी – राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस, विश्व युद्ध अनाथ दिवस
08 जनवरी – पृथ्वी परिभ्रमण दिवस
09 जनवरी – प्रवासी भारतीय दिवस
10 जनवरी – विश्व हिंदी दिवस
12 जनवरी – राष्ट्रीय युवा दिवस
15 जनवरी – भारतीय सेना दिवस
20 जनवरी – पेंगुइन जागरूकता दिवस
21 जनवरी – त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर का स्थापना दिवस
23 जनवरी – राष्ट्रीय पराक्रम दिवस
24 जनवरी – अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस, उत्तर प्रदेश दिवस
25 जनवरी – राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, हिमाचल दिवस
26 जनवरी – भारत का गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
27 जनवरी – विध्वंस के शिकार लोगों की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र दिवस
30 जनवरी – शहीद दिवस, विश्व कुष्ठ दिवस
31 जनवरी – अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस