भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 2024 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा करते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज के विश्व चैंपियन डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया है।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें से रिकॉर्ड 17 पैरा एथलीट हैं।
विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान करेंगी।
भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार एक नजर में
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। वर्ष 1991-92 में स्थापित यह पुरस्कार भारत के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था पहले यह पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।
06 अगस्त 2021 को भारत सरकार ने इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा है। पुरस्कार विजेताओं का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 04 वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ता को प्रदान किया जाता है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को 25 लाख रूपये और पदक से सम्मानित किया जाता है।
खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वाेच्च खेल सम्मान है।
सबसे पहला खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 1991-92 में शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था।
1991 से 2024 तक कुल 62 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अर्जुन पुरस्कार
भारत सरकार द्वारा वर्ष 1961 से दिया जाना वाला यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में खेल, नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है।
अर्जुन पुरस्कार भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है।
अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को 15 लाख रूपये, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।
वर्ष 1961 से 2024 तक कुल 1000 खिलाड़ियों तथा टीम को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)
अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो खेल करियर से सन्यास लेने के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देते रहते हैं।
वर्ष 1995 से अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) की शुरूआत हुई है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार
द्रोणाचार्य पुरस्कार उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करते हुए एथलीटों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाते हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 1985 में स्थापित किया गया था।
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 15 लाख रूपये, द्रोणाचार्य का एक कांस्य प्रतिमा से सम्मानित किया जाता है।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी वर्ष 1956-57 में शुरू किया गया था। सबसे पहले इस पुरस्कार के विजेता बॉम्बे विश्वविद्यालय है।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी विजेता को 15 लाख रूपये, और पदक से सम्मानित किया जाता है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की सूची
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 के विजेता
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | प्रतिस्पर्धा (खेल) |
---|---|---|
1 | सुश्री मनु भाकर | निशानेबाजी (शूटिंग) |
2 | श्री गुकेश डी | शतरंज |
3 | श्री हरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
4 | श्री प्रवीण कुमार | पैरा-एथलेटिक्स |
अर्जुन पुरस्कार 2024 के विजेता
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | प्रतिस्पर्धा (खेल) |
---|---|---|
1 | सुश्री ज्योति याराजी | एथलेटिक्स |
2 | सुश्री अनु रानी | एथलेटिक्स |
3 | सुश्री नीतू | मुक्केबाजी |
4 | सुश्री स्वीटी | मुक्केबाजी |
5 | सुश्री वंतिका अग्रवाल | शतरंज |
6 | सुश्री सलीमा टेटे | हॉकी |
7 | श्री अभिषेक | हॉकी |
8 | श्री संजय | हॉकी |
9 | श्री जरमनप्रीत सिंह | हॉकी |
10 | श्री सुखजीत सिंह | हॉकी |
11 | श्री राकेश कुमार | (पैरा तीरंदाजी) |
12 | सुश्री प्रीति पाल | पैरा-एथलेटिक्स |
13 | सुश्री जीवनजी दीप्ति | पैरा-एथलेटिक्स |
14 | श्री अजीत सिंह | पैरा-एथलेटिक्स |
15 | श्री सचिन सरजेराव खिलारी | पैरा-एथलेटिक्स |
16 | श्री धरमबीर | पैरा-एथलेटिक्स |
17 | श्री प्रणव सूरमा | पैरा-एथलेटिक्स |
18 | श्री एच होकाटो सेमा | पैरा-एथलेटिक्स |
19 | सुश्री सिमरन | पैरा-एथलेटिक्स |
20 | श्री नवदीप | पैरा-एथलेटिक्स |
21 | श्री नितेश कुमार | पैरा-बैडमिंटन |
22 | सुश्री तुलसीमथी मुरुगेसन | पैरा-बैडमिंटन |
23 | सुश्री नित्या श्री सुमति सिवान | पैरा-बैडमिंटन |
24 | सुश्री मनीषा रामदास | पैरा-बैडमिंटन |
25 | श्री कपिल परमार | पैरा-जूडो |
26 | सुश्री मोना अग्रवाल | पैरा-शूटिंग |
27 | सुश्री रुबीना फ्रांसिस | पैरा-शूटिंग |
28 | श्री स्वप्निल सुरेश कुसाले | निशानेबाजी (शूटिंग) |
29 | श्री सरबजोत सिंह | निशानेबाजी (शूटिंग) |
30 | श्री अभय सिंह | स्क्वाश |
31 | श्री साजन प्रकाश | तैराकी |
32 | श्री अमन सहरावत | कुश्ती |
अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) 2024 के विजेता
क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | प्रतिस्पर्धा (खेल) |
---|---|---|
1 | श्री सुच्चा सिंह | एथलेटिक्स |
2 | श्री मुरलीकांत राजाराम पेटकर | पैरा-तैराकी |
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024 के विजेता (खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए)
द्रोणाचार्य पुरस्कार नियमित श्रेणी
क्रमांक | नाम | प्रतिस्पर्धा (खेल) |
---|---|---|
1 | श्री सुभाष राणा | पैरा-शूटिंग |
2 | सुश्री दीपाली देशपांडे | शूटिंग |
3 | श्री संदीप सांगवान | हॉकी |
द्रोणाचार्य पुरस्कार आजीवन श्रेणी
क्रमांक | नाम | प्रतिस्पर्धा (खेल) |
---|---|---|
1 | श्री एस मुरलीधरन | बैडमिंटन |
2 | श्री अर्मांडो एग्नेलो कोलाको | फ़ुटबॉल |
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2024 के विजेता
क्रमांक | संस्था का नाम |
---|---|
1 | फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया |
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2024 के विजेता
क्रमांक | विश्वविद्यालय का नाम | स्थान (पद) |
---|---|---|
1 | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय | समग्र विजेता विश्वविद्यालय |
2 | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (पीबी) | प्रथम रनर अप विश्वविद्यालय |
3 | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर | द्वितीय रनर अप विश्वविद्यालय |