विधि सचिव नियुक्त होने वाली भारत की पहली महिला कौन है? अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 का थीम? वनतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर किस राज्य में है? हाल ही में OpenAI ने अपना सबसे एंडवास AI मॉडल कौन सा पेश किया है? वेटलैंड को संरक्षित करने के लिए रामसर अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय कौन है?
One Liners Current Affairs Hindi March 2025 मार्च माह के महत्वपूर्ण दिवस, Current Affairs March 2025, मार्च 2025 में घाटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने
मार्च 2025 मंथली करेंट अफेयर्स
हाल ही में 97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवॉर्ड) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड किसे मिला? अनोरा (इसके अलावा इस फिल्म ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म एडिटिंग का पुरस्कार जीता)
97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवॉर्ड) में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड किसे मिला? एड्रिअन ब्रॉडी को
97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवॉर्ड) में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड किसे मिला? मिकी मेडिसन को
हाल ही में किसे नए रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के रूप में नियुक्त किया गया है? डॉ. मयंक शर्मा
राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक कहाँ आयोजित किया गया? गिर राष्ट्रीय उद्यान में (गुजरात)
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाँ दुनिया के सबसे बड़ा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया? वनतारा (गुजरात में यहाँ 2000 से अधिक लुप्तप्राय वन्यप्राणियों के लिए आश्रय होगा)
वनतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर किस राज्य में है? जामनगर में (गुजरात)
कौन सी भारतीय एथलीट इनडोर शॉट पुट में 16 मीटर से अधिक थ्रो करने वाली पहली भारतीय महिला बनी? कृष्णा जयशंकर
कौन भारतीय वायुसेना के जागुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी नियुक्त पाने वाली पहली महिला पायलट बन है? फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह
हाल ही में कहाँ डेजर्ट हंट 2025 सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया? जोधपुर में (राजस्थान)
रणजी ट्राफी 2024-25 टूर्नामेंट किस टीम ने जीता? विदर्भ की टीम ने (केरल को हराकर) विदर्भ की टीम की यह तीसरी जीत है इससे पहले 2017-18 तथा 2018-19 में खिताब जीता था।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 का आयोजन कहाँ किया गया? 03 से 06 मार्च 2025 तक स्पेन के बार्सिलोन में
हाल ही में कौन उरूग्वे के नए राष्ट्रपति बने? यमांडू ओरसी
विश्व वन्यजीव दिवस 2025 की थीम क्या है? “वन्यजीव संरक्षण वित्तः लोगों और ग्रह में निवेश” (Wildlife Conservation Finance: Investing in People and Planet)
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय वन्यजीव रेफरल सेंटर की आधारशिला कहाँ रखी? जूनागढ़ में (गुजरात)
हाल ही में पहली बार जारी अनुमान रिपोर्ट के अनुसार भारत में नदी डॉल्फिन की संख्या कितनी है? 6327 डॉल्फिन
हाल ही में किस केन्द्र शासित प्रदेश द्वारा महिला समृद्धि योजना के तहत् 2500 प्रतिमाह महिलाओं को दिया जाने की शुरूआत किया गया? दिल्ली (08 मार्च 2025 से)
हाल ही में किसे नवरत्न कंपनी का दर्जा मिला? इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) को 25वीं तथा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) को 26वीं नवरत्न कंपनी का दर्जा मिला।
वेटलैंड को संरक्षित करने के लिए रामसर अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय कौन है? जयश्री वेंकटेशन
ग्लोबल एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 के अनुसार भारत की सबसे प्रदूषित राजधानी कौन सी है? दिल्ली
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की अनुसार मार्च 2025 में भारत की तीसरी सबसे अमीर भारतीय कौन है? रोशनी नाडार मल्होत्रा (एचसीएल ग्रुप के संस्थापक शिव नाडार की बेटी)
शौर्य यात्रा क्या है? भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे लंबी 3900 किलोमीटर बाइक रैली जो अरूणाचल प्रदेश से विजयनगर के मध्य तय किया जायेगा।
हाल ही में भारत के नए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल किसे नियुक्त किया गया है? अनिल सिंह
हाल ही में भारत और किर्गिजस्तान के बीच कौन सी 12वीं संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 10 से 23 मार्च 2024 के बीच किर्गिजस्तान में आयोजित किया गया? खंजर – 12 (Khanjar XII)
भारत की पहली हाइड्रोजन पावर ट्रेन कहाँ चलेगी? हरियाणा के जींद सोनीपत में।
हाल ही में YouGov की इंडिया वैल्यू रैकिंग के अनुसार भारत की एकमात्र FMCG ब्रांड कौन है? अमूल (तीसरा, पहला – अमेजन, दूसरा – फ्लिपकार्ट है)
हाल ही में कनाडा का 24वां प्रधानमंत्री किसे चुना गया है? मार्क कार्नी
हाल ही में किसे सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? जॉयमलय बागची
हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरू सिटी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर क्या किस प्रधानमंत्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया? डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरू विश्वविद्यालय
हाल ही में FIDE विश्व जूनियर चेस चैंपियनशिपक का खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय कौन बने? प्रणव वेकंटेश (इससे पहले विश्वनाथन आनंद, पेंटला हरिकृष्णा तथा अभिजीत गुप्ता ने यह खिताब जीता था)
हाल ही में भारत की कौन सी बीमा कंपनी तीसरा मजबूत बीमा ब्रांड बनी है? एलआईसी (LIC)
हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट हिफाजत शुरू किया है? पंजाब सरकार (इसके अंतर्गत 24X7 हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बच्चों को सहायता के लिए कार्य करना है)
हाल ही में मध्य प्रदेश का 9 वां टाइगर रिजर्व कौन बना है? माधव नेशनल पार्क (माधव टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का 09 वां और देश का 58 वां टाइगर रिजर्व है)
भारत के सभी टाइगर रिजर्व के बारे में जाने
हाल ही में किस राज्य सरकार ने देश में पहली बार सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए करियर और मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग की शुरूआत की है? आंध्र प्रदेश
हाल ही में असम सरकार ने जीरो सेमीकंडक्टर परियोजना का नाम बदलकर किसके नाम पर रखने का निर्णय लिया है? स्वर्गीय रतन टाटा के नाम पर
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बारबाडोस ने किस सम्मान से सम्मानित किया है? ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
हाल ही में भारत सरकार ने उत्तराखंड में कौन सी दो रोपवे प्राजेक्ट्स को मंजूरी दी है? केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब रोपवे को
हाल ही में इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में पहला शोरूम कहाँ खोलने के लिए फाइनल किया है? मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्लेक्स (बीकेसी) दूसरा शो रूम दिल्ली में खोला जायेगा।
विधि सचिव नियुक्त होने वाली भारत की पहली महिला कौन है? अंजू राठी राणा (भारतीय कानूनी सेवा) की अधिकारी
हाल ही में किसे गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) का सीईओ नियुक्त किया गया है? अजय भादू को
हाल ही में किस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को लॉरियस कमबैक ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है? ऋषभ पंत को
हाल ही कौन सा भारतीय क्रिकेटर 300 वनडे खेलने वाले बल्लेबाज बना? विराट कोहली
भारत का पहला सोलर मिशन कौन सा है? आदित्य एल-1
हाल ही में OpenAI ने अपना सबसे एंडवास AI मॉडल कौन सा पेश किया है? GPT – 4.5
हाल ही में कहाँ देश का सबसे बड़ा रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम स्टेशन तैयार होने वाला है? सराय काले खां में
हाल ही में सेबी (SEBI) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? तुहिन कांत पांड को
हाल ही में कौन एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 व्यस्त हवाई अड्डों में आठवें स्थान पर है? दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
हाल ही में कौन सी कंपनी ने पहली क्वांटम चिप ओसेलॉट लॉन्च किया है? अमेजॉन ने
संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी वर्ल्ड हैप्पिनेस डे (20 मार्च) को जारी हैप्पिनेस इंडेक्स 2025 विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत का कौन सा स्थान है? भारत का 118वें स्थान पर (वर्ष 2024 में भारत का स्थान 126वां था) फिनलैंड लगातार 08वीं बार विश्व का सबसे खुशहाल देश बना है। दूसरे स्थान पर डेनमार्क, तीसरे स्थान पर आइसलैंड, चौथे स्थान पर स्वीडन और पाँचवें स्थान पर नीदरलैंड्स। पाकिस्तान का स्थान 109वां है।
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर किसे नियुक्त किया है? इंद्रनील भट्टाचार्य को
हाल ही इलॉन मस्क के स्पेसएक्स के आगामी मिशन के लिए किसे पहले भारतवंशी भाग लेंगे? शुभांशु शुक्ला
फिट इंडिया आइकन 2025 के लिए किस अभिनेता को नामित किया गया है? आयुष्मान खुराना को
हॉकी इंडिया द्वारा जमन लाल शर्मा अवॉर्ड 2024 से किसे सम्मानित किया है? प्रसार भारती को (हॉकी को बढ़ावा देने और प्रसारित करने के लिए)
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन सा स्क्वॉड लॉन्च किया है? शिष्टाचार स्क्वॉड
त्रिनिदाद और टोबैगो के 08वें प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ लिया? स्टुअर्ट यंग ने
हाल ही में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की अस्थायी सूची में भारत के कितने नए स्थानों को जोड़ा गया है? भारत के 6 स्थानों को (छत्तीसगढ़ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, तेलंगाना – मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर, अशोक कालीन शिलालेख स्थल, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर, बुंदेला राजवंष की महल और किले) वर्तमान में भारत में 43 स्थायी और 62 अस्थायी विश्व धरोहर स्थल है।
गोल्ड मर्करी पुरस्कार 2025 से किन्हें सम्मानित किया गया? तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (14वें)
सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए कौन रॉकेट छोड़ा गया था? इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी स्पेसएक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट
केन्द्रीय बैंकिंग, लंदन द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2025 से किसे सम्मानित किया है? भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को
हाल ही में शनि ग्रह पर कितने नए चांद मिल हैं? 128 नए चांद इसे मिलाकर शनि ग्रह में कुल 274 चन्द्रमा हो गए हैं।
महिला प्रीमियर लीग (Womens Premier League – WPL) 2025 का खिताब किस टीम ने जीता? मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल को पराजित कर
हाल ही में मॉरीशस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओषन से किस सम्मानित किया है? भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को
हाल ही में तेलुगु सिनेमा के किसे सुपरस्टार को लंदन के थिंक टैंक ब्रिज इंडिया द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया? चिरंजीवी को (भारतीय सिनेमा, सांस्कृतिक प्रभाव और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान के लिए)
एनआईआईटी विश्वविद्यालय के नए कुलाधिपति (अध्यक्ष) किसे नियुक्त किया गया है? अभिताभ कांत (नीति आयोग के पूर्व सीईओ)
हाल ही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) किसे नियुक्त किया गया है? विकास कौशल को
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (21 मार्च) 2025 का थीम कया है? “वन और भोजन” (Forests and Food)
विश्व जल दिवस (22 मार्च) 2025 का थीम क्या है? “ग्लेशियर संरक्षण” (Glacier Preservation For Peace)
विश्व गौरेया दिवस (20 मार्च) 2025 का थीम क्या है? “प्रकृति के नन्हें दूतों को श्रद्धांजलि” (A Tribute To Nature’s Tiny Messengers)
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली महिला अध्यक्ष किसे चुना गया है? क्रिस्टी कोवेंट्री (जिम्बाब्वे) को
11वीं एशियाई तैराकी चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा? गुजरात (अहमदाबाद में 01 से 15 अक्टूबर 2025 तक इस प्रतियोगिता में तैराकी, गोताखोरी, कलात्मक तैराकी और वाटर पोलो खेल शामिल है)
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 (मल्टी-स्पोर्ट इवेंट का दूसरा संस्करण) का कहाँ आयोजित होगा? नई दिल्ली में (20 से 27 मार्च 2025 तक)
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के शुभंकर का नाम क्या है? शुभंकर – उज्ज्वला (घरेलू गौरैया से प्रेरित)
स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? गुंटर ब्लॉशेल ( प्रसिद्ध जलविज्ञानी वियना यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर)
उत्तर भारत की पहली परमाणु परियोजना कहाँ स्थापित की जा रही है? गोरखपुर हरियाणा में
कबड्डी विश्व कप 2025 कहाँ आयोजित होगा? इंग्लैण्ड में (17 से 23 मार्च 2025 तक)
हाल ही में किस राज्य सरकार अपने युवाओं के राजीव युवा विकासम योजना की शुरूआत की है? तेलंगाना सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण
भारत और फ्रांस के बीच नौसैनिक अभ्यास ‘‘वरूण‘‘ का 23वां संस्करण कहाँ आयोजित होगा? अरब सागर में 19 से 22 मार्च 2025 तक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत का पहला पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट कहाँ स्थापित किया जाएगा? इंदौर
हाल ही में जारी हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार भारत की कौन सी महिला टॉप 10 अमीरों में शामिल हुई है? रोशनी नाडार (एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन) वे सबसे अमीर महिलाओं में 5वें स्थान पर पर और भारत में तीसरी सबसे अमीर है।
हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्ति
1 मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रूपए
2 गौतम अडाणी (अडाणी गु्रप) कुल संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रूपए
3 रोशनी नाडार (एचसीएल) कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रूपए
4 दिलीप सांघवी (सन फार्मास्युटिकल) कुल संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रूपए
5 अजीम प्रेमजी (विप्रो) कुल संपत्ति 2.2 लाख करोड़ रूपए
6 कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला) कुल संपत्ति 2.0 लाख करोड़ रूपए
7 साइरस एस पूनावाला (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) कुल संपत्ति 2.0 लाख करोड़ रूपए
8 नीरज बजाज (बजाज ऑटो) कुल संपत्ति 1.6 लाख करोड़ रूपए
9 रवि जयपुरिया (आरजे कॉर्प) कुल संपत्ति 1.4 लाख करोड़ रूपए
10 राधाकिशन दमानी (एवेन्यू सुपरमार्ट्स डीमार्ट) कुल संपत्ति 1.4 लाख करोड़ रूपए
औद्योगिक वित्त निगम का नया सीईओ (CEO) और एमडी (MD) नियुक्त किया गया है? राहूल भावे को
भारत की पहली सहकारी यूनिवर्सिटी कहाँ स्थापित होगी? आणंद (गुजरात में) इसका नाम त्रिभुवनदास किशीभाई पटेल यूनिवर्सिटी होगा।
भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद का पूर्णकालिक सदस्य किसे नियुक्त किया गया है? संजय कुमार मिश्रा (पूर्व ईडी निदेशक)
दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश कौन है? भारत (239 मिलियन मीट्रिक टन)
भारत सरकार ने किसे नया वित्त सचिव नियुक्त किया है? अजय सेठ को
हाल ही में किसे ओडिशा हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति जस्टिस हरीश टंडन को
59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2024 से किन्हे सम्मानित किया जायेगा? विनोद कुमार शुक्ल (छत्तीसगढ़ के हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि और उपन्यासकार) 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार (रामभद्राचार्य और गुलजार को)
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) कब से लागू होगा? 01 अप्रैल 2025 से (इस स्कीम में केन्द्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम 10,000 रूपए और अधिकतम पेंशन मूल वेतन का 50 प्रतिशत होगा)
विश्व मौसम विज्ञान दिवस (23 मार्च) 2025 का थीम क्या है? प्रारंभिक चेतावनी के अंतर को एक साथ पाटना (Closing the Early Warning Gap Together)
विश्व छय दिवस (24 मार्च) 2025 का थीम क्या है? हॉ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैंःप्रतिबद्ध, निवेश, परिणाम (Yes! We Can End TB: Commit, Invest, Deliver )
नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य किसे नियुक्त किया गया है? राजीव गौबा को
अभ्यास इन्द्र भारत और कौन से देश का द्विपीक्षीय नौसैनिक अभ्यास है? रूस का
अभ्यास इंद्र का 14वां संस्करण कब और कहाँ होगा? चेन्नई में 28 मार्च से 02 अप्रैल 2025 तक
मार्च माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 मार्च – विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस, विश्व समुद्री घास दिवस, शून्य भेदभाव दिवस
02 मार्च – विश्व किशोर मानसिक स्वास्थ्य दिवस
03 मार्च – विश्व वन्यजीव दिवस, विश्व श्रवण दिवस, राष्ट्रीय रक्षा दिवस
04 मार्च – राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, राष्ट्रीय व्याकरण दिवस
05 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस
06 मार्च – राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस
08 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
12 मार्च – धूम्रपान निषेध दिवस
14 मार्च – पाई दिवस
15 मार्च – विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, विश्व नींद दिवस
16 मार्च – राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
18 मार्च – आयुध निर्माण दिवस
19 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक दिवस
20 मार्च – विश्व गौरेया दिवस, विश्व खुशहाली दिवस
21 मार्च – विश्व वानिकी दिवस, विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, विश्व कविता दिवस
22 मार्च – विश्व जल संरक्षण दिवस, बिहार दिवस
23 मार्च – विश्व मौसम विज्ञान दिवस, शहीद दिवस
24 मार्च – विश्व टी.बी दिवस, ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस
27 मार्च – विश्व थियेटर (रंगमंच) दिवस
28 मार्च – विश्व पियानो दिवस
30 मार्च – राजस्थान दिवस
31 मार्च – एफिल टॉवर दिवस