India all States and UTs Lok Sabha, Rajya Sabha, Vidhan Sabha, Vidhan Parishad Seats

India All State and UTs Lok Sabha, Rajya Sabha, Vidhan Sabha, Vidhan Parishad 2023

भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा एवं विधान परिषद सीटे 2023

लोक सभा भारत के द्विसदनीय संसद का निचला सदन है। लोक सभा के सदस्य अपने.अपने निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक वयस्क सार्वभौमिक मताधिकार द्वारा पांच साल तक या जब तक राष्ट्रपति केन्द्रीय मंत्री परिषद की सलाह पर सदन को भंग नहीं कर देते, तब तक वे अपनी सीटों पर बने रहते हैं। 

भारत के संविधान द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्यता 552 है सर्वप्रथम 1950 में लोकसभा की 500 सीटें थी। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। 1952 से 2020 के मध्य में भारत सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा एंग्लो इंडियन समुदाय के 2 अतिरिक्त सदस्यों को भी नामित किया जाता था जिसे 104 वें संविधान संशोधन अधिनियम 2019 द्वारा जनवरी 2020 में समाप्त कर दिया गया। वर्तमान में लोकसभा की कुल 543 सीटें है। 

प्रथम लोक सभा 1952 पहले आम चुनाव होने के बाद देश को पहली लोकसभा मिली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 364 सीटों के साथ जीत हासिल कर लोक सभा में सबसे बड़ी पार्टी थी और जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। 

भारत के प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को उसकी जनसंख्या के आधार पर लोक सभा सदस्य मिलते है। वर्तमान में यह वर्ष 1971 की जनसंख्या पर आधारित है। अगली बार लोक सभा के सदस्यों की संख्या वर्ष 2026 के जनसंख्या के आधार पर निर्धारित किया जायेगा। 

वर्तमान में राज्यों के हिसाब से लोकसभा की सबसे अधिक सीटे उत्तरप्रदेश में हैं जहां लोक सभा के 80 सीट है। केन्द्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक लोक सभा सीट जम्मू कश्मीर में 5 सीट है। राज्यों में सबसे कम लोक सभा सीट वाला राज्य मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में मात्र 1-1 लोक सभा की सीटें है। 

वर्तमान में भारत के  28 राज्यों में लोक सभा के 524 सीटेंऔर केन्द्रशासित प्रदेशों में लोक सभा की 19 सीटें इस प्रकार कुल 543 सीटें है।

India all States and UTs Lok Sabha, Rajya Sabha, Vidhan Sabha, Vidhan Parishad Seats

राज्य सभा भारतीय संसद की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। राज्य सभा में 245 सदस्य होते हैं। जिनमे 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं। इन्हें नामित सदस्य कहा जाता है। राष्ट्रपति द्वारा नामांकित 12 सदस्य ऐसे व्यक्ति होते जिन्हें साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे विषयों के संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो। अन्य सदस्यों का चुनाव होता है। राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं जिनमें एक तिहाई सदस्य हर 2 साल में सेवानिृत्त होते हैं।

वर्तमान में भारत के 28 राज्यों में राज्यसभा के 225 सीटें और केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्य सभा की 8 सीटेंऔर राष्ट्रपति द्वारा नामित 12 सीटें इस प्रकार कुल 245 सीटें है।

विधान सभा भारत के राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों (दिल्ली एवं पुदुचेरी) में निचला सदन है। विधान सभा के सदस्य लोगों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि होते हैं। भारत के संविधान में विधान सभा का अधिकतम आकार निर्धारित है जिसमें 500 से अधिकतम व 60 से कम सदस्य नहीं हो सकते। हालाँकि विधान सभा का आकार 60 सदस्यों से कम हो सकता है। संसद के अधिनियम के द्वारा गोवा (40 सीटें),  मिजोरम (40 सीटें) और  सिक्किम (32 सीटें) तथा केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी  (30 सीटें) में विधानसभा में 60 से कम सदस्य है। 

वर्तमान में भारत के 28 राज्यों में विधान सभा के 3933 सीटें और केन्द्र शासित प्रदेशों में विधानसभा की 190 सीटें इस प्रकार भारत में विधान सभा के कुल 4123 सीटें है। भारत में सबसे अधिक विधान सभा सीट वाला राज्य उत्तरप्रदेश है जहां 403 विधानसभा सीट है। भारत में सबसे कम विधान सभा सीट वाला राज्य सिक्किम है जहां विधानसभा की 32 सीटें है। 

विधान परिषद भारत के कुछ राज्यों में लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है जिसे विधान परिषद कहा जाता है। इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा चुने जाते हैं। कुछ सदस्य राज्यपाल के द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। विधान परिषद विधान मंडल का अंग है। वर्तमान में 05 राज्यों में विधान परिषद है जिनमें उत्तरप्रदेश में 100 सीटें महाराष्ट्र में 78, बिहार और कर्नाटक में 75, तेलंगाना में 40 विधान परिषद की सीटे है। वर्ष 2020 में आंध्रप्रदेश विधान सभा ने अपने यहां विधान परिषद के 50 सीट को समाप्त करने की अनुमति दे दी है जिसमें भारत की संसद की स्वीकृति शेष है।

क्रमांकराज्यलोक सभा सीटराज्य सभा सीटविधान सभा सीटविधान परिषद सीट
1उत्तर प्रदेश8031403100
2महाराष्ट्र481928878
3पश्चिम बंगाल4216294
4बिहार401624375
5तमिलनाडु3918234
6मध्य प्रदेश2911230
7कर्नाटक281222478
8गुजरात2611182
9राजस्थान2510200
10आंध्र प्रदेश251117556
11ओडिशा2110147
12केरल209140
13तेलंगाना17711934
14असम147126
15झारखण्ड14681
16पंजाब137117
17छत्तीसगढ़11590
18हरियाणा10590
19उत्तराखण्ड5370
20हिमाचल प्रदेश4368
21अरूणाचल प्रदेश2160
22मणिपुर2160
23मेघालय2160
24त्रिपुरा2160
25गोवा2140
26मिजोरम1140
27नागालैण्ड1140
28सिक्किम1132
राज्यों का कुल योग5242253933421

क्रमांककेन्द्र शासित प्रदेशलोक सभा सीटराज्य सभा सीटविधान सभा सीट
1दिल्ली7370
2जम्मू कश्मीर5490
3पुदुचेरी1130
4दादर नगर हवेली दमन एवं द्वीव2
5लद्दाख1
6अंडमान और निकोबार द्वीप समूह1
7लक्षद्वीप1
8चंडीगढ़1
केन्द्र शासित प्रदेशों का कुल योग198190

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *