July 27, 2024
Current Affairs

Current Affairs December 2023

[1] हाल ही में किस राज्य के पारंपरिक डांस को यूनेस्को ने अर्मूत सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया है?

06 दिसम्बर 2023 को यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाईजेशन (UNESCO) ने अर्मूत सांस्कृतिक विरासत (ICH इंटेंजिबल कल्चरल हैरीटेज) की सूची गुजरात के पारंपरिक नृत्य गरबा को सांस्कृतिक धरोहर के श्रेणी में शामिल किया है।

गुजरात का गरबा यूनेस्को की ICH लिस्ट में 15 सांस्कृतिक विरासत है।

इससे पहले इस सूची में शामिल सांस्कृतिक विरासत निम्न है-

वर्ष – 2008 1. रामलीला (रामायण का पारंपरिक प्रदर्शन) 2. वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा, 3. कुटियाट्टम, संस्कृत रंगमंच
वर्ष – 2009 4. रम्माण (गढ़वाल हिमालय का धार्मिक त्योहार और अनुष्ठान रंगमंच)
वर्ष – 2010 5. छऊ नृत्य 6. राजस्थान के कालबेलिया लोकगीत और नृत्य 7. मुदियेद्टु (केरल का अनुष्ठान थिएटर और नृत्य नाटक)
वर्ष – 2012 8. लद्दाख का बौद्ध जप
वर्ष – 2013 9. संकीर्तन (मणिपुर का अनुष्ठान गायन, ढोल बजाना और नृत्य)
वर्ष – 2014 10. जंडियाला गुरू पंजाब भारत के ठठेरों के बीच बर्तन बनाने का पारंपरिक पीतल और तांबे का शिल्प
वर्ष – 2016 11. योग 12. नवरोज
वर्ष – 2017 13. कुंभ मेला
वर्ष – 2021 13. कोलकाता का दुर्गा पूजा
वर्ष – 2023 14. गुजरात का गरबा

[2] पहला फुटबाॅलर कौन है जिसे TIME मैग्जीन ने एथलीट आफ द ईयर के लिए चुना है?

06 दिसम्बर 2023 को टाईम मैग्जीन ने अर्जेंटीना के फुटबाॅलर लियोनल मेसी को वर्ष 2023 को एथलीट आफ द ईयर चुना है।

[3] हाल ही में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री कौन बने?

07 दिसम्बर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता श्री रेवंत रेड्डी तेलंगाना ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लिये।

[4] हाल ही में मिजोरम के नए मुख्यमंत्री कौन बने?

08 दिसम्बर 2023 को जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता श्री लालदुहोमा ने मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बने।

[5] हाल ही में किस देश में तमिल कवि तिरूवल्लुवर (दक्षिण भारत का संत कबीर) की प्रतिमा स्थापित किया गया?

10 दिसम्बर 2023 को फ्रांस के सेर्गी शहर में तिरूवल्लुवर की मूर्ति स्थापित किया गया।

[6] हाल ही में किसे व्यास सम्मान 2023 के लिए चुना गया है?

पुष्पा भारती को उनके संस्मरण यादें, यादें और यादें के लिए 33वां व्यास सम्मान देने की घोषणा के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा किया गया।

[7] फोर्ब्स 100 मोस्ट पावरफुल वुमन 2023 (दुनिया के 100 सबसे ताकतवार महिलाएं) में कितने भारतवंशी महिलाएं शामिल है?

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के 05 दिसम्बर 2023 को जारी 100 मोस्ट पावरफुल वुमन की सूची में 04 भारतवंशी महिलाओं ने जगह बनाई है।

  • भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर
  • एचसीएल कार्पोरेशन के सीईओ रोशनी नाडार 60वें स्थान पर
  • सेल की चेयरपर्सन सोमा मंडल 70वें स्थान पर
  • बायोकाॅन की फाउंडर किरण मजूमदार शाॅ 76वें स्थान पर है।

सूची मेें यूरोपीय आयोग की चीफ उर्सुला वाॅन डेर लेयेन पहले स्थान पर है, यूरोपीय सेंट्रल बैंक की क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे पर तथा अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तीसरे स्थान पर हैं।

Current Affairs December 2023
Current Affairs December 2023

[8] सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात पहली महिला मेडिकल आफिसर कौन है?

गीतिका कौल भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर सियाचिन पर तैनात होने वाली पहली मेडिकल आफिसर है।

[9] Gemini AI किस कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यूरल नेटवर्क है?

Gemini AI गूगल कंपनी का एआई है।

[10] हाल ही में मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन बने?

13 दिसम्बर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के नेता डाॅ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली।

[11] हाल ही में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री कौन बने?

13 दिसम्बर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़ के चैथे मुख्यमंत्री) पद और गोपनीयता की शपथ ली।

[12] भारतीय कुश्ती महासंघ (रेसलिंग फेडरेशन आफ इंडिया WFI) के नए अध्यक्ष कौन है?

21 दिसंबर 2023 को श्री संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष बने। इसके पूर्व अध्यक्ष श्री बृजभूषण सिंह 12 वर्ष तक रेसलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष थे।

1. देश का पहली रैपिड ट्रेन का नाम है?

नमो भारत

2 ओडिशा के नए राज्यपाल कौन है?

रघुबर दास

3. ओलम्पिक खेलों में 128 वर्ष बाद किस खेल को शामिल किया गया है?

क्रिकेट

4. इजराइल में फँसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने कौन ऑपरेशन चलाया था?

ऑपरेशन अजय

5. वर्ष 2023 में ग्लोबल इंडियन अवार्ड पाने वाली पहली महिला कौन है?

सुधा मूर्ति

6. वर्ष 2023 में नीदरलैंड में विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार स्पिनोजा (डच नोबेल पुरस्कार) से किस सम्मानित किया गया?

भारतीय मूल की प्रोफेसर डाॅ. जाॅयीता गुप्ता को अक्टूबर 2023 में जलवायु परिवर्तन की रोकथाम में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्पिनोचा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसमें पुरस्कार स्वरूप 13 करोड़ की राशि प्रदान किया गया।

7. भारत के बाहर डाॅ आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया?

अक्टूबर 2023 में अमरीका के मैरीलैंड में डाॅ भीमराव आंबेडकर की 19 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया।

8. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत का कौन सा स्थान है?

अक्टूबर 2023 को 125 देशों की सूची में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का 111वें स्थान पर रखा गया है। (इस सूची में श्रीलंका 60वां, नेपाल 69वां, बांग्लादेश 81वां, पाकिस्तान 102वां)

9. 53वें दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया?

वर्ष 2023 में वहीदा रहमान को 53वें दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

10. आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में भारत का कौन सा स्थान है?

कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा सितम्बर 2023 में जारी आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक (Economic Freedom Index) के 165 देशों में भारत का 87वां स्थान दिया गया है। (इस सूचकांक में सिंगापुर पहला, हांगकांग दूसरा और स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर है तथा नेपाल 103वें, श्रीलंका 116वें, पाकिस्थान 126वें, बांग्लादेश 132वें स्थान पर है)

11. वैश्विक नवाचार रैकिंग 2023 में भारत का कौन सा स्थान है?

वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी आर्गेनाईज़ेशन (WIPO) की वर्ष 2023 की वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index) के 132 देशों में भारत का 40वां स्थान है। (इस सूचकांक में स्विट्जरलैंड पहला, स्वीडन दूसरा और अमरीका तीसरे स्थान पर है तथा पाकिस्तान 88, श्रीलंका 90, बांग्लादेश 105वें, नेपाल 108वें स्थान पर है)

2 thoughts on “Current Affairs December 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *