Last Updated on August 16, 2026 by gktimehindi
दुनिया एवं भारत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं सम्मान से सरकार एवं संगठनों के द्वारा सम्मानित किया जाता है।
विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में पुरस्कार एवं सम्मान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है। इस लेख में वर्ष 2026 एवं 2025 में विश्व एवं भारत के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान से सम्मानित व्यक्तियों की सूची है। इस लेख के साथ आप भारत और विश्व के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान 2026 की पूरी सूची PDF में डाउनलोड कर सकते।
भारत और दुनिया के प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान की सूची एवं विजेता
नोबेल पुरस्कार 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| नोबेल पुरस्कार 2025 -चिकित्सा (Medicine or Physiology) | मैरी ई. ब्रूनको, फ्रेड रैम्सडेल, शिमोन साकागुची | परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता (पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस) से संबंधित उनकी खोजों के लिए |
| नोबेल पुरस्कार 2025 -भौतिकी (Physics) | जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेटे, जॉन एम. मार्टिनिस | विद्युत परिपथ में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटीकरण की खोज के लिए |
| नोबेल पुरस्कार 2025 -रसायन (Chemistry) | सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम. याघी | धातु – कार्बनिक ढांचे के विकास के लिए |
| नोबेल पुरस्कार 2025 -साहित्य (Literature) | लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई | लास्जलो की रचानाएं सम्मोहक और दूरदर्शी कार्य के लिए, जो सर्वनाशकारी आतंक के बीच, कला की शक्ति की पुष्टि करता है |
| नोबेल पुरस्कार 2025 – शांति (Peace) | मारिया कोरिना मचाडो | वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयासों और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण संक्रमण के लिए उनके संघर्ष के लिए |
| नोबेल पुरस्कार 2025 -अर्थशास्त्र (Economics) | जोएल मोकिर, फिलिफ अघियन, पीटर हॉविट | नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए |
अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 | यांग शुआंग-ज़ी (Yang Shuang-zi) को उनके उपन्यास ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ (Taiwan Travelogue) | इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद लिन किंग (Lin King) ने किया है। |
एबेल पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| एबेल पुरस्कार 2026 | जर्मनी के प्रसिद्ध गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स (Gerd Faltings) को | यह सम्मान “अंकगणितीय ज्यामिति” (Arithmetic Geometry) में क्रांतिकारी उपकरण पेश करने और मॉर्डेल तथा लैंग के दीर्घकालिक अनुमानों (Diophantine conjectures) को हल करने के लिए दिया गया है। एबेल पुरस्कार (Abel Prize) जिसे अक्सर “गणित का नोबेल पुरस्कार” भी कहा जाता है। |
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 | कैलाश सत्यार्थी को | नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को यह सम्मान बाल अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट वैश्विक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। |
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026 | 1. इरोरो तानशी (नाइजीरिया – अफ्रीका) 2. बोरिम किम (दक्षिण कोरिया – एशिया) 3. सारा फिंच (यूके – यूरोप) 4.थियोनिला रोका मैटबॉब (पापुआ न्यू गिनी – द्वीपीय राष्ट्र) 5. अलाना अकाक हर्ली (अमेरिका – उत्तरी अमेरिका) 6. युवेलिस मोरालेस ब्लैंको (कोलंबिया – दक्षिण/मध्य अमेरिका) | “ग्रीन नोबेल” के नाम से मशहूर इस पुरस्कार के 37 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब सभी 06 विजेता महिलाएं हैं। |
व्हिटली पुरस्कार Whitley Awards 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| व्हिटली पुरस्कार 2026 | परवीन शेख और बरखा सुब्बा | भारतीय पर्यावरणविदों—परवीन शेख (लुप्तप्राय इंडियन स्किमर पक्षी के संरक्षण के लिए) और बरखा सुब्बा (हिमालयी सैलामैंडर के संरक्षण के लिए) को प्रदान किया गया है। व्हिटली अवार्ड को “ग्रीन ऑस्कर“कहा जाता है। |
स्टॉकहोम वाटर प्राइज (Stockholm Water Prize) 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| स्टॉकहोम वाटर प्राइज 2026 | प्रोफेसर कावेह मदानी | 44 वर्ष की आयु में, मदानी यह पुरस्कार पाने वाले इतिहास के सबसे युवा व्यक्ति बन गए हैं। साथ ही, वह इस पुरस्कार को पाने वाले संयुक्त राष्ट्र (UN) के पहले अधिकारी हैं। स्टॉकहोम जल पुरस्कार (Stockholm Water Prize) को अक्सर “जल का नोबेल पुरस्कार” भी कहा जाता है। |
मछली राष्ट्रीय पुरस्कार (Machhli National Award) 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| मछली राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 | अनिता चौधरी | रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान की विश्व प्रसिद्ध बाघिन ‘मछली’ (T-16) के नाम पर इस पुरस्कार का नाम रखा गया है। यह पुरस्कार WWF-India (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) और प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। अनिता चौधरी राजस्थान के शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (बारां) में तैनात वन रक्षक है। अब तक 550 से अधिक वन्यजीवों (जिनमें 50 से अधिक मगरमच्छ शामिल हैं) की जान बचाई है। |
प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 2026 | डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव | भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-IARI के निदेशक और कुलपति |
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 | व्यक्तिगत श्रेणी: लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के संस्थागत श्रेणी: सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) | लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के – इन्हें केरल में 2024 वायनाड भूस्खलन के दौरान साहसिक बचाव कार्यों के लिए सम्मानित किया गया सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) – इन्हें हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में आपदा प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए चुना गया |
क्रैफोर्ड पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| क्रैफोर्ड पुरस्कार 2026 | वीरभद्रन रामनाथन | भारतीय मूल के प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक यह सम्मान वायुमंडल में जमा होने वाले सूक्ष्म कणों और गैसों (विशेषकर सीएफसी) की भूमिका के माध्यम से वैश्विक ऊष्मीकरण (Global Warming) को समझने की दिशा में उनके मौलिक कार्यों के लिए दिया गया है। क्रैफोर्ड पुरस्कार को “भूविज्ञान का नोबेल” भी कहा जाता है |
ऑस्कर पुरस्कार 2026 (98वें अकादमी पुरस्कार)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Picture) – वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Best Director) – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) – माइकल बी. जॉर्डन (फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) – जेसिका बकले (फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म (Best International Feature Film) – सेंटीमेंटल वैल्यू (Sentimental Value – नॉर्वे)
2026 के ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि “होमबाउंड” नीरज घायवान द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म
बाफ्टा पुरस्कार (ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार) 2026 (79वें )
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता – रॉबर्ट अरामायो (फिल्म ‘आई स्वियर’ के लिए)
सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री – जेसी बकले (फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए)
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म – हैमनेट
सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म (Best Children and Family Film) ‘बूंग’ (Boon) (भारत की लक्ष्मी प्रिया देवी द्वारा निर्देशित मणिपुरी फिल्म, यह प्रतिष्ठित अवार्ड जीतने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है)
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 24 भारतीय भाषाओं में दिया गया जिसके अंतर्गत 8 काव्य संग्रह, 4 उपन्यास, 6 लघु कथा संग्रह, 2 निबंध, 1 साहित्यिक आलोचना, 1 आत्मकथा और 2 संस्मरणों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
| भाषा | लेखक | पुस्तक और शैली |
|---|---|---|
| हिंदी | ममता कालिया | जीते जी इलाहाबाद (संस्मरण) |
| तमिल | सा तमिलसेल्वन | थमिज़ सिरुकाथैयिन थडंगल (साहित्यिक आलोचना) |
| तेलुगु | नंदिनी सिद्धा रेड्डी | अनिमेषा (कविता) |
| मलयालम | एन. प्रभाकरन | मायामानुष्यर (उपन्यास) |
| बंगाली | प्रसून बंद्योपाध्याय | श्रेष्ठ कबिता (कविता) |
| असमिया | देवब्रत दास | करही खेलर साधु (उपन्यास) |
| बोडो | सहिसुली ब्रह्मा | द्वंग्वी लामा म्वांसे गाथ्वन (उपन्यास) |
| ओडिया | गिरिजाकुमार बलियार सिंह | पादपुराण (काव्य) |
| कन्नड़ | अमरेश नुगाडोनी | दादा सीरीसु टांडे (लघु) कहानियां) |
| अंग्रेज़ी | नवतेज सरना | क्रिमसन स्प्रिंग (उपन्यास) |
| संस्कृत | महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास | प्रस्थानचतुस्तये ब्रह्मघोषः (कविता) |
| मराठी | राजू बाविस्कर | कल्याणिल्य रेशा (आत्मकथा) |
| कोंकणी | हेनरी मेंडोंका (एच.एम. पर्नल) | कोंकणी काव्येम: रूपाणी अनी रूपकम (निबंध) |
| नेपाली | प्रकाश भट्टाराई | नेपाली परम्परागत संस्कृति रा सभ्यता को डुकुटी (निबंध) |
| राजस्थानी | जितेंद्र कुमार सोनी | भरखमा (कहानियाँ) |
| संथाली | सुमित्रा सोरेन | मिड बिरना चेन्ने साओन इनाग सागाई (लघु कथाएँ) |
| मणिपुरी | हाओबम नलिनी | कंगलमद्रिबा एफ़ुत (लघु कथाएँ) |
| मैथिली | महेन्द्र | धात्री पात सन गाम (संस्मरण) |
| डोगरी | खजूर सिंह ठाकुर | ठाकुर सत्सयि (कविता, दोहे) |
| गुजराती | योगेश वैद्य | भट्टखडकी (कविता) |
| कश्मीरी | अली शैदा | नज्दावनेकी पॉट अलाव (कविता) |
| पंजाबी | जिंदर | सुरक्षा किट (कहानियाँ) |
| सिंधी | भगवान अटलानी | वाघू (कहानियाँ) |
| ऊर्दू | प्रितपाल सिंह बेता | सफ़र जारी है (कविता) |
ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025 | आर. वैरामुथु (तमिल कवि और गीतकार ) | 60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार (2025) (कविता के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले तमिल कवि और कुल तीसरे तमिल लेखक होने का गौरव प्राप्त है |
सरस्वती सम्मान 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| सरस्वती सम्मान 2025 | रामकुमार मुखोपाध्याय (बंगाली लेखक) | 35वां सरस्वती सम्मान 2025 रामकुमार मुखोपाध्याय को यह पुरस्कार उनके प्रसिद्ध बंगाली उपन्यास ‘हरा पार्वती कथा’ के लिए प्रदान किया जाएगा। |
देवीशंकर अवस्थी सम्मान 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| देवीशंकर अवस्थी सम्मान 2025 | आनंद पाण्डेय | 31वाँ देवीशंकर अवस्थी सम्मान (आलोचना पुस्तक ‘आशंकाओं के द्वीप में लघु मानव’ के लिए) |
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025 | ग्रासा माशेल (Graça Machel) | मोज़ाम्बिक की प्रतिष्ठित मानवतावादी और महिला अधिकारों की समर्थक |
लक्ष्मीनारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| लक्ष्मीनारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 | ए.आर. रहमान | यह सम्मान कला और संगीत के क्षेत्र में उनके असाधारण वैश्विक योगदान के लिए दिया गया। |
के.पी.पी. नांबियार पुरस्कार 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| के.पी.पी. नांबियार पुरस्कार 2025 | डॉ. वी. नारायणन | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतरिक्ष अन्वेषण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए IEEE केरल सेक्शन द्वारा दिया गया है। |
चांग-क्रैंडल मानवतावादी पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| चांग-क्रैंडल मानवतावादी पुरस्कार (Chang-Crandall Humanitarian Award) 2026 | डॉ. हरिप्रिया अरविंद और डॉ. रेंगराज वेंकटेश भारत के दो वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ | यह सम्मान मोतियाबिंद की रोकथाम और सुलभ नेत्र देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। |
मानवतावादी पुरस्कार (Humanitarian Award 2025)
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| मानवतावादी पुरस्कार (Humanitarian Award 2025) | नीता अंबानी | कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) द्वारा (रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को सामाजिक कार्यों, शिक्षा, और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए) |
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) 2025 | 1- एजुकेट गर्ल्स (भारत) 2- मालदीव की शाहीना अली 3- फिलीपींस के फ्लेवियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा | 1- एजुकेट गर्ल्स (भारत) ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा में लैंगिक अन्याय को दूर करने के लिए मिला है। 2- शाहिना अली (मालदीव) महासागर संरक्षण के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। 3- फ्लावियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा (फिलीपींस) बेघरों की सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है। |
पी.वी.नरसिम्हा राव मेमोरियल पुरस्कार 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| पी.वी.नरसिम्हा राव मेमोरियल पुरस्कार 2025 | डॉ. मनमोहन सिंह | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. सिंह ने पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार (1991-1996) में वित्त मंत्री के रूप में ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों और उदारीकरण की नीतियों की शुरुआत की थी। |
जी.डी. बिड़ला पुरस्कार (2025)
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| जी.डी. बिड़ला पुरस्कार (2025) | प्रोफेसर बुशरा अतीक | 35वां जी.डी. बिड़ला पुरस्कार (2025) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT कानपुर) की प्रोफेसर बुशरा अतीक को प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान जैविक विज्ञान (Biological Sciences) और कैंसर शोध में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। |
संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव पुरस्कार 2025
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव पुरस्कार 2025 | मेजर स्वाति शांथा कुमार | अपनी परियोजना “समान भागीदार, स्थायी शांति” (Equal Partners, Lasting Peace) के लिए यह पुरस्कार उन्हें संघर्ष वाले क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और 5,000 से अधिक महिलाओं की सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। |
टायलर पर्यावरण उपलब्धि पुरस्कार 2026 (Tyler Prize for Environmental Achievement)
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| टायलर पर्यावरण उपलब्धि पुरस्कार 2026 | टोबी कीर्स (Dr. Toby Kiers) | अमेरिकी विकासवादी जीवविज्ञानी टोबी कीर्स (Dr. Toby Kiers) को यह प्रतिष्ठित सम्मान भूमिगत कवकीय नेटवर्क (मायकोराइज़ल नेटवर्क्स) पर उनके अभूतपूर्व शोध के लिए दिया गया है। पर्यावरण विज्ञान, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। टायलर पुरस्कार को पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है, जिसे अक्सर “ग्रीन नोबेल” कहा जाता है। |
बीसीसीआई (BCCI) नमन अवॉर्ड्स 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता |
|---|---|
| बीसीसीआई (BCCI) नमन अवॉर्ड्स 2026 | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) – पॉली उमरीगर अवॉर्ड: शुभमन गिल सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष): हर्षित राणा सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला): एन. श्री चरणी कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी, मिताली राज |
पुलित्जर पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | भारतीय पुलित्जर पुरस्कार विजेता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) 2026 | आनंद आर. के. और सुपर्णा शर्मा | श्रेणी (Category): इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री (Illustrated Reporting) कार्य / उल्लेखनीय उपलब्धि: ब्लूमबर्ग के लिए भारत में ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ (साइबर धोखाधड़ी) पर काम |
ग्लोबल टीचर प्राइज 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 | रूबल नागी (Rouble Nagi) | यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रामीण और मलिन बस्तियों (स्लम) में टूटी-फूटी दीवारों को जीवंत, संवादात्मक ‘शिक्षण भित्ति चित्रों’ (Educational Murals) में बदलने के उनके अनूठे कार्य के लिए दिया गया है। उनके कला और शिक्षा के मिश्रण से बच्चों को साक्षरता, स्वच्छता, विज्ञान और पर्यावरण जागरूकता सीखने में मदद मिलती है। उन्होंने ‘रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन’ के माध्यम से ऐसे 800 से अधिक शिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। |

वीरता पुरस्कार (Gallantry awards) 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। वीरता पुरस्कार 2026, 09 कीर्ति चक्र (07 मरणोपरांत), 01 शौर्य चक्र के लिए ‘बार’, 19 शौर्य चक्र (01 मरणोपरांत), 05 सेना मेडल (वीरता) के लिए ‘बार’, 36 सेना मेडल (वीरता) (05 मरणोपरांत), 03 नौसेना मेडल (वीरता) और 05 वायु सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं।
कीर्ति चक्र (Kirti Chakras) 2026 – कुल पदक 9
- आईसी-76640 एक्स लेफ्टिनेंट कर्नल मानेओ फ्रांसिस पीएफ, शौर्य चक्र, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
- आईसी-80956 एफ मेजर जितेंद्र राठी, 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
- 13627256 के हवलदार गजेंद्र सिंह, 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) — मरणोपरांत (सेना) (एमएचए)
- श्री जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल — मरणोपरांत (एमएचए)
- श्री जसवंत सिंह, एसजी कांस्टेबल — मरणोपरांत (एमएचए)
- श्री बलविंदर सिंह, एसजी कांस्टेबल — मरणोपरांत (एमएचए)
- श्री तारिक हुसैन, एसजी कांस्टेबल — मरणोपरांत (एमएचए)
- श्री बशीर अहमद, हेड कांस्टेबल — मरणोपरांत (एमएचए)
- श्री सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, एसटीएफ — मरणोपरांत (एमएचए)
शौर्य चक्र (Bar to SHAURYA CHAKRA) के लिए बार 2026 – कुल पदक 1
- आईसी-87240 एल मेजर आदित्य प्रताप सिंह, शौर्य चक्र, सेना मेडल, द राजपूताना राइफल्स, 44 असम राइफल्स (सेना)
शौर्य चक्र (Shaurya Chakras) 2026 – कुल पदक 19
- आईसी-78412एन मेजर परमवीर, गढ़वाल राइफल्स, 36 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- आईसी-83437के मेजर तरुण वासुदेवन, कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- आईसी-85497एक्स मेजर केशव कुमार, 12 डोगरा (सेना)
- आईसी-87542एक्स मेजर गौरव सिंह ब्रिजवाल, 21 ग्रेनेडियर्स (सेना)
- एसएस-50354वाई मेजर विपिन कुमार, कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स, 11 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- जेसी-38391ए नायब सूबेदार शंकर राम, 3 असम राइफल्स (सेना)
- जेसी-415451एल नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
- 13771448डब्ल्यू हवलदार जगतार सिंह, 4 पैरा (विशेष बल) (सेना)
- 16029546एल लांस नायक नरेंद्र सिंधु, राजपूताना राइफल्स, 9 राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत) (सेना)
- 20003223एक्स लांस नायक कपिल देव, डोगरा रेजिमेंट, 11 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- 4498758एल सिपाही जसविंदर सिंह, 7 सिख लाइट इन्फैंट्री (सेना)
- 10119-वाई लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार (नौसेना)
- 34544, स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार, फ्लाइंग (पायलट) (वायुसेना)
- श्री धीरज सिंह कटोच, डीवाईएसपी (एमएचए)
- श्री अजय सिंह चिब, निरीक्षक (एमएचए)
- श्री सुखवीर सिंह, डिप्टी एसपी (एमएचए)
- श्री नियाज़ अहमद, सहायक उप-निरीक्षक (एमएचए)
- श्री अंजनी कुमार, डिप्टी कमांडेंट (एमएचए)
- श्री दीपक साह, कांस्टेबल (एमएचए)
सेना पदक (वीरता) (Bar to SENA MEDAL (GALLANTRY)) के लिए बार 2026 – कुल पदक – 05
- आईसी-80335एच मेजर डीएस पाओशो, सेना मेडल, 7 मद्रास (सेना)
- आईसी-83875एम मेजर अनुज महाजन, सेना मेडल, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, 36 असम राइफल्स (सेना)
- आईसी-87111एल मेजर कृष्ण कांत, सेना मेडल, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेस) (सेना)
- टीजे-7220एम सूबेदार रमेश कुमार, सेना मेडल, 159 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) (सेना)
- जेसी-415468वाई नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, सेना मेडल, 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेस) (सेना)
सेना पदक (वीरता) (SENA MEDAL (GALLANTRY)) 2026 – कुल पदक 36
- आईसी-68017एम लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्कर विजय चौधरी, 27 (इंडिपेंडेंट) आरएंडओ फ्लाइट (सेना)
- आईसी-74505एल लेफ्टिनेंट कर्नल सोनम टॉपडेन भूटिया, 2/8 गोरखा राइफल्स (सेना)
- आईसी-78347वाई मेजर सुधांशु शेखर पाणि, पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- आईसी-79207वाई मेजर मोहित पोडिया, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 37 असम राइफल्स (सेना)
- आईसी-81637एफ मेजर आर साहिल, गढ़वाल राइफल्स, 33 असम राइफल्स (सेना)
- आईसी-81799एम मेजर बालेंदु कुमार झा, 24 ग्रेनेडियर्स (सेना)
- आईसी-83375पी मेजर रवि शंकर जोशी, द राजपूताना राइफल्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- आईसी-83402एन मेजर रूपम दास, 8 बिहार (सेना)
- आईसी-84854एच मेजर अर्णव बाली, द मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, 9 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- आईसी-85096एच मेजर अंशुमान रंजन, 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
- एसएस-50193एफ मेजर अरविंद कुमार, कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, 33 असम राइफल्स (सेना)
- आईसी-85703डब्ल्यू कैप्टन करण सिंह चीमा, असम रेजिमेंट, 59 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- आईसी-85766वाई कैप्टन हरीश सिंह देवाली, द मराठा लाइट इन्फैंट्री, 17 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- आईसी-85825ए कैप्टन मोहित रावत, द कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स, 44 असम राइफल्स (सेना)
- आईसी-89386एक्स कैप्टन अंशुमान सिंह, 11 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
- आईसी-89629एक्स कैप्टन बेन स्वराज सुधीर, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेस) (सेना)
- आईसी-89864डब्ल्यू कैप्टन पृथ्वीराज जयसिंह निघोट, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेस) (सेना)
- आईसी-90222एन कैप्टन साविक, 5/9 गोरखा राइफल्स (सेना)
- आईसी-90771एन लेफ्टिनेंट भानु प्रताप सिंह, 12 डोगरा (सेना)
- आईसी-91460एम लेफ्टिनेंट अमन पांडे, 8 बिहार (सेना)
- एआर-422एल असिस्टेंट कमांडेंट विकास राय, 11 असम राइफल्स (सेना)
- जेसी-414522पी सूबेदार पवन कुमार, 11 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
- जेसी-414902एन सूबेदार परभात गौड़, पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स — मरणोपरांत (सेना)
- जेसी-462184ए सूबेदार कनासे नामदेव बालकृष्ण, 18 मराठा लाइट इन्फैंट्री (सेना)
- जेसी-512278डब्ल्यू सूबेदार बलजिंदर सिंह, 7 सिख लाइट इन्फैंट्री (सेना)
- जेसी-534323एक्स नायब सूबेदार दयाल सिंह, गढ़वाल राइफल्स, 36 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- 13629139एक्स हवलदार एल जोएल कॉम, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
- 2805482एक्स हवलदार मुल्ला आबिदाली अशरफली, 18 मराठा लाइट इन्फैंट्री (सेना)
- 13627760के लांस हवलदार पलाश घोष, पैरा रेजिमेंट, 19 राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत) (सेना)
- 2708808वाई नायक अली मोहम्मद खान, 24 ग्रेनेडियर्स (सेना)
- 13633700एल लांस नायक सुजय घोष, पैरा रेजिमेंट, 19 राष्ट्रीय राइफल्स — मरणोपरांत (सेना)
- 2718494डब्ल्यू लांस नायक अभिमन्यु सिंह, 21 ग्रेनेडियर्स (सेना)
- 3211267एफ लांस नायक बिधा सिंह, जाट रेजिमेंट, 34 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
- 4494501एच लांस नायक प्रीतपाल सिंह, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स — मरणोपरांत (सेना)
- 4495410एल सिपाही हरमिंदर सिंह, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स — मरणोपरांत (सेना)
- 13635609एन पैराट्रूपर हिमांशु कुमार, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (सेना)
नौसेना पदक (वीरता) (NAO SENA MEDAL (GALLANTRY)) 2026 – कुल पदक 03
- 06451-के कमांडर विनीत शर्मा (नौसेना)
- 05739-टी कमांडर युवराज कुमार (नौसेना)
- 233134-ए सी अविनाश अन्नासो, पीओए (एफडी) (नौसेना)
वायु सेना पदक (वीरता) (VAYU SENA MEDAL (GALLANTRY)) 2026 – कुल पदक 05
- 28651, ग्रुप कैप्टन राहुल जगोत्ता, फ्लाइंग (पायलट) (वायुसेना)
- 29023, ग्रुप कैप्टन राहुल रावत, फ्लाइंग (पायलट) (वायुसेना)
- 30734, विंग कमांडर आशीष राजपूत, फ्लाइंग (पायलट) (वायुसेना)
- 36829, फ्लाइट लेफ्टिनेंट यश, फ्लाइंग (पायलट) (वायुसेना)
- 721298, मास्टर वारंट ऑफिसर रविंदरजीत सिंह (वायुसेना)
पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 2026
पद्म पुरस्कार देश के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है, जिसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 19 महिलाएं हैं। विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 6 व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं।
पद्म विभूषण 2026 कुल विजेता 05 की सूची
| क्रमांक | नाम | क्षेत्र | राज्य |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | सुश्री एन राजम | कला | उत्तर प्रदेश |
| 3 | श्री केटी थॉमस | सार्वजनिक मामलों | केरल |
| 4 | श्री वी.एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामलों | केरल |
| 5 | श्री पी नारायणन | साहित्य और शिक्षा | केरल |
पद्म भूषण 2026 कुल विजेता 13 की सूची
| क्रमांक | नाम | क्षेत्र | राज्य/देश |
|---|---|---|---|
| 1 | सुश्री अल्का याग्निक | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | श्री ममूटी | कला | केरल |
| 3 | श्री पीयूष पांडे (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 4 | श्री शतवधानी आर गणेश | कला | कर्नाटक |
| 5 | श्री विजय अमृतराज | खेल | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 6 | श्री कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी | दवा | तमिलनाडु |
| 7 | डॉ. नोरी दत्तात्रेयडु | दवा | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 8 | श्री उदय कोटक | व्यापार और उद्योग | महाराष्ट्र |
| 9 | श्री एस.के.एम. मैलानंदन | समाज कार्य | तमिलनाडु |
| 10 | श्री भगत सिंह कोश्यारी | सार्वजनिक मामलों | उत्तराखंड |
| 11 | श्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामलों | झारखंड |
| 12 | श्री वी.के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामलों | दिल्ली |
| 13 | श्री वेल्लापल्ली नटेसन | सार्वजनिक मामलों | केरल |
पद्म श्री 2026 कुल विजेता 113 की सूची
- श्री अनिल कुमार रस्तोगी (कला) उत्तर प्रदेश
- श्री अरविंद वैद्य (कला) गुजरात
- श्री भरत सिंह भारती (कला) बिहार
- श्री भिक्ल्य लाडक्य धिंडा (कला) महाराष्ट्र
- श्री विश्व बंधु (मरणोपरांत) (कला) बिहार
- श्री चिरंजी लाल यादव (कला) उत्तर प्रदेश
- सुश्री दीपिका रेड्डी (कला) तेलंगाना
- श्री धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या (कला) गुजरात
- श्री गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद (कला) आंध्र प्रदेश
- श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी (कला) राजस्थान
- श्री गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) (कला) आंध्र प्रदेश
- सुश्री गायत्री बालासुब्रमण्यम और सुश्री रंजनी बालासुब्रमण्यम (कला) तमिलनाडु
- श्री हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) (कला) पश्चिम बंगाल
- श्री हरिचरण सैकिया (कला) असम
- श्री ज्योतिष देबनाथ (कला) पश्चिम बंगाल
- सुश्री कलामंडलम विमला मेनन (कला) केरल
- श्री खेम राज सुंद्रियाल (कला) हरियाणा
- श्री कुमार बोस (कला) पश्चिम बंगाल
- प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच (कला) जर्मनी
- श्री माधवन रंगनाथन (कला) महाराष्ट्र
- श्री मगांती मुरली मोहन (कला) आंध्र प्रदेश
- श्री मीर हाजीभाई कसमभाई (कला) गुजरात
- श्री नूरुद्दीन अहमद (कला) असम
- श्री ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन (कला) तमिलनाडु
- सुश्री पोखिला लेकथेपी (कला) असम
- श्री प्रोसेनजीत चटर्जी (कला) पश्चिम बंगाल
- श्री आर कृष्णन (मरणोपरांत) (कला) तमिलनाडु
- श्री रघुवीर तुकाराम खेडकर (कला) महाराष्ट्र
- श्री राजस्तपति कलिअप्पा गौंडर (कला) तमिलनाडु
- श्री संगयुसांग एस पोंगेनर (कला) नागालैंड
- श्री शरत कुमार पात्रा (कला) ओडिशा
- श्री सतीश शाह (मरणोपरांत) (कला) महाराष्ट्र
- श्री सिमांचल पात्रो (कला) ओडिशा
- श्री तागा राम भील (कला) राजस्थान
- श्री तरुण भट्टाचार्य (कला) पश्चिम बंगाल
- श्री तिरुवरूर बक्तवत्सलम (कला) तमिलनाडु
- सुश्री तृप्ति मुखर्जी (कला) पश्चिम बंगाल
- श्री युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) (कला) मणिपुर
- श्री बलदेव सिंह (खेल) पंजाब
- श्री भगवानदास रायकवार (खेल) मध्य प्रदेश
- सुश्री हरमनप्रीत कौर भुल्लर (खेल) पंजाब
- श्री के पजानिवेल (खेल) पुदुचेरी
- श्री प्रवीण कुमार (खेल) उत्तर प्रदेश
- श्री रोहित शर्मा (खेल) महाराष्ट्र
- सुश्री सविता पुनिया (खेल) हरियाणा
- श्री व्लादिमेर मेस्टविरिश्विली (मरणोपरांत) (खेल) जॉर्जिया
- सुश्री अरमिडा फर्नांडीज (दवा) महाराष्ट्र
- श्री गुडुरु वेंकट राव (दवा) तेलंगाना
- श्री एच.वी. हांडे (दवा) तमिलनाडु
- श्री केवल कृष्ण ठकराल (दवा) उत्तर प्रदेश
- डॉ. पद्मा गुरमेट (दवा) लद्दाख
- श्री पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी (दवा) तेलंगाना
- श्री प्रतीक शर्मा (दवा) संयुक्त राज्य अमेरिका
- डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन (दवा) तमिलनाडु
- श्री राजेंद्र प्रसाद (दवा) उत्तर प्रदेश
- श्री रामचन्द्र गोडबोले एवं सुश्री सुनीता गोडबोले (दवा) छत्तीसगढ
- श्री सरोज मंडल (दवा) पश्चिम बंगाल
- श्री श्याम सुंदर (दवा) उत्तर प्रदेश
- डॉ. सुरेश हनागवाड़ी (दवा) कर्नाटक
- श्री एई मुथुनायगम (विज्ञान और इंजीनियरिंग) केरल
- श्री अशोक कुमार सिंह (विज्ञान और इंजीनियरिंग) उत्तर प्रदेश
- श्री चंद्रमौली गद्दामनुगु (विज्ञान और इंजीनियरिंग) तेलंगाना
- श्री गोपाल जी त्रिवेदी (विज्ञान और इंजीनियरिंग) बिहार
- श्री जुजेर वासी (विज्ञान और इंजीनियरिंग) महाराष्ट्र
- श्री के रामासामी (विज्ञान और इंजीनियरिंग) तमिलनाडु
- श्री कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम (विज्ञान और इंजीनियरिंग) तेलंगाना
- श्री कुमारसामी थंगराज (विज्ञान और इंजीनियरिंग) तेलंगाना
- श्री प्रेम लाल गौतम (विज्ञान और इंजीनियरिंग) हिमाचल प्रदेश
- सुश्री शुभा वेंकटेश अयंगर (विज्ञान और इंजीनियरिंग) कर्नाटक
- श्री वीझिनाथन कामाकोटी (विज्ञान और इंजीनियरिंग) तमिलनाडु
- श्री अशोक खाडे (व्यापार और उद्योग) महाराष्ट्र
- श्री सत्यनारायण नुवाल (व्यापार और उद्योग) महाराष्ट्र
- श्री टी.टी. जगन्नाथन (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग) कर्नाटक
- श्री अंके गौड़ा एम. (समाज कार्य) कर्नाटक
- श्री बृज लाल भाट (समाज कार्य) जम्मू और कश्मीर
- डॉ. बुध्री ताती (समाज कार्य) छत्तीसगढ
- श्री हल्ली वार (समाज कार्य) मेघालय
- श्री इंदरजीत सिंह सिधू (समाज कार्य) चंडीगढ़
- श्री जनार्दन बापूराव बोथे (समाज कार्य) महाराष्ट्र
- सुश्री कोल्लाकल देवकी अम्मा जी (समाज कार्य) केरल
- श्री मोहन नगर (समाज कार्य) मध्य प्रदेश
- श्री नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला (समाज कार्य) गुजरात
- सुश्री एसजी सुशीलम्मा (समाज कार्य) कर्नाटक
- स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज (समाज कार्य) राजस्थान
- श्री तेची गुबिन (समाज कार्य) अरुणाचल प्रदेश
- श्री कवीन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों) असम
- श्री अशोक कुमार हलदार (साहित्य और शिक्षा) पश्चिम बंगाल
- श्री चरण हेमब्रम (साहित्य और शिक्षा) ओडिशा
- श्री गंभीर सिंह योनज़ोन (साहित्य और शिक्षा) पश्चिम बंगाल
- श्री कैलाश चंद्र पंत (साहित्य और शिक्षा) मध्य प्रदेश
- सुश्री ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा (साहित्य और शिक्षा) रूस
- श्री महेंद्र कुमार मिश्रा (साहित्य और शिक्षा) ओडिशा
- श्री महेंद्र नाथ रॉय (साहित्य और शिक्षा) पश्चिम बंगाल
- श्री मामिदाला जगदीश कुमार (साहित्य और शिक्षा) दिल्ली
- सुश्री मंगला कपूर (साहित्य और शिक्षा) उत्तर प्रदेश
- श्री नरेश चंद्र देव वर्मा (साहित्य और शिक्षा) त्रिपुरा
- डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे (साहित्य और शिक्षा) कर्नाटक
- श्री रबीलाल टुडू (साहित्य और शिक्षा) पश्चिम बंगाल
- श्री रतिलाल बोरिसागर (साहित्य और शिक्षा) गुजरात
- प्रो. शफी शौक (साहित्य और शिक्षा) जम्मू और कश्मीर
- श्री शशि शेखर वेम्पति (साहित्य और शिक्षा) कर्नाटक
- सुश्री शिवशंकरि (साहित्य और शिक्षा) तमिलनाडु
- श्री वेम्पटी कुतुंबा शास्त्री (साहित्य और शिक्षा) आंध्र प्रदेश
- श्री के विजय कुमार (सिविल सेवा) तमिलनाडु
- श्री आरवीएस मणि (सिविल सेवा) दिल्ली
- संत निरंजन दास (अन्य – अध्यात्मवाद) पंजाब
- श्री जोगेश देउरी (अन्य – कृषि) असम
- श्री रघुपत सिंह (मरणोपरांत) (अन्य – कृषि) उत्तर प्रदेश
- श्री श्रीरंग देवबा लाड (अन्य – कृषि) महाराष्ट्र
- श्री राम रेड्डी ममिदी (मरणोपरांत) (अन्य – पशुपालन) तेलंगाना
- श्री बुद्ध रश्मि मणि (अन्य – पुरातत्व) उत्तर प्रदेश
- श्री नारायण व्यास (अन्य – पुरातत्व) मध्य प्रदेश
- श्री राममूर्ति श्रीधर (अन्य – रेडियो प्रसारण) दिल्ली
ब्रेकथ्रू प्राइज (Breakthrough Prizes) 2026
ब्रेकथ्रू प्राइज जिन्हें अक्सर विज्ञान का ऑस्कर (“Oscars of Science”) कहा जाता है। इस वर्ष लाइफ साइंसेज, फंडामेंटल फिजिक्स और गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोजों के लिए (\$3) मिलियन (लगभग ₹25 करोड़) के प्रमुख पुरस्कार प्रदान किए गए।
ब्रेकथ्रू प्राइज 2026: मुख्य विजेताओं की सूची
1- लाइफ साइंसेज (Life Sciences)
- जीन थेरेपी (आनुवंशिक अंधापन और ब्लड डिसऑर्डर): जीन थेरेपी के विकास के लिए जीन बेनेट (Jean Bennett), कैथरीन ए. हाई (Katherine A. High) और अल्बर्ट मैगुइरे (Albert Maguire) को।
- सिकल सेल रोग और थैलेसीमिया: स्टुअर्ट एच. ओरकिन (Stuart H. Orkin) और स्वी ले थेइन (Swee Lay Thein) को।
- डिमेंशिया (ALS): रोजा रैडेमेकर्स (Rosa Rademakers) और ब्रायन ट्रेइनोर (Bryan Traynor) को।
2- मौलिक भौतिकी (Fundamental Physics)
- म्यूऑन g-2 सहयोग: सर्न (CERN), ब्रुकहेवन नेशनल लेबोरेटरी और फर्मिलाब की मून (Muon) सहयोग टीमों को यह पुरस्कार दिया गया।
- भारतीय वैज्ञानिक की उपलब्धि: असम के भौतिक विज्ञानी डॉ. अतनु नाथ (डॉ. अतनु नाथ, तिहू कॉलेज) भी फंडामेंटल फिजिक्स में इस प्रतिष्ठित वैश्विक शोध टीम का हिस्सा रहे।
3- गणित (Mathematics)
- तरंगों और गैर-रेखीय प्रणालियों पर उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए फ्रैंक मर्ले (Frank Merle) को।
4- स्पेशल ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स (Special Prize)
- सैद्धांतिक भौतिकी और स्ट्रिंग थ्योरी में उनके आजीवन योगदान के लिए डेविड जे. ग्रॉस (David J. Gross) को।
5- वेरा रुबिन न्यू फ्रंटियर्स प्राइज (Vera Rubin New Frontiers Prize)
- क्वांटम फील्ड सिद्धांतों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कैरोलिना फिगुएरेडो (Carolina Figueiredo) को।
फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2026)
विजेता: साध्वी सैल (गोवा) 61वें फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2026) 18 अप्रैल 2026 को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ Industrial Technology (KIIT), भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया गया था।
एस्मंड बी. मार्टिन रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| एस्मंड बी. मार्टिन रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी पुरस्कार 2026 | बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज’ (CWS) की सीईओ डॉ. कृति के. कारंथ और प्रोफेसर एलेक्जेंडर एंटोनेली को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है | यह पुरस्कार लंदन स्थित रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी द्वारा दिया जाता। डॉ. कारंथ यह प्रमुख पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हैं। एलेक्जेंडर एंटोनेली रॉयल बॉटनिक गार्डन्स, क्यू (UK) में विज्ञान के कार्यकारी निदेशक और स्वीडन के गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय में जैव विविधता के प्रोफेसर हैं। |
संगीत कलानिधि पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| संगीत कलानिधि पुरस्कार 2026 | डॉ. जयंती कुमारेश | डॉ. जयंती कुमारेश (प्रसिद्ध वीणा वादक) मद्रास संगीत अकादमी द्वारा कर्नाटक संगीत के क्षेत्र में यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाता है। कर्नाटक संगीत का ‘नोबेल पुरस्कार’ माना जाता है संगीत कलानिधि अन्य प्रमुख पुरस्कार (2026) संगीत कला आचार्य: वरिष्ठ संगीतकार जी.एस. मणि और आर. वेदावल्ली (गायक) को। TTK पुरस्कार: नेयवेली स्कंद सुब्रमणियन (मृदंगम) तथा एस. कासिम और एस. बाबू (नागस्वरम वादक) को। संगीतशास्त्री पुरस्कार: प्राचीन संगीत ग्रंथों पर शोध के लिये डॉ. मीनाक्षी एस.एस. को। नृत्य कलानिधि (नृत्य): प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना मालविका सरुक्कई को। |
वुल्फ पुरस्कार (भौतिकी) 2025 Wolf Prize in Physics
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| वुल्फ पुरस्कार (भौतिकी) 2025 Wolf Prize in Physics | 1. जैनेंद्र के. जैन (संयुक्त राज्य अमेरिका – भारतीय मूल) 2. मोर्दहाई हेइब्लम (इज़राइल) 3. जेम्स पी. आइज़ेनस्टीन (संयुक्त राज्य अमेरिका) | 1- जैनेंद्र के जैन: “कंपोजिट फर्मियन” की खोज के लिए वुल्फ पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय मूल के भौतिक विज्ञानी है। जैन पेनसिल्वेनिया विवि में प्रोफेसर हैं। वुल्फ प्राइज को नोबेल के बाद सबसे प्रतिष्ठित सम्मान/पुरस्कार माना जाता है। 2- मोर्दहाई “मोटी” हेइब्लम: इन विलक्षण कणों के प्रायोगिक सत्यापन और मेसोस्कोपिक भौतिकी में अग्रणी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वीज़मैन संस्थान में उनके कार्य ने उन्नत इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेरोमीटर का उपयोग करके आंशिक आवेश का अध्ययन किया। 3- जेम्स पी. आइज़ेनस्टीन: कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भौतिकी प्रोफेसर हैं। उन्हें दो आयामी इलेक्ट्रॉन प्रणालियों की प्रबल अंतःक्रिया पर अपने प्रायोगिक शोध के लिए 2025 के वुल्फ पुरस्कार प्राप्त हुआ। |
लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 | अजीत डोभाल (भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)) | लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट द्वारा ₹1,00,000 नकद, एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न। अजीत डोभाल को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी अभियानों में उनके विशेष और रणनीतिक योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। |
COSPAR विक्रम साराभाई पदक 2026
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| COSPAR विक्रम साराभाई पदक 2026 | प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम (भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) की निदेशक और प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक) | प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम यह पदक पाने वाली पहली भारतीय महिला और दुनिया भर में केवल तीसरी महिला वैज्ञानिक हैं। यह कुल चौथी बार है जब किसी भारतीय वैज्ञानिक को यह पदक मिला है। इनसे पहले यू.आर. राव (1996), गुरबख्श सिंह लखीना (2014) और प्रो. अनिल भारद्वाज (2024) को यह सम्मान मिल चुका है। (उन वैज्ञानिकों को यह दिया जाता है जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में असाधारण योगदान दिया हो।) |
डिराक पदक 2026 (Dirac Medal 2026)
| पुरस्कार | प्राप्तकर्ता | विशेष तथ्य |
|---|---|---|
| डिराक पदक 2026 | दीपक धर (भारतीय भौतिक विज्ञानी को जटिल प्रणालियों (Complex Systems), तंत्रिका विज्ञान (Theoretical Neuroscience) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समझने में उनके द्वारा किए गए groundbreaking कार्य।) 2026 डिराक पदक के अन्य विजेता प्रोफेसर दीपक धर के अलावा यह प्रतिष्ठित पदक संयुक्त रूप से 03 अन्य वैज्ञानिकों को भी प्रदान किया गया है: बर्नार्ड डेरिडा (फ्रांस) मार्क मेजार्ड (इटली) हैम सोमपोलिंस्की (इजराइल/अमेरिका) | यह पुरस्कार ICTP द्वारा महान भौतिक विज्ञानी पॉल डिराक की याद में प्रतिवर्ष 8 अगस्त को दिया जाता है।अशोक सेन (2012) के बाद डिराक पदक प्राप्त करने वाले दीपक धर दूसरे भारतीय वैज्ञानिक हैं। |
