Last Updated on September 6, 2026 by gktimehindi
भारत के प्रमुख शहरों, राज्यों और नदियाँ के भौगोलिक उपनाम
किसी भी जगह, शहर, राज्य, देश को किसी खास विशेषता के आधार पर उसे विशेष नाम से भी जाना जाता है जिसे उसका भौगोलिक उपनाम कहते हैं। इसी प्रकार से किसी व्यक्ति में भी किसी विशेषता के आधार पर उन्हें नाम के साथ-साथ उपनाम से भी जाना जाता है।
जैसे कि भारत को भारतवर्ष जंबूद्धीप, आर्यवर्त, भारतखण्ड, अजनाभवर्ष, भारत, हिन्दुस्तान, हिन्द, इंडिया आदि उपनाम से भी जाना जाता है।
इसी प्रकार से भारत के विभिन्न राज्यों, शहरों, स्थानों और नदियाँ को भी भौगोलिक उपनाम से जाना जाता है जिसे इस सूची के माध्यम से दिया जा रहा है। भौगोलिक उपनाम, राज्यों और भारत के प्रमुख शहरों के उपनाम, Indian City and their Names, Nicknames of cities से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते तथा सामान्य ज्ञान की जानकारी की दृष्टि से भी यह काफी उपयोगी है।
असम (Assam) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- तेजपुर (असम) – रक्त का शहर (City of Blood), असम की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Assam), शाश्वत प्रेम का नगर (City of Eternal Romance)
- गुवाहाटी (असम) – पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार (Gateway to North East), उत्तर-पूर्व भारत का प्रवेशद्वार (Gateway to North East India) मंदिरों का शहर (City of Temples), कामाख्या नगरी (Kamakhya City), ब्रह्मपुत्र नगरी (Brahmaputra City), पूर्वोत्तर की वाणिज्यिक राजधानी (Commercial Capital of the Northeast), प्रागज्योतिषपुर (Pragjyotishpur)
- डिब्रूगढ़ (असम) – भारत का चाय शहर (Tea City of India)
- जोरहाट (असम) – असम की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Assam), दुनिया की चाय की राजधानी (Tea Capital of the World)
- डिगबोई (असम) – असम का तेल नगर (Oil City of Assam), भारत का ऑयल टाउन (Oil Town of India)
- हाफलोंग (असम) – असम का स्कॉटलैंड (Scotland of Assam), सफेद चींटियों की पहाड़ी (White Ant Hillock), पूर्वोत्तर भारत का स्विट्जरलैंड (Switzerland of the East)
- सुआलकुची (असम) – असम का मैनचेस्टर (Manchester of Assam), पूर्व का मैनचेस्टर (Manchester of the East)
- नलबाड़ी (असम) – असम का नवद्वीप (Navadweep of Assam)
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) – विजाग (Vizag), पोर्ट सिटी (Port City) पूर्वी तट का गहना / पूर्वी तट का रत्न (Jewel of the East Coast), नियति/भाग्य का शहर (City of Destiny), पूर्व का गोवा (Goa of the East)
- नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) – भारत की झींगा राजधानी (Shrimp Capital of India), विक्रम सिंहपुरी (Vikrama Simhapuri)
- गुंटूर (आंध्र प्रदेश) – मिर्च का शहर (Chilli City), मिर्च राजधानी (Chilli Capital), मिर्चों की भूमि (Land of Chilies)
- तिरुपति (आंध्र प्रदेश) – आंध्र प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी (Spiritual Capital of Andhra Pradesh), भक्ति का शहर (City of Devotion), विरासत शहर (Heritage City)
- राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी) (आंध्र प्रदेश) – आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Andhra Pradesh), द बोर्न सिटी (The Born City), गोदावरी का रत्न (A Gem along the Godavari River)
- भीमावरम (आंध्र प्रदेश) – झींगा शहर (Prawn City) भारत का दूसरा बारडोली (India’s second Bardoli)
- धर्मवरम (आंध्र प्रदेश) – आंध्र प्रदेश का रेशम शहर (Silk City of Andhra Pradesh)
- तेनाली (आंध्र प्रदेश) – आंध्र पेरिस (Andhra Paris)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- बरेली (उत्तर प्रदेश) – सुरमा नगरी (Surma Nagari), नाथ नगरी (Nath Nagari), बाँस बरेली (Bans Bareilly), झुमका सिटी (Jhumka City)
- कानपुर (उत्तर प्रदेश) – उत्तर भारत का मैनचेस्टर (Manchester of North India), चमड़ा शहर (Leather City), राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा (Crossroads of National Highways)
- कन्नौज (उत्तर प्रदेश) – खुशबुओं का शहर (City of Fragrances), भारत की इत्र राजधानी (Perfume Capital of India)
- मथुरा (उत्तर प्रदेश) – कृष्णानगरी, श्री कृष्ण की नगरी (The city of Lord Shri Krishna), पेड़ा नगरी (Peda city)
- मेरठ (उत्तर प्रदेश) – खेल नगरी (Sports City), भारत का खेल नगर (Sports City of India)
- फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) – चूड़ियों का शहर (City of Bangle), सुहाग नगरी (Suhag Nagari) कांच की नगरी (Glass City)
- वाराणसी (बनारस या काशी) (उत्तर प्रदेश) – मंदिरों एवं घाटों का नगर (City of Temples and Ghats) शिव की नगरी (City of Shiva), भारत की आध्यात्मिक राजधानी (Spiritual Capital of India), मोक्ष नगरी (City of Salvation)
- आगरा (उत्तर प्रदेश) – ताज नगरी (City of Taj), पेठा नगरी (The City of Petha)
- अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) – ताला नगरी (Lock City)
- गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) – काशी की बहन (sister of Kashi), वीरों की धरती (Land of the Heroes)
- लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – नवाबों का शहर (City of Nawabs), पूर्व का गोल्डन सिटी (Golden City of the East), बागो का नगर (City of Gardens), नजाकत और नफासत का शहर (Elegance and Refinement)
- प्रयागराज (इलाहाबाद) (उत्तर प्रदेश) – तीर्थराज (तीर्थों का राजा) (Tirtharaj (King of Pilgrimages), कुंभ नगरी (Kumbh Nagari), संगम नगरी (Sangam city), प्रधानमंत्री लोगों का शहर (City of Prime Ministers), ऑक्सफोर्ड ऑफ़ द ईस्ट (Oxford of the East)
- मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) – पीतल नगरी (Brass City)
- अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – राम नगरी (Ram Nagri), श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi), अवध की प्राचीन नगरी (The ancient city of Awadh)
उत्तराखंड (Uttarakhand) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- ऋषिकेश (उत्तराखंड) – योगा शहर (Yoga City), भारत की राफ्टिंग राजधानी (Rafting Capital of India), भारत की साहसिक राजधानी (Adventure Capital of India), विश्व की योग राजधानी (Yoga Capital of the World)
- मसूरी (उत्तराखंड) – पहाड़ों की रानी (Queen of the Hills)
- नैनीताल (उत्तराखंड) – झीलों का शहर (City of Lakes), कुमाऊं का रत्न (Jewel of Kumaon), लेक डिस्ट्रिक्ट (Lake District of India)
- औली (उत्तराखंड) – भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland of India) औली बुग्याल (घास का मैदान) (Auli Bugyal), स्कीइंग कैपिटल ऑफ इंडिया (Skiing Capital of India)
- कौसानी (उत्तराखंड) – भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland of India)
- मुनस्यारी (उत्तराखंड) – लिटिल कश्मीर (Little Kashmir), हिमनगर (Himnagar), पंचाचूली चोटियों का प्रवेश द्वार (Gateway to Panchachuli Peaks)
- देहरादून (उत्तराखंड) – भारत की स्कूल राजधानी (School Capital of India), वन नगरी (Forest City)
- हरिद्वार (उत्तराखंड) – देवताओं का द्वार / ईश्वर का प्रवेश द्वार (Gateway to God), कुंभ नगरी (Kumbh city), चार धामों का द्वार (Gateway to the Char Dhams)
- अल्मोड़ा (उत्तराखंड) – कुमाऊं की सांस्कृतिक राजधानी (The Cultural Capital of Kumaon)
ओडिशा (Odisha) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- कटक (ओडिशा) – चांदी का शहर (Silver City of India) मिलेनियम सिटी (Millennium City), ओडिशा की सांस्कृतिक राजधानी (The Cultural Capital of Odisha)
- भुवनेश्वर (ओडिशा) – मंदिरों का शहर (City of Temples), भारत का मंदिर नगर (Temple City of India)
- पुरी (ओडिशा) – भगवान जगन्नाथ की भूमि (The land of Lord Jagannath), समुद्र तट शहर (Beach City), आध्यात्मिक नगरी (Spiritual City)
- संबलपुर (ओडिशा) – हथकरघा शहर (Handloom City), हीराकुड शहर (The Hirakud City)
- राउरकेला (ओडिशा) – स्टील सिटी और इस्पात नगर (Steel City and Ispat Nagar), ओडिशा की औद्योगिक राजधानी (Industrial Capital of Odisha), इंजीनियरिंग हब (Engineering Hub)
- बालासोर (ओडिशा) – मिसाइल शहर (Missile City), ओडिशा का अन्न भंडार (Granary of Odisha), ओडिशा का प्रवेश द्वार (Gateway of Odisha)
कर्नाटक (Karnataka) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- बेंगलुरु (कर्नाटक) – भारत की सिलिकॉन वैली (Silicon Valley of India), भारत का अंतरिक्ष शहर (Space City of India),बगीचों का शहर (Garden City of India), भारत का गार्डन सिटी (Garden City of India), भारत की आईटी राजधानी (IT capital of India), विज्ञान शहर (Science City), भारत की इलेक्ट्रॉनिक राजधानी (The electronic capital of India)
- मैसूरु (मैसूर) (कर्नाटक) – महलों का शहर (City of Palaces), चंदन नगरी (Sandalwood City), कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Karnataka)
- मंगलुरु (मैंगलोर) (कर्नाटक) – पूर्व का रोम (Rome of the East), भारत की आइसक्रीम राजधानी (Ice Cream Capital of India), भारतीय बैंकिंग का पालना (Cradle of Indian Banking), कर्नाटक का प्रवेश द्वार” (Gateway of Karnataka)
- धारवाड़ (कर्नाटक) – विद्या की काशी / विद्या नगरी (Vidya Kashi), पेड़ा नगरी (Peda Nagari), कर्नाटक का ऑक्सफोर्ड (Oxford of Karnataka)
- कूर्ग (कोडगु) (कर्नाटक) – भारत का स्कॉटलैंड (Scotland of India), भारत का कॉफ़ी कप (Coffee Cup of India), कॉफी का कटोरा (Coffee Bowl)
- चिक्कमगलुरु (कर्नाटक) – कॉफी की भूमि (Coffee Land of Karnataka), छोटी बेटी का शहर (City of the Younger Daughter)
- शिवमोग्गा (शिमोगा) (कर्नाटक) – मालनाड का प्रवेश द्वार (Gateway of Malnad)
केरलम (केरल) (Keralam) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- कोच्चि (Kochi) (Old कोचीन (Cochin)) (केरल) – अरब सागर की रानी (Queen of the Arabian Sea), पूर्व का वेनिस (Venice of the East), केरल का प्रवेश द्वार (Gateway to Kerala), केरल की वाणिज्यिक राजधानी (Commercial Capital of Kerala)
- कोल्लम (केरल) – भारत और विश्व की काजू राजधानी (Cashew Capital of the World), शांत जलमार्गों का प्रवेश द्वार (Gateway to the Backwaters), अरब सागर का राजकुमार (Prince of the Arabian Sea)
- कोझिकोड / कालीकट (केरल) – मसालों का शहर (City of Spices), साहित्य का शहर (City of Literature), हलवे का शहर (Halwa City)
- मुन्नार (केरल) – दक्षिण भारत का कश्मीर (Kashmir of South India)
- त्रिशूर (केरल) – केरल की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Kerala), त्योहारों/पूरम की भूमि (Land of Poorams), भारत की स्वर्ण राजधानी (Gold Capital of India), वडक्कुम्नाथन की भूमि (The Land of Vadakkumnathan), पूरमों की भूमि (Land of Poorams), दक्षिण का कैलाश (Tehn Kailasam)
- अलाप्पुझा (केरल) – पूर्व का वेनिस (Venice of the East)
- तिरुवनंतपुरम (केरल) – भारत का सदाबहार शहर (Evergreen City of India), भगवान अनंत का नगर (City of Lord Ananta), देवताओं की नगरी (City of the Gods), ईश्वर की अपनी पूंजी (God’s Own Capital)
- पलक्कड़ (केरल) – केरल का अन्न भंडार (Rice Bowl of Kerala), केरल का प्रवेश द्वार (Gateway to Kerala), ताड़ के पेड़ों की भूमि (Land of Palmyra Palms)
- कन्नूर (केरल) – करघों और विद्याओं का शहर (Land of Looms and Lores), केरल का मैनचेस्टर (Manchester of Kerala)
- कासरगोड (केरल) – सप्त भाषा संगम भूमि (सात भाषाओं की भूमि) (Sapta Bhasha Sangam Bhoomi), ईश्वर की भूमि (Land of Gods)
- वायनाड (केरल) – भगवान का बगीचा (God’s Orchard), धान के खेतों की भूमि (Land of Paddy Fields), हरियाली का स्वर्ग (Green Paradise)
गुजरात (Gujarat) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- बारडोली (गुजरात) – मक्खन शहर (Butter City), सत्याग्रह की भूमि (Land of Satyagraha)
- अहमदाबाद (गुजरात) – भारत का मैनचेस्टर (Manchester of India), भारत का बोस्टन (Boston of India), गुजरात की वाणिज्यिक राजधानी (Commercial Capital of Gujarat), यूनेस्को हेरिटेज सिटी (UNESCO World Heritage City)
- सूरत (गुजरात) – डायमंड सिटी (हीरा नगरी/हीरा शहर) (Diamond City), सिल्क सिटी (रेशम नगरी/रेशम शहर ) (Silk City), हरा शहर (Green City), पुलों का शहर (City of Bridges)
- आणंद (गुजरात) – मिल्क सिटी ऑफ इंडिया (Milk City of India), भारत की दूध की राजधानी (Milk Capital of India)
- वडोदरा (गुजरात) – संस्कारी नगरी (Cultural Capital of Gujarat), बरगद का शहर (Banyan City), सयाजी नगरी (Sayaji Nagari), गरबा की वैश्विक राजधानी (Global Capital of Garba), कला नगरी (City of Art )
- गांधीनगर (गुजरात) – हरित राजधानी (Green City)
- जामनगर (गुजरात) – सौराष्ट्र का पेरिस (Paris of Saurashtra), काठियावाड़ का रत्न (Jewel of Kathiawar), पीतल नगरी (Brass City), भारत का तेल नगर (Oil City of India)
- अंकलेश्वर (गुजरात) – भारत का रासायनिक केंद्र (Chemical Hub of India), तेल का शहर (Oil City)
- पालनपुर (गुजरात) – फूलों का शहर (Flower City)
- मोरबी (गुजरात) – सिरेमिक टाइल्स का शहर (City of Ceramic Tiles), भारत की सिरेमिक राजधानी (Ceramic Capital of India), सौराष्ट्र का पेरिस (Paris of Saurashtra)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- कोरबा (छत्तीसगढ़) – भारत की ऊर्जा राजधानी Power Capital (power hub) of India, ऊर्जा नगरी (Energy Capital)
- भिलाई (छत्तीसगढ़) – स्टील सिटी ऑफ़ इंडिया (Steel City of India), मिनी इंडिया (Mini India)
- जगदलपुर (छत्तीसगढ़) – बस्तर का प्रवेश द्वार (Gateway of Bastar) चौराहों का शहर (City of Squares)
- आरंग (छत्तीसगढ़) – मंदिरों का शहर (City of Temples), राजा मोरध्वज नगर (Raja Mordhwaj Nagar)
- बस्तर (छत्तीसगढ़) – साल वनों का द्वीप (Island of Sal Forests) दंडकारण्य / दक्षिण कौशल (Dandakaranya/Dakshin Kosala)
- राजिम (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ का प्रयाग (Prayag of Chhattisgarh), छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Chhattisgarh)
- भोरमदेव (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ का खजुराहो (Khajuraho of Chhattisgarh)
- मैनपाट (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ का शिमला (Shimla of Chhattisgarh), छोटा तिब्बत (Little Tibet)
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) – फूलों का मैदान (Meadow of Flowers), धरती का स्वर्ग (Heaven on Earth), भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland of India)
- श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – पूर्व का वेनिस (Venice of the East), पृथ्वी का स्वर्ग (Heaven on Earth), झीलों का शहर (City of Lakes)
- जम्मू (जम्मू-कश्मीर) – मंदिरों का शहर (City of Temples)
- पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) – गड़रियों का गाँव (Valley of Shepherds), कश्मीर का स्विट्जरलैंड (Switzerland of Kashmir)
- सोनमर्ग (जम्मू-कश्मीर) – सोने का घास का मैदान (Meadow of Gold)
- शोपियां (जम्मू-कश्मीर) – कश्मीर के सेब का कटोरा (Apple Bowl of Kashmir), सेब शहर (Apple Town), बर्फ का जंगल (Snow Forest)
- भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर) – छोटा कश्मीर (Mini Kashmir), नागों की भूमि (Land of Snakes) मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland)
झारखंड (Jharkhand) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- धनबाद (झारखंड) – भारत की कोयला नगरी, भारत की कोयला राजधानी (Coal Capital of India)
- जमशेदपुर (झारखंड) – भारत का पिट्सबर्ग (Pittsburgh of Indi), इस्पात नगरी (Steel City), टाटानगर (Tatanagar)
- नेतरहाट (झारखंड) – पहाड़ों की मल्लिका (Queen of the Hills), छोटा नागपुर की रानी (Queen of Chotanagpur), झारखंड का मसूरी (Mussoorie of Jharkhand), सूर्योदय एवं सूर्यास्त का सौंदर्य स्थल (A Sunrise and Sunset Beauty Spot)
- देवघर (झारखंड) – बैद्यनाथधाम (Baidyanath Dham), बाबाधाम (Baba Dham), देवों का घर (Abode of God)
- रांची (झारखंड) – झरनों का शहर (City of Waterfalls), झारखंड का शिमला (Shimla of Jharkhand)
- बोकारो (झारखंड) – इस्पात नगरी (Steel City), छोटा भारत (Mini India)
- कोडरमा (झारखंड) – अभ्रक नगरी (Mica City), भारत की अभ्रक राजधानी (Mica Capital of India)
- मैकलुस्कीगंज (झारखंड) – भारत का मिनी लंदन (India’s Mini London)
- हजारीबाग (झारखंड) – हजार बागों का शहर (City of Thousand Gardens), झील नगरी (City of Lakes) कोयला क्षेत्र का द्वार (Gateway to the Coal Region)
तमिलनाडु (Tamil Nadu) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- कोयंबतूर / कोयंबटूर (तमिलनाडु) – दक्षिण भारत का मैनचेस्टर (Manchester of South India), पंप सिटी (Pump City of India), दक्षिण भारत का इंजीनियरिंग सिटी (Engineering City of South India)
- ऊटी (तमिलनाडु) – पहाड़ी स्टेशनों की रानी (Queen of Hill Stations), ब्लू माउंटेन्स का रत्न (Gem of the Blue Mountains), भारत का स्विट्जरलैंड (Switzerland of India), दक्षिण भारत का रत्न (Jewel of South India)
- इरोड (तमिलनाडु) – भारत और दुनिया का हल्दी शहर (Turmeric City) हल्दी राजधानी, भारत की हल्दी नगर, वस्त्र शहर (Textile City), येलो सिटी (Yellow City), लूम सिटी (Loom City)
- मदुरई या मदुरै (Madurai) (तमिलनाडु) – त्योहारों का नगर (City of Festivals), पूर्व का एथेंस (Athens of the East), चमेली का शहर (Jasmine City), त्योहारों का शहर (City of Festivals), तमिलनाडु की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Tamil Nadu)
- कोडाइकनाल (तमिलनाडु) – पहाड़ी स्टेशनों की राजकुमारी / हिल स्टेशनों की राजकुमारी (Princess of Hill Stations), जंगल का उपहार (The Gift of the Forest)
- शिवकाशी (तमिलनाडु) – पटाखों की नगरी (Capital of Indian Firecrackers), भारत का छोटा जापान (Little Japan) भारत का पटाखा शहर (Cracker City of India), भारत की माचिस राजधानी (Matchstick Capital of India)
- तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) – हलवा शहर (Halwa City) नेल्लाई (Nellai), दक्षिण भारत का ऑक्सफोर्ड (Oxford of South India), तमिलनाडु की हरित ऊर्जा राजधानी (Green Energy Capital of Tamil Nadu)
- चेन्नई (तमिलनाडु) – डेट्रॉइट ऑफ एशिया (Detroit of Asia), दक्षिण का प्रवेश द्वार (Gateway to South India), भारत की बैंकिंग राजधानी (Banking Capital), फ्लाईओवरों का शहर (City of Flyovers), भारत की स्वास्थ्य राजधानी (Health Capital of India), दक्षिण भारत की सांस्कृतिक राजधानी (The cultural capital of South India), भारत की ऑटोमोबाइल राजधानी (The Automobile Capital of India)
- तिरूप्पुर (तमिलनाडु) – भारत की बुनाई वस्त्रों की राजधानी (Knitwear Capital of India), टेक्सटाइल सिटी (Textile City), डॉलर सिटी (Dollar City), कपास का शहर (Cotton City), बनियान का शहर (Baniyan City)
- तिरूचिरापल्ली (त्रिची) (तमिलनाडु) – रॉकफोर्ट सिटी (Rockfort City), भारत की ऊर्जा उपकरण और फैब्रिकेशन राजधानी (Energy Equipment and Fabrication Capital of India), तमिलनाडु का दिल (Heart of Tamil Nadu)
- तंजावुर (तमिलनाडु) – तमिलनाडु का चावल का कटोरा (Rice Bowl of Tamil Nadu), चोल साम्राज्य की राजधानी / सांस्कृतिक केंद्र (Capital of the Chola Empire/Cultural Centre), तमिलनाडु का सांस्कृतिक केंद्र (Cultural Capital of Tamil Nadu)
- तूतीकोरिन (थूथुकुडी) (तमिलनाडु) – मोती का शहर (Pearl City), तमिलनाडु की नमक राजधानी (Salt Capital of Tamil Nadu), तमिलनाडु का समुद्री प्रवेश द्वार (Sea Gateway of Tamil Nadu), मैकरून सिटी (Macaroon City)
तेलंगाना (Telangana) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- हैदराबाद (तेलंगाना) – मोतियों का शहर (City of Pearls), भाग्यनगर (Bhagyanagar), साइबराबाद (Cyberabad), बिरयानी की राजधानी (Biryani Capital of India), निज़ामों का शहर (City of Nizams)
- वारंगल (तेलंगाना) – तेलंगाना की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of Telangana), काकतीयों की भूमि (Land of the Kakatiyas)
- निज़ामाबाद (तेलंगाना) – निज़ामों का शहर (City of Nizams), इंद्र का शहर / इंद्रपुरी (City of Indra / Indrapuri), दक्कन के इतिहास का चौराहा (Crossroads of Deccan History), धान और कृषि का कटोरा (Rice and Agriculture Bowl)
- करीमनगर (तेलंगाना) – तेलंगाना का चावल का कटोरा (Rice Bowl of Telangana), ग्रेनाइट का शहर (City of Granites)
- रामागुंडम (तेलंगाना) – तेलंगाना का मैनचेस्टर (Manchester of Telangana), ऊर्जा का शहर / ऊर्जा नगर (City of Energy / Town of Energy), कोल सिटी (Coal City)
- आदिलाबाद (तेलंगाना) – श्वेत स्वर्ण शहर (White Gold City), तेलंगाना का प्रवेश द्वार (Gateway to Telangana)
दिल्ली (Delhi) के प्रमुख शहर के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
1. नई दिल्ली – रैलियों का शहर (City of Rallies)
पंजाब (Punjab) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- अमृतसर (पंजाब) – स्वर्ण मंदिर का शहर (The Golden City), गुरु नगरी (Guru Nagri), पवित्र शहर (Holy City)
- लुधियाना (पंजाब) – पंजाब का मैनचेस्टर (Manchester of Punjab), उद्योगों का शहर (City of Industries), साइकिल्स का घर (Home of Cycles)
- पटियाला (पंजाब) – शाही शहर (Royal City), महल, किलों और बागों का शहर (City of Palaces, Forts, and Gardens), महाराजाओं की भूमि (Land of Maharajas)
- कपूरथला (पंजाब) – पंजाब का पेरिस (Paris of Punjab), महलों का शहर (City of Palaces)
- चंडीगढ़ (पंजाब) – द सिटी ब्यूटीफुल (The City Beautiful), प्लांड सिटी (Planned City), द सिटी ऑफ़ रोज़ेज़ (The City of Roses)
- मोहाली (पंजाब) – पंजाब की इलेक्ट्रॉनिक सिटी (Electronic City of Punjab), चंडीगढ़ का जुड़वां शहर (Twin City of Chandigarh)
- अंबाला (पंजाब) – वैज्ञानिक उपकरणों का शहर (City of Scientific Instruments), विज्ञान नगरी (Science City), हरियाणा की मिक्सी सिटी (Mixie City of Haryana)
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- कोलकाता (पश्चिम बंगाल) – महलों का शहर (City of Palaces), आनंद का शहर (City of Joy), भारत की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural Capital of India), पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार (Gateway of Eastern India)
- कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल) – मिट्टी के खिलौनों/मूर्तियों का शहर (City of Clay Dolls)
- हावड़ा (पश्चिम बंगाल) – भारत का शेफील्ड (Sheffield of India), पूर्व का शेफील्ड (Sheffield of the East)
- आसनसोल (पश्चिम बंगाल) – काले हीरे की भूमि (Land of Black Diamond), भाईचारे का शहर (City of Brotherhood)
- मालदा (पश्चिम बंगाल) – आम का शहर (Mango City)
- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) – पहाड़ों की रानी (Queen of the Hills), लैंड ऑफ थंडरबोल्ट (Land of the Thunderbolt), क्वीन ऑफ द हिल्स (Queen of the Hills)
- सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) – पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार (Gateway to Northeast India), चिकन नेक (Chicken’s Neck), उत्तर बंगाल की व्यावसायिक राजधानी (Commercial Capital of North Bengal), चाय का शहर (City of Tea), सिक्किम का तराई क्षेत्र (Sikkim Terai)
- दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) – भारत का रूर (Ruhr of India), इस्पात नगर (Steel City), पूर्वी भारत का औद्योगिक केंद्र (Industrial Hub of Eastern India)
- खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) – दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रवेश द्वार (Gateway to the South Eastern Railway), छोटा भारत (Mini India)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- भोपाल (मध्य प्रदेश) – झीलों का शहर (City of Lakes)
- पीथमपुर (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश का डेट्रॉइट (Detroit of Madhya Pradesh), मध्य भारत का डेट्रॉइट (Detroit of Central India)
- उज्जैन (मध्य प्रदेश) – कुंभ नगरी (Kumbh city), महाकाल की नगरी (City of Mahakal), मंदिरों का शहर (City of Temples), कालिदास की नगरी (City of Kalidasa), अवंतिका / अवंतीपुरी (Avantika/Avantipuri) विक्रमादित्य की नगरी (City of Vikramaditya)
- इंदौर (मध्य प्रदेश) – मिनी बॉम्बे (Mini Mumbai), मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी (Commercial Capital of MP), भारत का सबसे स्वच्छ शहर (Cleanest City of India), स्ट्रीट फूड कैपिटल (Street Food Capital of India)
- जबलपुर (मध्य प्रदेश) – संस्कार राजधानी (Sanskar Rajdhani), संगमरमर की नगरी (Marble City), न्यायिक राजधानी (Judicial Capital), रक्षा नगरी (Defence City) 52 तालों (तालाबों) का शहर (City of 52 Talao (Ponds))
- ग्वालियर (मध्य प्रदेश) – भारत का जिब्राल्टर (The Gibraltar of India), संगीत नगरी (The City of Music), तानसेन की नगरी (Tansen Nagari), मध्य प्रदेश का शाही शहर (The Royal City of Madhya Pradesh)
- पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) – सतपुड़ा की रानी (Queen of Satpura), मध्य प्रदेश का स्वर्ग (Heaven of Madhya Pradesh), पाँच गुफाओं की नगरी (City of Five Caves), मध्य प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी (Summer Capital of MP), सैलानियों का घर / पर्यटकों का स्वर्ग (Home of Tourists / Paradise of Tourists)
- रीवा (मध्य प्रदेश) – सफेद शेरों की भूमि (Land of White Tigers), झरनों का नगर (Land of Waterfalls)
- सतना (मध्य प्रदेश) – सीमेंट नगरी (Cement City), संगीत की राजधानी (Musical Capital), बघेलखंड की व्यावसायिक राजधानी (Commercial Capital of Baghelkhand)
- बालाघाट (मध्य प्रदेश) – मैंगनीज नगरी (Manganese City), तांबा नगरी (Copper City), मध्य प्रदेश का धान का कटोरा (Rice Bowl of MP), वन नगरी (Forest City)
- मैहर (मध्य प्रदेश) – संगीत राजधानी (Sangeet Rajdhani), माँ शारदा नगरी (Maa Sharda Nagri), शक्तिपीठ नगर (Shaktipeeth Nagar), आल्हा-ऊदल की नगरी (Alha-Udal ki Nagri), माई का हार धाम (Mai ka Haar Dham)
महाराष्ट्र (Maharashtra) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- यवतमाल (महाराष्ट्र) – कॉटन सिटी (Cotton City of India)
- मुंबई (महाराष्ट्र) – सात द्वीपों (टापुओं) का शहर (City of Seven Islands),’भारत का प्रवेश द्वार’ (Gateway of India), भारत का हालीवुड (Hollywood of India), सूती वस्त्रों की राजधानी (Cotton Textile Capital of India), सपनों का शहर (City of Dreams), मायानगरी (Mayanagari), भारत का ‘न्यूयॉर्क’ (New York of India), भारत की वित्तीय राजधानी (The financial capital of India)
- जलगांव (महाराष्ट्र) – केले का शहर (Banana City) बनाना कैपिटल (Banana Capital of India), गोल्ड सिटी (Gold City)
- पुणे (महाराष्ट्र) – क्वीन ऑफ डेकन (Queen of Deccan), पूर्व का ऑक्सफोर्ड (Oxford of the East), महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी (Cultural capital of Maharashtra)
- नासिक (महाराष्ट्र) – आध्यात्म का शहर (A city of spirituality), भारत का अंगूर शहर (The Grape City of India), भारत की वाइन राजधानी (The Wine Capital of India) मिनी महाराष्ट्र (Mini Maharashtra), कुंभ नगरी (Kumbh city)
- नागपुर (महाराष्ट्र) – संतरों का शहर (Orange City), भारत की बाघ राजधानी (Tiger Capital of India), भारत का हृदय (Heart of India)
मेघालय (Meghalaya) के प्रमुख शहर के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
1. शिलांग (मेघालय) – पूर्व का स्कॉटलैंड (Scotland of the East), भारत की रॉक संगीत राजधानी (Rock Capital of India)
राजस्थान (Rajasthan) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- बीकानेर (राजस्थान) – लाल शहर’ (Red City), ऊंटों की धरती (Land of Camels), ऊन का घर / ऊन की धरती (Wool City), दूध नगरी (Milk City)
- माउंट आबू (राजस्थान) – राजस्थान का शिमला (The Shimla of Rajasthan), रेगिस्तान का नखलिस्तान (Oasis in the Desert), संतों का शिखर” (Saint’s Pinnacle) “राजस्थान का ओलंपस” (Olympus of Rajasthan)
- उदयपुर (राजस्थान) – झीलो कि नगरी (City of Lakes), राजस्थान का कश्मीर (Kashmir of Rajasthan), पूर्व का वेनिस (Venice of the East), श्वेत नगरी (White City)
- जोधपुर (राजस्थान) – सूर्य नगरी (Sun City), नीला शहर (Blue City), किले/दुर्गों का शहर (City of Forts), मरुस्थल का प्रवेश द्वार (Gateway to Thar/Desert)
- डूंगरपुर (राजस्थान) – पहाड़ों की नगरी (City of Hills), हरे पत्थरों की नगरी (City of Green Stones)
- जयपुर (राजस्थान) – गुलाबी शहर (Pink City), भारत का पेरिस (Paris of India), पूर्व का पेरिस (Paris of the East), हीरे पन्ने की नगरी (City of Diamonds and Emeralds), हेरिटेज सिटी (Heritage City), राजस्थान की विरासत नगरी (Rajasthan’s Heritage City), रजवाड़ों का शहर (City of Princely States)
- जैसलमेर (राजस्थान) – रेतों का शहर (The City of Sand), स्वर्ण नगरी (Golden City), पीले पत्थरों की नगरी (City of Yellow Stones), रेगिस्तान का गुलाब (Desert Rose), हवेलियों और झरोखों का शहर (City of Havelis and Windows) राजस्थान का अंडमान (Andaman of Rajasthan), भूरा शहर (Brown City)
- अजमेर (राजस्थान) – राजस्थान का हृदय (Heart of Rajasthan), राजस्थान का नाका (Naka of Rajasthan), अरावली का अभिमान (Pride of Aravalli), अंडों की टोकरी (Egg Basket), राजपुताने की कुंजी (Key to Rajputana), भारत का मक्का (Mecca of India), ख्वाजा की नगरी (City of Khwajas)
- अलवर (राजस्थान) – राजस्थान का सिंह द्वार (Lion Gate of Rajasthan), राजस्थान का स्कॉटलैंड (Scotland of Rajasthan), पूर्वी राजस्थान का कश्मीर (Kashmir of Eastern Rajasthan)
- भीलवाड़ा (राजस्थान) – राजस्थान का मैनचेस्टर (Manchester of Rajasthan), वस्त्र नगरी (Textile City), अभ्रक नगरी (Mica City)
लद्दाख (Ladakh) के प्रमुख शहर के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
1. लेह (लद्दाख) – मठों की भूमि (Land of Monasteries), उच्च दरों की भूमि (Land of High Passes), लिटिल तिब्बत (Little Tibet), द मून लैंड (The Moon Land), लाभां की भूमि (Land of Lamas)
हरियाणा (Haryana) के प्रमुख शहर के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
1. पानीपत (हरियाणा) – बुनकरों का शहर (City of Weavers), टेक्सटाइल सिटी (Textile City), युद्धों का शहर (City of Wars), पेट्रोकेमिकल हब (Petrochemical Hub)
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के प्रमुख शहरों के उपनाम, भौगोलिक और सांस्कृतिक उपनामों
- खज्जियार (हिमाचल प्रदेश) – भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland of India)
- कसोल (हिमाचल प्रदेश) – भारत का मिनी इजराइल (Mini Israel of India), भारत का एम्स्टर्डम (Amsterdam of India)

राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के उपनाम, भौगोलिक, सांस्कृतिक उपनाम
- अरुणाचल प्रदेश – उगते सूरज की भूमि (Land of the Rising Sun), आर्किड राज्य (Orchid State)
- असम – चायों की भूमि (Land of Tea), टी सिटी ऑफ इंडिया (Tea City of India), नीली पहाड़ियों और लाल नदी की भूमि (Land of Blue Hills and Red River)
- आंध्र प्रदेश – एशिया के अंडों की टोकरी (Egg Bowl of Asia), भारत का कोहिनूर (Kohinoor of India)
- उत्तर प्रदेश – चीनी का कटोरा (Sugar Bowl of India)
- उत्तराखंड – देवताओं की भूमि (देवभूमि) Land of Gods (Devbhoomi), फूलों की घाटी (Valley of Flowers)
- केरलम (केरल) – ईश्वर का अपना देश (God’s Own Country), मसालों का बगीचा (Spice Garden of India), नारियल के पेड़ों की भूमि (Land of Coconut Trees)
- गुजरात – पश्चिमी भारत का रत्न (Jewel of Western India), गुर्जरों की भूमि (Land of the Gurjars)
- गोवा – पूरब का मोती (Pearl of the Orient), बीच कैपिटल (Beach Capital of India)
- छत्तीसगढ़ – धान का कटोरा (Rice Bowl of India), धान की डलिया (Paddy Basket)
- जम्मू-कश्मीर – पृथ्वी का स्वर्ग (Heaven on Earth), भारत का स्वर्ग (Paradise of India)
- दिल्ली – दिलवालों की नगरी (Dilwalon ki Nagri)
- नागालैंड – पूर्व का स्विट्जरलैंड (Switzerland of the East), योद्धाओं की भूमि (Land of Warriors), त्योहारों की भूमि (Land of Festivals)
- पंजाब – पांच नदियों की भूमि (Land of Five Rivers), भारत का अन्न भंडार (Granary of India)
- बिहार – विहारों की भूमि (Land of Viharas/Monasteries)
- मणिपुर – भारत का गहना (Jewel of India)
- मध्य प्रदेश – भारत का हृदय (हृदय प्रदेश) Heart of India (Hridaya Pradesh), सोया प्रदेश (Soya State), टाइगर स्टेट (Tiger State)
- मिजोरम – शांति की भूमि (Land of Peace), पहाड़ों की भूमि (Land of the Hills)
- मेघालय – बादलों का घर (Abode of Clouds)
- राजस्थान – राजाओं की भूमि (Land of Kings)
- लक्षद्वीप – अरब सागर का पन्ना (The Emerald of the Arabian Sea), मूंगा द्वीप (Coral Island)
- सिक्किम – फलोद्यान का स्वर्ग (Orchard Paradise), चावल की घाटी (Valley of Rice)
- हिमाचल प्रदेश – सेब का राज्य (Apple State of India), देवताओं की भूमि (Land of the Gods)
नदी एवं भौगोलिक परिदृश्यों का भौगोलिक उपनाम
- गंगा नदी – भारत की पवित्र नदी (Holy River of India), राष्ट्रीय नदी (National River)
- गोदावरी नदी – वृद्ध गंगा (Vriddha Ganga), दक्षिण गंगा (Dakshin Ganga)
- दामोदर नदी – बंगाल का शोक (Sorrow of Bengal), भारत का रूर (Ruhr of India)
- कावेरी नदी – दक्षिण भारत की गंगा (Ganga of South India)
- कोसी नदी – बिहार का शोक (Sorrow of Bihar)
- सात बहनें (Seven Sisters) – अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा
- युमथांग घाटी (सिक्किम) – सिक्किम की फूलों की घाटी (Valley of Flowers of Sikkim) सिक्किम घाटी का पुष्प अभयारण्य (Flower Sanctuary of Sikkim Valley)
- नीलगिरि की पहाड़ियों – नीले पर्वत (Blue Mountains)
- मदन कामदेव मंदिर (कामरूप जिला) – असम का खजुराहो (Khajuraho of Assam)
- हैदराबाद और सिकंदराबाद – जुड़वा शहर (Twin Cities)
- छोटा नागपुर के पठार – भारत का रूर (Ruhr of India), भारत का खनिज हृदय (Mineral Heart of India)
Shaharon ke Upnaam pdf भारत के प्रमुख भौगोलिक उपनाम PDF
इसे भी पढ़े
भारत के 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानी एवं उनके स्थापना वर्ष (गठन तिथि)
World Heritage Sites In India PDF भारत के सभी विश्व धरोहर स्थलों की सूची

4 thoughts on “Nicknames of Cities: Bharat ke shaharon ke Bhaugolik Upnaam pdf”