यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज एक महत्वपूर्ण पहचान है जो अपने सशक्त सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मूल्यों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इन शहरों में स्थानीय कला, शिल्पकारी, वस्त्र और भोजन की परंपरा आज भी अधिकांश प्रभावशाली और संस्कृतिक आयातसंबंधी क्षेत्रों में बाहरी प्रभावों से सुरक्षित है। ये शहर अपने साहसिक कला और साहित्यिक कार्यक्रमों की वजह से प्रमुख धाराओं में से एक बन चुके हैं। इन सिटीज में स्थानीय रंगमंच, जागृति और कला समारोह आयोजित किए जाते हैं जो कर्मठ भूमिका में उभरते हैं। इन शहरों के निवासी अपनी आत्मीयता और अन्याय-विरोधी विचारों के लिए भी पहचाने जाते हैं और उन्होंने इन सिटीज को अपने समुदाय और कला के समृद्ध केंद्र के रूप में नया जीवन दिया है। यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज में शामिल भारतीय शहर भारतीय संस्कृति और विरासत का मान्यतापूर्व स्तंभ हैं, जो संस्कृति की गहराई और विविधता को दर्शाते हैं। इन शहरों का आकर्षण वाणिज्यिक और पर्यटन क्षेत्रों में भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है और वे देश के आदर्श प्रतीक हैं।
UNESCO क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) वर्ष 2004 में उन शहरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है जो सतत शहरी विकास के लिए रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रथाओं को रणनीतिक कारक के रूप में पहचाना है। वर्तमान में दुनिया के 350 शहर इस नेटवर्क के हिस्सा है।
31 अक्टूबर 2023 को UNESCO (UCCN) द्वारा जारी दुनिया के 55 शहरों में भारत के ग्वालियर ( तानसेन और बैजू बावरा की नगरी) को संगीत (सिटी ऑफ म्यूजिक) और केरल के कोझिकोड को साहित्य वर्ग की श्रेणी में शामिल किया गया है।
31 अक्टूबर 2025 को UNESCO 43वें सम्मेलन में जारी दुनिया के 58 शहरों में भारत के लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी (पाककला) (Lucknow – UNESCO Creative City of Gastronomy) की श्रेणी में शामिल किया गया है।
यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क UCCN में अब तक भारत के कुल 09 शहरों को शामिल किया गया है।
UNESCO क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) शहरों को रचनात्मक के आधार पर 07 श्रेणियों में नामित करता है:-
- शिल्प और लोककला (Crafts and Folk Arts)
- मीडिया कला (Media Arts)
- फिल्म (Film)
- डिजाइन (Design)
- पाक कला (Gastronomy)
- संगीत (Music)
- साहित्य (Literature)
India UCCN Cities List 2025 यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज में शामिल भारतीय शहर
| क्रमांक | शहर | श्रेणी में जिसमें वर्गीकृत है | शामिल करने का वर्ष |
| 1 | जयपुर | शिल्प एवं लोककला (City of Crafts and Folk Arts) | 2015 |
| 2 | वाराणसी | संगीत (City of Music) | 2015 |
| 3 | चेन्नई | संगीत (City of Music) | 2017 |
| 4 | श्रीनगर | शिल्प एवं लोककला (City of Crafts and Folk Arts) | 2017 |
| 5 | हैदराबाद | पाककला (गैस्ट्रोनाॅमी) (City of Gastronomy) | 2019 |
| 6 | मुंबई | फिल्म (City of Film) | 2019 |
| 7 | ग्वालियर | संगीत (City of Music) | 2023 |
| 8 | कोझिकोड | साहित्य (City of Literature) | 2023 |
| 9 | लखनऊ | पाककला (गैस्ट्रोनाॅमी) (City of Gastronomy) | 2025 |
World Heritage Sites In India 2025 PDF भारत के सभी विश्व धरोहर स्थलों की सूची
यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज UNESCO Creative Cities Network (UCCN) FAQs
1. वर्ष 2025 में भारत के किस शहर को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया है?
लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी (पाककला) के श्रेणी में यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया है।
2. वर्ष 2023 में भारत के किस शहर को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया है?
ग्वालियर (संगीत) और कोझिकोड (साहित्य) को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया है।
3. यूसीसीएन की लिस्ट में शामिल होना वाला भारत का पहला शहर कौन था?
वर्ष 2015 में जयपुर और वाराणसी यूसीसीएन के लिस्ट में शामिल होने वाले भारत के पहले शहर थे।
4. यूसीसीएन का पूरा नाम क्या है?
यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क UNESCO Creative Cities Network (UCCN)
5. किसी शहर को किस किस श्रेणी के आधार पर यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया जाता है?
UNESCO क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) शहरों को रचनात्मक के आधार पर शिल्प और लोककला, मिडिया, फिल्म, डिजाइन, पाककला, संगीत और साहित्य के आधार पर शामिल किया जाता है।
6. विश्व शहर दिवस World Cities Day कब मनाया जाता है?
31 अक्टूबर को
7. यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क UNESCO Creative Cities Network (UCCN) कब से शुरू हुआ है?
वर्ष 2004 में

One thought on “UNESCO Creative Cities Network (UCCN) क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल भारत के शहर”