23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो (Glasgow) शहर में हुआ। इसमें 74 देशों के 3000+ एथलीट भाग ले रहे हैं और इस बार के संस्करण में केवल 10 मुख्य खेल ही शामिल किए गए हैं।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) 2026 शुंभकर (Mascot):
राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Glasgow 2026 Commonwealth Games) का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) ‘फिनी’ (Finnie) नाम का एक यूनिकॉर्न (Unicorn) है, जो स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु है, जिसके सींग की जगह ट्रैफिक कोन लगा हुआ है। जो ग्लासगो शहर के प्रसिद्ध ड्यूक ऑफ वेलिंगटन स्मारक की याद दिलाता है।
गुलाबी-बैंगनी बाल, स्कॉटिश टार्टन पैटर्न, जूतों पर सिल्वर फ्लैश (जहाज बनाने की विरासत), तारे (बैरोलैंड बॉलरूम) और ग्लासगो के अन्य लैंडमार्क्स से प्रेरित। इसे ग्लासगो के 76 स्कूली बच्चों की मदद से डिजाइन किया गया हैै।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) 2026 का लोगो (Logo) प्रतीक चिन्हः
ग्लासगो २०२६ कॉमनवेल्थ गेम्स का लोगो पहली बार कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के “सेलिब्रेशन मार्क” के साथ इंटीग्रेटेड (मिलाया गया) है। इसे ग्लासगो स्थित डिजाइन एजेंसी LOOP Design Limited ने बनाया है।
लोगो की मुख्य विशेषताएँ:
तीन प्रमुख तत्व (रिवर क्लाइड वॉटरफ्रंट से प्रेरित):
ऊपर क्रॉस — फिन्निएस्टन क्रेन (Finnieston Crane) की कोणीय आकृति से प्रेरित, जो ग्लासगो की औद्योगिक विरासत का प्रतीक है। मध्य में आर्क — क्लाइड आर्क (Clyde Arc), जिसे “स्क्विंटी ब्रिज” भी कहते हैं। नीचे लहरें — रिवर क्लाइड (River Clyde) की लहरों का प्रतिनिधित्व, जो शहर की जीवनधारा है।
ये तीनों तत्व कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के सेलिब्रेशन मार्क (विजयी “V” आकार) के अंदर केंद्रित हैं।
रंग: बैंगनी से टर्क्वॉइज (नीला-हरा) तक ग्रेडिएंट, जो स्कॉटलैंड की प्राकृतिक सुंदरता और ऊर्जा को दर्शाता है।
टाइपोग्राफी: बोल्ड, आधुनिक और साफ जियोमेट्रिक फॉन्ट में “Glasgow 2026” लिखा होता है।
महत्व: यह लोगो ग्लासगो की इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और नदी की सांस्कृतिक विरासत को खेल और कॉमनवेल्थ मूल्यों से जोड़ता है। यह शहर के पुनरुत्थान और भविष्य की ओर इशारा करता है।
CWG 2026 (ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026) की मेडल (Medals)
मेडल डिजाइन की मुख्य विशेषताएँ:
आकार: Reuleaux Triangle (एक विशेष त्रिकोणीय आकार) — कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार गोलाकार मेडल की जगह यह अनोखा आकार इस्तेमाल किया गया है। यह ग्लासगो के कोट ऑफ आर्म्स (शहर के प्रतीक चिह्न) से प्रेरित है।
प्रेरणा:
फिन्निएस्टन क्रेन (Finnieston Crane) — ग्लासगो की औद्योगिक विरासत और शिपबिल्डिंग का प्रतीक। स्कॉटिश टार्टन — बनावट (texture) में टार्टन पैटर्न। तीन सतह स्तर — पोडियम (स्वर्ण, रजत, कांस्य) के तीन चरणों का प्रतिनिधित्व।
समावेशिता (Inclusion): कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार ब्रेल (Braille) और टैक्टाइल (स्पर्श से महसूस करने योग्य) तत्व शामिल किए गए हैं। इससे दृष्टिबाधित खिलाड़ी भी मेडल को छूकर पढ़ और समझ सकें।
मेडल डिजाइनर: मिलित्सा मिलेंकोवा (Militsa Milenkova) (बुल्गारिया में जन्मी, ग्लासगो स्कूल ऑफ आर्ट में आर्टिस्ट इन रेसिडेंस)। उन्होंने ग्लासगो को अपना घर बनाया है और मेडल में शहर की कहानी को समाहित किया है।
निर्माण:
गोल्ड मेडल: स्टर्लिंग सिल्वर पर शुद्ध सोने की परत।
सिल्वर मेडल: स्टर्लिंग सिल्वर।
ब्रॉन्ज मेडल: ठोस ब्रॉन्ज।
निर्माता: Toye, Kenning and Spencer (बर्मिंघम)।
कुल मेडल: 10 स्पोर्ट्स + 6 पैरा स्पोर्ट्स में कुल 215 गोल्ड मेडल (पैरा स्पोर्ट्स में रिकॉर्ड 47 गोल्ड)।
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शामिल खेलः
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शामिल खेलों की सूची:
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड)
तैराकी और पैरा तैराकी (Swimming)
3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग
भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग (Weightlifting)
बाउल्स और पैरा बाउल्स (Bowls)
कलात्मक जिम्नास्टिक्स (Artistic Gymnastics)
नेटबॉल (Netball)
मुक्केबाजी (Boxing)
जूडो (Judo)
हटाए गए प्रमुख खेल लागत में कटौती के चलते इस बार: हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट, कुश्ती, स्क्वैश, टेबल टेनिस और रग्बी सेवन्स जैसे कई लोकप्रिय खेलों को प्रतियोगिता से बाहर रखा गया है।
राष्ट्रमंडल खेल 2026 टॉप 10 पदक तालिका
| रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 70 | 45 | 55 | 170 |
| 2 | इंगलैंड | 29 | 45 | 36 | 110 |
| 3 | कनाडा | 19 | 20 | 23 | 62 |
| 4 | भारत | 13 | 17 | 9 | 39 |
| 5 | स्कॉटलैंड | 13 | 9 | 17 | 39 |
| 6 | न्यूजीलैंड | 10 | 14 | 12 | 36 |
| 7 | नाइजीरिया | 10 | 7 | 7 | 24 |
| 8 | जमैका | 10 | 4 | 5 | 19 |
| 9 | वेल्स | 9 | 10 | 12 | 31 |
| 10 | मलेशिया | 8 | 3 | 5 | 16 |

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत
भारत ने 1934 के संस्करण में राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पदार्पण किया था, और 2026 के खेलों में देश ने 19वीं बार (1934, 1938, 1954, 1958, 1966, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018, 2022) भाग लिया। चार संस्करणों ( 1930 , 1950 , 1962 और 1986 ) को छोड़कर सभी में भाग लिया है।
भारत ने 2010 में दिल्ली में खेलों की मेजबानी की । यह भारत का अब तक का सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल था, जिसमें भारतीय एथलीटों ने 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य 101 पदक कुल पदक जीते।

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में छह बेहतरीन प्रदर्शन
| वर्ष | स्थान (देश) | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 2002 | मैनचेस्टर, इंग्लैंड | 30 | 22 | 17 | 69 |
| 2006 | मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया | 22 | 17 | 11 | 50 |
| 2010 | दिल्ली, भारत | 38 | 27 | 36 | 101 |
| 2014 | ग्लासगो, स्कॉटलैंड | 15 | 30 | 19 | 64 |
| 2018 | गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया | 26 | 20 | 20 | 66 |
| 2022 | बर्मिंघम, इंग्लैंड | 21 | 16 | 23 | 60 |
| 2026 | ग्लासगो, स्कॉटलैंड | 13 | 17 | 9 | 39 |
भारत 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की दूसरी बार फिर से मेजबानी करेगा ।
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत
CWG 2026: 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 39 पदक जीतकर किया सुखद समापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) (ग्लासगो) में 122 भारतीय एथलीटों ने प्रदर्शन करते हुए कुल 39 मेडल जीते और भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इन 39 मेडल में 13 गोल्ड, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल थे। हालांकि पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स यानि 2022 में भारत ने बर्मिघम में कुल 60 मेडल जीते थे और चौथा स्थान हासिल किया था। भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में रहा था जहाँ 161 मेडल हासिल कर दूसरे नंबर पर रहा था।
राष्ट्रमंडल खेल 2026, राष्ट्रमंडल खेलों का 22वां संस्करण है और यह ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान भारोत्तोलक मीराबाई चानू ध्वजवाहक और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन मशालवाहक थी। वही समापन समारोह में ध्वजवाहक (समापन) जैस्मीन लैंबोरिया थी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय स्वर्ण पदक (13) विजेताओं की सूची
- मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किलोग्राम वर्ग ) – कुल 190 किलोग्राम
- शर्मिला धनखड़, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57) – 9.81 मीटर थ्रो
- दिलीप महादु गावित, पैरा एथलेटिक्स (पुरूषों की 100 मीटर दौड़ F47) – 10.71 सेकेंड
- अस्मिता डे, जूडो (महिला 48 किलोग्राम वर्ग)
- हर्ष सिंह, जूडो (पुरूष 60 किलोग्राम वर्ग)
- प्रीति पंवार, मुक्केबाज़ी (महिलाओं का 54 किलोग्राम)
- जैस्मीन लैंबोरिया, मुक्केबाज़ी (महिलाओं का 57 किलोग्राम)
- सोमन राणा, एथलेटिक्स (पुरुषों का शॅट पुट F57) – 13.40 मीटर थ्रो
- साक्षी चौधरी, मुक्केबाज़ी (महिलाओं का 51 किलोग्राम)
- प्रिया घंघास, मुक्केबाज़ी (महिलाओं का 60 किलोग्राम वर्ग)
- अरुंधती चौधरी, मुक्केबाज़ी (महिलाओं का 70 किलोग्राम वर्ग)
- सचिन सिवाच, मुक्केबाज़ी (पुरुषों का 60 किलोग्राम वर्ग)
- अंकुश पंघाल, मुक्केबाज़ी (पुरुषों का 80 किलोग्राम वर्ग)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय रजत पदक (17) विजेताओं की सूची
- ऋषिकांत सिंह, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग)- 121 किलोग्राम
- मुथुपांडी राजा, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग) – कुल 286 किलोग्राम
- ज्ञानेश्वरी यादव, वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किलोग्राम वर्ग) – कुल 199 किलोग्राम
- वल्लुरी अजय बाबू, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग) – कुल 330 किलोग्राम
- सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप) – 2.25 मीटर की छलांग
- हरजिंदर कौर, वेटलिफ्टिंग (महिला 69 किलोग्राम वर्ग) – कुल 227 किलोग्राम
- गुलवीर सिंह, एथलेटिक्स (10,000 मीटर दौड़) – 27ः49ः78 सेकंड में
- मुरली श्रीशंकर, एथलेटिक्स (पुरूषों की लंबी कूद (लॉन्ग जम्प) – 8.09 मीटर (पुरूषों की लंबी कूद में लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बने)
- मोहम्मद बासिल, पैरा एथलेटिक्स (पुरूषों की 100 मीटर दौड़ F47) – 10.83 सेकेंड
- लवप्रीत सिंह, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 110 किलोग्राम वर्ग) – कुल 388 किलोग्राम
- यामिनी मौर्या, जूडो (महिला 57 किलोग्राम वर्ग)
- नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स (पुरूषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो)) 85.83 मीटर
- प्रवीण चित्रावेल, एथलेटिक्स (पुरुषों की तिहरी कूद)
- जादुमणि सिंह, मुक्केबाज़ी (पुरुषों का 55 किलोग्राम वर्ग)
- शुभम जुयाल, एथलेटिक्स (पुरुषों का शॅट पुट F57) – 13.28 मीटर थ्रो
- लवलीना बोर्गाेहेन, मुक्केबाज़ी (महिलाओं का 75 किलोग्राम वर्ग)
- नरेंद्र बेरवाल, मुक्केबाज़ी (पुरुषों का +90 किलोग्राम वर्ग)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय कांस्य पदक (9) विजेताओं की सूची
- झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट) – 190 किलोग्राम
- बिंदियारानी देवी, वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किलोग्राम वर्ग) – कुल 199 किलोग्राम
- शिल्पा के. शायला, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
- सीमा कालीरामना, एथलेटिक्स (महिला डिस्कस थ्रो) – 58ः65 मीटर
- तेजस्विन शंकर, एथलेटिक्स (पुरूषों की डेकाथलॉन) (वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने)
- यशवीर सिंह, एथलेटिक्स (पुरूषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो)) 85.41 मीटर
- सेल्वा प्रभु, एथलेटिक्स (पुरुषों की तिहरी कूद)
- उन्नति शर्मा, जूडो (महिलाओं का 63 किलोग्राम वर्ग)
- गुलवीर सिंह, एथलेटिक्स (पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़)




