विश्व में विभिन्न देशों के ऐतिहासिक इमारतें, स्मारक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थल के संरक्षण एवं पुनर्जीवित करने के लिए लोग में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा फरवरी 2025 की स्थिति में विश्वभर में कुल 1223 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है। जिसमें 952 सांस्कृतिक स्थल, 231 प्राकृतिक स्थल, 40 मिश्रित स्थल की श्रेणी में रखे गये हैं।
विश्व धरोहर स्थलों को तीन श्रेणियों सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक विरासत तथा मिश्रित विरासत में वर्गीकृत है।
भारत के विश्व धरोहर स्थल में अंकित होने वाली नवीनतम स्थल 26 जुलाई 2024 को मोइदम (असम) 43वां विश्व धरोहर स्थल है। पूर्वोत्तर भारत में ताई-अहोम वंश द्वारा निर्मित शाही टीला दफन स्थल मोइदम पूर्वी असम में पटकाई पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है।
भारत में अब कुल 43 विश्व धरोहर स्थल हैं जिनमें 35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक, और 1 मिश्रित स्थल है।
भारत के सभी 43 विश्व धरोहर स्थल फरवरी 2025 की स्थिति में
क्रमांक | स्थल | विश्व विरासत स्थल | राज्य | शामिल एवं विस्तार वर्ष |
---|---|---|---|---|
1 | सांस्कृतिक स्थल | आगरा किला | उत्तरप्रदेश | 1983 |
2 | सांस्कृतिक स्थल | ताजमहल, आगरा | उत्तरप्रदेश | 1983 |
3 | सांस्कृतिक स्थल | अजंता की गुफाएं, औरंगाबाद | महाराष्ट्र | 1983 |
4 | सांस्कृतिक स्थल | एलोरा की गुफाएं | महाराष्ट्र | 1983 |
5 | सांस्कृतिक स्थल | सूर्य मंदिर, कोणार्क | ओडिशा | 1984 |
6 | सांस्कृतिक स्थल | महाबलीपुरम स्थित स्मारक समूह | तमिलनाडु | 1984 |
7 | प्राकृतिक स्थल | काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क | असम | 1985 |
8 | प्राकृतिक स्थल | मानस वन्यजीव अभ्यारण | असम | 1985 |
9 | प्राकृतिक स्थल | केवलादेव राष्ट्रीय पार्क | राजस्थान | 1985 |
10 | सांस्कृतिक स्थल | गोवा के चर्च एवं काॅन्वेंट | गोवा | 1986 |
11 | सांस्कृतिक स्थल | फतेहपुर सीकरी, आगरा | उत्तरप्रदेश | 1986 |
12 | सांस्कृतिक स्थल | खुजराहो स्थित स्मारक समूह | मध्यप्रदेश | 1986 |
13 | सांस्कृतिक स्थल | हम्पी स्थित स्मारक समूह, बेल्लारी | कर्नाटक | 1986 |
14 | प्राकृतिक स्थल | सुदंरबन राष्ट्रीय पार्क | पश्चिम बंगाल | 1987 |
15 | सांस्कृतिक स्थल | एलीफेंट की गुफाएं | महाराष्ट्र | 1987 |
16 | सांस्कृतिक स्थल | पट्टाडकल स्थित स्मारक समूह | कर्नाटक | 1987 |
17 | सांस्कृतिक स्थल | महान चोल मंदिर (बृहदेश्वर मंदिर) | तमिलनाडु | 1987 विस्तार वर्ष 2004 |
18 | प्राकृतिक स्थल | नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क चमोली | उत्तराखण्ड | 1988 विस्तार वर्ष 2005 |
19 | सांस्कृतिक स्थल | सांची बौद्ध स्मारक | मध्यप्रदेश | 1989 |
20 | सांस्कृतिक स्थल | हुमायूँ का मकबरा | दिल्ली | 1993 |
21 | सांस्कृतिक स्थल | कुतुबमीनार व सम्बद्ध स्मारक | दिल्ली | 1993 |
22 | सांस्कृतिक स्थल | इंडियन माउंटेन रेलवे (1 दार्जिलिंग पर्वतीय रेलवे 2 नीलगिरी पर्वतीय रेलवे 3 कालका शिमला रेलवे) | पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश | 1999, 2005, 2008 |
23 | सांस्कृतिक स्थल | महाबोधि मंदिर बोधगया | बिहार | 2002 |
24 | सांस्कृतिक स्थल | भीम बेटका की गुफाएं | मध्यप्रदेश | 2003 |
25 | सांस्कृतिक स्थल | चाम्पानेर पावागढ़ आर्किलाॅजिकल पार्क | गुजरात | 2004 |
26 | सांस्कृतिक स्थल | छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मुंबई | महाराष्ट्र | 2004 |
27 | सांस्कृतिक स्थल | लाल किला | दिल्ली | 2007 |
28 | सांस्कृतिक स्थल | रानी का वाव, पाटण | गुजरात | 2008 |
29 | सांस्कृतिक स्थल | जंतर मंतर, जयपुर | राजस्थान | 2010 |
30 | प्राकृतिक स्थल | पश्चिम घाट सह्याद्रि पर्वत | केरल, तमिलनाडु, कनार्टक, गोवा, महाराष्ट्र | 2012 |
31 | सांस्कृतिक स्थल | राजस्थान के राजपूताना शैली के 06 किले (चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, जयपुर, झालावार) | राजस्थान | 2013 |
32 | प्राकृतिक स्थल | ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क | हिमाचल प्रदेश | 2014 |
33 | सांस्कृतिक स्थल | चंडीगढ़ का कैपिटल काॅम्पलैक्स | हरियाणा | 2016 |
34 | मिश्रित स्थल | कंजनजंगा राष्ट्रीय उद्यान | सिक्किम | 2016 |
35 | सांस्कृतिक स्थल | नालंदा महाविहार | बिहार | 2016 |
36 | सांस्कृतिक स्थल | ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद | गुजरात | 2017 |
37 | सांस्कृतिक स्थल | मुम्बई की विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको संरचनाएं | महाराष्ट्र | 2018 |
38 | सांस्कृतिक स्थल | जयपुर शहर | राजस्थान | 2019 |
39 | सांस्कृतिक स्थल | हड़प्पाकालीन धौलावीरा | गुजरात | 2021 |
40 | सांस्कृतिक स्थल | काकतीय रूद्रेश्वर मंदिर, वारंगल | तेलंगाना | 2021 |
41 | सांस्कृतिक स्थल | शांति निकेतन | पश्चिम बंगाल | 2023 |
42 | सांस्कृतिक स्थल | होयसल के पवित्र मंदिर समूह | कर्नाटक | 2023 |
43 | सांस्कृतिक स्थल | मोइदम अहोम राजवंश की टीलेनुमा दफन प्रणाली | असम | 2024 |
विश्व विरासत स्थल से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर
(UNESCO World Heritage Sites FAQs)
1. भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है?
फरवरी 2025 की स्थिति में भारत में कुल 43 विश्व विरासत धरोहर स्थल है। जिनमें 35 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित स्थल हैं।
2. भारत में प्रथम विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?
भारत का पहला विश्व धरोहर स्थल आगरा किला, ताजमहल आगरा (उत्तर प्रदेश), अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाएं (महाराष्ट्र) सूर्य मंदिर कोणार्क (ओड़िशा) है इन्हें वर्ष 1983 में विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया गया।
3. भारत की एकमात्र मिश्रित विश्व धरोहर कौन सी है?
सिक्किम राज्य में स्थित कंजनजंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत का एकमात्र मिश्रित विरासत स्थल है। जिसे वर्ष 2016 में यूनेस्को मिक्सड हेरिटेज साईट में शामिल किया गया है। यह राष्ट्रीय पार्क 1,78,400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
4. विश्व में कुल कितने विरासत स्थल हैं?
फरवरी 2025 की स्थिति में दुनिया में 1223 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। इनमें से 952 सांस्कृतिक, 231 प्राकृतिक, 40 मिश्रित विश्व विरासत स्थल हैं।
5. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक विश्व धरोहर स्थल है?
भारत में सबसे अधिक वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स राजस्थान में हैं। यहाँ कुल 09 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। जिनमें राजस्थान के राजपूताना शैली के 6 किले (चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, जयपुर, झालावार), जंतर मंतर जयपुर, केवलादेव राष्ट्रीय पार्क भरतपुर, जयपुर शहर को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।
6. मध्यप्रदेश में कितने विश्व विरासत स्थल है?
मध्यप्रदेश में कुल 03 विश्व धरोहर स्थल हैं। जिनमें खजुराहो स्थित स्मारक समूह, सांची बौद्ध स्मारक, भीम बेटका की गुफाएं विरासत स्थल है।
7. किस देश में सबसे ज्यादा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है?
2025 की स्थिति में सबसे ज्यादा यूनेस्को साईट इटली में है यहाँ कुल 60 विश्व धरोहर स्थल हैं। चीन में 59, जर्मनी में 51, फ्रांस में 53, स्पेन में 50 और भारत छटवां देश हैं जहां 43 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स है।
8. भारत का पहला विश्व विरासत शहर कौन सा है?
अहमदाबाद शहर की स्थापना 1411 ई. में साबरमती नदी के पूर्वी तट पर सुल्तन अहमद शाह ने की थी। अहमदाबाद भारत का पहला विश्व विरासत शहर है। जिसे वर्ष 2017 में यूनेस्टो साईड के रूप में शामिल किया गया है।
UNESCO Creative Cities Network (UCCN) क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल भारत के शहर
9. भारत का दूसरा विश्व विरासत शहर कौन सा है?
भारत के उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान में जयपुर शहर की स्थापना 1727 में सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा किया गया था। जयपुर भारत का दूसरा विश्व विरासत शहर है जिसे वर्ष 2019 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया है।
10. राजस्थान में कितने वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स है?
भारत के उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान में जयपुर शहर की स्थापना 1727 में सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा किया गया था। जयपुर भारत का दूसरा विश्व विरासत
11. भारत का 41 वां विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?
रविन्द्रनाथ टैगोर जी द्वारा 1901 में पश्चिम बंगाल में स्थापित शांतिनिकेतन विद्यालय भारत का 41 वां विश्व धरोहर स्थल है।
12.भारत का 42 वां वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स कौन सा है?
सितम्बर-2023 में होयसल के पवित्र मंदिर समूह (कर्नाटक) भारत को 42वां विश्व धरोहर स्थल के रूप में अंकित किया गया है।
13. भारत का 43वां वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स कौन सा है?
26 जुलाई 2024 को असम का मोइदम भारत को 43वां विश्व धरोहर स्थल के की सूची में शामिल किया गया है। पूर्वाेत्तर भारत का पहला विश्व धरोहर स्थल है। मोइदम पिरामिड की तरह अनूठी टीलेनूमा संरचनाएं है। इसका इस्तेमाल ताई-अहोम वंश द्वारा अपने राजवंश के सदस्यों को उनकी प्रिय वस्तुओं के साथ दफनाने के लिए करते थे।
UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इंडिया (यूनेस्को विश्व विरासत स्थल नवीनतम सूची) PDF Download
14. भारत में कितने प्राकृतिक स्थलों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है?
भारत के 07 प्राकृतिक स्थलों को विरासत धरोहर की सूची में शामिल किया गया है जिसमें 1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 2. मानस वन्यजीव अभ्यारण्य 3. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 4. सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान 5. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान (फुलों की घाटी) 6. पश्चिम घाट (सह्याद्रि पर्वत) 7. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
5 thoughts on “World Heritage Sites In India 2025 PDF भारत के 43 विश्व धरोहर स्थलों की सूची”