क्या आपको पता है कि 2026 में कौन क्या है? वर्तमान में भारत के शीर्ष पदों पर आसीन व्यक्तियों की सूची (2026) में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, केन्द्रीय मंत्रीमंडल (कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री) भारत के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल एवं उपराज्यपाल की सूची 2026 सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख, महारत्न नवरत्न कंपनियों के चेयरमैन, तथा साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रमुख भारत के संवैधानिक प्रमुख/पदाधिकारी, न्यायिक प्रमुख, संसदीय प्रमुख, निर्वाचन आयोग सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख, गुप्तचर एवं जांच संगठनों के प्रमुख, अर्द्ध सैनिक बलों के प्रमुख, आयोगों के अध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संगठनों के प्रमुख, बोर्ड/समिति/प्राधिकरण/संगठन के अध्यक्ष, शिक्षण, विश्वविद्यालय एवं अकादमिक संस्थानों के प्रमुख, भारत के बैंक और बीमा कंपनियों के प्रमुख, भारत में वाणिज्यिक संस्थानों/संगठनों के प्रमुख, प्रेस एवं मीडिया के प्रमुख, भारत में खेल संगठनों के प्रमुख शामिल हैं। Who’s Who in Hindi 2026
इनसे संबंधित करेंट अफयर्स के सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं साथ ही सामान्य ज्ञान की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है।
इस लेख के साथ Who is Who in India (अद्यतन) सूची भी संलग्न की है, आप नीचे दिए गए लिंक से वर्तमान में कौन क्या है Who is Who in India 2026 PDF (Updated) सूची डाउनलोड कर सकते है।
भारत के संवैधानिक प्रमुख/पदाधिकारी 2026
भारत के राष्ट्रपति (President of India) – द्रौपदी मुर्मु (15वाँ)
भारत के उपराष्ट्रपति (Vice President of India) – सी.पी. राधाकृष्णन (15वाँ)
भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) – नरेन्द्र मोदी (14वाँ)
भारत के न्यायिक प्रमुख 2026
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) (Chief Justice of India – CJI) – न्यायमूर्ति सूर्यकांत (53वें) (24 नवंबर, 2025 से)
भारत के महान्यायवादी (Attorney-General for India -AG) (अटॉर्नी जनरल) – आर. वेंकटरमणी (16वाँ)
भारत के सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General of India – SGI) – तुषार मेहता (23वाँ)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal – NGT) के अध्यक्ष – न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ((National Human Rights Commission – NHRC) के अध्यक्ष – न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन (09वाँ)
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority – NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष – न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
जीएसटी (GST) अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष – न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा (पहले अध्यक्ष)

भारत के संसदीय प्रमुख 2026
लोक सभा के अध्यक्ष – ओम बिरला
लोक सभा के सदन के नेता (नेता सत्तापक्ष लोक सभा) – नरेन्द्र मोदी
लोक सभा के विपक्ष के नेता (नेता विपक्ष लोक सभा) – राहुल गांधी
लोक सभा के महासचिव – उत्पल कुमार सिंह
राज्य सभा के सभापति – सी. पी. राधाकृष्णन
उप सभापति राज्य सभा (राज्य सभा के उपाध्यक्ष) – हरिवंश नारायण सिंह
राज्य सभा के सदन के नेता (नेता सत्तापक्ष राज्यसभा) – जगत प्रकाश नड्डा
राज्य सभा के विपक्ष के नेता (नेता विपक्ष राज्यसभा) – मल्लिकार्जुन खड़गे
राज्य सभा के महासचिव – पी.सी. मोदी
भारत के निर्वाचन आयोग 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (मुख्य चुनाव आयुक्त) – ज्ञानेश कुमार (26वाँ)
निर्वाचन आयुक्त (चुनाव आयुक्त) – सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी
भारत के सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख 2026
भारत के सर्वोच्च सेनापति – राष्ट्रपति – द्रौपदी मुर्मु
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) – लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान
भारत के थलसेना के प्रमुख (भारत के थलसेनाध्यक्ष) (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) – जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (30वें)
भारत के वायुसेना के प्रमुख (भारत के वायुसेनाध्यक्ष) – एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (28वें)
भारत के नौसेना के प्रमुख (भारत के नौसेनाध्यक्ष) – एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (28वें)

भारत के गुप्तचर एवं जांच संगठनों के प्रमुख 2026
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor of India – NSA) – अजीत डोभाल (05वाँ)
निदेशक, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) – प्रवीण सूद (33वाँ)
महानिदेशक (DG), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) – तपन कुमार डेका (28वाँ)
महानिदेशक, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) – पराग जैन (25वाँ)
महानिदेशक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) – राकेश अग्रवाल (अतिरिक्त प्रभार)
डायरेक्टर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) – राहुल नवीन
महानिदेशक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) – अनुराग गर्ग
भारत के केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) – प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
सतर्कता आयुक्त (VC) – ए.एस. राजीव
भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) – राज कुमार गोयल (13वाँ)

भारत के अर्द्ध सैनिक बलों के प्रमुख 2026
महानिदेशक (DG), सीमा सुरक्षा बल (BSF) – प्रवीण कुमार (अतिरिक्त प्रभार)
महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल (SSB) – संजय सिंघल
महानिदेशक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह
महानिदेशक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – प्रवीर रंजन
महानिदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) – बी श्रीनिवासन
महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल (SPG) – आलोक शर्मा
महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – प्रवीण कुमार
महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) – पीयूष आनंद
महानिदेशक, असम राइफल्स (AR) – विकास लखेरा
महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक बल (ICG) – परमेश शिवमणि
महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) – सुश्री सोनाली मिश्रा (रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक)
महानिदेशक, सीमा सड़क संगठन (BRO) – रघु श्रीनिवासन
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 2026
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General of India – CAG) – के. संजय मूर्ति (15वाँ)
भारत के लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts – CGA) – सुश्री टी.सी.ए. कल्याणी (29वाँ)
भारत के प्रमुख आयोगों के अध्यक्ष 2026
नीति आयोग के अध्यक्ष – नरेन्द्र मोदी
नीति आयोग के उपाध्यक्ष – सुमन बेरी (तीसरे)
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम (तीसरे)
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities – NCM) के अध्यक्ष – अप्रैल 2025 से NCM के अध्यक्ष का पद खाली है
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति (SC) आयोग के अध्यक्ष – किशोर मकवाना
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग के अध्यक्ष – अंतर सिंह आर्य
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग के अध्यक्ष – हंसराज गंगाराम अहीर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के चेयरमैन – एस. गोपालकृष्णन (19वाँ)
22वें विधि आयोग के अध्यक्ष – ऋतुराज अवस्थी
23वें विधि आयोग के अध्यक्ष – दिनेश माहेश्वरी
अध्यक्ष, लोकपाल – न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के अध्यक्ष – विजया किशोर रहाटकर (09वाँ)
15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष – एन.के. सिंह (15वाँ)
16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) – अरविंद पनगढ़िया (16वाँ)
अध्यक्ष, 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) – जस्टिस अशोक कुमार माथुर
अध्यक्ष, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) – जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
सदस्य, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) – प्रोफेसर पुलक घोष (IIM बैंगलोर) और पंकज जैन (पेट्रोलियम सचिव)
अध्यक्ष, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) – रवनीत कौर
अध्यक्ष, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) – वलेटी प्रेमचंद
अध्यक्ष, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) – रंजीत वसंतराव मोरे
अध्यक्ष, केंद्रीय जल आयोग (CWC) – अनुपम प्रसाद
वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संगठनों के प्रमुख 2026
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष – डॉ. वी. नारायणन (12वाँ)
निदेशक, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (VSSC) – डॉ. ए. राजराजन
निदेशक, सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (SDSC), श्रीहरिकोटा – पद्मकुमार ई.एस.
अध्यक्ष, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) – डॉ. समीर वी. कामत
निदेशक, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) – विवेक भसीन
अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) – डॉ. अजीत कुमार मोहंती
अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) – डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला
महानिदेशक, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) – डॉ. (श्रीमती) एन. कलैसेल्वी

भारत में बोर्ड/समिति/प्राधिकरण/संगठन के अध्यक्ष 2026
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – सतीश कुमार (47वें)
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes – CBDT) के अध्यक्ष – रवि अग्रवाल
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs – CBIC) के अध्यक्ष – विवेक चतुर्वेदी
पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (Pension Fund Regulatory and Development Authority – PFRDA) के अध्यक्ष – शिवसुब्रमण्यम रमण
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के अध्यक्ष – अनिल कुमार लाहोटी
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष – तुहिन कांत पांडे (11वाँ)
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) – भुवनेश कुमार
महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त – मृत्युंजय कुमार नारायण
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक – डॉ. मृत्युंजय महापात्रा
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) के अध्यक्ष – राजीव लक्ष्मण करंदीकर
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक (DG) – यदुबीर सिंह रावत
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के महानिदेशक (डीजी) – असित साहा
महानिदेशक (DG), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) – राजेश निरवान
अध्यक्ष, (चेयरमैन) राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) – मीनेश शाह
अध्यक्ष, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) – अनिल कुमार जैन
अध्यक्ष, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) – विपिन कुमार
अध्यक्ष, भारत के लोक लेखा समिति (PAC) – के.सी. वेणुगोपाल
अध्यक्ष, भारत की प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) – संजय जायसवाल
अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) – संतोष कुमार यादव
भारत के शिक्षण, विश्वविद्यालय एवं अकादमिक संस्थानों के प्रमुख 2026
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष – विनीत जोशी (अतिरिक्त प्रभार)
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्यक्ष – राहुल सिंह
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष – अजय कुमार (36वाँ)
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के निदेशक – दिनेश प्रसाद सकलानी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक – प्रदीप सिंह खरोला
कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) – प्रोफेसर उमा कांजीलाल
कुलपति, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) – प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित
कुलपति, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) – प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी
भारत के बैंक और बीमा कंपनियों के प्रमुख 2026
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गर्वनर – संजय मल्होत्रा (26वाँ)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष – चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India – SIDBI) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (Chairman & MD) – मनोज मित्तल
राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank – NHB) मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (CEO & MD) – संजय शुक्ला
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक – नाबार्ड National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) के अध्यक्ष – शाजी के.वी.
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अध्यक्ष (चेयरमैन) – अजय सेठ
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सीईओ (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) – आर. दोराईस्वामी
महानिदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) – अशोक कुमार सिंह
भारत में वाणिज्यिक संस्थानों/संगठनों के प्रमुख 2026
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange – NSE) के अध्यक्ष, जनहित निदेशक – श्रीनिवास इंजेती
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange – NSE) के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – आशीष कुमार चौहान
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange – BSE) के अध्यक्ष – सुभाशीष चौधरी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange – BSE) के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – सुंदररमन राममूर्ति
अध्यक्ष, एसोचैम (ASSOCHAM) – निर्मल कुमार मिंडा
अध्यक्ष (Chairman), इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड – इफको (IFFCO) – दिलीप संघाणी
अध्यक्ष (Chairman), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ नैफेड (NAFED) – जेठाभाई अहीर
अध्यक्ष, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) – राजीव मेमानी
अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) – अनंत गोयनका
भारत में प्रेस एवं मीडिया के प्रमुख 2026
पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रधान महानिदेशक (पीआरडीजी) – धीरेंद्र ओझा
प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष – दिसंबर 2025 से रिक्त
अध्यक्ष, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) – महेंद्र मोहन गुप्ता
अध्यक्ष, इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (INS) – विवेक गुप्ता
अध्यक्ष, भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) – आर. माधवन
अध्यक्ष, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) – परेश रावल
भारत में खेल संगठनों के प्रमुख 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष – मिथुन मन्हास (37वाँ)
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच – गौतम गंभीर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच – अमोल मजूमदार
महानिदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) – एस. हरि रंजन राव
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष – पी.टी. उषा (IOA की पहली महिला अध्यक्ष हैं)
भारतीय एथलेटिक फेडरेशन (AFI) के अध्यक्ष – बहादुर सिंह सागु
भारतीय भारोतोलन महासंघ (IWF) के अध्यक्ष – सहदेव यादव
हॉकी इंडिया (Hockey India) के अध्यक्ष – दिलीप कुमार तिर्की
बॉस्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष – आधव अर्जुन
बॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (VFI) के अध्यक्ष – वीरेंद्र कंवर
भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्यक्ष – हिमंत बिस्वा सरमा
अध्यक्ष, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) – कल्याण चौबे
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के अध्यक्ष – मेघना अहलावत (पहली महिला अध्यक्ष)
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष – संजय सिंह
भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अध्यक्ष – देवेंद्र झाझरिया
भारत के सभी 14 महारत्न कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (All Maharatna companies CMD – Chairman and Managing Director) 2026
1- अध्यक्ष (Chairman) स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) – अमरेंदु प्रकाश
2- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (Chairman & Managing Director – CMD) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) – कोप्पु सदाशिव मूर्ति
3- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) – गुरदीप सिंह
4- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) – बी. साईराम
5- अध्यक्ष (Chairman) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) – अरविंदर सिंह साहनी
6- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) – विकास कौशल
7- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) – संजय खन्ना
8- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) – रंजीत रथ
9- अध्यक्ष एवं सीईओ (Chairman & CEO) तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) – अरुण कुमार सिंह
10- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) – संदीप कुमार गुप्ता
11- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) पावर फायनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) – परमिंदर चोपड़ा (पीएफसी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला)
12- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) – डॉ आर के त्यागी
13- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD) रूलर इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन (REC) – जितेन्द्र श्रीवास्तव
14- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) (CMD) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) – डी.के.सुनील
भारत के सभी 26 नवरत्न कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (All Navratna companies CMD – Chairman and Managing Director) 2026
1- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) – मनोज जैन
2- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) – संजय स्वरूप
3- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) – वर्तिका शुक्ला
4- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) – ए. रॉबर्ट जे. रवि
5- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) – बृजेन्द्र प्रताप सिंह
6- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (NBCC) – के. पी. महादेवास्वामी
7- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), नेवेली लिगनाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड [Neyveli Lignite Corporation Limited (NLC)] – एम प्रसन्न कुमार
8- अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CMD), एनएमडीसी लिमिटेड [National Mineral Development Corporation (NMDC) Limited] – अमिताव मुखर्जी
9- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) – अजीत कुमार सक्सेना (अतिरिक्त प्रभार)
10- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड [Shipping Corporation of India Limited (SCI)] – कैप्टन बिनेश कुमार त्यागी
11- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), रेल विकास निगम लिमिटेड [Rail Vikas Nigam Limited (RVNL)] – सलीम अहमद
12- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), ओएनजीसी विदेश लिमिटेड [ONGC Videsh Ltd] – राजर्षि गुप्ता
13- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड [Rashtriya Chemicals & Fertilizers Limited (RCF)] – शिवकुमार सुब्रमण्यम
14- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड [IRCON International Limited] – हरि मोहन गुप्ता
15- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), राइट्स लिमिटेड [RITES Limited] – राहुल मिथल
16- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) – यू. सरवनन
17- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), केन्द्रीय भण्डारण निगम (CWC) – आशुतोष अग्निहोत्री
18- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), आवास एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (HUDCO) – संजय कुलश्रेष्ठ
19- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) – प्रदीप कुमार दास
20- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) – कैप्टन जगमोहन
21- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड Railtel Corporation of India Limited – संजय कुमार
22- प्रबंध निदेशक (MD), भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) – आकाश त्रिपाठी
23- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), एनएचपीसी लिमिटेड National Hydroelectric Power Corporation (NHPC) – भूपेंद्र गुप्ता
24- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), एसजेवीएन लिमिटेड Satluj Jal Vidyut Nigam (SJVN) – भूपेंद्र गुप्ता (अतिरिक्त प्रभार)
25- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) – संजय कुमार जैन
26- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD), इंडियन रेलवे फायनेंस कॉपोरेशन लिमिटेड (IRFC) – मनोज कुमार दुबे
मोदी सरकार मंत्रीमंडल की सूची 2026 (मोदी 3.0 मंत्रालय)
मोदी कैबिनेट मंत्रीमण्डल
1- नरेंद्र मोदी – [ प्रधानमंत्री ] – कार्मिक, जनशिकायत, पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा अंतरिक्ष विभाग सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री
2- राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
3- अमित शाह – गृह एवं सहकारिता मंत्री
4- नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
5- जगत प्रकाश नड्डा – स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन, उर्वरक मंत्री
6- शिवराज सिंह चौहान – कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री
7- निर्मला सीतारमण – वित्त और काॅरपोरेट मंत्री
8- एस. जयशंकर – विदेश मंत्री
9- मनोहर लाल खट्टर – आवास एवं शहरी कार्य एवं बिजली मंत्री
10- एच. डी. कुमारस्वामी – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम एवं इस्पात मंत्री
11- पीयूष गोयल – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
12- धर्मेन्द्र प्रधान – शिक्षा मंत्री
13- जीतन राम मांझी – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
14- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह – पंचायत राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य मंत्री
15- सर्बानंद सोनोवाल – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री
16- वीरेन्द्र कुमार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
17- किंजरापु राममोहन नायडू – नागरिक विमानन मंत्री
18- प्रलहाद जोशी – उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
19- जुएल ओराम – जनजातीय कार्य मंत्री
20- गिरिराज सिंह – कपड़ा मंत्री
21- अश्विनी वैष्णव – रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्राॅनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
22- ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया – संचार, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
23- भूपेन्द्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिर्वतन मंत्री
24- गजेन्द्र सिंह शेखावत – संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
25- अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास मंत्री
26- किरण रिजिजू – संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मंत्री
27- हरदीप पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
28- मनसुख एल. मंडाविया – श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री
29- जी. किशन रेड्डी – कोयला एवं खान मंत्री
30- चिराग पासवान – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
31- चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल – जल शक्ति मंत्री
मोदी 3.0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1- राव इन्द्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2- जितेन्द्र सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3- अर्जुन राम मेघवाल – केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
4-प्रतापराव गणपतराव जाधव – आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथिक (आयुष) में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
5- जयंत चौधरी – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मोदी सरकार 3.0 राज्य मंत्री 2026
1- राव इन्द्रजीत सिंह – संस्कृति राज्य मंत्री
2 – जितेंद्र सिंह – पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री
3- अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य राज्य मंत्री
4- प्रतापराव गणपतराव जाधव – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
5- जयंत चौधरी – शिक्षा राज्य मंत्री
6- जितिन प्रसाद – वाणिज्य एवं उद्योग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
7- श्रीपद येस्सो नाइक – बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री
8- पंकज चौधरी – वित्त राज्य मंत्री
9- कृष्ण पाल गुर्जर – सहकारिता राज्य मंत्री
10- रामदास अठावले – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री
11- राम नाथ ठाकुर – कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
12- नित्यानंद राय – गृह राज्य मंत्री
13- अनुप्रिया सिंह पटेल – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री
14- वी. सोमन्ना – जल शक्ति एवं रेल राज्य मंत्री
15- डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी – ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री
16- एसपी सिंह बघेल – पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन एवं पंचायती राज राज्य मंत्री
17- कुमारी शोभा कारान्दलाजे – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री
18- कीर्तिवर्धन सिंह – पर्यावरण, वन और जलवायु परिर्वतन, विदेश राज्य मंत्री
19- बी. एल. वर्मा – उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री
20- शांतनु ठाकुर – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री
21- सुरेश गोपी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, एवं पर्यटन राज्य मंत्री
22- एल. मुरूगन – सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
23- अजय टम्टा – सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
24- बंदी संजय कुमार – गृह राज्य मंत्री
25- कमलेश पासवान – ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
26- भागीरथ चौधरी – कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
27- सतीश चंद्र दुबे – कोयला एवं खान राज्य मंत्री
28- संजय सेठ – रक्षा राज्य मंत्री
29- रवनीत सिंह – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं रेल राज्य मंत्री
30- दुर्गादास उइके – जनजातीय कार्य राज्य मंत्री
31- श्रीमती रक्षा निखिल खडसे – युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री
32- सुकांत मजूमदार – शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री
33- श्रीमती सावित्री ठाकुर – महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
34- तोखन साहू – आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री
35- राज भूषण चौधरी – जलशक्ति राज्य मंत्री
36- भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम एवं इस्पात राज्य मंत्री
37- हर्ष मल्होत्रा – कॉरपोरेट कार्य, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री
38- श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया – उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
39- मुरलीधर मोहोल – सहकारिता, नागरिक विमानन राज्य मंत्री
40- जॉर्ज कुरियन – अल्पसंख्यक कार्य, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
41- पबित्रा मार्गेरिटा – विदेश, कपड़ा राज्य मंत्री
भारत के सभी राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राज्यपालों की सूची 2026
| क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | राज्यपाल |
|---|---|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश | एन. चंद्रबाबू नायडू | एस. अब्दुल नजीर |
| 2 | अरूणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक |
| 3 | असम | हिमंत बिस्वा सरमा | लक्ष्मण प्रसाद आचार्य |
| 4 | बिहार | नीतिश कुमार | आरिफ मोहम्मद खान |
| 5 | छत्तीसगढ़ | विष्णुदेव साय | रमेन डेका |
| 6 | गोवा | प्रमोद सावंत | पुसापति अशोक गजपति राजू |
| 7 | गुजरात | भूपेंद्रभाई पटेल | आचार्य देव व्रत |
| 8 | हरियाणा | नायब सिंह सैनी | आशिम कुमार घोष |
| 9 | हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह सुक्खू | शिव प्रताप शुक्ला |
| 10 | झारखण्ड | हेमंत सोरेन | संतोष कुमार गंगवार |
| 11 | कर्नाटक | सिद्धारमैया | थावर चंद गेहलोत |
| 12 | केरल | पिनाराई विजयन | राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर |
| 13 | मध्यप्रदेश | मोहन यादव | मंगुभाई सी. पटेल |
| 14 | महाराष्ट्र | देवेंद्र फडणवीस | आचार्य देव व्रत (अतिरिक्त प्रभार) |
| 15 | मणिपुर | राष्ट्रपति शासन (13 फरवरी 2025 से आज तक) | अजय कुमार भल्ला |
| 16 | मेघालय | काॅनराड संगमा | सी.एच. विजयशंकर |
| 17 | मिजोरम | लालदुहोमा | वी.के. सिंह |
| 18 | नागालैण्ड | नेफ्यू रियो | अजय कुमार भल्ला (अतिरिक्त प्रभार) |
| 19 | ओडिशा | मोहन चरण माझी | हरि बाबू कंभमपति |
| 20 | पंजाब | भगवंत मान | गुलाब चंद कटारिया |
| 21 | राजस्थान | भजन लाल शर्मा | हरिभाऊ किसनराव बागडे़ |
| 22 | सिक्किम | प्रेमसिंह तमांग | ओम प्रकाश माथुर |
| 23 | तमिलनाडु | एम.के. स्टालिन | आर. एन. रवि |
| 24 | तेलंगाना | ए. रेवंत रेड्डी | जिष्णु देव वर्मा |
| 25 | त्रिपुरा | मणिक साहा | इंद्र सेना रेड्डी नल्लू |
| 26 | उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | आनंदीबेन पटेल |
| 27 | उत्तराखण्ड | पुष्कर सिंह धामी | गुरमीत सिंह |
| 28 | पश्चिम बंगाल | ममता बनर्जी | सी.वी. आनंद बोस |
भारत के सभी केन्द्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं उपराज्यपाल एवं प्रशासक की सूची 2026
| क्रमांक | केन्द्रशासित प्रदेश | मुख्यमंत्री | उपराज्यपाल / प्रशासक |
|---|---|---|---|
| 1 | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | – | डी. के. जोशी (उपराज्यपाल) |
| 2 | चंडीगढ़ | – | गुलाब चंद कटारिया (प्रशासक) |
| 3 | दादर, नागर हवेली, दमन एवं द्वीव | – | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक) |
| 4 | दिल्ली | रेखा गुप्ता | विनय कुमार सक्सेना (उपराज्यपाल) |
| 5 | जम्मू एवं कश्मीर | उमर अब्दुल्ला | मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल) |
| 6 | लद्दाख | – | कविंदर गुप्ता (उपराज्यपाल) |
| 7 | लक्षद्वीप | – | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक) (अतिरिक्त प्रभार) |
| 8 | पुदुचेरी | एन. रंगास्वामी | के. कैलाशनाथन (उपराज्यपाल) |
अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, संगठनों / क्षेत्रीय संगठन के प्रमुख 2026
महासचिव, संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) – एंटोनियो गुटेरेस (पुर्तगाल)
उप-महासचिव, संयुक्त राष्ट्र महासंघ (UNO) – अमीना जे. मोहम्मद (नाइजीरिया)
महानिदेशक, यूनेस्को (UNESCO) – खालिद अल-एनानी (मिस्र)
महानिदेशक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – टेड्रोस ऐडरेनाम गैबरेयेसस (इथियोपिया)
महानिदेशक, विश्व व्यापार संगठन (WTO) – नगोजी ओकांजो इवेला (नाइजीरिया)
महानिदेशक, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) – गिल्बर्ट एफ. होंगबो (टोगो)
कार्यकारी निदेशक (Executive Director), यूनिसेफ (UNICEF) – कैथरीन रसेल
महानिदेशक (Director General) वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) – कर्स्टन शुइज्ट
अध्यक्ष, विश्व बैंक (World Bank) – अजय बंगा
अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) – युजी इवासावा (जापान)
कार्यकारी सचिव, संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (UNCDF) – प्रदीप कुरुकुलासुरिया
महानिदेशक, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) – राफेल मारियानो ग्रॉसी
महासचिव, नाटो (NATO) – मार्क रूटे (नीदरलैंड)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष – जय शाह (भारत) (ICC अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं)
महासचिव, बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल बिम्सटेक (BIMSTEC) – इंद्र मणि पांडे (भारत)
महासचिव, राष्ट्रमंडल (Commonwealth) – शर्ली अयोर्कर बोचवे (घाना)
महासचिव, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन – दक्षेस (SAARC) – मोहम्मद गुलाम सरवर (बांग्लादेश)
महासचिव, दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ – आसियान (ASEAN) – काओ किम होर्न (कंबोडिया)
अध्यक्ष, एशियाई विकास बैंक (ADB) – मासातो कांडा (जापान)
वर्तमान में कौन क्या है 2026 की मुफ्त PDF लिस्ट डाउनलोड करें
