समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स सितम्बर 2025, One Liners Current Affairs Hindi September 2025, सितम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस, Current Affairs Sep 2025, सितम्बर 2025 में घटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जानें
One Liners Current Affairs Hindi September 2025
हाल ही में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2025 (एशिया का नोबेल पुरस्कार) से किसे सम्मानित किया गया? एजुकेट गर्ल्स (रेमन मैग्सेस पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय संगठन) वर्ष 2025 के अन्य पुरस्कार विजेताओं में शाहिना अली (मालदीव), फ्लोवियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा (फिलीपींस)
आदि वाणि क्या है ? आदि वाणि केन्द्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया भारत का पहला एआई आधारित ट्राइबल भाषा अनुवाद है।
ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत का कौन से स्थान पर है? 115वें स्थान पर
हाल ही में कोन थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं? अनुतिन चार्नवीराकुल
हाल ही में कौन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं? सीपी राधाकृष्णन
कौन सा राज्य हाल ही में पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है? हिमाचल प्रदेश
भारत के कौन से शहर को सितम्बर 2025 में रामसर कन्वेंशन के तहत् वेटलैंड सिटी की रूप में मान्यता मिली है? इंदौर और उदयपुर को
सितम्बर 2025 में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवॉर्डस के अनुसार टॉप 04 राज्य कौन से हैं? इंदौर, जबलपुर, आगरा, उदयपुर
सीएसआईआर NIScPR (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च) की निदेशक का पद किसने संभाला? डॉ. गीता वाणी रायसम ने
किस भारतीय अमेरिकी को टाइम मैगजीन ने किड ऑफ द ईयर 2025 चुना है? तेजस्वी मनोज को ( तेजस्वी मनोज ने बुजुर्गों को ऑनलाईन धोखाधड़ी से बचाने के लिए शील्ड सीनियर्स नामक वेबसाइड बनाई है, जिसमें चैटबॉट और एआई तकनीक से मदद मिलती है)
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के गवर्निंग बोर्ड का चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया गया है? श्रीनिवास इजेंटी को
हाल ही में किसे पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल अवॉर्ड फॉर इकोनॉमिक्स से सम्मानित किया गया है? डॉं मनमोहन सिंह को (मरणोपरांत)
किस देश ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए दुनिया का पहला एआई मंत्री नियुक्त किया है? अल्बानिया में (इस एआई बॉट का नाम डिएला है, जो अल्बानिया में सार्वजनिक खरीद विभाग का कार्यभार संभालेगा)
भारत के किस आईआईएम ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय कैंपस खोला है? आईआईएम अहमदाबाद ने
नेपाल की नई प्रधानमंत्री की शपथ किसने ली? सुशीला कार्की (पूर्व चीफ जस्टिस, भारत के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अध्ययन की है, नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री)
भारत के किस राज्य में 23 सितम्बर को 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया? गोवा में
एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के नए महानिदेशक का पदभार किसने संभाला? संजय सिंघल ने
किसे महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? आचार्य देवव्रत (गुजरात के राज्यपाल)
एनएचपीसी (NHPC) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? भूपेंद्र गुप्ता को
किस राज्य के पर्यटन बोर्ड को हेरिटेज टूरिज्म बेस्ट स्टेट का गोल्डन बैनयन अवॉर्ड मिला है? एमपी टूरिज्म बोर्ड को
12 सितम्बर 2025 में भारत के कितने प्राकृतिक स्थल को वर्ल्ड हेरिटेज की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किए गए हैं? भारत के 07 प्राकृतिक स्थल जिसमें सेंट मैरी आइलैंड (कर्नाटक) डेक्कन ट्रैप्स (महाराष्ट्र) मेघालयन एज गुफाएं (मेघालय), नागा हिल ओफिओलाइट (नागालैंड), एर्रामट्टी डिब्बालु, तिरूमला हिल्स (आंध्र प्रदेश) तथा वरकला क्लिफ (केरल) शामिल किया गया है।
इससे पहले 07 मार्च 2025 को 06 स्थलों को अस्थायी विरासत स्थल में शामिल किया गया था जिसमें कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (छत्तीसगढ़) मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर (तेलंगाना), अशोक कालीन शिलालेख स्थल (विभिन्न राज्य) चौसठ योगिनी मंदिर (विभिन्न राज्य) गुप्तकालीन मंदिर -उत्तर भारत (विभिन्न राज्य) बुंदेला राजवंश के महल-किले (मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश)
भारत में अब तक कुल 69 स्थल (49 सांस्कृतिक, 17 प्राकृतिक श्रेणी, 03 मिश्रित) को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत का कौन से स्थान पर है? 38वें स्थान पर
हाल ही में बिहार की पहली वुमन FIDE मास्टर कौन बनी है? मरियम फातिमा
छत्रपति संभाजी महाराज की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘‘स्टैच्यू ऑफ हिंदूभूषण‘‘ किस राज्य में बन रहा है? पिंपरी-चिंचवड़, पुणे के मोशी-बोरहाडेवाड़ी महाराष्ट्र में 180 फीट ऊंची प्रतिमा। यह दूनिया की सबसे ऊंची पूर्णकृति प्रतिमा होगी।
हाल ही में किस राज्य ने अंबु करगल योजना (हैंड्स ऑफ लव) योजना शुरू की है? तमिलनाडु इस योजना के तहत् अनाथ बच्चों को हर महीने 2000 रूपए की मदद मिलेगी। यह योजना 18 की उम्र तक या पढ़ाई पूर्ण होने तक जारी रहेगी।
हाल ही में वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया? मोहनलाल (मलयालयम अभिनेता/निर्देशक)
विश्व ओजोन दिवस 2025 का थीम क्या है? 16 सितंबर विश्व ओजोन दिवस 2025 का थीम ‘‘विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक” ( विश्व ओजोन दिवस 2024 का थीम ‘‘मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉलः जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाना‘‘ था। )
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? प्रवीण कुमार
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? प्रवीर रंजन
हाल ही में भारत के किस जैवमंडल रिजर्व को यूनेस्को के विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क में शामिल किया गया है? शीत मरूस्थल (हिमाचल प्रदेश) 27 सितम्बर 2025 को शामिल किया गया है। इसके साथ भारत के कुल 13 जैवमंडल रिजर्व को यह दर्जा प्राप्त हो गया है।
किसने सबसे कम उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीता है? त्रिशा ठोसर (04 वर्षीय मराठी बाल कलाकार) फिल्म नाल 2 के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। (अभिनेता कमल हसन ने 1960 में 06 साल की उम्र में यह अवॉर्ड जीता था)
बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) के डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है? काणाद दास (13वें) इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले माइकोलॉजिस्ट (कवक विज्ञानी) हैं।
देश का पहला ड्रोन वॉरफेयर स्कूल कहाँ खोला गया? सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मध्यप्रदेश के टेकनपुर अकादमी में भारत का पहला ड्रोन वॉरफेयर स्कूल खोला है। (इस स्कूल में ड्रोन कमांडो कोर्स के माध्यम से अफसरों और जवानों को ड्रोन उड़ाना, मरम्मत और काउंटर-ड्रोन तकनीक सिखाई जाएगी)
कृषि पत्रकारिता के लिए कृषि मीडिया अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है? अमशी प्रसन्नकुमार (मैसूर के वरिष्ठ पत्राकार)
सितंबर 2025 के महत्वपूर्ण दिवस
02 सितंबर – विश्व नारियल दिवस
03 सितंबर – गगनचुबी इमारत दिवस
04 सितंबर – राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस
05 सितंबर – शिक्षक दिवस
06 सितंबर – राष्ट्रीय पुस्तक वाचन दिवस, अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस (प्रतिवर्ष सितंबर माह के पहले शनिवार )
07 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस
08 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
09 सितंबर – हिमालय दिवस
10 सितंबर – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
11 सितंबर – राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
13 सितंबर – विश्व सेप्सिस दिवस
14 सितंबर – राष्ट्रीय हिन्दी दिवस
15 सितंबर – राष्ट्रीय अभियंता (इंजीनियर) दिवस, अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
16 सितंबर – विश्व ओजोन दिवस
17 सितंबर – विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
18 सितंबर – विश्व बांस दिवस
20 सितंबर – विश्व सफाई दिवस, अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस
(प्रतिवर्ष सितंबर माह के तीसरे शनिवार)
21 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, विश्व अल्जाइमर दिवस
23 सितंबर – राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
22 सितंबर – विश्व गैंडा दिवस
23 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस
24 सितंबर – विश्व बॉलीवुड दिवस
25 सितंबर – अंत्योदय दिवस, विश्व फार्मासिस्ट दिवस
26 सितंबर – विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस
27 सितंबर – विश्व पर्यटन दिवस, विश्व नदी दिवस (प्रतिवर्ष सितंबर माह के चौथे रविवार)
28 सितंबर – विश्व रेबीज दिवस, विश्व समुद्री दिवस
29 सितंबर – विश्व ह्दय दिवस
30 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस