क्या आपको पता है? ऋग्वेद के प्रथम श्लोक में किसका उल्लेख है? तृतीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में किस स्थान पर हुआ था? किसके शासनकाल में सिकन्दर ने भारत पर आक्रमण किया था? हड़प्पा सभ्यता किस युग से संबंधित थी?
भारतीय इतिहास से संबंधित 1000 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर श्रृंखला का भाग 2 है। इस लेख में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे, यूपीएससी, पीएससी, बैंक, एसएससी में भारतीय इतिहास के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह है।
प्रश्न (1) हिन्दू धर्म का पहला धार्मिक ग्रंथ माना जाता है?
उत्तर – वेदों को
प्रश्न (2) किसे काला वेद कहा जाता है?
उत्तर – अथर्ववेद (मंत्र और तंत्र)
प्रश्न (3) कौन सा वेद वेदत्रयी का हिस्सा नहीं है?
उत्तर – अथर्ववेद
प्रश्न (4) सबसे छोटा वेद कौन सा है?
उत्तर – अथर्ववेद
प्रश्न (5) यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद की रचना कब हुई थी?
उत्तर – 1000-600 ई.पू.
प्रश्न (6) दुनिया का सबसे पुराना ग्रंथ माना जाता है?
उत्तर – ऋग्वेद
प्रश्न (7) वितस्ता किस नदी का प्राचीन नाम है?
उत्तर – झेलम
प्रश्न (8) वैदिक काल से पहले क्या था?
उत्तर – सिन्धु घाटी सभ्यता
प्रश्न (9) वैदिक काल में भारत का क्या नाम था?
उत्तर – आर्यावर्त
प्रश्न (10) वैदिक काल के प्रमुख देवता कौन थे?
उत्तर – इन्द्र, अग्नि, वरूण, सूर्य, प्रजापति, वायु
प्रश्न (11) वैदिक काल में गांव को क्या कहा जाता था?
उत्तर – ग्रामिक
प्रश्न (12) वैदिक लोगों का व्यवसाय क्या था?
उत्तर – पशुपालन
प्रश्न (13) वैदिक सभ्यता की प्राचीन भाषा कौन सी थी?
उत्तर – संस्कृत
प्रश्न (14) वैदिक संस्कृति के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – आर्य थे
प्रश्न (15) वैदिक काल में कितने वर्ण थे?
उत्तर – चार वर्ण (ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र)
प्रश्न (16) आर्यों के मनोरंजन का मुख्य साधन क्या था?
उत्तर – संगीत, रथदौड़, घुड़दौड़ एवं घूतक्रीड़ा
प्रश्न (17) शुल्व सूत्र किस विषय से संबंधित पुस्तक है?
उत्तर – ज्यामिति से
प्रश्न (18) वैदिक साहित्य में वैदिक गणित का महत्वपूर्ण अंग है?
उत्तर – शुल्व सूत्र
प्रश्न (19) ऋग्वेद के किस मंडल में शूद्र का उल्लेख पहली बार मिलता है?
उत्तर – 10 वें मंडल में
प्रश्न (20) गायत्री मंत्र (देवी सवितृ को संबोधित) किस पुस्तक में मिलता है?
उत्तर – ऋग्वेद
प्रश्न (21) प्राचीन भारत में “निष्क” से जाने जाते थे?
उत्तर – स्वर्ण आभूषण
प्रश्न (22) कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है?
उत्तर – सांख्य दर्शन
प्रश्न (23) वेद के रचयिता कौन है?
उत्तर – महर्षि वेदव्यास
प्रश्न (24) सर्वप्रथम किस उपनिषद में चार आश्रम का उल्लेख मिलता है?
उत्तर – जाबालोपनिषद
प्रश्न (25) वैदिक सभ्यता पूर्व वैदिक काल (ऋग्वेदकाल) किस काल से संबंधित है?
उत्तर – कांस्य युग
प्रश्न (26) ऋग्वेद की भाषा किस शैली में है?
उत्तर – पद्यात्मक
प्रश्न (27) ऋग्वेद के प्रथम श्लोक में किसका उल्लेख है?
उत्तर – अग्नि
प्रश्न (28) वैदिक काल के अंत में किसका उदय हुआ था?
उत्तर – 16 महाजनपदों और श्रमण परम्परा (जैन एवं बौद्ध धर्म)
प्रश्न (29) 16 संस्कार का विवेचना सर्वप्रथम किस उपनिषद में किया गया है?
उत्तर – वृहदारण्यकोपनिषद्
प्रश्न (30) रामायण की रचना किसने की थी?
उत्तर – महर्षि वाल्मिकी ने
प्रश्न (31) महाभारत की रचना किसने की थी?
उत्तर – महर्षि व्यास ने
प्रश्न (32) महाभारत को क्या कहा जाता है?
उत्तर – जयसंहिता और सतसहस्त्री संहिता
प्रश्न (33) जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर – ऋषभदेव
प्रश्न (34) जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए है?
उत्तर – 24 तीर्थंकर
प्रश्न (35) जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर – पार्श्वनाथ
प्रश्न (36) महावीर स्वामी जैन धर्म के कितने तीर्थंकर है?
उत्तर – 24वें तीर्थंकर
प्रश्न (37) महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर – कुण्डग्राम (वैशाली)
प्रश्न (38) महावीर स्वामी के माता पिता का नाम क्या था?
उत्तर – माता – त्रिशला, पिता – सिद्धार्थ
प्रश्न (39) बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – गौतम बुद्ध
प्रश्न (40) गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर – कपिलवस्तु के लुम्बिनी ग्राम में
प्रश्न (41) गौतम बुद्ध के माता पिता का क्या नाम था?
उत्तर – माता – महामाया पिता – शुद्धोधन
प्रश्न (42) गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?
उत्तर – सारनाथ (ऋषिपतनम)
प्रश्न (43) गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर – सिद्धार्थ
प्रश्न (44) बौद्ध धर्म के कितने रत्न है?
उत्तर – त्रिरत्न (बुद्ध, धम्म एवं संघ)
प्रश्न (45) प्रथम बौद्ध संगीति (सभा) किसके शासनकाल में किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर – अजातशत्रु के शासनकाल में राजगृह में
प्रश्न (46) द्वितीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर – कालाशोक के शासनकाल में वैशाली में
प्रश्न (47) तृतीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर – अशोक के शासनकाल में पाटलिपुत्र में
प्रश्न (48) चतुर्थ बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर – कनिष्क के शासनकाल में कुण्डलवन में
प्रश्न (49) किस बौद्ध संगीति में बौद्धधर्म दो भागों में “हीनयान” एवं “महायान” में विभाजित हो गया था?
उत्तर – चतुर्थ बौद्ध संगीति में
प्रश्न (50) महायान सम्प्रदाय का आदर्श है?
उत्तर – बोधिसत्व
प्रश्न (51) हीनयान सम्प्रदाय का आदर्श है?
उत्तर – अर्हत् पद
प्रश्न (52) मगध के सबसे प्राचीन वंश के संस्थापक कौन था?
उत्तर – बृहद्रथ
प्रश्न (53) हर्यक वंश के संस्थापक कौन था?
उत्तर – बिम्बिसार (544 ई.पू.)
प्रश्न (54) बिम्बिसार की राजधानी थी?
उत्तर – गिरिब्रज (राजगृह)
प्रश्न (55) बिम्बिसार की हत्या किसने किया था?
उत्तर – अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार की हत्या कर 493 ई. पू. में मगध की गद्दी पर बैठा था
प्रश्न (56) अजातशत्रु का उपनाम क्या था?
उत्तर – कुणिक
प्रश्न (57) अजातशत्रु किस धर्म का अनुयायी था?
उत्तर – जैनधर्म का
प्रश्न (58) हर्यक वंश का अंतिम राजा कौन था?
उत्तर – नागदशक
प्रश्न (59) शिशुनाग वंश के संस्थापक कौन था?
उत्तर – शिशुनाग (412 ई.पू.)
प्रश्न (60) शिशुनाग वंश का अंतिम राजा कौन था?
उत्तर – नंदिवर्धन
प्रश्न (61) नंद वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – महापद्मनंद
प्रश्न (62) नंद वंश का अंतिम शासक था?
उत्तर – घनानंद
प्रश्न (63) किसके शासनकाल में सिकन्दर ने भारत पर आक्रमण किया था?
उत्तर – घनानंद
प्रश्न (64) सिकन्दर और पोरस (पुरू) के बीच कब युद्ध था?
उत्तर – 326 ई. पू. में वितस्ता का युद्ध या “हाइडेस्पीज का युद्ध“
प्रश्न (65) मौर्य वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य (345 ई.पू.)
प्रश्न (66) जस्टिन ने चन्द्रगुप्त मौर्य को क्या कहा है?
उत्तर – सेन्ड्रोकोट्टस
प्रश्न (67) “स्वराज मेरा, जन्म सिद्ध अधिकार है” किसने कहा था?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक ने
प्रश्न (68) महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरू कौन थे?
उत्तर – गोपाल कृष्ण गोखले
प्रश्न (69) दिल्ली पर राज करने वाली प्रथम महिला शासक कौन थी?
उत्तर – रजिया सुल्तान
प्रश्न (70) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?
उत्तर – ए.ओ.ह्यूम (एलन ओक्टेवियन ह्यूम)
प्रश्न (71) किसके शासनकाल में बौद्ध धर्म हीनयान तथा महायान में बंट गया?
उत्तर – कनिष्क
प्रश्न (72) लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर – इब्राहिम लोदी
प्रश्न (73) प्रथम जैन संगीति कहां आयोजित की गई थी?
उत्तर – पाटिलपुत्र (300 ईसा पूर्व में, अध्यक्ष – स्थूलभद्र )
प्रश्न (74) मगध का प्रथम राजवंश कौन था?
उत्तर – हर्यक वंश
प्रश्न (75) अकबर के नवरत्नों में अरब देश का निवासी कौन था?
उत्तर – मुल्ला दो प्याजा
प्रश्न (76) गोपथ ब्राम्हाण का संबंध किस वेद से है?
उत्तर – अथर्ववेद
प्रश्न (77) राजा राममोहन राय को “राजा” की उपाधि किसने दी थी?
उत्तर – अकबर द्धितीय ने (1930 में)
प्रश्न (78) हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
उत्तर – 1576 में (अकबर और महाराणा प्रताप के बीच)
प्रश्न (79) कुतुबमीनार का मुख्य भाग किसने बनवाया?
उत्तर – इल्तुतमिश ने
प्रश्न (80) हड़प्पा सभ्यता किस युग से संबंधित थी?
उत्तर – कांस्य युग से
प्रश्न (81) बिम्बसार किस वंश के थे?
उत्तर – हर्यक वंश
प्रश्न (82) मगध पर शासन करने वाला प्रथम गैर क्षत्रिय वंश कौनसा था?
उत्तर – शिशुनाग वंश
प्रश्न (83) रौलेट एक्ट भारत में कब लागू किया गया था?
उत्तर – 1919 में
प्रश्न (84) पुलकेशिन द्धितीय की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर – वातापी
प्रश्न (85) सल्तनतकाल में “सदका” क्या था?
उत्तर – एक प्रकार का धार्मिक कर
प्रश्न (86) “बहिष्कृत भारत पत्रिका” किसने प्रारंभ की थी?
उत्तर – डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने
प्रश्न (87) 1932 में “अखिल भारतीय हरिजन संघ” की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – महात्मा गांधी ने
प्रश्न (88) फोर्ट विलियम कहाँ स्थित है?
उत्तर – कोलकाता में
प्रश्न (89) दीवान-ए-इंशा का क्या कार्य था?
उत्तर – पत्र व्यवहार का कार्य
प्रश्न (90) “रज्मनामा” के नाम से किस संस्कृत ग्रंथ का अनुवाद किया गया था?
उत्तर – महाभारत का
प्रश्न (91) चोल शासक किस मत के संरक्षक थे?
उत्तर – शैव मत के
प्रश्न (92) किस स्थान को बौद्धधर्म की जन्म स्थली माना जाता है?
उत्तर – सारनाथ को
प्रश्न (93) भारत छोड़ो का प्रस्ताव कांग्रेस ने कब पारित किया था?
उत्तर – 08 अगस्त 1942 को बम्बई में
प्रश्न (94) “सत्यशोधक समाज” की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – ज्योतिबा फुले ने
प्रश्न (95) अशोक के अधिकांश अभिलेख किस लिपि में हैं?
उत्तर – ब्राह्मी लिपि में
प्रश्न (96) जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर – ऋषभदेव
प्रश्न (97) “केसर-ए-हिन्द” उपाधि किसे मिली थी?
उत्तर – महात्मा गांधी को
प्रश्न (98) गांधी इरविन समझौता कब हुआ?
उत्तर – 5 मार्च 1931 को
प्रश्न (99) किस नेता को “भारत का बिस्मार्क” कहा जाता है?
उत्तर – सरदार वल्लभ भाई पटेल को
प्रश्न (100) ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को अर्थ कौन समझ पाया था?
उत्तर – जेम्स प्रिंसेप ने