Last Updated on October 17, 2026 by gktimehindi
समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स सितम्बर 2026, One Liners Current Affairs Hindi September 2026, सितम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस, Current Affairs Sep 2026, सितम्बर 2026 में घटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जानें..
One Liners Current Affairs Hindi September 2026
सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुटबॉलर 2026 का अवार्ड दिया गया? लल्लियानज़ुआला चांगते
रेमन मैग्सेस पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया? टॉमी कोह, रूना खान, बो क्यी
(वर्ष 2026 के 68वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (एशिया का नोबेल पुरस्कार) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है: टॉमी कोह (Tommy Koh) — सिंगापुर,रूना खान (Runa Khan) — बांग्लादेश, बो क्यी (Bo Kyi) — म्यांमार)
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के नए सीईओ कौन बने? रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र
किस राज्य ने ओलंपिक सिटी बनाने की घोषणा की है? तमिलनाडु (तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में विश्व स्तरीय ओलंपिक सिटी बनाने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करना, खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना और 2036 ओलंपिक के लिए तैयारी मजबूत बनाने के लिए।)
सशस्त्र बल अस्पताल सेवा महानिदेशक (Director General Hospital Services – Armed Forces) नियुक्त किया है? वाइस एडमिरल दिलीप राघवन (महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल): सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (DGAFMS): एयर मार्शल संदीप थरेजा)
69वां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन (69th Commonwealth Parliamentary Conference) कहां आयोजित किया गया? केपटाउन दक्षिण अफ्रीका (13 से 19 सितंबर 2026 तक)
मिजोरम ग्रीन स्कूल लीग क्या है? मिजोरम सरकार द्वारा 1 सितंबर 2026 को शुरू की गई एक राज्यव्यापी विद्यालय स्वच्छता प्रतियोगिता है।
इसका उद्देश्य –
1. स्कूली बच्चों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की आदत विकसित करना।
2. छात्रों को उनके स्कूल, घर और आसपास के समुदाय को साफ रखने के लिए प्रेरित करना।
3. बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की संस्कृति को जोड़ना ताकि वे बड़े होकर भी इसे अपनाएं।
4. शिक्षकों और स्कूल स्टाफ से अपेक्षा की जाती है कि वे खुद उदाहरण बनकर बच्चों का मार्गदर्शन करें।
73वें मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब किसने जीता? डोमिनिकन गणराज्य (Dominican Republic) की जोहेरी मोला डोमिंगुएज़ (Joheirry Mola Dominguez) ने जीता है।
भारत के पहले कार्बन गार्डन का उद्घाटन किया गया? दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के वनस्पति विज्ञान (Botany) विभाग में किया गया है। यह गार्डन लगभग 2,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इसमें जड़ी-बूटियों, झाड़ियों और पेड़ों सहित लगभग 50 प्रजातियों के पौधे तथा शैवाल, कवक और बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीव (जैसे स्पिरुलिना) शामिल किए गए हैं।इसका उद्देश्यः वायु और मृदा प्रदूषण को कम करना, कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का अवशोषण करना और शहरी जैव विविधता को बढ़ावा देना है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल होने वाली पहली महिला ट्रस्टी कौन बनी? डॉ. निर्मला यादव (डॉ. निर्मला यादव उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली हैं और एक सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल हैं।)
दिलीप ट्राफी 2026 का खिताब किसने जीता? ईस्ट जोन
किस राज्य ने OSWAS (OSWAS (Odisha State Workflow Automation System) सेवा लांच की है? ओड़िशा सरकार द्वारा (सरकारी कार्यालयों के प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह से कागज रहित (Paperless) और डिजिटल बनाना है। यह नया सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं से लैस होगा।)
20वें एशियाई खेलों का आयोजन कहां किया गया? आइची-नागोया (जापान) में (आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 तक भारत ने कुल 85 पदक (21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया।)
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 आयोजित हुआ? नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 13 सितंबर 2026 तक
ग्रामानुभव (Gramanubhava) योजना किस राज्य ने शुरू की? कर्नाटक (शहरी छात्रों को ग्रामीण जीवन, कृषि और ग्रामीण आजीविका का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना तथा शहरी-ग्रामीण विभाजन को कम करना।)
2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का रोडमैप किसने जारी किया? अमित शाह ने (भारत को नशा मुक्त बनाने का तीन वर्षीय (2026-29) रोडमैप जारी किया है।)
अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन कहां हुआ? पेरिस, फ्रांस (9 से 10 सितंबर 2026 को ग्रांड पैलेस में आयोजित किया गया)
कारगिल की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी है? लेफ्टिनेंट स्टैनज़िन त्सांगयांग (Stanzin Tsangyang) (वह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले की ज़ांस्कर घाटी से भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।)
भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ समुद्र लक्ष्मण अभ्यास शुरू किया है? मलेशिया के साथ (चौथा संस्करण, तिथि: 9 से 12 सितंबर 2026, स्थान: लुमुट, मलेशिया, भारतीय जहाज: आईएनएस मैसूर (INS Mysore), मलेशियाई जहाज: केडी लेकिर और केडी गगाह समुदेरा)
यूएस ओपन 2026 (US Open 2026) के पुरूष एकल का खिताब किसने जीता? अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (Alexander Zverev) जर्मनी ने जीता।
यूएस ओपन 2026 के महिला एकल का खिताब किसने जीता? एलेना रिबाकिना (Elena Rybakina) कजाकिस्तान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कौन सा तमिल ग्रंथ दिया गया है? तिरुक्कुरल’ (Thirukkural) का रूसी अनुवाद (इसकी रचना प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक संत थिरुवल्लुवर ने की थी।
विशेषताएं:
इस ग्रंथ में 1,330 दोहे हैं।, इसमें नैतिकता, शासन, सामाजिक जीवन, और मानवीय मूल्यों पर गहरे विचार दिए गए हैं।, इसे ‘तमिल वेद’ के नाम से भी जाना जाता है।)
महिला एशिया कप 2026 का खिताब किसने जीता है? भारत ने
19वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2027 की मेजबानी करेगा? चीन
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क कहां बनी है? रायगढ़ में (छत्तीसगढ़) (रायगढ़, में यह चार लेन की सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-49 से जुड़ती है। इसकी लंबाई1.85 किलोमीटर। इसका निर्माण जिंदल स्टील और CSIR-CRRI (केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली) के साथ मिलकर किया गया। इस सड़क का निर्माण 100% संसाधित (Processed) स्टील स्लैग कचरे का उपयोग करके किया गया है, जिसमें लगभग 2 लाख टन स्टील स्लैग का इस्तेमाल हुआ है।)
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का नया मिसाइल टेस्टिंग सेंटर किस राज्य राज्य में विकसित किया जाएगा? पश्चिम बंगाल
डॉ बीसी राय ट्रॉफी 2026 किस राज्य ने जीती है? मणिपुर
वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से से किसे सम्मानित किया गया है? अनंत नाग को (कन्नड़ और भारतीय सिनेमा के अभिनेता)
सीआरपीएफ की कोबरा इकाई की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनी है? आईपीएस संजुक्ता पराशर
किस वैज्ञानिक ने आर्थर एम ब्यूचे अवॉर्ड (Arthur M. Bueche Award) 2026 जीता है? सेतुरमन पंचनाथन (भारतीय मूल के कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंजीनियर सेतुरमन पंचनाथन इस पुरस्कार के 40 से अधिक वर्षों के इतिहास में इसे प्राप्त करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और पहले एरिजोना निवासी हैं। उन्हें यह सम्मान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सार्वजनिक नीति में उनके नेतृत्व तथा उद्योग, सरकार व विश्वविद्यालयों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।)
ग्लोबल जेंडर गैप रैंकिग 2026 में भारत का स्थान रहा? 131वें स्थान (विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी इस रिपोर्ट के इस सूचकांक में कुल 145 देशों को शामिल किया गया था। समानता स्कोरः भारत का समग्र लैंगिक समानता (जेंडर पैरिटी) स्कोर 64.5% रहा, जो वैश्विक औसत (69.2%) से कम है।)
एशियाई खेल 2026 में भारत के ध्वजवाहक कौन बने? मनु भाकर और पवन सहरावत
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? शशि शेखर वेम्पति
तुलु कहां दूसरी अधिकारिक भाषा बनी है? कर्नाटक
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र आयोजित किया गया? न्यूयॉर्क
अर्नब (‘अर्नब’ का अर्थ सागर या महासागर) चक्रवात का नाम किस देश ने किया है? बांग्लादेश
राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया? शांतनु मोइत्रा (संगीत निर्देशक)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है? मंदीप के. भंडारी को
मांदर (मंदार) वाद्ययंत्र को जीआई टैग मिला है किस राज्य से संबंधित है? झारखंड
यूपीआई (UPI) अपनाने वाला पहला कैरेबियाई (Caribbean) देश कौन सा है? त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago)
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर (Woman Grandmaster – WGM) कौन बनी? ब्रिटिश-भारतीय शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन (Bodhana Sivanandan)
‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ (Thaaimaaman Thanga Mothiram Thittam) योजना किस राज्य सरकार ने शुरू की है? तमिलनाडु (इस योजना के तहत तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को 22 कैरेट की 1 ग्राम सोने की अंगूठी उपहार में दी जाती है।)
दुनिया का सबसे ऊँचा ट्विन फ्लावर फील्ड (जुड़वां फूलों का खेत) शुरू हुआ है? लद्दाख के लेह में (लेह (लद्दाख) के चोगलम्सर और स्टकना में समुद्र तल से 10,600 फीट की ऊँचाई पर जो लगभग 40 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ 25 लाख से अधिक फूल लगाए गए हैं, जिनमें करीब 24 लाख लिलियम, 1 लाख ग्लैडिओलस और चोगलम्सर में ट्यूलिप्स शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुष्पकृषि (फ्लोरिकल्चर) को बढ़ावा देना, कृषि में विविधता लाना और स्थानीय किसानों की आय व आजीविका के अवसर बढ़ाना है।)
माह सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण दिवस
02 सितंबर – विश्व नारियल दिवस
03 सितंबर – गगनचुबी इमारत दिवस
04 सितंबर – राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस
05 सितंबर – शिक्षक दिवस
06 सितंबर – राष्ट्रीय पुस्तक वाचन दिवस, अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस (प्रतिवर्ष सितंबर माह के पहले शनिवार )
07 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस
08 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
09 सितंबर – हिमालय दिवस
10 सितंबर – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
11 सितंबर – राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
13 सितंबर – विश्व सेप्सिस दिवस
14 सितंबर – राष्ट्रीय हिन्दी दिवस
15 सितंबर – राष्ट्रीय अभियंता (इंजीनियर) दिवस, अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
16 सितंबर – विश्व ओजोन दिवस
17 सितंबर – विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
18 सितंबर – विश्व बांस दिवस
20 सितंबर – विश्व सफाई दिवस, अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस
(प्रतिवर्ष सितंबर माह के तीसरे शनिवार)
21 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, विश्व अल्जाइमर दिवस
23 सितंबर – राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
22 सितंबर – विश्व गैंडा दिवस
23 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस
24 सितंबर – विश्व बॉलीवुड दिवस
25 सितंबर – अंत्योदय दिवस, विश्व फार्मासिस्ट दिवस
26 सितंबर – विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस
27 सितंबर – विश्व पर्यटन दिवस, विश्व नदी दिवस (प्रतिवर्ष सितंबर माह के चौथे रविवार)
28 सितंबर – विश्व रेबीज दिवस, विश्व समुद्री दिवस
29 सितंबर – विश्व ह्दय दिवस
30 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस
