Last Updated on September 2, 2026 by gktimehindi
बाजार विकृति प्रदर्शन सूचकांक (Market Distortions Performance Index) में भारत की रैंक है? 57वीं
विवेक स्मारक (विवेका स्मारका) का उद्घाटन कहाँ हुआ है? निरंजन मठ, मैसूरु (कर्नाटक) 1 अगस्त 2026 को
‘दानवीर पहल योजना’ किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है? पंचायती राज मंत्रालय द्वारा (उद्देश्य: देश की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करना)
भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ द एयर स्टाफ) का पदभार किसने ग्रहण किया? एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा है? चौथे स्थान (ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित इन खेलों में भारत ने कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) जीते।)
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है? वर्षा अशोक अगलावे 54वें महानिदेशक असित साहा का स्थान लिया है। (GSI के 176 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को इस पद की कमान सौंपी गई है।)
किस राज्य के ‘पिथोरा चित्रकला’ को जीआई टैग (भौगोलिक संकेत) दिया गया है? गुजरात
‘ग्लॉ झील’ (Glaw Lake) किस राज्य की पहली रामसर साइट बनी है? अरुणाचल प्रदेश राज्य की पहली और भारत की 101वीं रामसर साइट बनी है।
ताइपे ओपन का महिला एकल का खिताब किसने जीता है? तन्वी शर्मा (17 वर्षीय) ने (2008 में सायना नेहवाल के बाद यह खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।)
वर्ष 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) का आयोजन कहाँ होगा? अहमदाबाद, गुजरात में (यह कॉमनवेल्थ गेम्स का 100वां (शताब्दी) संस्करण होगा। साल 2010 में दिल्ली के बाद भारत दूसरी बार इस प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ की मेजबानी करेगा।)
भारतीय नौसेना के उपप्रमुख (Vice Chief of Naval Staff) नियुक्त किया गए है? वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद
लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 किसे प्रदान किया गया? अजीत डोभाल (भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों और रणनीतिक नीति-निर्माण में उनके असाधारण योगदान के लिए।)
COSPAR विक्रम साराभाई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी है? अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम (यह पदक इसरो और अंतरिक्ष अनुसंधान समिति द्वारा हर दो साल में खगोल वैज्ञानिक को दिया जाता है।)
नौरू देश का नया नाम क्या रखा है? नाओएरो गणराज्य (Republic of Naoero)
सेबी के कार्यकारी निदेशक का पदभार ग्रहण किया गया है? प्रशांत महापात्रा
कार्यवाहक केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त कार्यवाहक केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त (Acting Central Vigilance Commissioner) नियुक्त किया गया? ए.एस. राजीव को
भारत की पहली और सर्वाधिक ऊंचाई वाली उच्च-एल्टीट्यूड (High-Altitude) वन्यजीव सफारी सफारी कहाँ शुरू की जा रही है? लद्दाख (यह सफारी हेमिस नेशनल पार्क, चांगथांग और काराकोरम जैसे ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित होगी।)
‘अण्णा सीर योजना’ (Annan Seer Scheme / Thittam) किस राज्य ने शुरू की है? तमिलनाडु ने ( इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को उनकी शादी के दिन सरकार की तरफ से 8 ग्राम सोने का सिक्का और एक सिल्क साड़ी उपहार (अण्णा सीर यानी ‘बड़े भाई का उपहार’) के रूप में दी जाएगी।)
एआई (AI) संचालित समग्र डिजिटल फसल सर्वेक्षण (CDCS) किस राज्य में शुरू हुआ? कर्नाटक (कर्नाटक सरकार ने अगस्त 2026 में कृषि डेटा की सटीकता बढ़ाने के लिए इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और उपग्रह इमेजरी का उपयोग किया जा रहा है।)
‘निजुत मोइना’ (निजुत मोड़ना) और ‘निजुत बाबू योजना’ किस राज्य सरकार ने शुरू किया? असम ने (विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने वाली प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाएं हैं।)
जाम्बिया सुप्रीम कोर्ट की पहली भारतीय मूल की महिला न्यायाधीश बनी? जस्टिस आभा नायर पटेल
‘विद्या वाहिनी योजना’ कहाँ शुरू की गई? दिल्ली (सरकारी स्कूलों की कक्षा 9 की छात्राओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए मुफ्त साइकिलें प्रदान करना।)
डिराक मैडल (Dirac Medal) 2026 से किस भारतीय भौतिक विज्ञानी को सम्मानित किया गया है? प्रोफेसर दीपक धर को
‘उदर शक्ति 2026’ (Udara Shakti 2026) का अभ्यास किस देश की वायुसेना ने शुरू किया? भारत और मलेशिया (भारतीय वायु सेना (IAF) और रॉयल मलेशियाई वायु सेना (RMAF) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है।)
विधवा और अनाथ उपकर किस राज्य ने लागू किया? हिमाचल प्रदेश ने (पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर की दर से यह विशेष उपकर (सेस) लागू किया है। इस उपकर से मिलने वाले राजस्व का उपयोग अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण के लिए बनी योजनाओं पर किया जाएगा।)
‘पीएम सूर्य सरोवर योजना’ (PM-SSY) क्या है? प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य देश के जलाशयों और झीलों पर तैरते हुए सोलर पैनल लगाकर स्वच्छ ऊर्जा पैदा करना है।
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक (DGAFMS) कौन बने? एयर मार्शल संदीप थरेजा
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन क्या रहा? भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 09 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान स्थान हासिल किया। भारत का सबसे शानदान प्रदर्शन बॉक्सिंग में किया, जहां खिलाड़ियों ने 07 स्वर्ण पदक जीते।
रूस ने भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) को अपना मध्यस्थ (Arbitrator) नियुक्त किया है? CJI डी. वाई. चंद्रचूड़ को
जनगणना 2027 में कुल कितने प्रश्न शामिल किए जाएंगे? 40 प्रश्न (वर्ष 2011 की जनगणना में 29 प्रश्न पूछे गए थे, जबकि इस बार आधुनिक सामाजिक-आर्थिक और डिजिटल पहलुओं को ध्यान में रखते हुए 13 नए प्रश्न जोड़े गए हैं। इन नए प्रश्नों में आज़ादी के बाद पहली बार व्यापक स्तर पर जाति, डिजिटल साक्षरता, बैंक खातों की संख्या, कोविड-19 टीकाकरण और आधार, पासपोर्ट जैसे पहचान दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी शामिल है।)
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस को कितने वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई है? 78 वीरता पुरस्कार जिनमें 13 मरणोपरांत है।
15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस को लाल किले की प्राचीर से पहली बार कौन सा गीत प्रस्तुत किया गया? वंदे मातरम् (गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में)
किस राज्य में रेगिस्तान थीम वाली एशिया की पहली ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी कहाँ बनाई जाएगी? गुजरात, बनासकांठा जिले के जूना डीसा में लगभग 103 हेक्टेयर में
भारत की पहली डार्क स्काई कम्युनिटी कहाँ बनेगी? महाराष्ट्र के नासिक जिले के सुरगना तालुका में स्थित उदमल (Udmal) में।
किस राज्य में ‘संध्या किरण’ कैशलेस स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू हुई? कर्नाटक में (यह योजना 70 वर्ष से कम आयु के राज्य सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों और उनके पात्र आश्रितों के लिए है। इसके तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है।)
किस राज्य के पारीछा बांध (Parichha Dam) को अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग (ICID) द्वारा विश्व धरोहर सिंचाई संरचना (WHIS) दर्जा दिया गया है? झांसी (उत्तर प्रदेश)
‘कौशल संपर्क’ QR कोड व्यवस्था शुरू की गई है? उत्तर प्रदेश में
भारत का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर शुरू किया गया? कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (जू) इंदौर, मध्य प्रदेश में
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी? ऋषभ पंत (वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं।)
कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है? 17 खिलाड़ियों को (तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन), पल्लेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित संतोष गुजराती (शतरंज), दिव्या जितेंद्र देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), लालरेमसियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्याण (पैरा एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग))
भारत की पहली नेट-जीरो ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी किस राज्य में विकसित की जा रही है? तेलंगाना में (। इस परियोजना का नाम ‘भारत फ्यूचर सिटी’ (Bharat Future City) है। यह शहर लगभग 30,000 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), उन्नत तकनीक, स्वास्थ्य सेवा और पर्यावरण के अनुकूल सतत शहरी विकास के केंद्र के रूप में डिजाइन किया जा रहा है। इसके विकास के लिए तेलंगाना सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ साझेदारी की है।)
‘जनप्रिय नेता वेंकैया नायडू: उदयगिरी से उपराष्ट्रपति तक’ नामक पुस्तक किसने लिखी है? आचार्य यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद
यूएनसीसीडी (UNCCD) रेंजलैंड रिस्टोरेशन अवार्ड 2026 किस भारतीय ने जीता है? सुमेर सिंह भाटी
ब्लैक होल ‘एमओएम-बीएच*-1’ (MoM-BH*-1) या ‘ब्लैक होल स्टार’ की खोज किसने की है? डॉ. रोहन नायडू (भारतीय खगोलशास्त्री डॉ. रोहन नायडू और उनकी अंतरराष्ट्रीय शोध टीम ने की है।)
भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल सरकार ने किस उपधि से सम्मानित किया? मानद जनरल से
दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरूष चार्टर्ड अकाउंटेंट कौन बने? लक्ष्मणन मेय्यप्पन (16 वर्ष 141 दिन के भारतीय मूल के दुबई निवासी)
फीफा महिला विश्व कप 2027 का मेजबानी कौन सा देश करेगा? ब्राजील (यह दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला पहला फीफा महिला विश्व कप होगा। यह टूर्नामेंट 24 जून से 25 जुलाई 2027 तक खेला जाएगा।)
‘सिंगापेंगल उद्यमिता क्रेडिट योजना’ (Singapengal Entrepreneurship Credit Scheme) किस राज्य द्वारा शुरू की गई है? तमिलनाडु (महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को मजबूत करना।)
‘Belonging: A Journey of Love’ किसकी आत्मकथा है? सोनिया गांधी (कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष) (आत्मकथा में उनके इटली के बचपन, कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात, भारत आने, पारिवारिक त्रासदियों (इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या) तथा उनके राजनीतिक सफर का विवरण है।)
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब किसने जीता है? केजिया लिज मेजो (केरल की 19 वर्षीय)
डूरंड कप 2026 का खिताब किसने जीता है? ईस्ट बंगाल एफसी (22 साल के बाद खिताब अपने नाम किया, उपविजेता टीम: मोहन बागान सुपर जायंट)
09वां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (NSSC) का आयोजन किया गया है? नई दिल्ली में (24 और 25 अगस्त 2026)
वर्ष 2026 में यूपीआई (UPI) के कितने वर्ष पूरे किए है? 10 वर्ष (यूपीआई की शुरुआत 25 अगस्त 2016 को हुई थी।)
‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स एलपीजी योजना’ किस राज्य में शुरू की जाएगी? तमिलनाडु (पात्र परिवारों की महिला मुखियाओं को हर साल 3 मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर (डीबीटी के माध्यम से राशि की प्रतिपूर्ति) मिलेंगे)
‘विदेश शिक्षा वृत्ति’ (Bidesh Sikhya Bruti) किस राज्य ने शुरू की है? ओडिशा (चयनित छात्रों को 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।)
‘कहो कालिदास!’ (Kaho Kalidas!) पुस्तक के लेखक कौन है? युगल जोशी (यह पुस्तक महाकवि कालिदास के अज्ञात जीवन, उनके व्यक्तित्व और उनकी सात महान साहित्यिक कृतियों से प्रेरित प्रेम कहानियों पर आधारित है।)
‘अर्जुन वाहिनी’ नामक नए आपदा मोचन बल का गठन किस राज्य ने किया है? पश्चिम बंगाल ने (आपातकालीन स्थितियों और आपदाओं से तेजी से निपटने के लिए।)
स्वतंत्र भारत की पहली जाति जनगणना कहाँ हुई है? लद्दाख में
‘विद्या साथी एप’ किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है? बिहार (कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल और मुफ्त शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है।)
‘संकल्प से सिद्धि का मोदी युग‘ किताब किसके द्वारा लिखी गई है? घनश्याम तिवारी द्वारा (राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता) यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल, उनकी प्रशासनिक उपलब्धियों और भारत की विकास यात्रा पर आधारित है।
18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा? भारत (नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 13 सितंबर 2026 तक)
‘अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ किस राज्य ने शुरू की है? उत्तर प्रदेश ने (60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा।)
समसामयिकी मासिक करेंट अफेयर्स जुलाई 2026 जाने विस्तार से
समसामयिकी मासिक करेंट अफेयर्स जुलाई 2026
अगस्त 2026 के महत्वपूर्ण दिवस
01 अगस्त – वर्ल्ड वाइड वेब दिवस, राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस, विश्व लंग कैंसर दिवस
01 से 07 अगस्त – विश्व स्तनपान दिवस
04 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय धूमिल तेंदुआ दिवस
06 अगस्त – हिरोशिमा दिवस
07 अगस्त – राष्ट्रीय भाला दिवस, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
08 अगस्त – राष्ट्रीय खुशी दिवस
09 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस, नागासाकी दिवस
10 अगस्त – विश्व शेर दिवस, विश्व जैव ईधन दिवस
12 अगस्त – विश्व युवा दिवस, विश्व हाथी दिवस
13 अगस्त – विश्व अंगदान दिवस
14 अगस्त – भारत में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
15 अगस्त – भारत का स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त – विश्व मानवतावादी दिवस, विश्व संस्कृत दिवस, विश्व फोटोग्राफी दिवस
20 अगस्त – विश्व मच्छर दिवस, भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, सद्भावना दिवस
21 अगस्त – विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, आतंकवाद के पीड़ितों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
23 अगस्त – इसरो दिवस, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
26 अगस्त – महिला समानता दिवस, इंटरनेशनल डॉग डे
27 अगस्त – विश्व झील दिवस
29 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस, तेलगु भाषा दिवस
30 अगस्त – राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस
