इस लेख में जुलाई 2026 में समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स का संग्रह है। One Liners and Details Current Affairs Hindi July 2026
Current Affairs July 2026 समसामयिक जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? रवि अग्रवाल को
भारत के थल सेनाध्यक्ष (आर्मी ऑफ चीफ) किसे नियुक्त किया गया हैं? धीरज सेठ को (भारत के 31वें थल सेना प्रमुख के रूप में पर पदभार ग्रहण किया।)
भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई (UPI) अपनाने वाला दुनिया का 10वां देश कौन है? ग्रीस (इससे पहले यूपीआई स्वीकार करने वाले 09 देश सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका और कंबोडिया है, जहां यूपीआई सेवा शुरू हो चुकी है।)
भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख नियुक्त किया गया है? एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को ( उन्होंने 1 जुलाई 2026 को अपना कार्यभार संभाल लिया है और वह इस पद पर आसीन होने वाले 51वें अधिकारी हैं। )
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहां किया गया? नई दिल्ली में ( नई दिल्ली, भारत में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा। यह बैडमिंटन के सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक टूर्नामेंट का 30वां संस्करण है। भारत दूसरी बार इस विश्व चौंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है, इससे पहले 2009 में हैदराबाद ने इसकी मेजबानी की थी।)
विंबलडन 2026 कौन सा संस्करण है? 139वां ( विंबलडन चौंपियनशिप का 139वां संस्करण था, जो एक प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन 29 जून से 12 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड के लंदन स्थित विंबलडन में ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोकेट क्लब में हुआ था)
संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (SDG) इंडेक्स 2026 में भारत का कौन सा स्थान दिया गया है? भारत को 167 देशों में 94वां स्थान दिया गया है। (संयुक्त राष्ट्र का सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक वर्ष 2015 में अपनाए गए 17 वैश्विक लक्ष्यों के आधार पर देशों के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास का मूल्यांकन करता है, जिसमें फिनलैंड, स्वीडन और डेनमार्क शीर्ष पर हैं।)
“प्रोजेक्ट ब्रम्हांक” क्या है? प्रोजेक्ट ब्रह्मांक (Project Brahmank) भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत सीमा सड़क संगठन (BRO) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक बुनियादी ढांचा विकास परियोजना है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में सड़कों, पुलों और सामरिक हेलीपैड का निर्माण तथा रखरखाव करना है।
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का निदेशक नियुक्त किया गया? अमित कुमार को (वर्तमान में वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में स्पेशल डीजी (DG) के पद पर कार्यरत हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें पहले एसपीजी में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। वे वर्तमान निदेशक आलोक शर्मा का कार्यकाल (जो 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा) पूरा होने के बाद पूर्ण रूप से एसपीजी निदेशक का कार्यभार संभालेंगे।)
भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया है? विक्रम मिसरी को (उन्होंने 15 जुलाई 2024 को इस पद का कार्यभार संभाला था और वे विनय मोहन क्वात्रा के स्थान पर आए हैं। सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाकर 14 जुलाई 2027 तक कर दिया है।)
वीबीजी रामजी अधिनियम 2026 कब से लागू हुआ है? 01 जुलाई 2026 से (वीबी-जी राम-जी (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन) अधिनियम पूरे देश में 1 जुलाई, 2026 से लागू हुआ है। इसने पुराने मनरेगा (MGNREGA) कानून का स्थान लिया है। रोजगार के दिन: पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए गारंटीशुदा काम को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है।
बजट आवंटन: इसके सुचारू संचालन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ₹95,692.31 करोड़ की अंतरिम राशि आवंटित की गई है। स्थायी संपत्तियों का निर्माण: इसका उद्देश्य केवल मजदूरी देना नहीं, बल्कि गांवों में टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करना है।)
डूरंड कप 2026 (Durand Cup 2026) पहली बार कौन सा शहर मेजबानी किया? रांची (झारखंड) (रांची एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट ‘135वें डूरंड कप-2026’ की मेजबानी 26 जुलाई 2026 से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में उद्घाटन हुआ।)
दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड का गठन किस राज्य में किया गया है? पश्चिम बंगाल (दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड का गठन पश्चिम बंगाल राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया गया है। इसकी शुरुआत जुलाई 2026 में की गई।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (NRSB) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? नितिन रमेश गोकर्ण को
किस राज्य की पारंपरिक लकड़ी डिंगी नावों (बालागढ़ की डिंगी नावों) को जीआई टैग दिया गया है? पश्चिम बंगाल
महिला टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता? ऑस्ट्रेलिया (सातवीं बार खिताब) उपविजेता टीम: इंग्लैंड
भारत जापान का 16वां वार्षिक शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? नई दिल्ली (हैदराबाद हाउस) में 1 से 3 जुलाई 2026 के दौरान आयोजित किया गया था।
इंटरनेशनल बुकर प्राइज का नाम बदलकर क्या रखा गया है? बुखमान इंटरनेशनल बुकर प्राइज (Bukhman International Booker Prize) रख दिया गया है। यह बदलाव वर्ष 2027 से पूरी तरह प्रभावी होगा।
हाल ही में किस राज्य के “मलीहाबादी दशहरी आम” को जीआई टैग दिया गया है? उत्तर प्रदेश (यह मुख्य रूप से लखनऊ जिले के मलिहाबाद क्षेत्र में उगाया जाता है।)
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? 125वां स्थान (इस सूची में कुल 197 देशों का मूल्यांकन किया गया है, जिसमें भारत पिछले साल के 124वें स्थान से एक पायदान नीचे खिसक गया है, जबकि इसके पड़ोसी देशों में चीन 104वें, नेपाल 164वें, बांग्लादेश 166वें और पाकिस्तान 188वें स्थान पर है।)
भारत का पहला अपतटीय (ऑफशोर) हवाई अड्डा कहां पर बनाया जायेगा? महाराष्ट्र के पालघर जिले में वधावन बंदरगाह (कोरे बीच) के पास अरब सागर में बनाया जाएगा।
शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के जलालाबाद का नाम बदलकर क्या किया गया है? ‘परशुरामपुरी’ (भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में इस क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देने के लिए लिया गया है।)
भारत का पहला इनडोर वनस्पति उद्यान (Indoor Botanical Garden) बनाया जायेगा? पटना, बिहार में (यह उद्यान सिंगापुर के प्रसिद्ध गार्डंस की तर्ज पर जेपी गंगा पथ के किनारे लगभग पांच एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा।)
हाल ही में किस राज्य के सिरसा किन्नू को जीआई टैग दिया गया है? हरियाणा (यह हरियाणा का पहला स्वतंत्र रूप से जीआई टैग प्राप्त करने वाला फल और कृषि उत्पाद है।)
भारत की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी कहां खुली है? राजस्थान (पचपदरा, बालोतरा जिला, राजस्थान में खुली है, जिसे HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) के नाम से जाना जाता है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2026 को किया था। जिसकी लागत: 79,450 करोड़ रुपये से अधिक, जिसकी क्षमता: 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) रिफाइनिंग और 2.4 MMTPA पेट्रोकेमिकल उत्पादन होगा )
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से किसे सम्मानित किया गया? भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नए प्रमुख कौन बने? अमित गर्ग
सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदाराबाद (SVPNPA) के निदेशक बने? सुजीत पांडे
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के महानिदेशक (DG) बने? आलोक कुमार मित्तल
नाटो शिखर सम्मेलन 2026 कहां आयोजित हुआ? अंकारा, तुर्की 7 जुलाई 2026 को आयोजित हुआ।
जून 2026 में पंजीकृत जीआई उत्पादों की कुल संख्या कितनी हो गई है? 822 (जुलाई 2026 की स्थिति में भारत के टॉप 5 जीआई टैग राज्य में उत्तर प्रदेश में 83, तमिलनाडु 76, पश्चिम बंगाल 59, कर्नाटक 51, महाराष्ट्र 45 है।)
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया? रियर एडमिरल चंद्रशेखरन रघुराम
दक्षिण एशिया के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल निर्माण केन्द्र की आधारशिला कहां रखी गयी है? शिवपुरी, मध्य प्रदेश में (इसे अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।)
‘दाक्षायणी योजना’ क्या है? दाक्षायणी योजना (दक्षायणी योजना) केरल सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक स्वरोजगार पहल है। इसका नाम भारत की पहली दलित महिला स्नातक और संविधान सभा की सदस्य दक्षायनी वेलायुधन के नाम पर रखा गया है। नए उद्यम शुरू करने के लिए 75% तक (अधिकतम 10 लाख रुपये) की सब्सिडी दी जाती है।
आईसीसी हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल 12वें और 13वें भारतीय क्रिकेटर कौन बने हैं? सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा 13वीं भारतीय क्रिकेटर बने हैं। (हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की सूची सुनील गावस्कर (वर्ष 2009) कपिल देव (वर्ष 2009) बिशन सिंह बेदी (वर्ष 2009) अनिल कुंबले (वर्ष 2015) राहुल द्रविड़ (वर्ष 2018) सचिन तेंदुलकर (वर्ष 2019) वीनू मांकड़ (वर्ष 2021) डायना एडुल्जी (वर्ष 2023) वीरेंद्र सहवाग (वर्ष 2023) नीतू डेविड (वर्ष 2024) महेंद्र सिंह धोनी (वर्ष 2025) सौरव गांगुली (वर्ष 2026) अंजुम चोपड़ा (वर्ष 2026))
हाल ही कौन सा राज्य छठा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है? उत्तराखण्ड (इससे पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम यह दर्जा प्राप्त कर चुके हैं)
वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन (Global AI Summit 2027) का आयोजन कहाँ किया जायेगा? जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में (यह सम्मेलन 21-22 जून, 2027 को पैलेक्सपो (Palexpo) में आयोजित होगा।)
‘मी भूमि-मी हक्कु’ (Mee Bhoomi-Mee Hakku) किस राज्य में शुरू हुआ है? आंध्र प्रदेश (इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों और भूमि मालिकों को उनकी जमीन का स्पष्ट अधिकार देना और भूमि रिकॉर्ड को सुरक्षित करना है।)
08वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा? तेलंगाना
हैप्पी सिटी इंडेक्स 2026 में शामिल भारत का एकमात्र शहर कौन सा है? जयपुर, राजस्थान जिसे वैश्विक स्तर पर छठा (6th) स्थान मिला है।
किस राज्य में गुरू दक्षिणा नामक ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ शुरू किया गया है? उत्तर प्रदेश
समान नागरिक संहिता (यूसीसी-UCC) समिति का अध्यक्ष कौन बनी? न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई (उन्होंने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों द्वारा गठित यूसीसी प्रारूप समितियों की अध्यक्षता की है।)
विंबलडन 2026 महिला एकल का खिताब किसने जीता? लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य)
विंबलडन 2026 पुरूष एकल का खिताब किसने जीता? जैनिक सिनर (इटली)
36वां नाटो शिखर सम्मेलन कहां आयोजित हुआ? अंकारा (तुर्किये)
एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF)का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है? लियेंडर पेस को
जापानी माचा चाय का उत्पादन करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? असम
“मानस और महाभारत” अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन कहां किया गया? बिश्केक, किर्गिस्तान में
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कहां चली? हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलाई गई है।
ग्लोबल एयर पावर्स रैकिंग 2026 में भारत का कौन सा स्थान है? छठा स्थान (ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में अलग-अलग शाखाओं के मूल्यांकन के आधार पर भारतीय वायुसेना (IAF) को दुनिया में छठा स्थान मिला है, जबकि देशवार संचयी सैन्य विमान शक्ति के आधार पर इसे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।)
एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाया गया? भादज, अहमदाबाद (12 जुलाई 2026 को गुजरात के भादज (अहमदाबाद/गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र) में जापानी मियावाकी पद्धति से मात्र एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर एक नया अहमदाबाद नगर निगम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।)
सेंट्रल विस्टा क्षेत्र का नाम बदलकर क्या रखा गया है? कर्तव्य भवन क्षेत्र (कर्तव्य भवन परिसर)
टावर ऑफ जस्टिस का उद्घाटन कहां हुआ है? गुरूग्राम में (हरियाणा के गुरुग्राम में 12 जुलाई 2026 को किया गया है, लगभग 7 एकड़ में फैले इस आधुनिक परिसर में 55 से अधिक अदालतें, हाईटेक सुविधाएं और बड़ी पार्किंग की व्यवस्था है।)
अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का नया नाम रखा गया है? भरत नगर
मुख्यमंत्री हेली टूरिज्म योजना किस राज्य ने शुरू किया है? बिहार
विश्व की पहली ‘अवीक्ली’ इंसुलिन दवा किस देश ने लांच किया है? भारत ने (दुनिया की पहली हफ्ते में एक बार ली जाने वाली बेसल इंसुलिन ‘अवीक्ली’ (Awiqli/Insulin Icodec) को भारत में लॉन्च किया गया है। इसे डेनमार्क की फार्मास्युटिकल कंपनी नोवो नॉर्डिस्क (Novo Nordisk) द्वारा जुलाई 2026 में पेश किया गया है।)
22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैपियनशिप का शुभंकर कौन सा है? मयूर
‘पिल्लले संपदा’ योजना क्या है? आंध्र प्रदेश सरकार की योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में घटती प्रजनन दर से निपटना और जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखना है।
पहली स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी कहां शुरू हुई है? क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र भोपाल में
देश का पहला क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय परिसर कहां बनेगा? अमरावती, आंध्र प्रदेश में
31वां दिव्य कला मेला आयोजित हुआ है? कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में
दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर क्या रखा है? दिल्ली लक्ष्मी योजना (इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।)
किस राज्य के ऊंझा जीरा और ऊंझा सौंप को जीआई टैग दिया गया है? गुजरात
03 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले दुनिया के पहले कप्तान कौन है? लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) उन्होंने साल 2014, 2022 और 2026 के विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना की कमान संभाली।
सौश्रुतम 2026 का आयोजन कहां हुआ? नई दिल्ली में
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब किस टीम ने जीता? स्पेन ने (दूसरी बार यह खिताब जीता) स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।
रामायण मास (रामायण मासम) को किस राज्य में शुरू किया गया? केरलम में
जापान ओपन 2026 जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी है? पी.वी. सिंधु
भारत का पहला जियोथर्मल कुआँ किस स्थान पर शुरू किया गया? लद्दाख की पूगा घाटी में
भारत का पहला निजी रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च किया गया? 18 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसे हैदराबाद स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित किया गया है और इस परीक्षण उड़ान को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया था।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के नए अध्यक्ष बने हैं? हरजीत सिंह ग्रेवाल
लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 दिया जाएगा? अजीत डोवाल भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) यह पुरस्कार 1 अगस्त 2026 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुणे, महाराष्ट्र में प्रदान किया जाएगा।
मार्ग मित्र क्या है? मार्ग मित्र भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल सहायता केंद्र है, जो ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप पर उपलब्ध है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग के यात्रियों को 22 भारतीय भाषाओं में बोलकर या लिखकर सहायता पाने, शिकायत दर्ज करने और फास्टैग सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा देता है।
लॉर्ड्स में वनडे (ODI) शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने? रोहित शर्मा
ऑपरेशन जल राहत क्या है? भारतीय सेना द्वारा असम में शुरू किया गया एक आपदा राहत और बचाव अभियान है। इसे जुलाई 2026 में ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियों में आई भीषण बाढ़ के दौरान शुरू किया गया था।
यूससी (UCC) विधेयक पारित करने वाला चौथा राज्य कौन सा है? मघ्य प्रदेश (समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित करने वाला चौथा राज्य मध्य प्रदेश है, जो उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद इस कानून को लेकर आया है।)
मिसेज इंडिया 2026 का खिताब किसने जीता? आकांक्षा चौधरी ने
मिशन गोल्डन स्पाइस (Mission Golden Spice) किस राज्य में शुरू किया गया? मेघालय (यह 5-वर्षीय (2025–2030) परियोजना है जो राज्य की जीआई-टैग प्राप्त लकाडोंग हल्दी (Lakadong Turmeric) के संवर्धन और वैश्विक ब्रांडिंग के लिए है।)
ऑपरेशन विधि पालक किस राज्य में शुरू किया गया? बिहार में (इसे बिहार पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।)
भारत का पहला एआई पावर्ड पक्षी अभ्यारण्य किस राज्य में स्थापित किया गया? महाराष्ट्र (यह अभ्यारण्य मुंबई के ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य (TCFS) क्षेत्र में बनाया जा रहा है।)
भारत के किस लाइब्रेरी में देश के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘‘शब्दलोक‘‘ (म्यूजियम ऑफ वर्ड) का शुभारंभ किया गया?राष्ट्रीय पुस्तकालय (नेशनल लाइब्रेरी) पश्चिम बंगाल
रेलवे विद्युतीकरण में भारत का कौन सा स्थान है? दूसरा (स्विट्जरलैंड पहले और चीन तीसरे स्थान है।)
नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया गया? अनुराग जैन को
23वें राष्ट्रमंडल खेल कहाँ आयोजित किया जा रहा है? स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं।
भारत का पहला यूपीआई आधारित मील कार्ड लॉन्च किया है? EnKash (22 जुलाई 2026 को लॉन्च किया है। यह कार्ड कर्मचारियों को खाद्य और किराना स्टोरों पर सीधे यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके अपने मील बैलेंस से भुगतान करने की अनुमति देता है।)
किल्लई किस राज्य का पहला क्रियाशील जलवायु अनुकूल (क्लाइमेट-रेसिलिएंट) गाँव बना है? तमिलनाडु
मुख्यमंत्री युवा सुयोग प्लेटफार्म लॉन्च किया गया? राजस्थान में (यह डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं को खेल, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ता है।)
पेरुंथलाइवर कामराजर नाश्ता योजना किस राज्य ने शुरू किया है? तमिलनाडु ने (सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक सुबह का नाश्ता देना)
प्रकृति कैफे का उद्घाटन कहाँ किया गया? आयुष भवन नई दिल्ली में
आईआरसीटीसी (IRCTC) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है? राहुल हिमालियन को
वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) 2026 में किस देश को पहला स्थान दिया गया है? पाकिस्तान का दूसरे स्थान पर बुर्किना फासो और तीसरे स्थान पर नाइजर हैं।
वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में भारत का स्थान है? 13वां
भारत के पहले 100 मेगावाट-घंटे (MWh) वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी प्रोजेक्ट को किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? गुजरात में (इसे एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड द्वारा अनुबंध पर दिया गया है, जिसे बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड और डेलेक्ट्रिक सिस्टम्स द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।)
हाल ही में किस केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया गया है? प्रह्लाद जोशी ((केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री)) यह नियुक्ति 25 जुलाई 2026 को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर होने के बाद की गई है।
हाल ही कौन से केन्द्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है? केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से (नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा विवाद और देशव्यापी छात्र आंदोलन) इस्तीफा दिया।
भारत का 45वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन सा है? सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल, उत्तर प्रदेश।
26 जुलाई 2026 को भारत सरकार द्वारा ‘हाई पावर्ड टॉस्क फोर्स’ का गठन क्यों किया गया है? परीक्षा प्रणाली में सुधार और इसे पेपर-लीक मुक्त व पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। इस मल्टीडिसिप्लिनरी टास्क फोर्स में विशेषज्ञ शामिल हैं: एस. सोमनाथ इसरो के पूर्व चेयरमैन, तपन डेका इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व निदेशक, वी. कामकोटि निदेशक, आईआईटी मद्रास, अनीता करवाल पूर्व शिक्षा सचिव, अमृत लाल मीणा लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट को शामिल किया गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) उन्होंने यह पदक महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग (वेटलिफ्टिंग) में हासिल किया है। (मीराबाई चानू का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह लगातार तीसरा (2018, 2022, 2026) स्वर्ण पदक है। कॉमनवेल्थ खेलों के 96 सालों के इतिहास में ऐसा करनने वाली वे पहली महिला वेटलिफ्टर हैं।)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स की महिलाओं की शॉटपुट F57 स्पर्धा में शर्मिला धनखड़ ने कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
केरल राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘डिजिटल स्क्वायर’ (Digital Square) योजना क्या है? प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने की एक तकनीक-आधारित पहल है। इसे 26 जुलाई 2026 को राज्य की 100-दिवसीय शिक्षा कार्य योजना के तहत शुरू किया गया है।
फील्ड्स मेडल (गणित का सर्वोच्च सम्मान) 2026 से किन्हें सम्मानित किया गया? यू डेंग (शिकागो विश्वविद्यालय, चीन), जॉन पार्डन (स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी, अमेरिका), जैकब त्सिमरमैन (टोरंटो विश्वविद्यालय, कनाडा) और होंग वांग (न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय और फ्रांस का आईएचईएस) को
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत का कौन सा स्थान है? 176वें स्थान । कुल 177 देशों की इस सूची में भारत दूसरे सबसे निचले पायदान पर है और केवल लाओस से ऊपर है। एस्टोनिया (Estonia) इस सूची में पहले स्थान पर है।
कौन सी राज्य सरकार सभी परिवारों का इलेक्ट्रानिक फैमिली रजिस्टर तैयार कर रही है? तेलंगाना सरकार ने जुलाई 2026 को राज्य के सभी परिवारों का एक आधिकारिक इलेक्ट्रॉनिक फैमिली रजिस्टर (Telangana Family Register) तैयार करने और MeeSeva Portal के माध्यम से फैमिली रजिस्टर सर्टिफिकेट (FRC) जारी करने की घोषणा की है।
यह रजिस्टर नागरिक आपूर्ति विभाग के फूड सिक्योरिटी कार्ड (राशन कार्ड) के डेटाबेस का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक रूप से तैयार किया जाएगा। राशन कार्ड या फूड सिक्योरिटी कार्ड नंबर ही परिवार का ‘फैमिली रजिस्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर’ होगा। इसमें परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों के नाम, मुखिया से संबंध, आयु, जन्मतिथि, लिंग, आधार विवरण और आवासीय पता शामिल होगा।
“द्वीप्ति योजना” क्या है? छत्तीसगढ़ में महिलाओं को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने, हरित रोजगार पैदा करने, और गांवों तक स्वच्छ ऊर्जा पहुँचाने की एक खास पहल है।
जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 जुलाई – भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, जीएसटी दिवस (वस्तु एवं सेवा कर दिवस), राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस, राष्ट्रीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस
02 जुलाई – राष्ट्रीय एनीसेट दिवस, विश्व यूएफओ दिवस, विश्व खेल पत्रकार दिवस
03 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस
04 जुलाई – संयुक्त राज्य अमेरिका स्वतंत्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2026 का थीम(विषय) शांतिपूर्ण विश्व के लिए सहकारिता)
06 जुलाई – विश्व जूनोसिस दिवस
07 जुलाई – विश्व चॉकलेट दिवस, विश्व जैव उत्पाद दिवस
10 जुलाई – वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस
11 जुलाई – विश्व जनसंख्या दिवस (विश्व जनसंख्या दिवस 2026 का थीम (विषय) – युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करनाः आज और भविष्य में)
12 जुलाई – विश्व पेपर बैग दिवस, मलाला दिवस
13 जुलाई – राष्ट्रीय फ्रेंचफ्राई दिवस
15 जुलाई – विश्व युवा कौशल दिवस ( विश्व युवा कौशल दिवस 2026 का थीम (विषय) – साझा भविष्य के लिए कौशल)
16 जुलाई – विश्व सर्प दिवस
17 जुलाई – विश्व युवा कौशल दिवस, अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस, विश्व इमोजी दिवस
18 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस
20 जुलाई – विश्व शतरंज दिवस, अंतर्राष्ट्रीय चन्द्र दिवस
22 जुलाई – राष्ट्रीय आम दिवस, राष्ट्रीय ध्वज दिवस
23 जुलाई – राष्ट्रीय प्रसारण दिवस, विश्व मस्तिष्क दिवस
24 जूलाई – राष्ट्रीय आयकर दिवस, राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस
25 जुलाई – विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस
26 जुलाई – कारगिल विजय दिवस
27 जुलाई – सीआरपीएफ स्थापना दिवस
28 जुलाई – विश्व हेपेटाइटिस दिवस, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस,
29 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
30 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस
31 जुलाई – विश्व रेंजर दिवस
