Last Updated on August 29, 2025 by gktimehindi
क्या आपको पता है? रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? 43वें लोकमान्य तिकल राष्ट्रीय पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया? भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य किसे घोषित किया गया है? किस राज्य सरकार ने दिशा अभियान की शुरूआत की है?
समसामयिक मासिक घटना चक्र करेंट अफेयर्स अगस्त 2025, अगस्त माह के महत्वपूर्ण दिवस, अगस्त 2025 में घाटित समसामयिक मासिक घटना चक्र के बारे में जाने, One Liners Current Affairs Hindi August 2025
हाल ही में किसे विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र का निदेशक नियुक्त किया गया ? ए. राजराजन (इसरो के वैज्ञानिक, इससे पहले वे सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा के निदेशक थे)
01 अगस्त 2025 को 47वें नौसेना उप प्रमुख का पदभार किसने संभाला? वाइस एडमिरल संजय वात्सायन (वे मिसाइल और गनरी सिस्टम के विशेषज्ञ हैं)
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महिला महानिदेशक (डीजी) का पदभार किसने ग्रहण किया? सुश्री सोनाली मिश्रा (रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक, मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस)
किसने रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का पदभार ग्रहण किया? राज कुमार अरोड़ा ने (01 अगस्त 2025 को)
43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया? केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को
भारत सरकार ने “क्षमता निर्माण आयोग” का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है? एस. राधा चौहान को (इस आयोग का कार्य भारतीय सिविल सेवा परिदृश्य में मानकीकरण और सामंजस्य बनाना है)
कहाँ की विधानसभा पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाली देश की पहली विधानसभा बन गई? दिल्ली विधानसभा (इस विधानसभा की छत पर 500 किलोवाट की सोलर परियोजना का शुभांरभ किया गया)
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107 वां सदस्य कौन बना? मोल्दोवा (इस गठबंधन को वर्ष 2015 में भारत और फ्रांस ने शुरू किया था)
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसने जीता? 12वीं फेल ने
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता? शाहरूख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) के लिए
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसने जीता? रानी मुखर्जी (सिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे) के लिए
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किसने जीता? सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
एक पेड़ मॉ के नाम के अंतर्गत “मातृ वन” पहल का शुभारंभ किया गया? गुरूग्राम-फरीदाबाद मार्ग के किनारे अरावली पर्वत श्रृंखला में 750 एकड़ में फैला एक थीम आधारित शहरी वन श्री भूपेन्द्र यादव केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा)
आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा की शुरूआत किस बैंक ने शुरू की है? इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने राष्ट्रव्यापी शुरूआत की
भारत का पहला मेक इन इंडिया ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट कहाँ शुरू किया गया? कांडला बंदरगाह क्षेत्र में (दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण DPA ने कांडला, गुजरात में देश का पहला मेक इन इंडिया हरित हाइड्रोजन संयंत्र Green Hydrogen Plant कर दिया है। इस 1 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र का उद्घाटन केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा किया गया)
महाराष्ट्र सरकार ने डॉ एमएस स्वामीनाथन की जयंती पर कब सस्टेनेबल एग्रीकल्चर डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया है? 07 अगस्त को
किसने सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोट के निदेशक का पदभार संभाला? पद्मकुमार ई.एस. ने
भारत के सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री कौन है? अमित शाह 05 अगस्त 2025 को अमित शाह 30 मई 2019 से 2,258 तक गृहमंत्री होकर लालकृष्ण आडवाणी के बाद (लालकृष्ण आडवाणी ने 2,256 दिन तक भारत के गृहमंत्री रहे) भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री बन गये है।
ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन अभियान “कम एंड से गुड डे” (Come and Say G’Day) के लिए भारत में ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया? सारा तेंदुलकर को
सरकारी कर्मचारी हेतु सबैटिकल लीव योजना शुरू करने वाला पहला राज्य कौन है? सिक्किम
किस राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा में लड़कियों की सहायता के लिए “निजुता मोइना 2.0 योजना” शुरू की है? असम ने
भारतीय रेलवे ने एशिया की कौन सी सबसे लंबी मालगाड़ी का सफल परीक्षण किया है? “रूद्रास्त्र” (4.5 किलोमीटर लंबी और 345 वैगन वाली यह ट्रेन माल ढुलाई की गति और क्षमता बढ़ाने के लिए बनाई गई है)
हाल ही में किस राज्य में नारी अदालत की शुरूआत हुई है? सिक्किम में (सिक्किम ने अम्मा सम्मान दिवस पर नारी अदालत की शुरूआत की है। यह महिलाओं के नेतृत्व वाला सामुदायिक न्याय मंच है। रोंगपो में पहला नारी अदालत शुरू किया गया)
किस राज्य सरकार ने “दिशा अभियान” की शुरूआत की है? महाराष्ट्र सरकार ने (इस अभियान के तहत मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए सम्मान शिक्षा का कार्यक्रम लागू किया। यह योजना राज्य के 453 विशेष स्कूलों में शुरू किया गया है)
भारत किस देश के साभ SLINEX-25 नौसैनिक अभ्यास करता है? श्रीलंका के साथ
भारत की पहली 08 लेन वाले दो बड़े एक्सप्रेसवे कहाँ शुरू हुए? दिल्ली में (देश के पहले 08 लेन अर्बन एक्सटेंशन रोड़-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे)
भारत में कहाँ पहली बार रेलवे पटरियों के बीच रिमूवेबल सोलर पैनल सिस्टम लगाया गया है? वाराणसी में (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने वाराणसी में 70 मीटर ट्रैक पर कुल 28 सोलर पैनल स्थापित किए हैं। इसकी क्षमता 15 किलोवाट है)
कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर क्या कर दिया है? डॉ मनमोहन सिंह बेंगलुरू सिटी यूनिवर्सिटी
किस राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों के वापसी के लिए “श्रमश्री योजना” शुरू की है? पश्चिम बंगाल (इस योजना के तहत् दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों को एक वर्ष तक 5000 रू. मासिक सहयोग, कार्यक्षमता प्रशिक्षण जिससे स्वरोजगार सहारा मिले)
भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य किसे घोषित किया गया है? केरल (डिजी केरल योजना के पहले चरण में 99.98 प्रतिशत परिवारों को डिजिटल ट्रेनिंग दी गई)
आईएमडी स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2025 के अनुसार दुनिया के सबसे स्मार्ट शहर कौन है? स्विट्जरलैंड के न्यूरिख और नॉर्व के ओस्लो शहर
134वें डुरंड कप फाइनल किस टीम ने जीता? नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने (डायमंड हार्बन एफसी को 6-1 से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतकर टीम ने इतिहास रच दिया)
“प्रोजेक्ट आरोहण” किस प्राधिकरण की योजना है? भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएएचआई) इस योजना के तहत टोल प्लाजा कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए शुरू की है। यह योजना वर्ष 2026 तक चलेगी।
राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2024 किसे प्रदान किए जायेंगे? शंकर एहसान लॉय
राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2025 किसे प्रदान किए जायेंगे? सोनू निगम
संयुक्त राष्ट्र का इक्वेटर पुरस्कार 2025 किसने जीता है? बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह, धारवाड़ जिला, कर्नाटक ने
15वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 किस टीम ने जीता? झारखंड महिला हॉकी टीम ने (हरियाणा को 2-1 से हराकर)
खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव 2025 का शुभंकर क्या है? हिमालयन किंगफिशर (श्रीनगर में पहली बार आयोजित यह खेल महोत्सव 21 से 23 अगस्त 2025 को डल झील में आयोजित किया गया)
नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार किसे सौंपा गया है? अजय कुमार भल्ला (मणिपुर के राज्यपाल को)
भारत के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपराज्यपाल कौन-कौन है?
12वीं पुरूष एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप का शुभंकर क्या है? चाँद (राष्ट्रीय पशु बाघ से प्रेरित) (29 अगस्त से 07 सितम्बर 2025 तक पटना बिहार में आयोजित किया गया)
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नया नाम क्या होगा? परशुरामपुरी
भारत का दुसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है? सुंदरवन टाइगर रिजर्व ( राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा ने दक्षिण 24 परगना जिले के 03 रेंज मतला, रामगंगा और रैदिघी के 1044.68 वर्ग किलोमीटर के विस्तार की मंजूरी के बाद सुंदरवन टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्र 3629.57 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल गया। भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व आंध प्रदेश के नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है जिसका कुल क्षेत्रफल 3727.82 वर्ग किलोमीटर है)
हाल ही में किसे उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार नियुक्त किया गया है? अनीश दयाल (सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक)
किस सुरक्षा बल ने अपनी पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट शुरू की है? केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने
हाल ही में किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के यूटूब (YouTube) एकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया ने
एडीआर (ADR) रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं? चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
अगस्त 2025 की स्थिति में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है? 695.10 अरब डॉलर (भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 15 अगस्त 2025 की स्थिति के अनुसार)
छत्तीसगढ़ के किस जिले में निकेल क्रोमियम प्लैटिनम खनिज ग्रुप एलिमेंट (Ni-Cu-PGE) सोल्यूमर खनिज भंडार का खोजा गया है? महासमुंद जिले के भालुकोना जमनीडीह ब्लॉक में
हाल ही किस भारतीय को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है? उर्जित पटेल (आरबीआई के पूर्व गवर्नर)
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का थीम क्या है? “शांतिपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल“
भारत सरकार द्वारा कब से प्रतिवर्ष आयुर्वेद दिवस मनाया जाने की घोषणा की है? 23 सितम्बर को आयुर्वेद दिवस (वर्ष 2025 के आयुर्वेद दिवस की थीम – “लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद”)
अगस्त माह के महत्वपूर्ण दिवस
01 अगस्त – वर्ल्ड वाइड वेब दिवस, राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस, विश्व लंग कैंसर दिवस
01 से 07 अगस्त – विश्व स्तनपान दिवस
04 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय धूमिल तेंदुआ दिवस
06 अगस्त – हिरोशिमा दिवस
07 अगस्त – राष्ट्रीय भाला दिवस, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
08 अगस्त – राष्ट्रीय खुशी दिवस
09 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस, नागासाकी दिवस
10 अगस्त – विश्व शेर दिवस, विश्व जैव ईधन दिवस
12 अगस्त – विश्व युवा दिवस, विश्व हाथी दिवस
13 अगस्त – विश्व अंगदान दिवस
14 अगस्त – भारत में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
15 अगस्त – भारत का स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त – विश्व मानवतावादी दिवस, विश्व संस्कृत दिवस, विश्व फोटोग्राफी दिवस
20 अगस्त – विश्व मच्छर दिवस, भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, सद्भावना दिवस
21 अगस्त – विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, आतंकवाद के पीड़ितों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
23 अगस्त – इसरो दिवस, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस,
26 अगस्त – महिला समानता दिवस, इंटरनेशनल डॉग डे
27 अगस्त – विश्व झील दिवस
29 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस, तेलगु भाषा दिवस
30 अगस्त – राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस
