क्या आपको पता है? कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है? चमोली के निकट कौन सा राष्ट्रीय उद्यान है? ऐनू जनजाति कहाँ पाई जाती है? पिरेनीज पर्वत किन दो देशों के बीच स्थित है?
ऐसे ही भूगोल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर श्रृंखला का भाग 1 है। इस लेख में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे यूपीएससी पीएससी बैंक एसएससी में भूगोल के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह है।
1- नागार्जुन परियोजना किस नदी पर बनाई गई है? कृष्णा नदी पर
2- बेलाडीला (छत्तीसगढ़) किस अयस्क के लिए प्रसिद्ध है? लौह अयस्क के लिए
3- प्लेकटन का विकास कहाँ सर्वाधिक होता है? ठण्डी एवं गर्म जलधाराओं के मिलन स्थल पर
4- भारत में धान का कटोरा किस राज्य को कहा जाता है? छत्तीसगढ़ को
5- छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष है? साल
6- सुनहरा रेशा कहा जाता है? पटसन को
7- सरदार सरोवर किस राज्य में है? गुजरात में
8- ब्राजील स्थित अमेजन बेसिन के वन क्या कहलाते हैं? सेल्वास
9- अफ्रीका में आस्वान बाँध किस नदी पर है? नील नदी पर
10- दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है? अनाईमुडी
11- सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण किस राज्य में है? हरियाणा में
12- डोलड्रम स्थित है? 50 उत्तरी अक्षांश से 50 दक्षिण अक्षांश के बीच
13- साओपोलो किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है? कहवा उत्पादन के लिए
14- स्वेज नहर के दोनों किनारों पर स्थित बन्दरगाह हैं? पोर्ट सईद और स्वेज
15- वोल्टा नदी परियोजना किस देश में है? घाना में
16- संगमरमर किसका परिवर्तित रूप है? चूना पत्थर का
17- स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है? भूमध्य सागर और लाल सागर को
18- विषुवतीय वर्षा वनों को किस अन्य नाम से जाना जाता है? सेल्वास के नाम से
19- मॉन्ट्रियल शहर किस नदी के तट पर स्थित है? सेन्ट लारेंस नदी के तट पर
20- चमोली के निकट कौन सा राष्ट्रीय उद्यान है? नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान
21- किस स्थान पर अलकनंदा नदी और भागीरथी नदी मिलकर गंगा नदी बनाती हैं? देव प्रयाग
22- क्रॉमवेल धारा किस महासागर में प्रवाहित होती है? प्रशांत महासागर में
23- भाखड़ा नागल बाँध संयुक्त परियोजना किस राज्यों की है? पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान की
24- कौन सा शहर भारत के दो राज्यों की संयुक्त राजधानी है? चण्डीगढ़ (पंजाब और हरियाणा की राजधानी)
25- पेरियार जलविद्युत परियोजना किस राज्य में है? केरल में
26- कोच्चि भारत के किस समुद्री तट पर स्थित है? पश्चिमी (अरबसागर) तट पर
27- चंबल नदी पर कौन से बड़े बाँध स्थित है? जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गांधी सागर
28- विश्व की किस खाड़ी की तटरेखा सर्वाधिक लंबी है? हडसन की खाड़ी की
29- कौन सा सागर ईरान की उत्तरी सीमा को स्पर्श करता है? कैस्पियन सागर
30- भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है? 3214 किमी
31- भारत का पूर्व से पश्चिम विस्तार कितना है? 2933 किमी
32- पोर्टलुइस किस देश की राजधानी है? मॉरीशस की
33- महासागरों व सागरों की लवणीयता को मानचित्र पर प्रदर्शित करने वाली रेखाएं क्या कहलाती है? आइसोहेलाइन रेखाएं
34- सवाना क्या है? अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान
35- बैसाल्ट शैल में किस तत्व की मात्रा अधिकतम होती है? सिलीकॉन की
36- भारत की सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौन सी है? जलोढ़ (अल्युवियल)
37- कोयलकारो जल विद्युत परियोजना किस राज्य में है? झारखण्ड में
38- टाटीपाका रिपाइनरी किस राज्य में स्थित है? आन्ध्रप्रदेश में
39- जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तब कौन सा ग्रहण लगता है? सूर्यग्रहण
40- कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है? 08 राज्यों से (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम)
41- भारत के किन राज्यों की सीमाएं म्यांमार की सीमा से मिलती है? 04 राज्य (मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड तथा अरूणाचल प्रदेश)
42- टारस जलसंधि किन दो देशों को अलग करती है? ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यूगिनी को
43- फिंगर लेक रीजन कहाँ है? संयुक्त राज्य अमेरिका में
44- एटलस पर्वत किस महाद्वीप में है? अफ्रीका में
45- भारत के किस राज्य की सीमा केवल एक भारतीय राज्य से मिलती है? मेघालय की
46- गुरू शिखर चोटी किस राज्य में है? माउण्ट आबू (राजस्थान) में
47- किस देश के समुद्र तट में विश्व की सबसे लंबी कोरल रीफ स्थित है? ऑस्ट्रेलिया के
48- गोबी मरूस्थल किस देश में स्थित है? मंगोलिया में
49- मचकुण्ड जलविद्युत परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है? ओडिशा और आंध्र प्रदेश की
50- राजस्थान की इंदिरा गांधी नहर निकाली गई है? हरिके बाँध से

51- बरौनी तेल शोधक कारखाना किस राज्य में स्थित है? बिहार में
52- हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है? मेडागास्कर
53- विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात ऐंजिल किस देश में है? वेनेजुएला (दक्षिण अमरीका) में
54- भारत का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान “मासिनराम” किस राज्य में है? मेघालय में
55- भारत और पाकिस्थान को विभाजित करने वाली रेखा है? रेडक्लिफ रेखा
56- खासी और जयन्तिया की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है? मेघालय में
57- किस ग्रह को “संध्या का तारा” कहा जाता है? शुक्र को
58- एशिया का मृतसागर किस प्रकार की घाटी का उदाहरण है? रिफ्ट घाटी का
59- किस ज्वालामुखी को भूमध्यसागर का प्रकाश स्तम्भ कहा जाता है? स्ट्राम्बोली को
60- वायुमण्डल का सर्वाधिक भाग किस मण्डल में स्थित है? क्षोभमण्डल में
61- माओरी जनजाति का निवास किस देश में है? न्यूजीलैंड में
62- हेलसिंकी किस यूरोपीय देश की राजधानी है? फिनलैण्ड की
63- ओटावा किस नदी पर स्थित शहर है? सेंट लारेंस नदी पर
64- अमरकंटक पठार से निकलकर अलग-अलग दिशाओं में बहने वाली नदियाँ कौन सी है? नर्मदा और सोन नदियाँ
65- न्यू मूर द्वीप कहाँ स्थित है? बंगाल की खाड़ी में
66- ऐनू जनजाति कहाँ पाई जाती है? जापान में
67- हारमुज जलसंधि किस दो देशों को अलग करती है? ओमान और ईरान को
68- जापान का पिट्सबर्ग कहा जाता है? ओसाका को
69- पोर्ट ऑफ स्पेन किस देश की राजधानी है? त्रिनिदाद और टोबेगो की
70- भारत को श्रीलंका से कौन सा जलमार्ग पृथक करता है? पाक जलडमरूमध्य
71- हनोई किस देश की राजधानी है? वियतनाम की
72- उत्तरखण्ड में टेहरी बाँध किस नदी पर बना है? भागीरथी नदी पर
73- भारत का सर्वाधिक नगरीकृत जनसंख्या राज्य कौन सा है? महाराष्ट्र
74- भारत का सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है? सिक्किम
75- विन्ध्य और सतपुड़ा श्रेणी के बीच में बहने वाली नदी है? नर्मदा नदी
76- कील नहर किन दो समुद्रों को जोड़ती है? बाल्टिक सागर और उत्तर सागर को
77- अरावली एवं विन्ध्य श्रृंखलाओं के मध्य कौन सा पठार स्थित है? मालवा का पठार
78- भारत के किस राज्य की सीमा तीन देशों नेपाल, भूटान और चीन से मिलती है? सिक्किम की
79- भारत में तम्बाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है? आंध्र प्रदेश
80- कौन सी नदी को बंगाल का दुख / बंगाल का शोक कहा जाता है? दामोदर नदी को
81- मालदीव किस महासागर का द्वीप है? हिन्द महासागर का
82- लोकटक झील किस राज्य में स्थित है? मणिपुर में
83- रिहन्द घाटी परियोजना किस राज्य की परियोजना है? उत्तर प्रदेश की
84- भारत की किस नदी को वृद्ध गंगा कहा जाता है? गोदावरी नदी को
85- ब्रुनेई दारुस्सलाम की राजधानी है? बंदर सेरी बेगावान
86- अण्डमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह किसके द्वारा एक दूसरे से अलग है? 10 डिग्री चैनल से
87- ग्रेट बेरियर रीफ किस महाद्वीप के निकट है? ऑस्ट्रेलिया के
88- दक्षिण गंगोत्री कहाँ स्थित है? अंटार्कटिका में
89- भारत की किस देश के साथ सर्वाधिक लंबी सीमा है? बांग्लादेश के साथ (4096 किमी) (दूसरा चीन के साथ 3439 किमी, तीसरा पाकिस्थान के साथ 3310 किमी, चौथा नेपाल के साथ 1761 किमी. पांचवा म्यानमार के साथ 1643 किमी, छटवाँ भूटान के साथ 587 किमी)
90- दक्षिण अमेरिका का कौन सा देश पेट्रोलियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है? वेनेजुएला
91- किस नदी को “बिहार का शोक” कहा जाता है? कोसी नदी
92- एण्डीज पर्वत किस महाद्वीप में है? दक्षिण अमरीका में
93- एल नीनो धारा किस देश के समुद्र तट के सहारे प्रवाहित होती है? पेरू के समुद्र तट के सहारे
94- नासिक किस नदी के तट पर बसा है? गोदावरी के तट पर
95- “स्प्रिंग इक्विनॉक्स” (वसंत विषुव) किस तारीख को पड़ता है? 21 मार्च को
96- किलीमंजारो किस देश का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है? तंजानिया का
97- युर्ट किस प्रजाति का घर है? खिरगीज का
98- एलीफेंटा दर्रा किस देश में है? श्रीलंका में
99- विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है? प्रशांत महासागर
100- पिरेनीज पर्वत किन दो देशों के बीच स्थित है? फ्रांस और स्पेन के बीच
Geography Top 100 Questions and Answers in Hindi pdf Download