क्या आपको पता है? हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है? सिन्धु सभ्यता में चावल के प्रथम साक्ष्य कहाँ मिला था? भारत के प्रथम विधि निर्माता कौन है? सबसे बड़ा पुराण कौन सा है? वैदिक काल में वेदों को न मानने वाला को कहा जाता था? ऐसे ही इतिहास के 100 प्रश्नोत्तर के बारे में जाने..
भारतीय इतिहास से संबंधित 1000 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर श्रृंखला का भाग 1 है। इस लेख में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे, यूपीएससी, पीएससी, बैंक, एसएससी में भारतीय इतिहास के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह है।
प्रश्न (1) सिन्धु सम्यता के खोज किसने और कब की थी?
उत्तर – रायबहादुर दयाराम साहनी ने
प्रश्न (2) सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल कौन है?
उत्तर – मोहनजोदड़ो
प्रश्न (3) हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर – रावी नदी
प्रश्न (4) हड़प्पा स्थल के उत्खननकर्ता कौन थे?
उत्तर – दयाराम साहनी (1921), माधोस्वरूप वत्स (1926) व्हीलर (1946)
प्रश्न (5) आलमगीरपुर किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर – हिन्डन नदी
प्रश्न (6) जुते खेत, पक्की नक्काशीदार ईंटें, अग्नि वेदियाँ, अलंकृत फर्श हड़प्पा सभ्यता के किस स्थान से प्राप्त हुआ था?
उत्तर – कालीबंगा (कालीबंगन) से
प्रश्न (7) मनके बनाने के कारखाने कहाँ मिला था?
उत्तर – लोथल एवं चन्हूदड़ों से
प्रश्न (8) सिन्धु घाटी सभ्यता में किस स्थल से ताँबे का पैमाना, ताँबे की इक्कागाड़ी, ताँबे की भट्टी, अन्नागार का साक्ष्य मिला था?
उत्तर – हड़प्पा से
प्रश्न (9) सिन्धु सभ्यता की मुख्य फसल कौन सी थी?
उत्तर – गेहूँ और जौ
प्रश्न (10) सिन्धु सभ्यता के लोग मिठास के लिए किसका उपयोग करते थे?
उत्तर – शहद का
प्रश्न (11) सिन्धु सभ्यता में चावल के प्रथम साक्ष्य कहाँ मिला था?
उत्तर – लोथल से
प्रश्न (12) सिन्धु घाटी सभ्यता में स्नानागार, अन्नागार, तीन मुख वाले देवता (पशुपति नाथ) की मूर्ति, कांसे की नर्तकी की मूर्ति, सूती धागा का साक्ष्य किस स्थान से मिला था?
उत्तर – मोहनजोदड़ो
प्रश्न (13) स्वास्तिक चिन्ह किस सभ्यता की देन है?
उत्तर – हड़प्पा सभ्यता
प्रश्न (14) सिन्धु घाटी सभ्यता में अग्नि कुण्ड कहाँ-कहाँ से प्राप्त हुए है?
उत्तर – लोथल और कालीबंगा से
प्रश्न (15) R-37 कब्रगाह कहाँ मिला है?
उत्तर – हड़प्पा में
प्रश्न (16) मुहरों पर सूती वस्त्रों की छाप कहाँ से मिली है?
उत्तर – लोथल से
प्रश्न (17) हड़प्पा सभ्यता में अलंकृत हाथी, खिलौना, कुत्ते के बिल्ली का पीछा करते हुए पद् चिन्ह का साक्ष्य कहाँ मिला है?
उत्तर – चन्हूदड़ो से
प्रश्न (18) सिन्धु सभ्यता में मानव अस्थराख से भरा बर्तन, तांबे की कुल्हाड़ी, मिट्टी निर्मित चूडियाँ का साक्ष्य कहा मिला है?
उत्तर – सुत्कागेंडोर से
प्रश्न (19) हड़प्पा सभ्यता में कहाँ से मानव के साथ कुत्ते को दफनाये जाने का प्रमाण मिला है?
उत्तर – रोपड़ से
प्रश्न (20) उपनिषदों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर – 108 उपनिषद
प्रश्न (21) पुराणों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 18 पुराण
प्रश्न (22) वेदांग की संख्या कितनी हैं?
उत्तर – 6 वेदांग (शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरूक्त, छंद और ज्योतिष)
प्रश्न (23) योग दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
उत्तर – पतंजलि
प्रश्न (24) सांख्य दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
उत्तर – कपिल
प्रश्न (25) न्याय दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
उत्तर – महर्षि गौतम (न्यायसूत्र)
प्रश्न (26) पूर्व मीमांसा दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
उत्तर – जैमिनी
प्रश्न (27) उत्तर मीमांसा दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
उत्तर – बादरायण
प्रश्न (28) वैदिक काल कितने भागों में विभाजित है?
उत्तर – ऋग्वैदिक काल (1500-1000 ई.पू.) उत्तर वैदिक काल (1000-600 ई.पू.)
प्रश्न (29) मैक्स मूलर के अनुसार आर्यों का मूल निवास कहाँ माना है?
उत्तर – मध्य एशिया को
प्रश्न (30) आर्यो द्वारा निर्मित सम्यता क्या कहलाती है?
उत्तर – वैदिक सभ्यता
प्रश्न (31) आर्यों की भाषा क्या थी?
उत्तर – संस्कृत
प्रश्न (32) दयानंद सरस्वती के अनुसार आर्यों का मूल निवास था?
उत्तर – तिब्बत
प्रश्न (33) सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद भारत में किस सभ्यता का उदय हुआ?
उत्तर – वैदिक सभ्यता
प्रश्न (34) आर्य भारत में कब आये थे?
उत्तर – 2000-1000 ई.पू. में के बीच में मध्य एशिया से भारत में आये थे
प्रश्न (35) वेदों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 4 वेद
प्रश्न (36) ऋग्वैदिक आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
उत्तर – पशुपालन एवं कृषि
प्रश्न (37) आर्य सर्वप्रथम भारत में कहां बसे थे?
उत्तर – सप्त सैंधव प्रदेश (पंजाब एवं अफगानिस्तान)
प्रश्न (38) भारत का सबसे प्राचीन वेद (ग्रंथ) कौन सा है?
उत्तर – ऋग्वेद
प्रश्न (39) वेद का अर्थ क्या है?
उत्तर – ज्ञान
प्रश्न (40) सबसे बड़ा वेद कौन सा है?
उत्तर – ऋग्वेद
प्रश्न (41) ऋग्वेद क्या है?
उत्तर – ऋचाओं के क्रमबद्ध ज्ञान के संग्रह
प्रश्न (42) ऋग्वेद में कुल कितने मंडल है?
उत्तर – 10 मण्डल
प्रश्न (43) ऋग्वेद में कितने सूक्त हैं?
उत्तर – 1028 सूक्त
प्रश्न (44) ऋग्वेद में कितने श्लोक (ऋचाएं) है?
उत्तर – 10462 श्लोक (ऋचाएं)
प्रश्न (45) किस देवता के लिए ऋग्वेद में पुरंदर शब्द का प्रयोग हुआ है?
उत्तर – इन्द्र के लिए
प्रश्न (46) ऋग्वेद के ऋचाओं के पढ़ने वाले ऋत्विज (पुरोहित) को क्या कहा जाता था?
उत्तर – होतृ (होता)
प्रश्न (47) यजुर्वेद क्या है?
उत्तर – यज्ञ से संबंधित होने के कारण इसे यजुर्वेद कहा गया है
प्रश्न (48) यजुर्वेद के ऋत्विज् (पुराहित) को क्या कहा जाता था?
उत्तर – अर्ध्ययु
प्रश्न (49) भारतीय संगीत का जनक माना जाता है?
उत्तर – सामवेद को
प्रश्न (50) सामवेद के गायन करने वाले वाले ऋत्विज् (पुराहित) को क्या कहा जाता था?
उत्तर – उद्रातृ (उद्गाता)
प्रश्न (51) अथर्ववेद किसके द्वारा रचित है?
उत्तर – अथर्वा ऋषि
प्रश्न (52) अथर्ववेद के ऋत्विज् (पुराहित) को क्या कहा जाता था?
उत्तर – ब्रह्म
प्रश्न (53) वेदांग क्या है?
उत्तर – वेदों को जानने एवं समझने के लिए जिनकी रचना की गई है उसे वेदांग कहा जाता है।
प्रश्न (54) प्रथम विधि निर्माता कौन है?
उत्तर – मनु (मनुस्मृति)
प्रश्न (55) हिन्दू धर्म की विधि (कानूनी) ग्रंथ किसे कहा जाता है?
उत्तर – स्मृतियों को
प्रश्न (56) भारत का प्राचीन दर्शन कौन सा है?
उत्तर – कपिल मुनि द्वारा रचित सांख्य दर्शन
प्रश्न (57) किस वेद में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन है?
उत्तर – अथर्ववेद
प्रश्न (58) आर्य भारत में संभवतः कहाँ से आये थे?
उत्तर – मध्य एशिया
प्रश्न (59) सबसे प्राचीन ब्राह्मण ग्रंथ कौन सा है?
उत्तर – शतपथ ब्राह्मण
प्रश्न (60) अथर्व का अर्थ है?
उत्तर – पवित्र जादू
प्रश्न (61) ऋग्वेद में अध्न्या (वध योग्य नहीं) शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
उत्तर – गाय के लिए
प्रश्न (62) आर्यों के आर्कटिक होम सिद्धांत का पक्ष किसने लिया था?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक ने
प्रश्न (63) अवेस्ता और ऋग्वेद में समानता है, अवेस्ता किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर – ईरान से
प्रश्न (64) मनुस्मृति मुख्यतया संबंधित है?
उत्तर – समाज व्यवस्था से
प्रश्न (65) वैदिक युग में “यव” कहा जाता था?
उत्तर – जौ
प्रश्न (66) प्राचीनतम व्याकरण “अष्टाध्यायी” के रचनाकार हैं?
उत्तर – पाणिनी
प्रश्न (67) आर्यों का दूसरा महत्वपूर्ण देवता कौन सा है?
उत्तर – अग्नि
प्रश्न (68) वेदों को अपौरूषेय क्यों कहा जाता है?
उत्तर – क्योकि वेद अपौरूषेय और अनादि है अर्थात् इसकी रचना किसी मानव ने नहीं की है।
प्रश्न (69) वैशेषिक दर्शन के प्रतिपादक हैं?
उत्तर – कणाद ऋषि
प्रश्न (70) भारतीय संगीत का आदिग्रंथ कहा जाता है?
उत्तर – सामवेद
प्रश्न (71) ऋग्वेद में संपत्ति का प्रमुख रूप क्या है?
उत्तर – गोधन
प्रश्न (72) कर्म का सिद्धांत संबंधित है?
उत्तर – मीमांसा से
प्रश्न (73) सबसे प्राचीन पुराण है?
उत्तर – मत्स्यपुराण
प्रश्न (74) 18 पुराणों में सबसे बड़ा पुराण कौन सा है?
उत्तर – स्कन्दपुराण है इसमें 81000 श्लोक है।
प्रश्न (75) सबसे छोटा पुराण कौन सा है?
उत्तर – मार्कण्डेय पुराण है इसमें 9000 श्लोक है।
प्रश्न (76) पुराण का अर्थ है?
उत्तर – प्राचीन आख्यान या पुरानी कथा
प्रश्न (77) पुराण के रचयिता कौन हैं?
उत्तर – महर्षि वेदव्यास
प्रश्न (78) आर्यों का मुख्य पेय पदार्थ था?
उत्तर – सोमरस
प्रश्न (79) आर्यों का प्रिय पशु था?
उत्तर – घोड़ा
प्रश्न (80) आर्यों का सर्वाधिक प्रिय देवता था?
उत्तर – इन्द्र
प्रश्न (81) आर्यों द्वारा कौन सी धातु खोज की गई थी?
उत्तर – लोहा (श्याम अयस)
प्रश्न (82) वैदिक काल में ऋण देकर ब्याज लेने वाला को क्या जाता था?
उत्तर – वेकनॉट (सूदखोर)
प्रश्न (83) ऋग्वेद में सर्वाधिक पवित्र नदी था?
उत्तर – सरस्वती नदी
प्रश्न (84) आर्यों का समाज था?
उत्तर – पितृसत्तात्मक
प्रश्न (85) वैदिक काल में समाज की सबसे छोटी इकाई थी?
उत्तर – कुल (कुलप)
प्रश्न (86) वैदिक काल में जीवन भर अविवाहित रहने वाली महिलाओं को क्या जाता था?
उत्तर – अमाजू
प्रश्न (87) उत्तर वैदिक काल में मुख्य फसल था?
उत्तर – धान और गेहूँ
प्रश्न (88) भीसज किसे कहा जाता था?
उत्तर – वैद्य को
प्रश्न (89) वैदिक काल में देवताओं पर श्रद्धा न रखने वाले को क्या जाता था?
उत्तर – अदेवयु
प्रश्न (90) यज्ञ न करने वाले का क्या कहा जाता था?
उत्तर – अयज्वन
प्रश्न (91) वैदिक काल में वेदों को न मानने वाला को कहा जाता था?
उत्तर – अब्रह्मन
प्रश्न (92) ऋग्वैदिक काल में अवट्, कुल्या एवं ह्रद किसे कहा जाता था?
उत्तर – कुएं (अवट्), नहर (कुल्या), तालाब (ह्रद)
प्रश्न (93) सर्वप्रथम कर लगाने की प्रथा किस काल से शुरू हुई?
उत्तर – उत्तर वैदिक काल
प्रश्न (94) व्याकरण की सर्वप्रथम रचित पुस्तक है?
उत्तर – अष्टाधायी (पाणिनी)
प्रश्न (95) ऋग्वेद में किसका उल्लेख है?
उत्तर – मंत्रों का
प्रश्न (96) सत्यमेव जयते कहाँ से लिया गया है?
उत्तर – मुण्डकोपनिषद
प्रश्न (97) सबसे नवीन (नया) वेद कौन सा है?
उत्तर – अथर्ववेद
प्रश्न (98) गायत्री मंत्री का उल्लेख ऋग्वेद के किस मंडल में है?
उत्तर – तीसरे मण्डल में
प्रश्न (99) किस वेद में सबसे प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति की जानकारी है?
उत्तर – ऋग्वेद
प्रश्न (100) गंधर्व विवाह किसे कहा जाता है?
उत्तर – प्रेम विवाह