क्या आपको पता है? भारत में रविवार को छुट्टी की शुरूआत किस गवर्नर के समय शुरू हुई थी? 1908 में अंग्रेजों द्वारा कैद कर लिए जाने पर बाल गंगाधर तिलक को भेजा गया था? भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
भारतीय इतिहास से संबंधित 1000 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर श्रृंखला का भाग 8 है। इस लेख में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे, यूपीएससी, PSC, बैंक, SSC में भारतीय इतिहास के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह है।
History Top 100 questions in Hindi
1 – गुरू नानक का जन्म स्थान कौन सा था? तलवंडी (पाकिस्तान)
2 – किस सिख गुरू ने स्वयं को सच्चा बादशाह कहा था? गुरू अर्जुन देव ने
3 – बंगाल में द्वैध शासन किसने प्रारंभ किया था? राबर्ट क्लाइव ने
4 – किस गवर्नर को भारत में नागरिक सेवा का जनक माना जाता है? लॉर्ड कॉर्नवालिस को
5 – सहायक संधि किसने शुरू किया था? लॉर्ड वेलेजली ने
6 – फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की थी? लॉर्ड वेलेजली ने
7 – भारत में रविवार को छुट्टी की शुरूआत किस गवर्नर के समय शुरू हुई थी? लॉर्ड एलिनबरो (1843 ई. में) के समय
8 – नरबलि प्रथा पर प्रतिबंध किसने लगाया था? लॉर्ड हार्डिंग ने
9 – व्यपगत सिद्धांत (डॉक्ट्रिन ऑॅफ लैप्स) किसके शासनकाल में हुआ था? लॉर्ड डलहौजी के
10 – भारत में जनगणना की शुरूआत 1872 ई. में किसके कार्यकाल में हुआ था? लॉर्ड मेयो के
11 – पुर्तगाली संस्कृति के अवशेष भारत में कहाँ पाए जाते हैं? गोवा में
12 – आर्य समाज किसके विरूद्ध है? धार्मिक अनुष्ठान और मूर्ति पूजा
13 – अंग्रेजों ने भारत में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम कब बनाया था? 1835 ई. में
14 – भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है? राजा राममोहन राय को
15 – ब्रम्ह समाज का संस्थापक कौन था? राजा राममोहन राय (1828 ई. में ब्रम्ह समाज की स्थापना)
16 – प्रार्थना समाज का संस्थापक कौन था? आत्माराम पांडुरंग
17 – वर्ष 1829 ई. में सती प्रथा को समाप्त करने में किस गवर्नर जनरल का योगदान था? लॉर्ड बेटिंक
18 – यंग बंगाल आंदोलन के प्रमुख नेता कौन थे? हेनरी विवियन डेरोजियो
19 – रॉयल एशियाटिक सोसाइटी के संस्थापक कौन थे? सर विलियम जोन्स
20 – थियोसोफिकल सोसाइटी ने भारत में कब और कहाँ अपना मुख्य कार्यालय स्थापित किया था? 1882 अड्यार में
21 – वैणव जन तो गीत के रचनाकार कौन है? नरसी मेहता
22 – किसने कहा था सत्य परम तत्व है और वह ईश्वर है? महात्मा गांधी ने
23 – भारत कोकिला किसे कहा जाता है? सरोजिनी नायडू को
24 – किसे भारतीय बिस्मार्क के रूप में जाना जाता है? सरदार वल्लभ भाई पटेल को
25 – ग्रैंड ओल्डमैन ऑफ इंडिया (महान वृद्ध पुरूष) किसे कहा जाता है? दादाभाई नौरोजी को
26 – भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन सबसे पहले किसने किया था? दादाभाई नौरोजी ने
27 – ब्रिटिश संसद का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था? दादाभाई नौरोजी
28 – आनंद मठ के लेखक हैं? बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
29 – महात्मा गांधी को अर्धनग्न फकीर किसने कहा था? विंस्टन चर्चिल ने
30 – वापस वेदों की ओर का आव्हन किया था? स्वामी दयानंद सरस्वती ने
31 – समाचार पत्र केसरी का संस्थापक-संपादक कौन था? लोकमान्य तिलक
32 – भगवद गीता को अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला पहला यूरोपियन कौन था? चार्ल्स विल्किन्स (1785 ई. में)
33 – नवजीवन समाचार पत्र का संपादन किसने किया था? महात्मा गांधी ने
34 – स्वामी विवेकानंद का मूल नाम क्या था? नरेन्द्रनाथ दत्त
35 – देशबंधु की उपाधि किससे संबंधित है? चित्तरंजन दास
36 – यंग इंडिया और हरिजन का संपादक था? महात्मा गांधी
37 – भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता हैं? बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
38 – फ्रंटियर गांधी (सीमांत गांधी) किसे कहा जाता है? खान अब्दुल गफ्फार खाँ को
39 – गांधीजी को सबसे पहले राष्ट्रपिता किसने कहा था? सुभाष चंद्र बोस ने
40 – सारे जहाँ से अच्छा राष्ट्रभक्ति गीत किसने लिखा था? मोहम्मद इकबाल ने
41 – 1908 में अंग्रेजों द्वारा कैद कर लिए जाने पर बाल गंगाधर तिलक को भेजा गया था? मांडले जेल
42 – गदर पार्टी के संस्थापक कौन थे? लाला हरदयाल
43 – गदर पार्टी का मुख्यालय कहाँ था? सैनफ्रांसिस्कों में
44 – 1857 में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया था? मंगल पांडे (8 अप्रैल 1857 को)
45 – मंगल पांडे ने 1857 के विद्रोह की पहली गोली चलाई थी? बैरकपुर में
46 – 1857 का विद्रोह किसने शुरू किया था? सिपाहियों ने
47 – बहादुर शाह द्वितीय था? अंतिम मुगल शासक
48 – 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? लॉर्ड कैनिंग
49 – बंगाल में राजस्व का इस्तमरारी बंदोबस्त (स्थायी बंदोबस्त) किसने लागू किया था? लॉर्ड कॉर्नवालिस ने
50 – भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर जनरल कौन था? वॉरेन हेस्टिंग्ज (1773 ई.)

51 – 1853 ई में लॉर्ड डलहौजी ने पहली टेलीग्राफ लाइन किस-किस के बीच शुरू किया था? कलकत्ता और आगरा के बीच
52 – राज्य अपहरण नीति सबसे पहले किस भारतीय रियासत पर लागू की गई थी? सतारा
53 – भारतीय सिविल सेवा में चुने गए पहले भारतीय का नाम था? सत्येन्द्र नाथ टैगोर (1863 ई. में)
54 – किस गवर्नर ने भारत में पहली बार सिविल सेवाएं शुरू की थी? लॉर्ड कॉर्नवालिस ने
55 – भारत का प्रथम वायसराय था? लॉर्ड कैनिंग (1858 ई. में)
56 – भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल कौन था? लॉर्ड कैनिंग
57 – भारत का अंतिम वायसराय कौन था? लॉर्ड माउंटबेटन
58 – भारत का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था? सी. राजगोेपालाचारी
59 – भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन था? सी. राजगोेपालाचारी
60 – किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी? लॉर्ड डफरिन (1885 ई.)
61 – वह गवर्नर जनरल कौन है जिसने भारत में डाक टिकट शुरू किए थे? लॉर्ड डलहौजी ने (1852 ई. में)
62 – बंगाल के बंटवारे से किस ब्रिटिश वायसराय का संबंध है? लॉर्ड कर्जन
63 – सन् 1905 में बंगाल के विभाजन के समय वायसराय कौन था? लॉर्ड कर्जन
64 – भारत में स्थानीय स्वशासन का अग्रगामी या जनक कौन था? लॉर्ड रिपन
65 – भारत में पहली बार सन् 1853 में किस स्थान से रेल यात्रा प्रारंभ की गई थी? 16 अप्रैल 1853 को बंबई से थाणे के बीच
66 – भारत में प्रांतीय स्वायत्ता शुरू की गई थी? भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा
67 – चम्पारण सत्याग्रह का संबंध किससे था? नील
68 – किसने सभी तीनों गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया? डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
69 – फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की थी? सुभाष चंद्र बोस ने
70 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? बदरूद्दीन तैयबजी (1887 ई. में)
71 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था? 72 प्रतिनिधियों ने
72 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? डब्ल्यू. सी. बनर्जी ने
73 – इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक कौन था? ए.ओ. ह्यूम
74 – अंग्रेजों द्वारा बंगाल विभाजन को कब रद्द किया गया था? सन् 1911 में
75 – पाकिस्तान का नाम किसने गढ़ा था? चौधरी रहमत अली ने
76 – नरम दल और गरम दल के बीच फूट कहाँ और किस वर्ष में पड़ी थी? 1907 में कांग्रेस के सूरत अधिवेशन में
77 – 1932 ई. में अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना किसने की थी? महात्मा गांधी ने
78 – गांधीजी के साथ नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया? सरोजिनी नायडू ने
79 – गांधीजी ने दांडी यात्रा कहाँ से शुरू की थी? साबरमती आश्रम अहमदाबाद से
80 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन किस वर्ष में शुरू किया था? वर्ष 1930 में
81 – 1919 ई. में जलियांवाला बाग हत्याकांड कहाँ पर हुआ था? अमृतसर में
82 – भारत छोड़ो आंदोलन 1942 में किस महीने में शुरू किया गया था? अगस्त में
83 – बारदोली सत्याग्रह किस व्यक्ति से जुड़ा है? सरदार वल्लभ भाई पटेल से
84 – महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरू कौन था? गोपाल कृष्ण गोखले
85 – गांधी इरविन समझौता किससे सम्बद्ध है? सविनय अवज्ञा आंदोलन से
86 – महात्मा गांधी ने सर्वप्रथम किसने महात्मा कहा था? रविन्द्र नाथ टैगोर
87 – सुभाष चन्द्र बोस को सर्वप्रथम नेताजी किसने कहा था? एडोल्फ हिटलर ने
88 – हरमिट ऑफ शिमला किसे कहा जाता है? ए.ओ. ह्यूम को
89 – आर्य महिला सभा की स्थापना किया था? पंडिता रमाबाई ने
90 – कन्याकुमारी का रॉक मेमोरियल किसको समर्पित है? स्वामी विवेकानंद को
91 – स्वराज पार्टी की स्थापना किसने की थी? मोतीलाल नेहरू एवं चित्तरंजन दास ने 1 जनवरी 1923 में
92 – मुस्लिम लीग की स्थापना किसने की थी? आगा खाँ एवं सलीम उल्ला ने 1906 में
93 – आजाद हिन्द फौज का संस्थापक कौन था? रासबिहारी बोस
94 – महात्मा गांधी किस अधिवेशन में केवल एक बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये थे? बेलगाँव अधिवेशन 1924 ई. में
95 – तीनों गोलमेज सम्मेलन के समय इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था? जेम्स रैम्जे मैकडोनाल्ड
96 – भारत की आजादी के समय इंग्लैण्ड का साम्राट कौन था? जार्ज षष्ठम
97 – वेद समाज का संस्थापक कौन था? आचार्य केशवचन्द्र सेन
98 – मोहम्मद बिन कासिम था? अरब का निवासी
99 – पृथ्वीराज चोहान का दरबारी कवि था? चन्दबरदाई
100 – मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खाँ किसके काल में भारत आया था? इल्तुतमिश