क्या आपको पता है? श्रीनगर का संस्थापक कौन है? छत्रपति शिवाजी के मंत्रीमण्डल का क्या नाम था? शून्य (जीरो) की खोज किसने किया था? मुद्राराक्षस किसने लिखा था? समुद्रगुप्त किसका उपासक था? भारत का पहला नक्षत्र वैज्ञानिक कौन थे?
भारतीय इतिहास से संबंधित 1000 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर श्रृंखला का भाग 4 है। इस लेख में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे, यूपीएससी, पीएससी, बैंक, एसएससी में भारतीय इतिहास के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह है।
1- भगवान महावीर का जन्म कहाँ हुआ था? कुंडाग्राम (वैशाली)
2- “अष्टाध्यायी” किसने लिखी थी? पाणिनि
3- त्रिपिटक किस धर्म के ग्रंथ हैं और किस भाषा में लिखी गई है? बौद्ध धर्म, पाली भाषा
4- तैमूरलंग ने दिल्ली को कब लूटा था? 1398 में
5- अशोक के अधिकांश शिलालेख किस लिपि में लिखे है? ब्राह्मी
6- श्रीनगर की स्थापना किसने किया था? अशोक
7- गाँधी-इरविन समझौता किस वर्ष हुआ? 05 मार्च 1931 को
8- सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी? ज्योतिबा फूले
9- विलय की नीति किसने लागू की थी? लार्ड डलहौजी
10- केसरी और मराठा अखबारों का संपादन किसने किया था? बाल गंगाधर तिलक
11- टोडरमल का संबंध किस क्षेत्र से था? भू-राजस्व व्यवस्था
12- महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कौन सी थी? लाहौर
13- गुप्त वंश का संस्थापक कौन था? श्रीगुप्त
14- छत्रपति शिवाजी के मंत्रीमण्डल का क्या नाम था? अष्टप्रधान
15- गुरू तेग बहादुर की हत्या किसने करवाई थी? औरंगजेब ने
16- सिख धर्म के किस गुरू की जहाँगीर ने हत्या करवाई थी? गुरू अर्जुनदेव
17- “हुमायुॅनामा” पुस्तक की रचना किसने की थी? गुलबदन बेगम
18- किसने अपनी विजयों के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ में विजय स्तंभ का निर्माण किया था? राणा कुम्भा ने
19- नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी? कुमारगुप्त ने
20- तराइन का प्रथम युद्ध किसके बीच और कब हुआ था? पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच 1191 में
21- शून्य (जीरो) की खोज किसने की थी? आर्यभट्ट ने
22- सिकंदर किसका शिष्य था? अरस्तू का
23- सिकंदर का सेनापति कौन था? सेल्यूकस निकेटर
24- अंजता की गुफाओं में चित्रकारी किस धर्म से संबंधित है? बौद्ध धर्म
25- सिंधु घाटी की सम्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला? मोहनजोदड़ो में
26- किस मुगल बादशाह की मृत्यु दिल्ली में पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरकर हुई? हुमायूॅ
27- अकबर ने फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा किस उपलक्ष्य में बनाया? गुजरात विजय
28- भू-राजस्व की दहसाला पद्धति किसने लागु किया था? अकबर
29- लन्दन में इंडिया हाउस की स्थापना किसने किया था? श्यामजी कृष्ण वर्मा
30- कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था? लार्ड डफरिन
31- सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना किसने की थी? गोपालकृष्ण गोखले ने
32- खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था? मौलाना मोहम्मद अली
33- किस घटना के बाद रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सर की उपाधि लौटा दी थी? जलियॉवाला बाग हत्याकण्ड
34- बीजक किसकी रचना है? संत कबीरदास
35- चॉदबीबी कहाँ की शासक थी? अहमदनगर
36- पूर्तगालियों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी कहाँ खोली थी? कोचीन
37- वीर सावरकर ने किस संस्था की स्थापना की थी? अभिनव भारत
38- गांधीजी का डांडी मार्च किस आन्दोलन से संबंधित था? सविनय अवज्ञा आन्दोलन से
39- चौरा-चौरी काण्ड के कारण कौन सा आंदोलन वापस लेना पड़ा था? असहयोग आन्दोलन
40- कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी? संस्कृत में
41- तैमूर का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था? महमूद शाह
42- शोरशाह सूरी अपने किस कार्य के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है? प्रशासनिक सुधार
43- समुन्द्रगुप्त का पुत्र था? चन्द्रगुप्त प्रथम
44- बाणभट्ट द्वारा रचित पुस्तक का क्या नाम है? हर्षचरित
45- दीन-ए-इलाही की शुरूआत किस मुगल शासक ने की थी? अकबर
46- रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी? इल्तुतमिश की
47- “मुद्राराक्षस” किसने लिखा था? विशाखदत्त ने
48- रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित संस्था है? विश्व भारती
49- लोदी वंश का संस्थापक था? बहलोल लोदी
50- 23 वें जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ के पिता अश्वसेन कहाँ के राजा थे? काशी महाजनपद के

51- कोशल महाजनपद की राजधानी थी? श्रावस्ती
52- “अमित्रघात” के नाम से प्रसिद्ध मौर्य राजा कौन था? बिन्दुसार
53- बिन्दुसार किस सम्प्रदाय का अनुयायी थी? आजीवक सम्प्रदाय का
54- गुप्तकालीन साहित्य ऋतुसंहार, मेघदूत, कुमारसंभव, रघुवंश, मालविकाग्निमित्रम, विक्रमोर्वशीयम्, अभिज्ञान शाकुतंलम के रचचिता कौन थे? कालीदास
55- मुद्राराक्षस, देवीचन्द्रगुप्तम् किसने लिखा था? विशाखदत्त ने
56- हर्षचरित, कादम्बरी के रचियता कौन था? बाणभट्ट
57- वृहत्संहिता, पंचसिद्धांतिक, वृहज्जाक, लघुजातक के रचियता कौन था? वराहमिहिर
58- आर्यभट्टीयम, सूर्य सिद्धांत नामक ग्रंथ के रचियता थे? आर्यभट्ट
59- पशु चिकित्सा पर हस्त्यायुर्वेद के रचियता कौन थे? ऋषि पालकाप्य
60- मंदिर निर्माण की कला का जन्म किस काल में हुआ था? गुप्त काल में
61- “शिलादित्य” किसके नाम था? हर्षवर्धन का
62- “नागानंद, रत्नावली तथा प्रियदर्शिका” किसने लिखा था? हर्षवर्धन ने
63- पल्लव वंश के स्थापना किसने की थी? सिंहविष्णु ने
64- एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? नरेश कृष्ण (प्रथम) (757-783 ई0)
65- एलोरा एवं एलिफेंटा गुफा मंदिरों का निर्माण किस शासक ने करवाया था? राष्ट्रकूट शासकों द्वारा
66- “पृथ्वीराज रासो” नामक महाकाव्य किसने लिखा था? चन्दबरदाई ने
67- अश्वमेघकर्ता, विक्रमंक एवं परमभागवत की उपाधि किस गुप्त शासक ने धारण की थी? समुद्रगुप्त ने
68- परमभागवत की उपधि धारण करने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन था? समुद्रगुप्त ने
69- समुद्रगुप्त किसका उपासक था? विष्णु का
70- समुद्रगुप्त का दरबारी कवि कौन था? हरिषेण
71- चीनी यात्री फाह्यान (फाहियान) किसके शासनकाल में भारत आया था? चन्दगुप्त द्वितीय के
72- कालिदास, धवंतरि, क्षपणक, अमरसिंह, शंकु, वेतालभट्ट, घटकर्पर, वाराहमिहिर तथा वररूचि नामक नवरत्न किस गुप्त शासक के दरबार में थे? चन्द्रगुप्त द्वितीय के
73- अंतिम गुप्त शासक कौन था? विष्णुगुप्त
74- पंचतत्र को कितने भागों में बाँटा गया है? 05 भागों में – मित्रभेद, मित्रलाभ, संधि विग्रह, लब्ध प्रणाश तथा अपरीक्षाकारित्व
75- भारत का पहला नक्षत्र वैज्ञानिक कौन थे? आर्यभट्ट
76- गुप्त राजाओं की शासकीय भाषा क्या थी? संस्कृत
77- वाकाटक राजवंश की स्थापना किसने की थी? विन्ध्यशक्ति ने
78- चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह किस वाकाटक नरेश से किया था? रूदसेन द्वितीय से
79- पुष्यभूति वंश के संस्थापक कौन थे? पुष्यभूति
80- महमूद गजनी ने भारत में कितनी बार आक्रमण किया था? 17 बार
81- तराइन का द्वितीय युद्ध किसके बीच और कब हुआ था? मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच वर्ष 1192 में
82- गुलाम वंश की स्थापना किसने और कब की थी? कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 ई. में
83- कुतुबमीनार की नीव किसने रखी थी? कुतुबुद्दीन ऐबक ने
84- “ढाई दिन का झोपड़ा (अजमेर)” और “कुवत उल इस्लाम मस्जिद (दिल्ली)” का निर्माण किसने करवाया था? कुतुबुद्दीन ऐबक ने
85- “लाल बख्श” (लाखों का दान देने वाला) किस कहा जाता है? कुतुबुद्दीन ऐबक को
86- चौगान खेलते समय घोड़े से गिरकर किसकी मृत्यु हो गई थी? कुतुबुद्दीन ऐबक की
87- “इक्ता प्रणाली” किसने चलाई थी? इल्तुतमिश ने
88- कुतुबमीनार का निर्माण किसने पूर्ण करवाया था? इल्तुतमिश ने
89- राजदरबार में “सिजदा” एवं “पैबोस” प्रथा की शुरूआत किसने की थी? बलबन ने
90- नवरोज उत्सव किसने प्रारंभ करवाया था? बलबन ने
91- अमीर खुसरो और अमीर हसन किसके दरबार के कवि थे? बलबन के
92- खिलजी वंश के स्थापना किसने की थी? जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने
93- सितार एवं तबले का अविष्कार किसने किया था? अमीर खुसरो ने
94- “तुतिए हिन्द” (भारत का तोता) के नाम से कौन जाना जाता है? अमीर खुसरो
95- हजार खंभा महल, जमैयत खाना मस्जिद, अलाई दरवाजा, सीरी का किला का निर्माण किसने करवाया था? अलाउद्दीन खिलजी ने
96- इस्लामी वास्तुकला का रत्न किसे कहा जाता है? अलाई दरवाजा को
97- तुगलकाबाद नगर किसने स्थापित किया था? गयासुद्दीन तुगलक ने
98- नहरों का निर्माण करने वाला प्रथम शासक कौन था? गयासुद्दीन तुगलक
99- आगरा शहर की स्थापना किसने की थी? बहलोल लोदी ने 1504 ई. में
100- जजिया कर क्या था? गैर मुसलमानों पर धार्मिक कर