क्या आपको पता है? समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन किसने कहा था? गुप्तकाल की राजकीय भाषा क्या थी? वास्कोडिगामा कहां के रहने वाले थे? ग्रांट ट्रंक रोड़ किसने बनवाया था?
भारतीय इतिहास से संबंधित 1000 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर श्रृंखला का भाग 3 है। इस लेख में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, पीएससी, बैंक, एसएससी में भारतीय इतिहास के बार.बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह है।
1- अभिनव भारत क्या था? एक गुप्त उग्रवादी संगठन
2- हुमायूँ का मकबरा कहाँ स्थित है? दिल्ली में
3- अकबर के भू राजस्व व्यवस्था के प्रवर्तक कौन थे? टोडरमल
4- भारत की यात्रा पर आने वाले प्रथम ब्रिटिश सम्राट कौन थे? जॉर्ज पंचम
5- प्राचीन यवदीप का आधुनिक नाम क्या है? जावा
6- सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने भारत की यात्रा की? फाह्यान ने
7- अकबर ने इबादतखाना की स्थापना कहाँ की थी? फतेहपुर सीकरी में
8- असतो मा सद्गमय कहाँ से लिया गया है? ऋग्वेद से
9- ऋग्वेद में सर्वाधिक सूक्त किन दो देवों को संबोधित है? इन्द्र और अग्नि को
10- 1905 में बंगाल का विभाजन किसके द्वारा किया गया? लॉर्ड कर्जन
11- अहिल्याबाई किस शासक परिवार की थी? होल्कर
12- “दिल्ली चलो का नारा” किसने दिया था? सुभाषचन्द्र बोस ने
13- बौद्धधर्म के “त्रिरत्न” थे? बुद्ध, संघ एवं धम्म
14- केसरी समाचार पत्र के संपादक कौन थे? बाल गंगाधर तिलक
15- शिमला सम्मेलन किस वायसराय के कार्यकाल में हुआ था? लॉर्ड वेबेल के
16- अथर्ववेद में भगवान शिव के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है? महादेव
17- समुद्रगुप्त को “भारत का नेपोलियन” किसने कहा था? विसेंट स्मिथ ने
18- नील नदी के किनारे कौनसी सम्यता का विकास हुआ था? मिस्र सभ्यता
19- अजातशत्रु किस वंश से संबंध रखता था? हर्यक वंश
20- गायत्री मंत्र का उल्लेख किस वेद में है? ऋग्वेद में
21- किसका काल मुगल वास्तुकाल का स्वर्णिम काल कहा जाता है? शाहजहाँ का काल
22- वर्ष 1921 का मोपला विद्रोह कहाँ हुआ था? केरल में
23- कबीर किसके शिष्य थे? रामानंद के
24- छत्रपति शिवाजी ने किस किले का निर्माण कराया? रायगढ़
25- भारत में डाक व्यवस्था शुरू करने वाला गवर्नर जनरल कौन था? लॉर्ड डलहौजी
26- हंटर आयोग की नियुक्ति किस कांड के बाद की गई? जलियाँवाला बाग कांड के बाद
27- सिंधु सभ्यता में विशाल स्नानागार कहाँ पाया है? मोहनजोदड़ो में
28- गौतम बुद्ध का प्रथम प्रवचन कहलाता है? धर्म चक्रप्रवर्तन
29- नालंदा विश्वविद्यालय के संस्थापक थे? कुमारगुप्त
30- गुप्तकाल की राजकीय भाषा क्या थी? संस्कृत
31- हर्षवर्धन का दरबारी कवि कौन था? बाणभट्ट
32- महरौली में स्थित लौह स्तम्भ किसने बनवाया था? चन्दगुप्त द्वितीय ने
33- गुप्तकालीन सोने का सिक्का कहलाता था? दीनार
34- सिल्क मार्ग का निर्माण किसने करवाया था? कनिष्क ने
35- भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर था? हड़प्पा

36- राजतरंगिणी में किस इतिहास का वर्णन है? कश्मीर का
37- प्राचीन भारत में “अरिकमेडु” था? एक समुद्री बाड़ा और व्यापारिक केन्द्र
38- मेगस्थनीज द्वारा रचित पुस्तक है? इंडिका
39- बोधगया में पहला महाबोधि मंदिर बनवाने वाला शासक कौन था? अशोक
40- भगवान बुद्ध को ज्ञान (प्रबोध) की प्राप्ति कहां हुई थी? बोधगया
41- आर्य समाज की स्थापना किसने की थी? स्वामी दयानंद ने
42- गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था? सिद्धार्थ
43- महाभारत के रचियता कौन है? महर्षि वेदव्यास
44- ब्रह्य समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई? राजा राममोहन राय
45- सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरू को माना जाता है? गुरूनानक
46- भारत का प्रथम गर्वनर जनरल कौन था? विलियम बैंटिक
47- भारत की पहली महिला शासिका कौन थी? रजिया सुल्तान
48- “इंकलाब जिंदाबाद का नारा” किसने दिया था? भगत सिंह ने
49- सांडर्स की हत्या किसने की थी? भगत सिंह ने
50- 1857 ईं के विद्रोह में किसने अपना बलिदान सबसे पहले दिया था? मंगल पांडे ने
51- जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड कब व कहां हुआ था? 1919 ई. अमृतसर में
52- 1939 ईं में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की थी? फॉरवर्ड ब्लॉक
53- “पंजाब केसरी” किसे कहा जाता है? लाला लाजपत राय
54- रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने किया था? स्वामी विवेकानंद
55- स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था? मूल शंकर
56- वेदों की ओर लौटो का नारा किसने दिया था? दयानंद सरस्वती
57- वास्कोडिगामा भारत कब आया था? 1498 ई.
58- वास्कोडिगामा कहां के रहने वाले थे? पूर्तगाल
59- अर्थशास्त्र नामक पुस्तक किसने लिखी है? चाणक्य (कौटिल्य)
60- “जय जवान, जय किसान” का नारा किसने दिया था? लाल बहादुर शास्त्री
61- दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी? सन् 1911
62- महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा था? सुभाष चंद्र बोस
63- “लौह पुरूष” किस महापुरूष को कहा जाता है? सरदार पटेल
64- नेताजी किस महापुरूष को कहा जाता है? सुभाष चंद्र बोस
65- भारत में पहली रेल कहां से कहां तक चली थी? बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक
66- भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ था? वर्ष 1853
67- किसने सर्वप्रथम अशोक के अभिलेखों को पढ़ा था? जेम्स प्रिंसेप
68- सबसे प्राचीन वेद कौन सा है? ऋग्वेद
69- किस सुल्तान ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानातंरित किया था? मोहम्मद बिन तुगलक
70- “करो या मरो” का नारा किसने दिया था? महात्मा गांधी ने
71- आजाद हिन्द फौज की स्थापना कहां की गई थी? सिंगापुर
72- “जय हिन्द” और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दुँगा” का नारा किसने दिया था? सुभाष चंद्र बोस
73- भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है? समुद्रगुप्त
74- गांधी जी को “महात्मा की उपाधि” किसने दी थी? रविन्द्रनाथ टैगोर
75- “माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ” पुस्तक के लेखक कौन थे? महात्मा गांधी
76- “भारत की कोकिला” कौन कहलाती है? सरोजिनी नायडू
77- ग्रांट ट्रंक रोड़ किसने बनवाया था? शेरशाह सूरी
78- महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहॉ दिया था? सारनाथ
79- कौन सा विदेशी आक्रमणकारी कोहिनूर हीरा एवं मयूर सिंहासन लूटकर अपने साथ स्वदेश ले गया था? नादिरशाह
80- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? ऐनी बेसेन्ट
81- बंगाल का विभाजन कब और किसने किया था? सन् 1905 में गर्वनर लार्ड कर्जन द्वारा
82- साँची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था? अशोक
83- सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर (बंदरगाह) कौन सा है? लोथल
84- रामायण किसने लिखी है? महर्षि बाल्मीकि
85- महात्मा गांधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया था? अहमदाबाद में
86- पंचतंत्र का लेखक कौन है? विष्णु शर्मा
87- “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” पुस्तक किसने लिखी? जवाहर लाल नेहरू
88- असहयोग आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ था? वर्ष 1920 में
89- अंतिम मुगल सम्राट कौन था? बहादुर शाह जफर द्वितीय
90- मुगल वंश की स्थापना किसने की थी? बाबर
91- आईने अकबरी पुस्तक किसने लिखी था? अबुल फजल ने
92- टीपू सुल्तान की राजधानी कौन सी थी? श्रीरंगपट्टनम
93- हड़प्पा की सभ्यता किस युग से संबंधित है? कांस्य युग
94- दीन-ए-इलाही धर्म किस मुगल शासक ने चलाया था? अकबर
95- जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे? ऋषभदेव
96- गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ? लुम्बिनी (नेपाल)
97- सम्राट अशोक ने किस युद्ध के बाद बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था? कलिंग युद्ध
98- जयपुर की स्थापना किसने की थी? आमेर के राजा सवाई जयसिंह ने
99- पानीपत का तीसरा युद्ध किनके बीच हुआ? मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच (1761 ई.)
100- महान चिकित्सक “चरक” किसके दरबार में थे? कनिष्क